icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
273164
Amit SrivastavAmit SrivastavFollow31 Aug 2025, 09:24 pm

5 वर्षीय मासूम प्रिंस रहस्यमयी तरीके से गायब,पुलिस ने दर्ज किया अपहरण का केस

Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के नौतनवा थाना क्षेत्र के कजरी मुसहर टोला से रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ 5 वर्षीय बालक प्रिंस संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। जानकारी के मुताबिक प्रिंस अपनी नानी के घर आया हुआ था। सुबह करीब 9 बजे वह घर के बाहर चकरोड किनारे बैठकर अपनी मां का मोबाइल चला रहा था। इसी दौरान अचानक वह गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में तलाशी शुरू कर दी, जगह जगह लगे सीसीटीवी फुटेज़ खंगाल रही पुलिस। स्थानीय लोग भी खोजबीन में लगे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एडिशनल एसपी ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात के
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

पलामू में स्व. अनिल चौरसिया की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा से मनाई गई

Babhandih, Jharkhand:पलामू जिले के चैनपुर में जननेता स्व. अनिल चौरसिया की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, पलामू सांसद विष्णु दयाल राम, विधायक आलोक चौरसिया, विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता, मेयर अरुणा शंकर, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता तथा हजारों की संख्या में आम लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्व. चौरसिया के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने स्व. अनिल चौरसिया के संघर्षपूर्ण जीवन, समाज सेवा और जनहित के प्रति उनके समर्पण को याद किया। नेताओं ने कहा कि उनका जीवन युवाओं और समाज के लिए प्रेरणास्रोत है तथा उनके आदर्शों पर चलकर समाज और क्षेत्र के विकास को नई दिशा दी जा सकती है। वक्ताओं ने लोगों से उनके संघर्ष, सादगी और जनसेवा की भावना से सीख लेने का आह्वान किया। स्व. अनिल चौरसिया वर्तमान विधायक आलोक चौरसिया के पिता थे।
0
0
Report

जयपुर में सड़क सुरक्षा के लिए लघु नाटक से यातायात नियमों का जागरूकता अभियान

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में यात्रा सुरक्षा अभियान के अंतर्गत ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूकता कार्यक्रम किया गया. शास्त्री नगर स्थित कांवटिया सर्किल पर यातायात के नियमों पर आधारित लघु नाटक 'फर्क तो पड़ता है भई' का प्रदर्शन किया गया. नाटक में विक्रम बेताल की कहानी के जरिए यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गयी. मौजूद वाहन चालकों व अन्य लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की अपील की गयी. इस मौके पर आरटीओ द्वितीय के परिवहन निरीक्षक दिनेश सिंह ने आमजन को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया. हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व से अवगत कराया. दिनेश सिंह सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रीय स्तर पर भी सम्मानित हो चुके हैं. नाटक में रति महर्षि, केके कोहली, अजीत माथुर, मुकेश वर्मा, महेश महावर व हिमांशु झाकल ने अभिनय किया.
0
0
Report
Advertisement

50 साल पुरानी सड़क राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज, 10–12 गाँवों को लाभ

Jaipur, Rajasthan:शाहपुरा, जयपुर ग्रामीण 50 वर्ष पुरानी सड़क को मिला राजस्व रिकॉर्ड में दर्जा, SDM संजीव खेदड़ के नेतृत्व में 50 साल पुरानी समस्या का समाधान, ग्रामीण सेवा शिविर में लोगों को मिली बड़ी राहत, 50 वर्ष पुरानी सड़क राजस्व रिकॉर्ड में हुई दर्ज, SDM के समक्ष ग्रामीणों ने जनसुनवाई में उठाया था मुद्दा, सड़क से 10 से 12 गांवों को मिलेगा सीधा लाभ, वर्षों से अटके राजस्व कार्यों का रास्ता हुआ साफ, ग्रामीणों ने प्रशासन का जताया आभार, शाहपुरा(जयपुर ग्रामीण)- शाहपुरा उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार खेदड़ के नेतृत्व में ग्रामीण सेवा शिविर आमजन की समस्याओं के समाधान का प्रभावी मंच साबित हो रहा है। मामटोरी कला, मामटोरी खुर्द और गोनाकासार सहित आसपास के ग्रामीणों की करीब 50 वर्ष पुरानी सड़क संबंधी समस्या का समाधान कर प्रशासन ने बड़ी राहत प्रदान की है। वर्षों से राजस्व रिकॉर्ड और नक्शों में दर्ज नहीं होने के कारण ग्रामीणों को अनेक परेशानियों के सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब इस समस्या के समाधान होने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। जानकारी के अनुसार इस मामले को तीन माह पूर्व ग्रामीणों ने जयपुर जिला कलेक्टर की जनसुनवाई में उठाया गया था। इसके बाद ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान भी ग्रामीणों ने यह समस्या शाहपुरा उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार खेदड़ के समक्ष रखी। समस्या की गंभीरता को देखते हुए उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार खेदड़ ने तत्काल संज्ञान लिया और राजस्व विभाग को आवश्यक निर्देश दिए। उनके निर्देशन में राजस्व टीम ने नवलपुरा मोड़ से धवली जाने वाली करीब 50 वर्ष पुरानी सड़क को राजस्व रिकॉर्ड एवं नक्शों में दर्ज किया ,यह सड़क करीब 10 से 12 गांवों की जीवनरेखा मानी जाती है, लेकिन रिकॉर्ड में दर्ज नहीं होने के कारण आसपास के खातेदारों के भूमि रूपांतरण, सरकारी योजनाओं के लाभ और अन्य राजस्व कार्य प्रभावित हो रहे थे। अब प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से वर्षों पुरानी समस्या के समाधान का रास्ता साफ हो गया है। उपखण्ड अधिकारी संजीव कुमार खेदड़ की संवेदनशील कार्यशैली और त्वरित निर्णय से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन का आभार जताते हुए इसे जनसुनवाई और ग्रामीण सेवा शिविरों की बड़ी सफलता बताया है। वर्षों से लंबित समस्या का समाधान होने से क्षेत्र के लोगों को बड़ी राहत मिली है और प्रशासन के प्रति विश्वास भी मजबूत हुआ है。
0
0
Report

450 किलो मिलावटी पनीर नष्ट, जयपुर में खाद्य सुरक्षा के बड़े एक्शन

Jaipur, Rajasthan:जयपुर में मिलावटी पनीर पर कार्रवाई खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई खो नागोरियान क्षेत्र में 450 किलो संदिग्ध पनीर करवाया नष्ट पुलिस सूचना पर फूड सेफ्टी टीम ने लक्ष्मी नगर स्थित M.K. डेयरी पर की जांच डीप फ्रीजर और कैरेट में रखा मिला करीब 450 किलो पनीर पूछताछ में सामने आया पनीर अलवर से 220 रुपए किलो में मंगाकर 260 रुपए किलो में बेचा जा रहा था टीम के अनुसार दूध से क्रीम निकालकर तैयार किया गया लूज पनीर नियमों के खिलाफ मिलावट और घटिया गुणवत्ता की आशंका पर पनीर का सैंपल लिया गया जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी आगे की कार्रवाई
0
0
Report

चौमूं-समोद रोड पर टैंकर-ई-रिक्शा टक्कर, युवती मौत, चालक घायल

Jaipur, Rajasthan:चौमूं-समोद रोड पर मंगलवार को पानी से भरे टैंकर और ई-रिक्शा की टक्कर में एक युवती की मौत हो गई, जबकि ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मृतका की पहचान कनिष्का के रूप में हुई है। घायल चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलने पर पूर्व विधायक रामलाल शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक मृतका कनिष्का लाइब्रेरी से पढ़कर अपने घर ई-रिक्शा में बैठकर अपने घर जा रही थी तभी सड़क पर अचानक आवारा मवेशी आ गए....तभी रिक्शा चालक ने अपना संतुलन खो दिया तभी रफ्तार में आ रहे टैंकर ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। तो वहीं पास के दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना भी कैद हो गई....
0
0
Report
Advertisement

खाद नहीं मिलने पर किसानों ने स्टेट हाईवे 51 जाम किया; 2000 टोकन वितरित

Baran, Rajasthan:खाद नही मिलने पर किसानों ने स्टेट हाइवे 51 किया जाम बारां जिले के छबड़ा में मंगलवार को सुबह से ही किसान कृषि विभाग के निर्देश पर क्रय विक्रय सहकारी समिति में खाद के टोकन के लिए महिलाएं और पुरूष लाइन में लग गए थे क्रषि विभाग और पुलिस की मौजूदगी में 2000 टोकन किसानों को बाटे गए लेकिन टोकन से अधिक संख्या होने पर जिन किसानों को खाद का टोकन नही मिला वो आक्रोशित हो गए और स्टेय हाइवे 51 जाम कर दिया करीब 45 मिनिट तक लगे जाम में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई पुलिस ने समझाइस कर जाम को हटाया किसान उपखण्ड कार्यलय पर विरोध जताते हुते खाद के टोकन की मांग कर रहे है किसानो का आरोप है कि सुबह से ही लाइन में भूखे प्यासे लगने के बाद भी उन्हें खाद नही मिला, इस दौरान लाइन में खाद के लिए लगी महिलाएं बेहोश तक हो गयी
0
0
Report
Advertisement

गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार

Banda, Uttar Pradesh:अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध shस्त्रों तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के क्रम में थाना नरैनी पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्त को अवैध तमंचा के साथ गिरफ्तार किया गया है । गौरतलब हो कि थाना नरैनी पुलिस को दिनांक 15/16.06.2026 की रात्रि में गश्त एवं चेकिंग के दौरान ग्राम हड़हा में नहर पुलिया के पास आवश्यक बल का प्रयोग करते हुए गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद हुए है । बता दें कि गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर किस्म का अपराधी है और एक संगठित आपराधिक गिरोह का सक्रिय सदस्य है, जो अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट एवं अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता है जिसके विरुद्ध लूट, गैंगस्टर एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में आपराधिक मामलें दर्ज हैं ।
0
0
Report

बुलंदशहर अहमदगढ़ में OYO होटलों पर पुलिस की छापेमारी, रजिस्टर चेक और चेतावनी

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के अहमदगढ़ क्षेत्र में चल रहे OYO होटलो पर नायव तहसीलदार शिकारपुर, और अहमदगढ़ थाना प्रभारी ने भारी पुलिस बल के साथ मारा छापा OYO होटलो पर अवैध गतिविधियों की पुलिस को लगातार मिल रही थी शिकायत नायब तहसीलदार और थाना प्रभारी के द्वारा छापेमार कार्रवाई से OYO होटल संचालकों में मचा हड़कंप OYO होटल संचालकों के रजिस्टरों की चेकिंग की गई नायव तहसीलदार शिकारपुर और अहमदगढ़ थाना प्रभारी के द्वारा होटल संचालकों को दी गई सख्त चेतावनी देर शाम OYO होटलो पर अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में की गई कार्रवाई से मचा हुआ है हड़कंप
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में कल से पेयजल सप्लाई बंद, ठेकेदारों की भुगतान मांग जायज

Jaipur, Rajasthan:आशीष चौहान, जयपुर-राजस्थान में कल से पेयजल सप्लाई बंद, PHED में JJM के सभी प्रोजेक्ट्स रोक जाएंगे, PHED कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने दी चेतावनी, 3 साल से भुगतान नहीं होने पर काम बंद करेंगे, JJM में 4500 करोड का पेमेंट रुकने का दावा, 3 हजार कॉन्ट्रैक्टर्स के 10 लाख श्रमिक प्रभावित, कल सुबह 10 बजे से रोकी जाएगी पेयजल सप्लाई, 18 जून को कॉन्ट्रैक्टर्स रजिस्ट्रेशन रद्द करवाएंगे, इधर जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी का बयान, बोले- ठेकेदारों की मांग पूरी तरह से जायज, ठेकेदारों के रुके भुगतान जल्द किए जाएंगे जारी, नामसंझी की वजह से कॉन्ट्रैक्टर्स ने ये फैसला किया
0
0
Report

भू-माफियाओं के आगे बेबस किसान,चकबंदी के बाद मिली हिस्से की जमीन पर दबंगों ने किया कब्जा

Amit SrivastavAmit SrivastavFollow10m ago
Ram Nagar, Uttar Pradesh:महराजगंज के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बेलासपुर गांव में चकबंदी के बाद आवंटित खेत की जमीन पर कब्जे का आरोप सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि गांव के एक व्यक्ति ने खेत की पुरानी मेड़ तोड़कर नई मेड़ बना ली और उसकी जमीन पर कब्जा कर लिया। पीड़ित श्रीवास्तव का कहना है कि जब उसने इसका विरोध किया तो उसे धमकियां दी गईं। पीड़ित का आरोप है कि कुछ लोग महिलाओं को आगे कर एकत्र हो जाते हैं और दबाव बनाने का प्रयास करते हैं जिससे उसे न्याय मिलने में कठिनाई हो रही है।मामले की सूचना 112 पुलिस को दी गई,जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top