Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Madhubani847211

मधुबनी में हत्या का रहस्य: बगीचे से मिला अधेड़ का शव!

Oct 18, 2024 12:15:32
Madhubani, Bihar

मधुबनी के खजौली में एक अधेड़ व्यक्ति का शव बगीचे से बरामद किया गया। बता दें कि शव के गले पर मिले धारदार हथियार के निशानों से हत्या की आशंका जताई जा रही है। दूसरी ओर गांव में यह भी चर्चा थी कि मृतक का एक महिला के साथ अवैध संबंध था जबकि महिला का पति बाहर नौकरी करता था और दुर्गा पूजा के दौरान घर आया था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मृतक की पत्नी द्वारा शिकायत में धनवीर मंडल सहित अन्य लोगों पर आरोप लगा है। पुलिस FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
MSManish Singh
Mar 21, 2026 04:31:49
Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में लगातर बाइक चोरी की घटनाओं ने पुलिस की नींद हराम कर दी थी वही अब पुलिस ने नकेल कसते हुए बाइक चोर गिरोह के विरुद्ध भोजपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।जिले से चोरी हुए 05 बाइक के साथ 05 बाइक चोरों को गिरफ्तार कर लिया है।आरा नगर थानांतर्गत पुलिस अधीक्षक भोजपुर मिस्टर राज के निर्देश पर बाइक चोरी के विरुद्ध चलाए गए विशेष अभियान में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-1 के नेतृत्व में थानाध्यक्ष आरा नगर एवं थाना के अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारियों तथा बल के द्वारा गठित टीम ने चोरी की 05 मोटरसाइकिलों के साथ 05 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।इस संबंध में आरा नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।इधर पुलिस ने बताया है कि बाइक चोरों की निशानदेही पर और जगहों पर भी छापेमारी की जा रही है।
0
comment0
Report
DSDanvir Sahu
Mar 21, 2026 04:31:24
Raipur, Chhattisgarh:बालोद ब्रेकिंग जिले के दल्लीराजहरा वन परिक्षेत्र के जबकोहड़ा गांव में कुँए में गिरे भालू को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित रेस्क्यू कर कुएं से निकाला निकलते ही जंगल की ओर गया भालू, एक्सक्लूसिव वीडियो आया सामने आपको बता दें डौंडी विकास खंड के ग्राम जबकोहड़ा में गांव के एक कुँए में अचानक भालू गिर कर गहरे गड्ढे में फंस गया जैसे ही ग्रामीणों को पता चला ग्रामीणों ने वन विभाग को सूचना दी जिसके बाद टीम द्वारा पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बालोद उड़नदस्ता की टीम मौके पर पहुंच सीढ़ी बना कर कुँए में डाला गया जिसके बाद भालू सीढ़ी के माध्यम से कुँए से बाहर निकला और सुरक्षित जंगल की तरफ भाग निकला पूरे मामले में उपवनमंडलाधिकारी जीवन सिन्हा ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुँच सुरक्षित भालू को बाहर निकला कर रेस्कयू कर लिया गया है
0
comment0
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
Mar 21, 2026 04:31:12
Shahdol, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग, शहडोल ज़ोन में अनुशासनहीनता पर बड़ी कार्रवाई सामने आई है। आईजी एन. चैत्या ने कर्तव्य में लापरवाही और अनुशासन उल्लंघन पर तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। बताया जा रहा है कि एक पुलिसकर्मी का जींस पहनकर आईजी के सामने उपस्थित होना भी बड़ी वजह बना। लंबे समय से लंबित जानकारी प्रस्तुत नहीं करने पर आईजी ने सख्त रुख अपनाया। निलंबित कर्मियों में एएसआई परवेज खान, प्रधान आरक्षक प्रवीण तिवारी और आरक्षक गौरव सिंह शामिल हैं। तीनों को उनके संबंधित जिलों के रक्षित केंद्र से अटैच किया गया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी धनपुरी विकास पाण्डेय को जांच सौंपी गई है। आईजी ने 10 दिन के भीतर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
0
comment0
Report
MMMRITYUNJAI MISHRA
Mar 21, 2026 04:16:52
Bokaro Steel City, Jharkhand:Bokaro के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर 9 में कल शुक्रवार शाम सात वर्षीय उमर बीएसएल कूलिंग पौंड डूब गया. सूचना मिलते ही मौके पर हरला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों को बुलाया गया लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला. रात होने की वजह से बच्चे को गहरे तालाब में खोजा नहीं जा सका. वे अपने पिता मुजाहिद अली के साथ सेक्टर 9 बीएसएल कूलिंग पौंड घूमने आया था. घूमने देखने के क्रम में पैर फिसलने से पौंड के गहरे पानी में समाता चला गया. पिता के सामने उनका बेटा गहरे पानी में समाता चला गया. पिता की चीख पुकार सुनकर लोग इक्ट्ठा हुए और पुलिस को जानकारी दी गई. कल नहीं मिला और आज दूसरे दिन भी तलाश की जाएगी.
113
comment0
Report
RVRaunak Vyas
Mar 21, 2026 04:16:43
110
comment0
Report
YMYadvendra Munnu
Mar 21, 2026 04:16:36
Hazaribagh, Jharkhand:रमजान मुबारक के 30 रोजे पूरे होने के बाद हज़ारीबाग़ समेत देशभर में शनिवार को ईद (ईद-उर-फितर) मनाई गई। शनिवार सुबह से ही मुस्लिम इलाके ईद की खुशियों में डूब गए। शहर की सभी मस्जिदों में ईद की नमाज अकीदत से अदा की गई। हज़ारीबाग के जामा मस्जिद में पहली जमात सुबह 8 बजे ईद की नमाज की शुरुआत हो गई। अलग अलग मस्जिदों में ईद की नमाज तय वक्त पर अदा की गई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे के गले लगकर ईद की मुबारकबाद दी। कुर्ता, पायजामे, शेरवानी, पठानी सूट, खान सूट में लोग मस्जिदों में नमाज के लिए पहुंचे। खासकर छोटे बच्चों में ईद की खुशियां शहर की रौकन बनकर नजर आईं। ईद के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। मस्जिदों के आसपास पुलिस और आरएएफ की तैनाती रही। पुलिस टीमों ने ड्रोन के जरिये निगरानी की। कई जगह ड्रोन उड़ाकर आसपास के इलाकों को वॉच किया गया।
142
comment0
Report
VAVishnupriya Arora
Mar 21, 2026 04:15:56
Noida, Uttar Pradesh:
235
comment0
Report
AMAnkit Mittal
Mar 21, 2026 04:15:48
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:ईद की नमाज सम्पन्न DATE =21-03-2026 ANCHOR =मुज़फ्फरनगर पूरे देश में आज ईद उल फ़ितर का त्यौहार बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है वहीं उत्तरप्रदेश के मुज़फ्फरनगर में भी ईद का त्यौहार शांति पूर्ण और आपसी सोहाद्र के साथ मनाया गया । इस मौके पर बड़ी संख्या में नमाजियों ने ईदगाह पर आकर नमाज अदा की और एक दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाईया दी सपा सांसद हरेंद्र मलिक भी ईदगाह पर मौजूद रहे और नमाज पढ़कर आये सभी नमाजियो को ईद की मुबारकबाद दी ।वही ईद को लेकर जिला प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखाई दिया एसएसपी संजय वर्मा व डीएम उमेश मिश्रा भारी पुलिस फ़ोर्स के साथ ईदगाह पर मौजूद रहे साथ ही ड्रोन कैमरे व सीसीटीवी कैमरो से निगरानी की जा रही हैं सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से ही ईद मनाने के निर्देश दिये गए हैं. बाइट =संजय वर्मा (एसएसपी मुज़फ्फरनगर ) बाइट =मुफ़्ती जुल्फकार (शहर मुफ़्ती ) बाइट =उमेश मिश्रा (डीएम मुज़फ्फरनगर )
106
comment0
Report
Advertisement
Back to top