icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

0
0
Report

कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड पर रोडवेज और निजी बस चालकों में हंगामा

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र नए बस स्टैंड पर हुआ हंगामा, रोडवेज और प्राइवेट बस चालकों में हुआ विवाद, रोडवेज बस चालकों ने गेट बंद कर आधे घंटे तक धरना, अधिकारियों के आश्वासन पर खुला गेट कुरुक्षेत्र:- जिला कुरुक्षेत्र के नए बस स्टैंड पर सोमवार को हरियाणा रोडवेज और प्राइवेट बस चालकों के बीच बसों के समय (टाइमिंग) को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि रोडवेज बस चालकों और कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप नए बस स्टैंड का मुख्य गेट बंद कर धरना शुरू कर दिया। करीब आधे घंटे तक बस स्टैंड का गेट बंद रहने से बसों का संचालन प्रभावित रहा और यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। धरने पर बैठे रोडवेज कर्मचारियों का आरोप था कि प्राइवेट बस चालक को स्टैंड पर समय दिया जा रहा है लेकिन सरकारी बसों को समय नही दिया जा रहा है। जिससे सरकारी बसों की सवारियां प्रभावित हो रही हैं। कर्मचारियों ने प्रशासन से इस व्यवस्था में सुधार करने और नियमों का सख्ती से पालन कराने की मांग की सूचना मिलने पर रोडवेज के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे चालको से बातचीत की। अधिकारियों ने कर्मचारियों को निष्पक्ष कार्रवाई और व्यवस्था सुधार का आश्वासन दिया, जिसके बाद रोडवेज कर्मचारियों ने धरना समाप्त कर बस स्टैंड का गेट खोल दिया। इसके बाद बसों का संचालन फिर से सामान्य हो गया.
0
0
Report
Advertisement

करेली पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ सत्यम को गिरफ्तार किया

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले करेली में अवैध मादक पदार्थ के नशे के कारोबार के विरुद्ध करेली पुलिस को मिली बड़ी सफलता: लगभग एक लाख दस हजार कीमत की 11 ग्राम स्मैक जप्त किया गया। जिले में अवैध कारोबार करने वालों पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु संपूर्ण जिले में लगातार धरपकड़ की कार्यवाही की जा रही है। ऑपरेशन ईगल क्लो के तहत करेली पुलिस को सफलता मिली। अवैध स्मेक के कारोबारी सत्यम पिता वीरेन्द्र राजपूत हनुमान वार्ड को गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रत्नाकर हिंग्वे व थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।
0
0
Report

कांग्रेस की पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारी तेज, प्रशिक्षण से बूथ-निर्वाचन रणनीति मजबूत

Jaipur, Rajasthan:जयपुर पीसीसी मुख्यालय में कांग्रेस की पंचायत-निकाय चुनाव प्रबंधन कार्यशाला शुरू. प्रदेशभर जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता शामिल. पंचायत और निकाय चुनाव की रणनीति पर दिया जा रहा विशेष प्रशिक्षण. मतदाता सूची की स्क्रीनिंग और बूथ प्रबंधन पर फोकस. जनसंपर्क और चुनावी संचार की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण. अभियान संचालन और मतदाताओं से संवाद की रणनीति पर मंथन. प्रशिक्षण के बाद जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत स्तर पर भी होंगी कार्यशालाएं. PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कांग्रेस चुनाव के लिए तैयार.
0
0
Report

भिलाई में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की बाहुड़ा रथयात्रा, समाजसेवी संजय मिश्रा ने किया छेरा-पंहरा

Durg, Chhattisgarh:भिलाई नगर जगन्नाथ समिति सेक्टर-4 के तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ जी की बाहुड़ा रथयात्रा सेक्टर-10 स्थित भव्य गुण्डिचा मंडप से निकाली गई। रथ सेंट्रल एवेन्यू होते हुए बोरिया मार्केट स्थित जगन्नाथ मंदिर पहुंचा। परंपरा अनुसार छेरा-पंहरा का कार्यक्रम मुख्य अतिथि उद्योगपति एवं समाजसेवी संजय मिश्रा ने संपन्न किया। इस दौरान सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर, समिति अध्यक्ष वीरेंद्र सतपथी व महासचिव सत्यवान नायक उपस्थित रहे। भक्तों ने जय जगन्नाथ के उद्घोष के साथ रथ खींचा।
0
0
Report
Advertisement

पशु मित्रों ने लंबित मानदेय और नियमित भुगतान को लेकर सौंपा ज्ञापन

MKMOHAMMAD KHALIDFollow10m ago
Gazipur, Uttar Pradesh:बभनजोत ब्लॉक के पैरावेट/पशु मित्रों ने सोमवार को ब्लॉक पशु चिकित्सालय पहुंचकर लंबित मानदेय और समय से भुगतान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी को संबोधित ज्ञापन पशु चिकित्सा अधिकारी बभनजोत जय प्रकाश मौर्या को दिया गया।पशु मित्र ब्लॉक संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि पिछले कई महीनों से मानदेय नहीं मिला है। किसी किसी पशु मित्र को तो ज्वाइनिंग के बाद से ही कोई मानदेय नहीं मिला है l मुख्य मांगों में नियमित मानदेय लागू करना सुनिश्चित किया जाए, पूर्व में किए गए एफएमडी टीकाकरण का लंबित भुगतान तत्काल कराया जाए, पशु गणना कार्य का लंबित भुगतान अभिलंब कराया जाए, ए आई कृत्रिम गर्भाधान कार्य का लंबित भुगतान कराया जाए को ज्ञापन सौंपा है l संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने कहा कि हम 10-15 किमी साइकिल/बाइक से जाकर टीकाकरण करते हैं। पेट्रोल का खर्च भी नहीं निकलता। अगर मानदेय नहीं बढ़ा तो आंदोलन करेंगे।"इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद पटेल, कुलदीप कुमार वर्मा, छठी राम, संजय कुमार वर्मा, हृदयराम, राजू, राम जन्म ,महेश कुमार,राजेश कुमार वर्मा, सहित कई लोग उपस्थित रहे l
0
0
Report

खारून नदी में डूबे 22 वर्षीय युवक की मौत, SDRF ने शव बरामद किया

Durg, Chhattisgarh:एंकर-राजधानी रायपुर से लगे अमलेश्वर थाना क्षेत्र स्थित खारून नदी में रायपुर के 12 दोस्तों का समूह पिकनिक मनाने अमलेश्वर आया था इसी दौरान पिकनिक के बाद नदी में नहाने उतरा 22 वर्षीय युवक टोमेश साहू नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया घटना की सूचना तुरंत अमलेश्वर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम को दी गई एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर घण्टो तक सर्च अभियान चलाया वही डिप डाइविंग की भी मदद के बाद अंततः युवक का शव नदी से बरामद कर लिया है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है प्रशासन लगातार लोगों से अपील कर रहा है कि बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के दौरान पिकनिक मनाते समय पानी के पास सतर्क रहें और जोखिम उठाने से बचें.
0
0
Report
Advertisement

टिहरी में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज नरेंद्र नगर विधानसभा शिफ्ट करने के फैसले से विरोध तेज

New Tehri, Uttarakhand:टिहरी विधानसभा के इणिया में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज को इणिया के बजाय नरेंद्र नगर विधानसभा के फिपल्टी में बनाए जाने की घोषणा के बाद नई टिहरी में विरोध तेज हो गया है जिसको लेकर नई टिहरी सरजयूला पट्टी के लोगो ने डीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भेजा है,नई टिहरीवासियों का कहना है कि सीएम की घोषणा और इणिया क्षेत्र में सर्वे होने के बावजूद अब मेडिकल कॉलेज को नरेंद्र नगर शिफ्ट किया जा रहा है जिससे स्थानीय जनता में आक्रोश है और यदि मेडिकल कॉलेज को नई टिहरी के बजाए कही और शिफ्ट किया गया तो सड़को पर आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report

मैनपुरी में देवर ने भाभी पर धारदार हमला, युवक ने दी जान

Mainpuri, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग मैनपुरी मामूली कहासुनी के बाद देवर ने भाभी की गर्दन में धारदार हथियार से किया हमला खुद भी फांसी लगाकर युवक सनी ने दी जान भाभी प्रज्ञा गंभीर रूप से हुई घायल गंभीर हालत में सैफई पीजीआई किया गया रेफर मृतक युवक अपनी बुआ के घर रह कर टाइल पत्थर का करता था काम घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद पुलिस ने मामले की शुरू की जाँच पड़ताल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हाउस भेजा दोनों के प्रेम प्रसंग की भी कढ़ाई से जांच पड़ताल करने पुलिस मैनपुरी कोतवाली क्षेत्र के देवी रोड की घटना। बाईट - विमला देवी, घायल प्रज्ञा की सास बाईट - अशोक कुमार, CO सिटी
0
0
Report

पुरानी रंजिश के चलते कौशांबी के नारा गांव में युवक की हत्या

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में पुरानी रंजिश एक बार फिर खूनी संघर्ष में बदल गई। 25 वर्षीय युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की है। मामला मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के नारा गांव का है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय लालचन्द्र के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही मनोज, धीरेंद्र और गुलाब ने पुरानी रंजिश के चलते लालचन्द्र की बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लालचन्द्र को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि करीब दो साल पहले मृतक के छोटे भाई द्वारा आरोपियों के परिवार की एक लड़की को भगा ले जाने की घटना हुई थी। तभी से आरोपी परिवार रंजिश मानता था और मौका मिलने पर वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने तीनों नामजद आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है तथा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी गई हैं। फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस सतर्क है। अधिकारियों का कहना है कि दोषियों के खिलाफ साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी
0
0
Report
Advertisement

सीएम धामी ने रुड़की में विद्या भारती प्रतिभा सम्मान समारोह का उद्घाटन किया

Noida, Uttar Pradesh:रूड़की उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के रुड़की में सरकारी सेकेंडरी स्कूल में 'विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान, उत्तराखंड' द्वारा आयोजित 'प्रतिभा सम्मान समारोह' में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "विद्या भारती हर गाँव और हर घर तक पहुँची है। विद्या भारती ने हमारे विचारों को राज्य में हर जगह पहुँचाया है। मैं इन संगठनों से जुड़ा रहा हूँ, इसलिए मुझे पता है कि मुश्किल समय में विद्या भारती के शिक्षकों और पदाधिकारियों ने बहुत काम किया। आज लगभग 562 स्कूल चल रहे हैं, जिनमें 1.25 लाख छात्र शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
0
0
Report

पटना के दीघा में पैसे के विवाद पर गोलीबारी; पुलिस ने पांच लोगों को हिरासत में लिया

Patna, Bihar:एंकर--राजधानी पटना के दीघा थाना क्षेत्र के पॉल्यूशन रोड स्थित इलाके में आपसी विवाद के दौरान फायरिंग की घटना सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है। वहीं मामले में पांच लोगों को हिरासत में लेकर थाने में पूछताछ की जा रही है।\n\nदीघा थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार देर रात पुलिस को सूचना मिली थी कि दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर मारपीट हो रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पता चला कि पैसों के विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी और मारपीट हुई, जिसके बाद फायरिंग की घटना हुई।\n\nपुलिस के अनुसार घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। प्रारम्भिक जांच में सामने आया है कि चंदन नामक व्यक्ति की ओर से गोली चलाई गई थी। पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। साथ ही हिरासत में लिए गए पांच लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि घटना की पूरी सच्चाई सामने आ सके।पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे विधि-सम्मत कार्रवाई की जाजाएगी.।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top