847211
मधुबनी पुलिस ने पिस्तौल के साथ अपराधी को दबोचा, दो बदमाश फरार
Madhubani, Bihar:मधुबनी के मधेपुर थाना पुलिस ने वीरपुर गांव में छापेमारी कर एक अपराधी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी की पहचान वीरपुर गांव के सुशील यादव के रूप में हुई है। पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किस्म के युवक वीरपुर गांव में इकट्ठा हुए हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। अपराधी पिस्तौल लहरा रहे थे, जिससे गांव में दहशत का माहौल था। फरार हुए दो अन्य बदमाशों की पहचान कर ली गई है और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नाना पाटेकर के निधन पर सनिल पाल की प्रतिक्रिया
Noida, Uttar Pradesh:Sunil Pal on Nana Patekar Death0
0
Report
कुरुक्षेत्र में 15–20 दिन की नवजात जंगल में लावारिस, माता-पिता की तलाश शुरू
Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के शाहबाद में शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां करीब 15 से 20 दिन की एक नवजात बच्ची जंगलात क्षेत्र में लावारिस हालत में मिली। क्या इसकी मां का दिल नहीं प्रसिजा इसको जंगलों में छोड़ते। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान भी बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तस्वीरें कुरुक्षेत्र के शाहबाद की हैं, जहां जंगलात क्षेत्र में करीब 15 से 20 दिन की मासूम बच्ची मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि महिला प्रवीन बेगम की सबसे पहले बच्ची पर नजर पड़ी। उन्होंने बच्ची को गोद में उठाया और आसपास के लोगों की मदद से उसे संभाला। बच्ची के चेहरे पर चोट के निशान दिखाई दिए, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शाहबाद प्रभारी सुरेंद्र सिद्धूद ने बच्ची को देखा और एंबुलेंस के जरिए उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां बच्ची का उपचार और जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक बच्ची की उम्र करीब 15 से 20 दिन बताई जा रही है। फिलहाल बच्ची को जंगल में छोड़ने की परिस्थितियों की जांच की जा रही है और मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, मासूम बच्ची के इस तरह जंगल में मिलने से आसपास के लोगों में भी चर्चा है। सवाल ये है कि आखिर इतनी छोटी बच्ची को जंगल में कौन छोड़कर गया और इसके पीछे क्या वजह रही। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती बच्ची के माता-पिता या परिजनों तक पहुंचने की है। जांच के बाद ही पूरे मामले کی सच्चाई सामने आ पाएगी।0
0
Report
नाना पाटेकर के निधन से भारतीय सिनेमा को अपूरणीय क्षति
Noida, Uttar Pradesh:दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन भारतीय सिनेमा के लिए एक अपूरणीय क्षति है। बहुत कम अभिनेताओं में उनके जैसी असाधारण बहुमुखी प्रतिभा और तीव्रता थी। वे अपनी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग से दर्शकों को हँसा सकते थे, फिर भी 'अंकुश', 'प्रहार' और 'क्रांतिवीर' जैसी फिल्मों में उन्होंने एक ऐसा कच्चापन और गंभीरता दिखाई जिसने हर किरदार को यादगार बना दिया। उनकी आवाज़, उपस्थिति और बिल्कुल अलग-अलग दुनियाओं में ढल जाने की क्षमता ने उन्हें सचमुच अद्वितीय बना दिया। नाना पाटेकर केवल एक अभिनेता नहीं थे; वे अपने आप में एक संस्था थे। भारतीय सिनेमा में उनका उल्लेखनीय योगदान पीढ़ियों को प्रेरित करेगा। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। उनकी आत्मा को शांति मिले। ओम शांति!0
0
Report
Advertisement
नालंदा के देवीसराय चौक पर गोदाम में भीषण आग, दो CNC मशीनें जलकर राख
Pariaunna, Bihar:गुरुवार की सुबह देवीसराय चौक के पास स्थित स्टील लेजर कटिंग मशीन के गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगने की वजह शुरुआती तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। आग के गुब्बार ने देखते ही देखते गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब एक करोड़ रुपये कीमत की दो सीएनसी लेजर कटिंग मशीनें पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। इसके अलावा गोदाम में रखा अन्य सामान भी जल गया। संचालक के अनुसार कुल नुकसान दो करोड़ रुपये से अधिक का अनुमान है। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लेने से आसपास के अन्य प्रतिष्ठानों को जलने से बचा लिया गया। संचालक सौबेंद्र कुमार ने बताया कि सुबह में स्थानीय लोगों ने आग के गुब्बार को देखकर इसकी सूचना दी। इसके बाद आगलगी की घटना की जानकारी मिली। फायर पुलिस के अनुसार अभी संचालक की ओर से आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद नुकसान का सही आकलन किया जाएगा।0
0
Report
पटना के 1500 पंडालों में अग्निशमन सुरक्षा के कड़े मानक लागू, पूजा समितियाँ सचेत
Patna, Bihar:एंकर--दुर्गा पूजा को लेकर बिहार अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। इस बार पूरे राज्य में करीब 20 हजार पूजा पंडाल बनाए गए हैं। इनमें लगभग 1500 बड़े पंडाल शामिल हैं। सभी पूजा समितियों के लिए अग्निशमन विभाग की ओर से सुरक्षा संबंधी गाइडलाइन जारी की गई है। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों शुक्रवार से पूजा पंडालों का निरीक्षण शुरू करेंगे। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर कार्रवाई की जा सकती है। जरूरत पड़ने पर पंडाल का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। फायर डीआईजी मनोज कुमार नट ने बताया कि पटना में करीब 1500 पंडालों का रजिस्ट्रेशन हुआ है। इनमें लगभग 100 बड़े स्तर के पंडाल हैं। इन पंडालों में अग्निशमन विभाग के सभी मानकों का पालन अनिवार्य है। पटना को सुरक्षा व्यवस्था के लिए चार जोन में बांटा गया है और रणनीतिक स्थानों पर दमकल की गाड़ियों की तैनाती की जा रही है। इस बार एक अलग रेस्क्यू टीम भी बनाई गई है, जो आपात स्थिति में केवल रेस्क्यू का काम करेगी। साथ ही जिले के अधिकारियों से लगातार वर्चुअल मीटिंग कर तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल रूम के साथ अस्थायी कंट्रोल रूम भी बनाए जा रहे हैं। पंडालों के लिए प्रमुख सुरक्षा मानक पंडाल की ऊंचाई कम से कम 3 मीटर होनी चाहिए। प्रवेश और निकास के लिए दो गेट होने चाहिए। गेट की ऊंचाई कम से कम 5 फीट होनी चाहिए। प्रशिक्षित वॉलेंटियर्स की व्यवस्था जरूरी है। पंडाल में आपात स्थिति के लिए दो ड्रम पानी, मग आदि रखने होंगे। बिजली के लटकते तारों से पंडाल की पर्याप्त दूरी होनी चाहिए। शॉर्ट सर्किट से बचाव के लिए बिजली की व्यवस्था सुरक्षित होनी चाहिए। पंडाल के अंदर या आसपास आग से संबंधित दुकानें नहीं लगाई जानी चाहिए। अग्निशमन विभाग ने श्रद्धालुओं से पंडाल के अंदर आग जलाने से बचने और हवन-पूजन व दीप जलाने का काम पंडाल के बाहर सुरक्षित स्थान पर करने की अपील की है。 बाइट--मनोज कुमार नट DIG फायर0
0
Report
कोटडा कागला स्कूल में लोकतंत्र का पाठ, राकेश भील बाल सरपंच चुने गए
Baran, Rajasthan:कोटडा कागला विद्यालय में लोकतंत्र का पाठ शांतिपूर्ण मतदान में राकेश भील बने बाल सरपंच बारां के हरनावदाशाहजी क्षेत्र के कोटडा कागला गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव जागरूकता अभियान के तहत अनोखा सरपंच चुनाव आयोजित किया गया। विद्यालय परिसर में मतदान शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ। चुनाव में छात्र प्रत्याशी राकेश भील ने अपनी प्रतिद्वंद्वी पूजा भील को 27 मतों के बड़े अंतर से हराकर जीत दर्ज की। राकेश को कुल 36 मत प्राप्त हुए, जबकि पूजा को 9 मतों से संतोष करना पड़ा। इस दौरान कुल 47 मत पड़े। प्रधानाध्यापक दुर्गेश पाठक ने बताया कि बच्चों में मतदान के प्रति जागरूकता लाने और निर्वाचन प्रक्रिया की बारीकियों को समझाने के लिए प्रायोगिक नाटक के माध्यम से यह आयोजन किया गया था। इसके लिए पूरी निर्वाचन टीम तैयार की गई थी। बच्चों को ही पोलिंग पार्टी, पीठासीन अधिकारी और अन्य कर्मचारी बनाया गया। मतदाता बने बच्चों के पहचान पत्र भी जारी किए गए। चुनाव की पूरी प्रक्रिया वास्तविक चुनाव की तर्ज पर की गई। दो बच्चों ने प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। मतदाता बच्चों ने कतार में लगकर बैलेट पेपर पर मोहर लगाकर अपने पसंदीदा प्रत्याशी को वोट दिया और मतपेटी में पर्ची डाली। वोट डालने के बाद मतदाताओं की अंगुली पर स्याही का निशान भी लगाया गया। मनोनीत प्रशासनिक टीम पूरे समय अलर्ट रही और शांतिपूर्वक मतदान संपन्न करवाया। मतदान को लेकर स्कूली बच्चों में खासा उत्साह देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ अरुणा गौतम, दीपमाला माहुर, पूजा पारेता, बिंदु धाकड़, शालिनी सेन, ललिता रेगर, विकास गोठानिया, राकेश पोटर सहित छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे。0
0
Report
Advertisement
अमेठी में मस्जिद निकाह के बाद युवती का फंदे से लटकता शव मिला
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - कमरें में फंदे से लटकता मिला युवती का शव, मकान बंद होने के चलते पुलिस की मौजूदगी में पति ने दरवाजा तोड़ कर फंदे से उतारा लटकता हुआ शव, आनन-फानन में में महिला को इलाज के लिए ले गये ट्रामा सेंटर जगदीशपुर जहां पर डाक्टरों ने किया मृतक घोषित, बताया जा रहा है की सोशल मीडिया के माध्यम से मृतका नाजरीन की हमजा के साथ हुई थी दोस्ती, दोनों ने भागकर दिल्ली में सात माह पूर्व एक मस्जिद में किया था निकाह, एक सप्ताह पूर्व दिल्ली से जगदीशपुर आया था अपने घर, जहां पर परिवार द्वारा दोनों लोगों को घर में नहीं करने दिया गया था प्रवेश, वहीं दूसरे के मकान में रह रहे थे पति-पत्नी, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और मृतका के परिजनों की तहरीर पर जांच पड़ताल करते हुए विधिक कार्यवाही में जुटी जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र कस्बे के पालपुर का है मामला bite atul singh co musafirkhana0
0
Report
नाना पाटेकर के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, विविध अभिनय की सराहना
Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा दुख जताया और उनके अभिनय के ज़बरदस्त अंदाज़, अलग-अलग तरह के किरदार निभाने की क्षमता और हिंदी व मराठी सिनेमा में उनके योगदान की तारीफ़ की। उनके ट्वीट में उन्होंने लिखा, "बहुत कम अभिनेताओं में वह ज़बरदस्त अंदाज़, अनोखापन और दमदार मौजूदगी थी जो श्री नाना पाटेकर जी में थी। उन्होंने हर किरदार में कमाल की विविधता और रचनात्मकता दिखाई और हमें ऐसे पात्र दिए जिन्हें पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। उन्हें उनकी बेबाक और साफ़-गोई वाली राय के लिए भी पसंद किया जाता था। हिंदी और मराठी सिनेमा में श्री नाना पाटेकर का योगदान बहुत बड़ा था। उनके जाने से एक बड़ी कमी महसूस होगी। उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं। ओम शांति।"0
0
Report
पटना: महागठबंधन मार्च से पहले प्रशासन की तीखी सुरक्षा तैयारी
Patna, Bihar:पटना महागठबंधन के मार्च से पहले जिला प्रशासन की मजबूत तैयारी... विधानसभा सचिवालय सहित मार्च के रूट में आने वाले सभी प्रमुख जगह की बढ़ाई गई सुरक्षा... सप्त मूर्ति से लोक भवन तक कई बेरीकेटिंग लगाए गए हैं.. कल्याण में सुरक्षा वालों की तनाती की गई है बिहार पुलिस गृह रक्षा वाहिनी रैपिड एक्शन फोर्स के साथ सीआरपीएफ की तैनाती की गई है... वाटर कैनन आशु गैस के गले सहित प्रदर्शन को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से मजबूत व्यवस्था तैयार की गई0
0
Report
Advertisement
पुणे: नाना पाटेकर के निधन पर प्रकाश जावड़ेकर बोले—वह महान कलाकार और व्यक्ति थे
Noida, Uttar Pradesh:पुणे (महाराष्ट्र):दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'नाना पाटेكر जैसे एक महान कलाकार थे वैसे ही महान मनुष्य थे उनकी सोच, उनका अभिनय दोनों चीजे अनमोल थी क्योंकि जिस तरह से वह अपनी भूमिका में जान डालते थे और पूरा अपना 100% देते थे, नाना जी एक सच्चे कलाकार थे और मुझे आज उनके अचानक जाने का दुख है और सबको दुख है। वह एक समाजसेवक भी थे और वह जो भी करते थे वह मन से करते थे इसलिए उनके जाने का सबको बहुत दुख है पूरा देश और दुनिया जो उन्हें जानता है उनके लिए बहुत दुखदायी है।'0
0
Report
सिमडेगा में दुर्गा पूजा के अवसर पर शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल पर जोर
Simdega, Jharkhand:सिमडेगा- दुर्गा पूजा को लेकर समाहरणालय में उपायुक्त कंचन सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में पूजा की आयोजनों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई साथ ही शांति समिति के सदस्य और पूजा पंडाल समिति के पदाधिकारी से पूजा के आयोजनों के बारे में विस्तार से जानकारी ली गई। उपायुक्त कंचन सिंह ने कहा कि हर पर्व त्यौहार की तरह दुर्गा पूजा पर्व को भी पूरे उत्साह के साथ सौहार्दपूर्ण माहौल में मानना है।0
0
Report
धनबाद सांसद का जयराम महतो पर कड़ा पलटवार, लालखंड पर बहस तेज
Dhanbad, Jharkhand:झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन और डुमरी विधायक जयराम महतो के बीच चल रहे विवाद के बीच सोशल मीडिया पर ‘लालखंड’ को लेकर दिए गए विधायक के बयान ने सियासी बयानबाजी को और तेज कर दिया है। अब धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने जयराम महतो पर पलटवार किया है। इससे पहले जयराम महतो ने कहा था कि वे ‘लालखंड’ के हितैषी हैं। ढुल्लू महतो ने एक कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि झारखंड से नक्सलवाद लगभग खत्म हो चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलवाद के सफाये की दिशा में कार्रवाई जारी है। ऐसे समय में किसी जनप्रतिनिधि द्वारा ‘लालखंड’ के नाम पर लोगों को डराने-धमकाने की बात करना उचित नहीं है। सांसद ने जयराम महतो से सवाल करते हुए कहा कि वे यह बताएं कि सुनील महतो की हत्या नक्सलियों द्वारा की गई थी या नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि इसके बावजूद जयराम महतो इस तरह के बयानों के जरिए नक्सली विचारधारा का समर्थन करते नजर आ रहे हैं। ढुल्लू महतो ने कहा कि जयराम महतो केवल उनका नाम लेकर राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। बाइट --- ढुल्लू महतो सांसद धनबाद0
0
Report
Advertisement
दशहरा-दीपावली त्योहारों के तहत खाद्य मिलावट रोकने के लिए छापेमारी तेज
Ansar Nagar, Jharkhand:खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के होटलों व प्रतिष्ठानों में चलाया छापेमारी अभियान दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को लेकर जांच तेज, मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री रोकने पर जोर चतरा : आगामी दशहरा, दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग ने शहर के विभिन्न होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों में जांच और छापेमारी अभियान शुरू किया है। यह अभियान उपायुक्त रवि आनंद के निर्देश पर चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य पर्व के दौरान बाजार में मिलावटी एवं मानक के विपरीत खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाना है, ताकि होटल, मिठाई दुकान एवं अन्य प्रतिष्ठानों से खाद्य सामग्री खरीदकर सेवन करने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्रियों की गुणवत्ता और बिक्री से संबंधित मानकों की जांच की जा रही है। विभाग की कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में भी हड़कंप है। खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान में मिलावटी या मानक के विपरीत खाद्य सामग्री पाई जाती है, तो संबंधित कारोबारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। प्रथम चरण में онлайн जुर्माना लगाया जाएगा। इसके बाद मामले की गंभीरता के अनुसार कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। उन्होंने बताया कि त्योहारों को देखते हुए यह जांच एवं छापेमारी अभियान पर्व समाप्त होने तक लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
पार्गट सिंह और सचिन पायलट अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:AMRITSAR (PUNJAB): PUNJAB CONGRESS PRESIDENT PARGAT SINGH AND CONGRESS GENERAL SECRETARY SACHIN PILOT ARRIVE AT AIRPORT. VISUALS. DR RAJ KUMAR VERKA (VICE PRESIDENT CONGRESS PUNJAB) & SUKHWINDER SINGH DANNY (FORMER MLA OF CONGRESS).0
0
Report
कोटा के गोबरिया बावड़ी रेस्टोरेंट में आग, तीन दमकलों ने काबू पाया
Jaipur, Rajasthan:कोटा गोबरिया बावड़ी के रेस्टोरेंट में आग से मचा हड़कंप, तीन दमकलों ने आधे घंटे में पाया काबू। कोटा गोबरिया बावड़ी क्षेत्र स्थित अर्बन शेखावाटी ढाबा रेस्टोरेंट में देर रात अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शॉर्ट सर्किट के कारण रेस्टोरेंट की रसोई में आग लगी थी। सूचना मिलते ही नगर निगम के अग्निशमन विभाग ने अलग-अलग फायर स्टेशनों से दमकलें मौके के लिए रवाना कीं। नगर निगम उपायुक्त फायर राकेश व्यास ने बताया कि आग रेस्टोरेंट की किचन में लगी थी। मौके पर करीब आधा दर्जन दमकलें भेजी गईं, जिनमें से तीन दमकलों की मदद से करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि रेस्टोरेंट में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। ऐसे में आग के फैलने पर बड़ा हादसा होने की आशंका थी। दमकल कर्मियों ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए रेस्टोरेंट को चारों तरफ से घेरा और तेजी से आग बुझाने का काम किया। समय रहते आग पर काबू पाने से बड़ा हादसा टल गया0
0
Report
Advertisement
