Back
मधुबनी बॉर्डर 72 घंटे के लिए सील, दूसरे चरण चुनाव सुरक्षा के मद्देनजर
BBBindu Bhushan
Nov 10, 2025 10:34:37
Madhubani, Bihar
मधुबनी में दूसरे चरण में 11 नवम्बर को मतदान है। चुनाव सुरक्षा के मद्देनजर इंडो-नेपाल बॉर्डर को 72 घंटे के लिए सील कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों ने नो-एंट्री लगा दी। भारत और नेपाल दोनों देशों के लोगों के लिए तत्काल इंट्री और एग्जिट दोनों बंद कर दिए गए हैं। जटही-पिपरौन सहित अन्य बॉर्डर पर एसएसबी ने बैरीकेट लगाकर नेपाल से आने वाले लोगों पर पूर्णतः रोक लगा दी। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया मेडिकल और आपातकाल स्थिति में भारत से नेपाल जाने वाले लोगों को आईडी देखकर जाने की अनुमति है, लेकिन इसके लिए उच्चाधिकारियों की अनुमति भी अनिवार्य है। 11 नवंबर को दूसरे चरण के चुनाव सम्पन्न होने के बाद रात से आवागमन सुचारू रूप से चालू कर दिया जाएगा। मधुबनी में होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा के लिहाज से बॉर्डर सील रखने के संबंध में भारत और नेपाल के आलाधिकारियों की बैठक में निर्णय लिए गए थे। आठ नवंबर की रात से 72 घंटे के लिए इंडो-नेपाल बॉर्डर को सील कर दिया जाएगा। मेडिकल और आपातकाल स्थिति को छोड़कर सभी तरह के आवागमन व वाहनों के आने जाने पर पूर्ण रूप से रोक रहेगी। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत 11 नवंबर को मधुबनी में होने वाले चुनाव को लेकर बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवानों की चौकसी बढ़ा दी गई है। एसएसबी जवान सीमा पर नाका गस्ती कर रहे हैं और जवानों का स्ट्रेंथ भी बढ़ा दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की धड़पकड़ और तस्करी के धंधे में संलिप्त धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए और राष्ट्रविरोधी तत्वों के विरुद्ध एसएसबी लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। अवैध रुपये, मादक पदार्थ व गैरकानूनी हथियार रखने वालों को जेल भेजा जा रहा है। शांति पूर्ण व निष्पक्ष चुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारी पूरी कर ली गयी है.
1
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
NMNITESH MAHAJAN
FollowNov 10, 2025 12:33:000
Report
RKRaj Kumar Bhati
FollowNov 10, 2025 12:31:590
Report
VRVIJAY RANA
FollowNov 10, 2025 12:31:470
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 10, 2025 12:31:280
Report
PKPankaj Kumar
FollowNov 10, 2025 12:31:090
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:31:000
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:30:520
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowNov 10, 2025 12:30:330
Report
BDBabulal Dhayal
FollowNov 10, 2025 12:30:210
Report
0
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:24:310
Report
AYAmit Yadav
FollowNov 10, 2025 12:24:170
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 10, 2025 12:23:590
Report
RRRakesh Ranjan
FollowNov 10, 2025 12:23:420
Report