Back
मधुबनी के अरघावा में वर्षों से सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों ने NH सड़क जाम किया
BBBindu Bhushan
Jan 04, 2026 06:07:44
Madhubani, Bihar
मधुबनी के अरघावा पंचायत में वर्षों से सड़क नहीं बनने से ग्रामीणों का गुस्सा फुट पड़ा, आक्रोशित ग्रामीणों ने NH सड़क जाम कर आगजनी। मामला बासोपट्टी थाना के अरघावा पंचायत के वार्ड दो की है। सैकड़ों लोगों ने मनमोहन पुल के पास मुख्य सड़क जाम कर नारेबाजी। आक्रोशित ग्रामीणों ने सुबह से बासोपट्टी–मधुबनी मुख्य सड़क को जाम कर दिया, जिससे आवागमन पूरी तरह से ठप हो गई। सड़क जाम कर रहे राजू मंडल, भीम मंडल, धुनाई मंडल सहित अन्य लोगों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर मुखिया और BD0 सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारीयों को कई बार आवेदन दिया गया बावजूद गांव में सड़क नहीं बनी। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ती है खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर निकलना मुश्किल हो जाता है। जाम की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि ग्रामीण सड़क निर्माण की ठोस घोषणा की मांग पर अड़े रहे। गुस्साए लोगों ने जाम हटाने पहुंची पुलिस प्रशासन पर हमला कर दिया, जिसमें अधिकारी व पुलिसकर्मी को चोट लगीं; फिर पुलिस ने जाम कर रहे लोगों को खदेड़ दिया और दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ विकास कुमार के प्रतिवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले में 19 नामजद सहित दो सौ अज्ञात को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने हमला के आरोप में अनिल मंडल, अभिमन्यु मंडल, अमरेश मंडल, रूपा कुमारी, शांति देवी को गिरफ्तार किया है। अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
VAVijay Ahuja
FollowJan 05, 2026 05:21:390
Report
MPManish Purohit
FollowJan 05, 2026 05:21:130
Report
PPPoonam Purohit
FollowJan 05, 2026 05:20:440
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowJan 05, 2026 05:20:330
Report
PSPrasenjit Sardar
FollowJan 05, 2026 05:20:120
Report
ABArup Basak
FollowJan 05, 2026 05:19:530
Report
PDPradyut Das
FollowJan 05, 2026 05:18:390
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowJan 05, 2026 05:17:550
Report
ANAnil Nagar1
FollowJan 05, 2026 05:16:240
Report
GMGANESH MOHALE
FollowJan 05, 2026 05:16:120
Report
JAJhulan Agrawal
FollowJan 05, 2026 05:15:440
Report
JJJAYESH JAGAD
FollowJan 05, 2026 05:06:470
Report
ABATISH BHOIR
FollowJan 05, 2026 05:05:350
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
FollowJan 05, 2026 05:04:520
Report