icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मारुति नेक्सा वर्कशॉप में करंट से मौत, मुआवजे की मांग पर धरना जारी

AYAmit YadavJust now
Jaipur, Rajasthan:दिल्ली-जयपुर हाईवे पर स्थित मारुति नेक्सा वर्कशॉप में करंट लगने से एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर राजकीय BDएम अस्पताल में हंगामा किया और शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार कर दिया. मुआवजे को लेकर पिछले 12 घंटे से अधिक समय से धरना चल रहा है. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. मृतक के परिजन और मोहल्ले के लोग अस्पताल परिसर में पिछले 12 घंटों से धरना दे रहे हैं. परिजनों का स्पष्ट कहना है कि जब तक उनकी मुआवजे की मांग पूरी नहीं हो जाती तब तक वे शव का पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे. कई बार वार्ता हुई लेकिन बेनतीजा रही. मामले को सुलझाने के लिए कंपनी के प्रतिनिधि और पुलिस प्रशासन द्वारा अब तक दो से तीन बार वार्ता की गई, लेकिन हर बार वार्ता विफल रही. मृतक के परिजन अपनी मांगों पर अड़े हैं, जिसके कारण स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. पुलिस व कंपनी के कर्मचारी फिलहाल परिजनों को समझाइश कर रहे हैं और मामले का शांतिपूर्ण समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं. मौके पर पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना भी पहुंचे और कंपनी के कर्मचारियों से उचित मुआवजे की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई घंटे बीत जाने के बाद भी परिजनों व कंपनी के कर्मचारियों में समझौता नहीं हुआ. सुबह होने पर परिजनों और मोहल्ले वासियों ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन देकर परिवार के भरण पोषण के लिए उचित मुआवजा दिया जाए नहीं तो अस्पताल परिसर से उठकर कंपनी के आगे धरना दिया जाएगा.
0
0
Report

जगन्नाथपुर रथ मेले में नकद ही है एकमात्र भुगतान विकल्प, ऑनलाइन पेमेंट बाधित

Ranchi, Jharkhand:रांची के ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। लेकिन मेले की रौनक के बीच लोगों को एक बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मोबाइल नेटवर्क कमजोर होने से ऑनलाइन पेमेंट ठप पड़ गया है। ऐसे में जिनके पास कैश नहीं है, उन्हें खरीदारी करने में मुश्किल हो रही है। 10 दिनों तक चलने वाले ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ मेले में हर दिन हजारों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। मेले में बच्चों के खिलौने, झूले, खान-पान और घरेलू सामान की दुकानें सजी हैं। लेकिन भारी भीड़ की वजह से मोबाइल नेटवर्क बार-बार बाधित हो रहा है। इसका सीधा असर ऑनलाइन पेमेंट पर पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यूपीआई और क्यूआर कोड से भुगतान कई बार फेल हो रहा है। आस्था, उत्साह और परंपरा के इस मेले में रौनक तो खूब है, लेकिन नेटवर्क की समस्या लोगों के उत्साह पर थोड़ा असर डाल रही है। फिलहाल कैश ही मेले में सबसे भरोसेमंद भुगतान का माध्यम बना हुआ है। जगन्नाथपुर ऑनलाइन न्यास बोर्ड के सदस्य कमल ठाकुर ने बताया कि मेले में हजारों लोगों की भीड़ की वजह से नेटवर्क जाम हो जाते हैं जिस पर न्यास समिति कम कर रहा है और मोबाइल कंपनियों से भी वार्ता जारी है कि मेला परिसर में अलग से टावर की व्यवस्था कीजाए। मेले में आने वाले कई लोग आज भी डिजिटल पेमेंट पर ही निर्भर रहते हैं। लेकिन नेटवर्क की समस्या के कारण उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है। दुकानदार भी ग्राहकों से कैश रखने की अपील कर रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी जगन्नाथपुर रथ मेला घूमने का मन बना रहे हैं, तो अपने साथ पर्याप्त नकदी जरूर रखें, ताकि मेले का आनंद बिना किसी परेशानी के उठा सकें।
0
0
Report
Advertisement

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन की कृपलानी से भावुक मुलाकात, सोशल मीडिया पर चर्चा

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित विधायी गौरव यात्रा कार्यक्रम के दौरान एक भावुक और आत्मीय क्षण देखने को मिला। भारत के उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन की नजर जैसे ही निम्बाहेड़ा विधायक एवं पूर्व मंत्री श्रीचंद कृपलानी पर पड़ी, उन्होंने उन्हें अपने पास बुलाया और पुराने संसदीय दिनों की यादें ताजा करते हुए आत्मीयता से कुशलक्षेम पूछी। दोनों नेताओं के बीच कुछ देर तक गर्मजोशी से बातचीत भी हुई। श्रीचंद कृपलानी ने कहा कि देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर पहुंचने के बाद भी उपराष्ट्रपति का सहज, सरल और आत्मीय व्यवहार उन्हें भावविभोर कर गया। इस आत्मीय मुलाकात की तस्वीर अब राजनीतिक गलियारों और सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
0
0
Report

दौलतगढ़ में लेपर्ड का आतंक, नोहरे से बछड़े को घसीटकर शिकार

Noida, Uttar Pradesh:दौलतगढ़ में फिर लेपर्ड का आतंक, नोहरे से बछड़े को घसीटकर बनाया शिकार आसींद। क्षेत्र के दौलतगढ़ गांव में एक बार फिर लेपर्ड की दहशत देखने को मिली। गुरुवार रात उदयनाथ जी रोड स्थित गिरवर सिंह के मकान के पास बने नोहरे में घुसे लेपर्ड ने पशुओं के बीच बंधे गाय के बछड़े को अपना शिकार बना लिया। ग्रामीणों के अनुसार लेपर्ड बछड़े को घसीटते हुए नोहरे का गेट तोड़कर करीब 40 फीट दूर ले गया, जहां उसने बछड़े का शिकार कर लिया। घटना के बाद क्षेत्र में भय का माहौल है और ग्रामीणों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि दौलतगढ़ क्षेत्र में पिछले काफी समय से लेपर्ड का लगातार आतंक बना हुआ है। क्षेत्र में जगह-जगह पड़े ग्रेनाइट के बड़े-बड़े मलबे तथा चारागाह भूमि पर डाला गया पत्थर का कचरा लेपर्ड के छिपने का सुरक्षित ठिकाना बन गया है, जिससे आबादी क्षेत्र में उसकी आवाजाही बढ़ गई है। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार वन विभाग को सूचना देकर लेपर्ड को पकड़ने और क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से लोगों में रोष है। ग्रामीणों ने वन विभाग से जल्द पिंजरा लगाने, नियमित निगरानी करने तथा लेपर्ड के आतंक से राहत दिलाने की मांग की है।
0
0
Report

भाभी से मजाक के बाद बड़े भाई ने भाई को गोली मारी; हालत गंभीर

Mumbai, Maharashtra:भोजपुर जिले में एक अजीबो गरीब वाकया सामने आया है जिसमें भाभी से मजाक करने के बाद बड़े भाई ने देवरा यानी अपने छोटे भाई को गोली मार दिया है। मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा श्रीनगर गांव की है, जहां पर मोनू शर्मा नामक एक युवक अपनी बड़ी भाभी से मजाक किया की भाभी होटल से आ गई? भाभी को यह बात पसंद नहीं आई और उसने अपने पति को बताया कि आपके छोटे भाई ने मुझे इस तरह से बोला है। फिर क्या था बड़े भाई यानी Sonu Sharma ने राइफल निकालकर अपने छोटे भाई यानी मोनू शर्मा को गोली मार दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक मोनू शर्मा को आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। हालांकि घायल युवक के बयान पर मुफस्सिल थाना ने एक मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटना की छानबीन में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने इस पूरे मामले पर कुछ भी कहने से इनकार किया है। बाइट मोनू शर्मा(घायल युवक)
0
0
Report
Advertisement

शाजापुर में भाजपा कार्यालय के बाहर युवक की संदिग्ध मौत, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट पर खुलासे

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर के लक्ष्मी नगर में शुक्रवार सुबह भाजपा कार्यालय के आगे सड़क पर एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक 25 वर्षीय नितिन मालवीय टंकी चौराहे का निवासी है और मजदूरी का कार्य करता है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। परिजनों के अनुसार वह घर से काम पर जाने की बात कहकर निकला था। शव पर बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report

दमोह के पथरिया में दबंगों ने फिर रास्ता बंद किया, ग्रामीण परेशान

Damoh, Madhya Pradesh:दो साल पहले बबाल के बाद खुला था आम रास्ता, दबंगों ने फिर किया बंद.. एंकर/ बुंदेलखंड में सामंतवाद की जड़े बेहद मजबूती के साथ गड़ी रही और लोगों ने उसके परिणाम देखे भी लेकिन आधुनिक युग में सामंतवाद को खत्म कर दिया गया लेकिन अभी भी इसका असर देखने को मिलता है। इस अंचल के दमोह जिले में अभी भी ऐसी तस्वीरें सामने आती है जो इस सामंतवाद का उदाहरण पेश करती हे। जिले के पथरिया थाना क्षेत्र के उमराहो गवां से मामला सामने आया है जहां पूरा गांव निकलने के लिए रास्ता मांग रहा हे तो कई परिवार तो अघोषित रूप से कैद काट रहे हे। दरअसल इस गांव के एक दबंग परिवार ने आम रास्ता बंद कर दिया हे और कोई भी ग्रामीण यहां से निकल नहीं सकता और अब पूरे गांव वालों की समस्या बढ़ गई है। खास बात ये हे दो साल पहले इसी रास्ते को लेकर यहां बड़ा बबाल खड़ा हुआ था ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग को जाम किया था जिसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने नापतोल किया और इसमें कब्जाधारी से रास्ते को मुक्त कराया गया था लेकिन अब दो साल बाद फिर रास्ते पर कब्जा कर लिया गया है, नाराज ग्रामीण पथरिया थाने पहुंचे और उन्होंने पुलिस को इसकी शिकायत की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आवेदन की जांच की जा रही है। बाइट/ नाराज़ ग्रामीण बाइट/ नेहा गोस्वामी ( थाना प्रभारी पथरिया दमोह/
0
0
Report
Advertisement

सिल्क्यारा टनल हादसे पर जिलाधिकारी ने मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:उत्तरकाशी जनपद में यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बहुचर्चित सिल्क्यारा टनल में हुए हादसे पर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने प्रकरण की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश जारी किए हैं। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी बड़कोट को जांच अधिकारी नामित करते हुए निर्देश दिए हैं कि घटना से संबंधित सभी तथ्यों एवं परिस्थितियों की विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करें। बताते चले कि सिल्क्यारा टनल के अंदर लाइनिंग का एक ब्लॉक टूटने से 21 वर्षीय एक मज़दूर की मौत हो गई थी।जिसके बाद NHIDCL कंपनी की सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े हो रहे थे।जिलाधिकारी ने निर्देशित किया है कि जांच के दौरान घटना के कारणों, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा.future में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक उपायों का समुचित परीक्षण किया जाए।
0
0
Report
Advertisement

रेउसा में सवारी ढोने वाले ई-रिक्शों से लकड़ी का परिवहन, हादसों का बढ़ा खतरा रेउसा (सीतापुर)। रेउसा थ

RKRamendr KumarFollow13m ago
Bamhnawa, Uttar Pradesh:रेउसा में सवारी ढोने वाले ई-रिक्शों से लकड़ी का परिवहन, हादसों का बढ़ा खतरा रेउसा (सीतापुर)। रेउसा थाना क्षेत्र में सवारी ढोने के लिए पंजीकृत ई-रिक्शों का उपयोग खुलेआम लकड़ी ढोने में किया जा रहा है। कस्बे सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन ऐसे ई-रिक्शे भारी मात्रा में लकड़ियां लादकर सड़कों पर दौड़ते देखे जा सकते हैं। क्षमता से अधिक भार होने के कारण इन वाहनों का संतुलन कई बार बिगड़ जाता है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होने की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लकड़ियां वाहन के दोनों ओर बाहर तक निकली रहती हैं, जिससे राहगीरों, बाइक सवारों और अन्य वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। संकरी सड़कों पर ऐसे वाहन यातायात को भी बाधित करते हैं और दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि इस तरह का परिवहन लंबे समय से जारी है, लेकिन संबंधित विभाग और पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने मांग की है कि सवारी वाहनों का व्यावसायिक माल ढुलाई में हो रहे दुरुपयोग पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top