icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
852113
RRRaman reporter MadhepuraFollow4 Jul 2024, 11:14 am

ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार द्वारा किया गया BCECEB के माध्यम से नियुक्ति पत्र का वितरण

Madhepura, Bihar:

मधेपुरा स्थित सभागार में आज राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से विशेष सर्वेक्षण के तहत विभिन्न पदों पर BCECEB के माध्यम से नवनियोजित विशेष सहायक, पदाधिकारी व कानूनगो को नियुक्ति पत्र दिया गया। इस दौरान ग्रामीण विकास मंत्री सह प्रभारी श्रवण कुमार ने नवनियोजित पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया। इस अवसर पर बिहारीगंज विधायक निरंजन मेहता, DM विजय प्रकाश मीणा उपस्थित थे। वहीं प्रभारी मंत्री ने मधेपुरा में 98 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र देकर उनसे निष्ठापूर्वक कार्य करने की अपील की।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रेलमगरा बस स्टैंड की CNG कार में आग, फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया

Rajsamand, Rajasthan:रेलमगरा कस्बे के बस स्टैंड पर बुधवार को निजी होटल के पीछे खड़ी मारुति सुजुकी CNG स्विफ्ट कार में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया. CNG कार में आग की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर मौके पर जमा हो गए. संभावित खतरे को देखते हुए पुलिस ने लोगों को सुरक्षित दूरी पर हटाया और दरीबा से फायर ब्रिगेड बुलवाई. फायर कर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया. गनीमत यह रही की कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ. पुलिस के अनुसार कार में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है. थाना अधिकारी प्रवीण सिंह जुगतावत ने बताया कि कार एक तरफ खड़ी होने से बड़ा हादसा टल गया. CNG से संचालित होने के कारण घटना को गंभीरता से लिया गया और फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई गई। आग बुझाने के दौरान ग्रामीणों में जलती कार को देखने की उत्सुकता बनी रही. पुलिस की बार-बार समझाइश के बावजूद कुछ लोग घटनास्थल से दूर हटने में लापरवाही करते दिखाई दिए. यदि आग के कारण CNG टैंक में कोई बड़ी घटना होती, तो वहां मौजूद लोग भी इसकी चपेट में आ सकते थे. घटना ने आपात परिस्थितियों में जन-जागरूकता की जरूरत को उजागर किया. ऐसे समय में भीड़ लगाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखना और पुलिस के निर्देशों का पालन करना बेहद जरूरी है.
0
0
Report
Advertisement

घाटा से उतरते ट्रेलर ब्रेक फेल, ड्राइवर ने फुटपाथ चढ़ाकर बड़ा हादसा टाला

Rajsamand, Rajasthan:नाथद्वारा में घाट सेक्शन से उतरते समय अचानक ट्रेलर के ब्रेक फेल, भीड़ को बचाने ड्राइवर ने ट्रेलर को फुटपाथ पर चढ़ाया, बड़ा हादसा टला राजसमंद नाथद्वारा के बस स्टैंड स्थित पेट्रोल पंप के पास मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। घाट सेक्शन से उतरते समय अचानक एक ट्रेलर के ब्रेक फेल हो गए। सामने भीड़भाड़ और अन्य वाहनों को देखते हुए ड्राइवर ने तत्काल सूझबूझ का परिचय दिया और ट्रेलर को सीधे फुटपाथ पर चढ़ा दिया। इससे किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई और हादसा टल गया। हादसे में ट्रेलर ड्राइवर और कंडक्टर को मामूली चोटें आईं। जानकारी के अनुसार, बागेरी नाका परियोजना के फिल्टर प्लांट में नई पाइप लाइन जोड़ने का काम चल रहा है। इसके चलते नेशनल हाईवे से भारी वाहनों का ट्रैफिक डायवर्ट कर नगर के बस स्टैंड होते हुए निकाला जा रहा है। इसी दौरान ढलान वाले घाट सेक्शन से उतरते समय ट्रेलर के ब्रेक अचानक फेल हो गए।
0
0
Report

वाराणसी में योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित किया; काशी के कायाकल्प पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:मै आज इस कार्यक्रम में सभी का स्वागत करता हु मै इस अभियान के चौथे संस्करण के अवसर पर सभी का स्वागत करता हु वाराणसी , उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वच्छता मित्र सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा, " आप सभी लोग इस बात को देखते हैं कि काशी बदlचुकी है। अविनाशी काशी का कायाकल्प प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और नेतृत्व में हुआ है। जिस काशी की संकरी गलियां, 2014 के पहले जिस काशी में गंदगी का अंबार देखने को मिलता था, सड़कों पर निराश्रित गौवंश घूमते दिखाई देते थे, काशी को बिजली के लिए तरसना पड़ता था। जिस काशी के लिए जाम नियति बन चुकी थी... उसी गंदगी में अपने जीवन को आगे बढ़ाने की नियति लोग बांध चुके थे... वह काशी आज अपनी एक नई आभा, अपनी नई काया के साथ, नए कलेवर के साथ, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करते हुए आगे बढ़ रही है...सरकार निर्माण कार्य कर सकती है लेकिन उसके संरक्षण व सुरक्षा की जिम्मेदारी जागरूक समाज की होती है...अगर जनता जागरूक नहीं है तो बड़े से बड़े निर्माण को भी धराशाही होने में देर नहीं लगती..."
0
0
Report
Advertisement

बस्तर दशहरा शुरू, 400 जवान सुरक्षा में तैनात; CCTV से निगरानी

Jagdalpur, Chhattisgarh:विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की शुरुआत हो चुकी है। इस 75 दिनों तक चलने वाले पर्व में 12 से अधिक अनूठी रस्में निभाई जाती हैं, जिन्हें देखने के लिए अब दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में पर्यटक बस्तर पहुंचते हैं। संभाग के सातों जिलों से हजारों ग्रामीण भी इन पारंपरिक रस्मों में शामिल होने जगदलपुर पहुंच रहे हैं। हजारों की भीड़ को संभालना और पूरे शहर में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। दरअसल पुलिस ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं, करीब 400 जवानों की तैनाती की गई है, जिनकी ड्यूटी 24 घंटे लगाई जा रही है। शहर में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कंट्रोल रूम से भी लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसके अलावा पदयात्रियों की सुरक्षा के लिए 100 जवानों को तैनात किया गया है। कई स्थानों पर पुलिस सहायता केंद्र भी बनाए गए हैं, ताकि दशहरा देखने आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
0
0
Report

औंधी क्षेत्र में बाघ ने गाय के बछड़े का शिकार, ग्रामीणों में दहशत फैल गई

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के औंधी क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। दक्षिण मानपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मेंढ़ा गांव से लगे जंगल में बाघ द्वारा गाय के बछड़े का शिकार किए जाने की जानकारी सामने आई है। खेत की ओर गए ग्रामीणों ने बछड़े को मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, वन विभाग की टीम ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल में ट्रैप कैमरा लगाया है।औंधी क्षेत्र के मेंढ़ा गांव से लगे जंगल में बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। दक्षिण मानपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस इलाके में गाय के बछड़े का शिकार किए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार, खेत की ओर गए ग्रामीणों ने बछड़े को मृत अवस्था में देखा। इसके बाद जंगल में बाघ की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में भय का माहौल है। बताया जा रहा है कि 14 अक्टूबर को दोपहर के समय इस घटना की जानकारी सामने आई। हालांकि, घटना के सटीक समय और बाघ की गतिविधियों की आधिकारिक पुष्टि वन विभाग से किया जाना बाकी है। वहीं, वन विभाग की टीम ने बाघ की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जंगल में ट्रैप कैमरा लगाया है। कैमरे के माध्यम से बाघ की आवाजाही और उसके मूवमेंट की जानकारी जुटाने में मदद मिल सकती है। फिलहाल ग्रामीणों को जंगल और खेतों की ओर जाते समय सतर्क रहने की जरूरत है। वन विभाग की ओर से इस मामले में आगे क्या जानकारी सामने आती है, इस पर सभी की नजर बनी हुई है। fिलहाल मेंढ़ा गांव से लगे जंगल में बाघ की गतिविधियों को लेकर ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। वन विभाग द्वारा लगाए गए ट्रैप कैमरे से बाघ की गतिविधियों के संबंध में आगे जानकारी मिलने की उम्मीद है।
0
0
Report
Advertisement

अंकिता भंडारी के परिवार के साथ कांग्रेस, न्याय की लड़ाई जारी

Noida, Uttar Pradesh:सुबह के 4 बजे। जब दुनिया सो रही थी, तब अंकिता भंडारी के माता-पिता को हिरासत में ले लिया गया। उनका गुनाह? वे इंडिया गेट पर चुपचाप बैठे थे - बोझिल कंधों के साथ, बिना किसी हंगामे के और सिर्फ़ इतना माँग रहे थे कि CBI जाँच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल न बनाया जाए। कल मैं और प्रियंका इन माता-पिता से मिले थे। जिस जाँच का नतीजा आया नहीं, उसके पहले ही नियुक्ति की जल्दी और सवाल पूछने वाले माँ-बाप को रात के अंधेरे में उठा लिया गया। इस सरकार की पहचान यही है: पीड़ितों की आवाज़ दबा दो, सवाल करने वालों को हटा दो। पर न्याय की लड़ाई न दबेगी, न रुकेगी। कांग्रेस अंकिता भंडारी के परिवार के साथ खड़ी है, और खड़ी रहेगी - जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता।
0
0
Report

बरेली: बहेड़ी में सांसद श्रुति गंगवार का भव्य अभिनंदन, बोलीं- शिक्षा से खुलेंगे महिलाओं की तरक्की के रास्ते

Baheri, Uttar Pradesh:

बरेली: राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार के बहेड़ी आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। नैनीताल रोड पर जगह-जगह पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया गया। इसके बाद डिग्री कॉलेज से निकले रोड शो में समर्थकों का उत्साह देखने को मिला। रोड शो चौधरी आराम सिंह के कार्यालय से होते हुए नगर पालिका परिसर पहुंचा, जहां आतिशबाजी और फूलों की वर्षा के बीच सांसद का स्वागत किया गया। बाद में सिंह गोटिया स्थित सीबी सिंह बैंक्विट हॉल में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में श्रुति गंगवार ने कहा कि वह विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही थीं, लेकिन पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा की जिम्मेदारी सौंपी। इसके लिए उन्होंने केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व और संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया। महिलाओं और पिछड़े समाज के लिए बताया प्रेरणादायक कदम मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं की क्षमता और योग्यता के आधार पर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी जाती हैं। उन्होंने कहा कि राज्यसभा के लिए महिलाओं का चयन महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण संदेश है। एक शिक्षित महिला और पिछड़े वर्ग से आने के कारण उन्हें मिली यह जिम्मेदारी समाज की अन्य महिलाओं को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के माध्यम से वंचित वर्गों की महिलाएं भी अपनी पहचान बना सकती हैं और देश के सर्वोच्च सदन तक पहुंच सकती हैं। भाजपा नेतृत्व कार्यकर्ताओं की प्रतिभा को पहचानकर उन्हें आगे बढ़ने का अवसर देता है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

0
0
Report
Advertisement

पावटा सेटेलाइट अस्पताल में डॉक्टर नदारद, ओपीडी में मरीज बेहाल

Jodhpur, Rajasthan:पावटा सेटेलाइट जिला अस्पताल में जी मीडिया के रियलिटी चेक के दौरान चिकित्सा व्यवस्थाओं की ऐसी तस्वीर सामने आई, जहां सुबह 9:30 बजे तक कई डॉक्टर अपनी सीटों से नदारद मिले। ओपीडी में इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीज डॉक्टरों का इंतजार करते रहे, वहीं पर्ची काउंटर भी देरी से खुला और बुजुर्गों के लिए बनाया गया काउंटर बंद पड़ा मिला। सर्दियों के दौरान अस्पताल की ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक निर्धारित है। इसके बावजूद निर्धारित समय पर ओपीडी शुरू होने के बाद भी मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श नहीं मिल पाया। अस्पताल के कई कमरों पर ताले लगे थे, जबकि कई जगह डॉक्टरों की सीटें खाली पड़ी थीं। ग्रामीण क्षेत्रों से लंबा सफर तय कर अस्पताल पहुंचे मरीज और उनके परिजन परेशान होते नजर आए। डॉक्टर नहीं तो योजनाओं का लाभ कैसे मिले? सरकार की ओर से निशुल्क जांच और निशुल्क दवा योजनाएं संचालित की जा रही हैं, ताकि आमजन को आर्थिक परेशानी के बिना उपचार मिल सके। लेकिन इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए मरीजों की जांच करने और दवाइयां लिखने वाले डॉक्टरों का मौजूद रहना भी जरूरी है। जब ओपीडी में चिकित्सक ही उपलब्ध नहीं होंगे, तो मरीजों को समय पर इलाज कैसे मिलेगा, यह बड़ा सवाल है। मरीज अस्पताल में इस उम्मीद से पहुंचते हैं कि उनकी जांच होगी, बीमारी का पता चलेगा और दवाइयां मिलने से राहत मिलेगी। लेकिन डॉक्टरों के इंतजार में उन्हें परेशान होना पड़े, तो स्वास्थ्य सेवाओं के दावों पर सवाल उठना स्वाभाविक है। स्टाफ की कमी बता रहे पीएमओ मामले में अस्पताल के पीएमओ डॉ. कुलबीर सिंह ने जी मीडिया को बताया कि अस्पताल में स्टाफ की कमी है। नाइट ड्यूटी करने वाला स्टाफ सुबह वापस नहीं आता, जिसके चलते कई डॉक्टर सुबह ओपीडी में नहीं बैठ पाते हैं। हालांकि, स्टाफ की कमी अपनी जगह है, लेकिन मरीजों को समय पर उपचार उपलब्ध कराना भी अस्पताल प्रशासन की जिम्मेदारी है। ऐसे में व्यवस्थाओं को सुचारु रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम और नियमित मॉनिटरिंग जरूरी है। अब सवाल यह है कि मरीजों को राहत देने के लिए जिम्मेदार अधिकारी कब तक ठोस कदम उठाएंगे और समय पर ओपीडी में डॉक्टरों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी।
0
0
Report

जोधपुर की ब्लू सिटी की याद रूस तक पहुंचाएगी विदेशी कलाकार की पेंटिंग

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। नीले रंग के मकानों, ऐतिहासिक गलियों और अनूठी स्थापत्य कला के लिए दुनिया भर में पहचान रखने वाली सूर्यनगरी विदेशी पर्यटकों को लगातार आकर्षित कर रही है। यहां की खूबसूरती का जादू ऐसा है कि रूस से आई एक महिला पर्यटक ब्लू सिटी की छवि को अपने देश ले जाने के लिए वाटर कलर से पेंटिंग तैयार कर रही है। उसने शहर के भीतरी हिस्से में एक मकान को अपनी कलाकृति का विषय बनाया है। अब इस घर की तस्वीर सात समंदर पार रूस में भी जोधपुर की खूबसूरती की याद दिलाएगी। जोधपुर को सूर्यनगरी और ब्लू सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां की नीली गलियां, पुराने मकान और ऐतिहासिक इमारतें देशी-विदेशी सैलानियों के आकर्षण का केंद्र हैं। रूस से आई पर्यटक भी शहर की इसी खूबसूरती से प्रभावित हुई। वह वाटर कलर के जरिए मकान की बारीकीयों और ब्लू सिटी की खास छवि को कागज पर उकेर रही है। पेंटिंग पूरी होने के बाद वह इसे अपने साथ रूस लेकर जाएगी। मकान मालिक को भी हुआ गर्व जिसका कहना है कि रूस से आई पर्यटक उनके घर की तस्वीर बना रही है और यह विदेश तक पहुंचेगी—गर्व की बात है। विदेशी मेहमान का जोधपुर की विरासत और यहां के घरों से प्रभावित होकर उन्हें अपनी कला में उतारना शहर की पहचान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाने जैसा है। पर्यटक का कहना है कि उसे जोधपुर बेहद पसंद आया है और ब्लू सिटी की खूबसूरती ने उसे इतनी प्रेरित किया कि वह इसकी याद अपने देश ले जाना चाहती है। इसी उद्देश्य से वह वाटर कलर से पेंटिंग बना रही है। यह कलाकृति केवल एक मकान की तस्वीर नहीं, बल्कि जोधपुर की संस्कृति, रंगों और ऐतिहासिक विरासत की यादगार बनेगी। विदेशी पर्यटक की यह कोशिश बताती है कि सूर्यनगरी की खूबसूरती लोगों को सिर्फ देखने के लिए नहीं, बल्कि उसे अपने साथ संजोकर ले जाने के लिए भी प्रेरित करती है।
0
0
Report

मोहल्ले की महिलाए और बच्चियां दहशत की ज़िंदगी जीने को मजबूर योगी जी आप ही कुछ करिए।

Netua Grameen, Uttar Pradesh:Unnao: मिशन शक्ति अभियान फेज 6 की उड़ रही थाजिया गंगाघाट कोतवाली से 100 कदम की दूरी पर एक युवक के द्वारा महिलाओं से अभद्रता, और गाली गलौज के कारण घर से महिलाओ का निकलना हुआ मुश्किल। क्षेत्र की महिलाओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लगाई न्याय की गुहार। प्रार्थना पत्र कोतवाली में देने पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी युवक को पुलिस का भय नही चला रहा ईट पत्थर कहीं ना कहीं पुलिस प्रशासन के सिस्टम पर महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त है की प्रदेश के हर अगले चौराहे पर पुलिस यमराज बनकर खड़ी है। पूरा मामला गंगाघाट कोतवाली के कप्तान साहब हाता का
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top