Back
मधेपुरा: चौसा के भटगामा में रिटायर्ड फौजी के बेटे ने पिस्टल से आत्महत्या
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 05, 2026 15:15:27
Madhepura, Bihar
मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगमा में एक रिटायर्ड फौजी के पुत्र ने लाइसेंसी पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, रिटायर्ड फौजी विनोद सिंह के 16 वर्षीय पुत्र तनमय कुमार ने भटगामा वार्ड संख्या 11 स्थित अपने घर में दोपहर अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल से कनपटी में गोली मार ली। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।आत्महत्या के कारणों का तत्काल पता नहीं चल पाया है। चौसा पुलिस ने घटना की सूचना एसएफएल (वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन) टीम को दी, जो घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस हर पहलू पर पड़ताल कर रही है।ग्रामीणों ने बताया कि मृतक युवक तनमय पटना में रहकर इंटर की पढ़ाई कर रहा था। लोगों के अनुसार, उसे स्मैक की लत लग गई थी, जिसके कारण उसके पिता एक सप्ताह पहले उसे पटना से गांव वापस ले आए थे। गांव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ वे घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मधेपुरा भेज दिया गया है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SKSHIV KUMAR
FollowFeb 11, 2026 11:53:050
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowFeb 11, 2026 11:52:400
Report
MGMohd Gufran
FollowFeb 11, 2026 11:52:240
Report
ADAbhijeet Dave
FollowFeb 11, 2026 11:51:520
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 11, 2026 11:51:310
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 11, 2026 11:51:120
Report
RJRahul Joshi
FollowFeb 11, 2026 11:50:580
Report
PTPawan Tiwari
FollowFeb 11, 2026 11:50:360
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowFeb 11, 2026 11:50:230
Report
OSONKAR SINGH
FollowFeb 11, 2026 11:49:570
Report
AKAjay Kashyap
FollowFeb 11, 2026 11:49:170
Report
0
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 11, 2026 11:48:280
Report
ASASHISH SRIVASTAVA SUL
FollowFeb 11, 2026 11:48:060
Report
ASAJEET SINGH
FollowFeb 11, 2026 11:47:530
Report