Back
मधेपुरा: मिड-डे मील में छिपकली मिलने से 70 से अधिक बच्चे बीमार, जांच के निर्देश
PKPRASHANT KUMAR1
Feb 07, 2026 11:20:31
Madhepura, Bihar
मधेपुरा सदर प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कारू टोला साहुगढ़ में मिड-डे मील खाने के बाद 70 से अधिक बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को उल्टी, पेट दर्द और घबराहट की शिकायत होने लगी, जिससे स्कूल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मिड-डे मील में छिपकली था। बताया गया कि स्कूल में भोजन एक एनजीओ के माध्यम से उपलब्ध कराया जाता है। बच्चों की बिगड़ती हालत को देखते हुए उन्हें एंबुलेंस एवं निजी वाहनों की मदद से तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अस्पताल के डॉक्टरों के अनुसार, अधिकांश बच्चे खतरे से बाहर हैं, हालांकि एक बच्ची की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिसका इलाज गहन निगरानी में किया जा रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही संजय कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी, सदर अस्पताल पहुंचे और बच्चों के इलाज की जानकारी ली।
उन्होंने बताया, “मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बच्चों के इलाज में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।”
पीड़ित बच्चों के परिजन संतोष यादव ने बताया कि,
“मेरा बच्चा मिड-डे मील खाने के बाद बीमार हो गया। खाने में छिपकली होने की बात सामने आई है, इसलिए इलाज के लिए अस्पताल लाया हूं।”
वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रिंस कुमार ने कहा,
“सभी बच्चे अब खतरे से बाहर हैं। मिड-डे मील खाने के बाद उनकी तबीयत खराब हुई थी, लेकिन समय पर इलाज मिलने से स्थिति नियंत्रण में है।”
फिलहाल, शिक्षा विभाग और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। साथ ही मिड-डे मील की आपूर्ति करने वाले एनजीओ की भूमिका और भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी सवाल खड़े हो गए हैं।
बाइट : संजय कुमार, डीईओ मधेपुरा
संतोष यादव, परिजन
प्रिंस कुमार, डीपीएम,स्वास्थ्य विभाग
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 07, 2026 12:48:120
Report
SSSUNIL SINGH
FollowFeb 07, 2026 12:48:030
Report
ANAJAY NATH
FollowFeb 07, 2026 12:47:470
Report
ARAmit Raj
FollowFeb 07, 2026 12:47:300
Report
DKDeepesh Kumar
FollowFeb 07, 2026 12:47:220
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowFeb 07, 2026 12:47:120
Report
SJSantosh Jaiswal
FollowFeb 07, 2026 12:46:570
Report
ASAVNISH SINGH
FollowFeb 07, 2026 12:46:420
Report
MTMD. TARIQ
FollowFeb 07, 2026 12:46:330
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 07, 2026 12:46:220
Report
PKPushpender Kumar
FollowFeb 07, 2026 12:45:580
Report
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 07, 2026 12:45:090
Report