Back
मधेपुरा के सदर अस्पताल में IV आयरन थेरेपी शुरू, इलाज तेज़ और सुलभ
PKPRASHANT KUMAR1
Mar 26, 2026 08:02:52
Madhepura, Bihar
मधेपुरा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम पहल करते हुए एफसीएम थैरेपी इनीशिएटिव का शुभारंभ किया गया। इस योजना का उद्घाटन बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इस मौके पर अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों में उत्साह का माहौल देखा गया।
सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि एफसीएम थैरेपी गंभीर एनीमिया (आयरन की कमी) के इलाज के लिए एक प्रभावी इंट्रावेनस (IV) इंजेक्शन आधारित उपचार है। इसके माध्यम से शरीर में आयरन के स्तर को तेजी से बढ़ाया जाता है, जिससे मरीजों की कमजोरी और थकान में तेजी से सुधार होता है। यह थैरेपी खासकर गर्भवती महिलाओं, सर्जरी से पहले के मरीजों तथा उन लोगों के लिए उपयोगी है, जिन पर ओरल आयरन दवाएं असर नहीं कर पाती हैं।
उन्होंने बताया कि इस सुविधा के शुरू होने से अब जिले के मरीजों को उन्नत और त्वरित उपचार स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होगा। इससे बड़े शहरों पर निर्भरता कम होगी और मरीजों का समय व खर्च दोनों बचेगा। यह पहल जिले के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
बाइट - डॉ. विजय कुमार, सिविल सर्जन, सदर अस्पताल, मधेपुरा
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
FollowMar 26, 2026 10:21:390
Report
0
Report
AKAMAN KAPOOR
FollowMar 26, 2026 10:21:050
Report
0
Report
DGDebabrata Ghosh
FollowMar 26, 2026 10:20:290
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowMar 26, 2026 10:20:110
Report
DMDILEEP MISHRA
FollowMar 26, 2026 10:19:570
Report
ANAnil Nagar1
FollowMar 26, 2026 10:19:410
Report
GLGautam Lenin
FollowMar 26, 2026 10:19:300
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowMar 26, 2026 10:19:140
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 26, 2026 10:18:590
Report
ATAMIT TRIPATHI
FollowMar 26, 2026 10:18:430
Report
SKSunny Kumar
FollowMar 26, 2026 10:18:240
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 26, 2026 10:17:450
Report