Back
मधेपुरा के 72 करोड़ के नाले निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप, जांच पर सवाल
PKPRASHANT KUMAR1
Dec 30, 2025 11:35:45
Madhepura, Bihar
मधेपुरा में 72 करोड़ की लागत से बन रहा बुडको का वॉटर ड्रेनेज सिस्टम अब सवालों के घेरे में नहीं, बल्कि सीधे भ्रष्टाचार के कटघरे में खड़ा है। स्थानीय लोगों के आरोप हैं कि नाले के निर्माण में घोर अनियमितता हो रही है, और जब जांच के लिए पटना से उड़नदस्ता पहुंचा… तो जांच भी सिर्फ दिखावा बनकर रह गई।
यह तस्वीरें मधेपुरा शहर की हैं, जहां बुडको द्वारा करीब 72 करोड़ रुपये की लागत से वॉटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण कराया जा रहा है। पिछले करीब छह महीनों से चल रहे इस निर्माण कार्य को लेकर स्थानीय लोग लगातार अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं。
लोगों का कहना है कि नाले में गाद पर ही धलाई कर दी जा रही है, निम्न गुणवत्ता की छड़ और घटिया ईंटों का इस्तेमाल हो रहा है और काम डीपीआर के अनुरूप नहीं किया जा रहा।
स्थानीय विधायक और लोगों के दबाव के बाद पटना से उड़नदस्ता जांच टीम मधेपुरा पहुंची। लेकिन आरोप है कि यह जांच भी पूरी तरह हवा-हवाई साबित हुई। जांच टीम ने सिर्फ संवेदक के बताए गए कुछ चुनिंदा स्थानों से ही सैंपल लिया और बिना गंभीर पड़ताल के लौट गई।
इस मामले के आवेदक रामकृष्ण यादव और अन्य स्थानीय लोगों का आरोप है कि संवेदक ने जांच को प्रभावित किया। जब स्थानीय लोगों ने अपने अनुसार संदिग्ध स्थानों से सैंपल लेने की मांग की, तो संवेदक ने जांच के लिए मशीन और संसाधन देने से इनकार कर दिया। बाद में स्थानीय लोगों ने खुद पंपिंग सेट की व्यवस्था कर पानी निकलवाया, लेकिन तब तक जांच दल नाराज़ होकर मौके से लौट चुका था।
चौकने वाली बात यह है कि इस निर्माण में अनियमितता को लेकर पहले भी नगर परिषद मधेपुरा की कार्यपालक पदाधिकारी तान्या कुमारी विभाग को पत्र लिखकर आगाह कर चुकी हैं। अब उड़नदस्ता जांच पर भी सवाल उठने लगे हैं, जिससे मधेपुरा में मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
स्थानीय लोगों ने यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि संवेदक अपने साथ असामाजिक तत्वों को लेकर चलता है, जिन्होंने जांच के दौरान कई बार लोगों से बहस और बदसलूकी की। वहीं, इस पूरे मामले में उड़नदस्ता टीम के कार्यपालक अभियंता अक्षय कुमार से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन उन्होंने फोन तक उठाना मुनासिब नहीं समझा।
वहीं दूसरी ओर इस संबंध में सिविल सोसाइटी ने मधेपुरा जिलाधिकारी को एक मांगपत्र सौंप कर नाला को थर्ड पार्टी जांच करवाने का आग्रह किया है।
72 करोड़ की योजना… घटिया निर्माण… और जांच के नाम पर खानापूर्ति। अब सवाल ये है कि क्या इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी या फिर भ्रष्टाचार की यह नाली यूँ ही बहती रहेगी?
रामकृष्ण यादव, आवेदनकर्ता
विनीता भारती, स्थानीय
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 30, 2025 13:17:170
Report
ADArjun Devda
FollowDec 30, 2025 13:17:010
Report
AAAMIT AGGRWAL
FollowDec 30, 2025 13:16:180
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 30, 2025 13:16:080
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 30, 2025 13:15:370
Report
SDShankar Dan
FollowDec 30, 2025 13:15:170
Report
RSRajendra sharma
FollowDec 30, 2025 13:14:580
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowDec 30, 2025 13:14:230
Report
ANAJAY NATH
FollowDec 30, 2025 13:13:48Sambalpur, Odisha:ଭାଷା ର କୌଣସି ବନ୍ଧନ ନାହିଁ,ନିଜ କଥିତ ଭାଷା ମାତୃଭାଷା ରେ କୋର୍ଟ ପରିଚାଳନା ପାଇଁ ଅନୁରୋଧ କଲେ କେନ୍ଦ୍ର ଶିକ୍ଷା ମନ୍ତ୍ରୀ ଧର୍ମେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ |
0
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowDec 30, 2025 13:13:390
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 30, 2025 13:13:280
Report
AAANOOP AWASTHI
FollowDec 30, 2025 13:12:440
Report
0
Report