Back
कजरा सोलर प्लांट से बिहार को स्थाई बिजली, लखीसराय में चरणबद्ध विस्तार
RKRaj Kishore
Feb 05, 2026 10:46:54
Lakhisarai, Bihar
लखीसराय अब बिजली के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। जिले के कजरा में स्थापित हो रहा सोलर पावर प्लांट न सिर्फ स्थानीय जरूरतों को पूरा करेगा, बल्कि पूरे बिहार को ऊर्जा संकट से राहत देने में अहम भूमिका निभाएगा। एक जुलाई 2024 से कजरा में 1,232 एकड़ भूमि पर सोलर पॉवर प्लांट का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का कार्य एल एंड टी लिमिटेड कंपनी को सौंपा गया है, जो अगले 10 वर्षों तक इसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी निभाएगी। लगभग 2,300 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाला कजरा सोलर पॉवर प्लांट दो चरणों में पूरा किया जाना है। दोनों चरणों का कार्य पूर्ण होने पर यहां से प्रतिदिन 301 मेगावाट बिजली का उत्पादन होगा, जबकि 495 मेगावाट आवर बिजली के स्टोरेज की भी व्यवस्था रहेगी। इससे न केवल लखीसराय बल्कि आसपास के जिलों को भी स्थिर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सकेगी। प्रथम चरण में लगभग 1,500 करोड़ रुपये की लागत से 185 मेगावाट क्षमता के विरुद्ध फिलहाल 150 मेगावाट बिजली का उत्पादन शुरू हो चुका है। सोलर प्लेटों की कतारों के बीच पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है, जिसके पूरा होने पर सोलर प्लेटों की सफाई कर पूर्ण क्षमता के साथ उत्पादन शुरू कर दिया जाएगा। कजरा सोलर पॉवर प्लांट से उत्पादित बिजली को लखीसराय और मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर ग्रिड को उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे क्षेत्रीय विद्युत आपूर्ति को मजबूती मिली है। प्रथम चरण में कुल 16 ब्लाक में चार लाख 85 हजार सोलर प्लेट लगाए गए हैं। प्रत्येक सोलर प्लेट से 540 से 545 वाट बिजली उत्पादन की क्षमता है। सोलर प्लेट की आयु 25 वर्ष और बैटरी की आयु लगभग 12 वर्ष निर्धारित की गई है। प्रथम चरण का कार्य तकनीकी रूप से पूर्ण माना जा रहा है। कजरा सोलर पॉवर प्लांट के दूसरे चरण का कार्य भी तेजी से शुरू कर दिया गया है। लगभग 800 करोड़ रुपये की लागत से इस चरण का निर्माण किया जाएगा। दूसरे चरण के पूरा होने पर प्रतिदिन 116 मेगावाट बिजली का उत्पादन और 241 मेगावॉट आवर बिजली का स्टोरेज संभव होगा। इस बीच लखीसराय के कजरा सौर बिजली परियोजना से बिहार को बिजली मिलने का रास्ता साफ हो गया। कजरा में स्थापित 185 मेगावाट सौर ऊर्जा सह 282 मेगावाट आवर बैट्री आधारित ऊर्जा भंडारण परियोजना से बिजली लेने का एकरारनामा हुआ। बची हुई बिजली का भंडारण होने वाली इस परियोजना से पीक आवर में इसकी आपूर्ति होगी। इससे बिहार को बाजार से बिजली खरीदने की जरूरत नहीं होगी, जिससे एक हजार करोड़ तक की बचत होगी। कजरा सोलर पॉवर प्लांट न सिर्फ लखीसराय बल्कि पूरे बिहार के लिए स्वच्छ और सतत ऊर्जा की दिशा में एक बड़ी पहल साबित हो रहा है। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
RKRANJAN KUMAR
FollowFeb 07, 2026 18:46:090
Report
GSGajendra Sinha
FollowFeb 07, 2026 18:45:370
Report
KSKULWANT SINGH
FollowFeb 07, 2026 18:45:180
Report
0
Report
SBSoumen Bhattachrya
FollowFeb 07, 2026 18:30:150
Report
0
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowFeb 07, 2026 18:15:580
Report
PKPradeep Kumar
FollowFeb 07, 2026 18:15:420
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 07, 2026 18:15:300
Report
ANAnil Nagar1
FollowFeb 07, 2026 18:15:07Gwalior, Bhopal, Madhya Pradesh:दिल्ली- मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दिल्ली में भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन से उनके निवास पर की मुलाकात
0
Report
0
Report