Back
लखीसराय में भूमि विवाद के त्वरित समाधान के लिए संवाद कार्यक्रम शुरू
RKRaj Kishore
Dec 15, 2025 10:17:32
Lakhisarai, Bihar
लखीसराय में जमीन से जुड़े विवादों के समाधान को लेकर 'नई सरकार,नई पहल' कार्यक्रम के तहत राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा शहर के टाउन हॉल में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाँ खुद डिप्टी सीएम ने लोगों की समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। लखीसराय टाउन हॉल का नज़ारा कुछ अलग था। जमीन विवाद से परेशान सैकड़ों लोग उम्मीद लेकर यहां पहुंचे थे। मौका था भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम का, जिसका उद्घाटन उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा, विभागीय प्रधान सचिव सी.के. अनिल और जिलाधिकारी मिथलेश मिश्र ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। जमीन से जुड़ी शिकायतों को लेकर पहुंचे लोगों का पहले पंजीकरण किया गया, उसके बाद एक-एक कर डिप्टी सीएम ने सभी की समस्याएं सुनीं। डिप्टी सीएम ने संबंधित अंचल अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 15 दिनों के भीतर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। बाइट – विजय कुमार सिन्हा, उपमुख्यमंत्री, बिहार। 'भूमि से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। भू-माफियाओं और बिचौलियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी और जरूरत पड़ी तो उनकी संपत्ति भी जब्त की जाएगी।' बाइट- सीके अनिल, प्रधान सचिव, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार, पटना। डिप्टी सीएम के सख्त रुख से लोगों में भरोसा दिखा। कार्यक्रम में शामिल आम लोगों ने इस पहल की जमकर सराहना की और कहा कि पहली बार सरकार जमीन विवाद के बारे में सीधे संवाद कर रही है। बाइट- नंदू महतो, फरियादी। बाइट- मदन कुमार शर्मा, फरियादी। आउट्रो: कुल मिलाकर, भूमि सुधार जनकल्याण संवाद कार्यक्रम के जरिए सरकार ने यह संदेश दिया है कि जमीन से जुड़े विवादों पर अब त्वरित और पारदर्शी कार्रवाई होगी। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AMAnurag Mishra
FollowDec 15, 2025 11:45:460
Report
ASArvind Singh
FollowDec 15, 2025 11:45:360
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
DBDURGESH BISEN
FollowDec 15, 2025 11:37:590
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 15, 2025 11:37:300
Report
SKSanjay Kumar Verma
FollowDec 15, 2025 11:37:200
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 15, 2025 11:36:310
Report
VAVINEET AGARWAL
FollowDec 15, 2025 11:36:160
Report
VRVIJAY RANA
FollowDec 15, 2025 11:36:00Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग
हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल
6 IAS और 21 एचसीएस अधिकारियों का हुआ तबादला
प्रदेश सरकार ने जारी किए तबादला आदेश
0
Report
PCPranay Chakraborty
FollowDec 15, 2025 11:35:540
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowDec 15, 2025 11:35:310
Report
HBHemang Barua
FollowDec 15, 2025 11:35:16Noida, Uttar Pradesh:रेखा गुप्ता अरुण जेटली स्टेडियम में मेसी प्रोग्राम के लिए
0
Report