Back
किशनगंज में पप्पू यादव समर्थकों का विरोध प्रदर्शन, गिरफ्तारी के विरोध में पुतले दहन
ASAmit Singh
Feb 09, 2026 12:38:26
Kishanganj, Bihar
किशनगंज टाउन थाना क्षेत्र के पश्चिम पाली चौक के समीप पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव के समर्थको ने सड़कों पर उतर कर पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का पुतला दहन करने की कोशिश को पुलिस प्रशासन ने सख्ती से हस्तक्षेप कर नाकाम कर दिया। कांग्रेस कार्यकर्ता और पुलिस के बीच पुतले को लेकर छीना झपटी हुई वही पुलिस कर्मी पुतले को छीनकर ले गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जोरदार झड़प भी हुई। कांग्रेस समर्थक मुख्यमंत्री का पुतला जलाने पर अड़े थे, जबकि पुलिस उन्हें रोकने में जुटी रही। इस दौरान बिहार सरकार और पटना पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई। स्थिति तनावपूर्ण बनी रही, लेकिन पुलिस ने किसी बड़े हादसे को टाल दिया। प्रदर्शनकारियों ने इसे राजनीतिक साजिश करार दिया और कहा कि पप्पू यादव पटना में नीट छात्रा के रेप-मर्डर मामले में आवाज उठा रहे थे, इसलिए उन पर प्रतिशोध लिया जा रहा है। समर्थकों का आरोप है कि यह गिरफ्तारी पटना पुलिस द्वारा पुराने मामले में की गई है, पर असल मकसद नीट छात्रा मामले में सरकार की जवाबदेही तय करने वाली आवाज को दबाना है। SDPO गौतम कुमार ने बताया कि बगैर सरकारी आदेश के पश्चिमपाली चौक को जाम कर पुतला दहन करने की कोशिश किया जा रहा था जिसे रोका गया। वीडियो ग्राफी के माध्यम से सभी लोगो को चिन्हित कर थाने में कांड दर्ज किया जायेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
MKMukesh Kumar
FollowFeb 09, 2026 14:21:520
Report
SSSHARVAN SHARMA
FollowFeb 09, 2026 14:21:310
Report
0
Report
AMALI MUKTA
FollowFeb 09, 2026 14:21:16Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:टी राजा संगम ने प्रयागराज में कहा, सरकारें राक्षस राज, मंदिरों से खिलवाड़ चेतावनी
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 09, 2026 14:21:00Noida, Uttar Pradesh:कानपुर की घटना बहुत दु:खद है जिसमें जानें गईं हैं। कानूनी कार्रवाई हो और सरकार पक्षपात न करे।
0
Report
HSHarmeet Singh
FollowFeb 09, 2026 14:20:420
Report
KKKIRTIPAL KUMAR
FollowFeb 09, 2026 14:20:090
Report
0
Report
ADAnup Das
FollowFeb 09, 2026 14:19:030
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 09, 2026 14:18:500
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowFeb 09, 2026 14:18:280
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 09, 2026 14:18:100
Report
DTDinesh Tiwari
FollowFeb 09, 2026 14:17:540
Report
RKRaj Kishore Soni
FollowFeb 09, 2026 14:16:550
Report
NJNaynee Jain
FollowFeb 09, 2026 14:16:420
Report