Back
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बवाल, बिहार में समर्थकों का जबरदस्त प्रदर्शन
RKRANJAN KUMAR
Feb 08, 2026 17:31:01
Katihar, Bihar
पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बवाल, समर्थकों ने कटिहार में सरकार के विरोध में प्रदर्शन
कटिहार शहर के मुख्य चौक शहीद चौक पर सरकार के विरोध में पुतला दहन
गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया
सच की आवाज को दबाने के लिए साजिश के तहत हुई संसद की गिरफ्तारी - नैयर मसूद खान
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद सियासी माहौल गरमा गया है। गिरफ्तारी की खबर फैलते ही उनके समर्थकों में जबरदस्त उबाल देखने को मिल रहा है। इसी क्रम में सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में कटिहार शहर के मुख्य चौक शहीद चौक पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर आक्रोश प्रदर्शन करते हुए बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई । सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने गिरफ्तारी को राजनीतिक बदले की कार्रवाई बताया और इसे लोकतंत्र पर हमला करार दिया । उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पप्पू यादव को जल्द रिहा नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा । बताते चले कि 35 साल पुराने केस में पुलिस ने सांसद पप्पू यादव को गिरफ्तार किया है। इसके बाद लगातार उनसे जुड़े समर्थको के द्वारा विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है।
वहीं छात्र नेता चंदन यादव ने भी कहा कि पटना में नीट छात्रा कांड मामले का जिस प्रकार सांसद पप्पू यादव ने खुलासा किया है और आवाज उठाई है । उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है । जबकि छात्र नेता रवि यादव ने कहा कि बिहार के एकमात्र सांसद है राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जो नीट छात्रा कांड का मजबूती से आवाज उठा रहे हैं । साथ ही साथ जनता के हर मुद्दों को मजबूती से उठते हैं , सांसद पप्पू यादव को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया हैं। इस मौके पर सैकड़ों समर्थक मौजूद थे
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRakesh Singh Thaku
FollowFeb 08, 2026 19:00:210
Report
KJKunal Jamdade
FollowFeb 08, 2026 18:47:250
Report
PSPritesh Sharda
FollowFeb 08, 2026 18:45:150
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowFeb 08, 2026 18:30:490
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 08, 2026 18:30:380
Report
SASARWAR ALI
FollowFeb 08, 2026 18:30:240
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 08, 2026 18:30:130
Report
मेरठ में 'गुंडागर्दी' का लाइव वीडियो: लालकुर्ती में ब्लैक स्कॉर्पियो सवारों का तांडव, युवक को सड़क प
61
Report
TSTripurari Sharan
FollowFeb 08, 2026 18:00:190
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 08, 2026 17:47:140
Report
AMAnurag Mishra
FollowFeb 08, 2026 17:47:070
Report