Back
कटिहार में 25 हजार के इनामी बदमाश सुनील यादव गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद
RKRANJAN KUMAR
Mar 21, 2026 14:19:54
Katihar, Bihar
कटिहार ब्रेकिंग 25000 रुपया के इनामी बदमाश सुनील यादव पर चला पुलिस का शिकंजा, अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार Sawa तीन साल के बाद पुलिस ने पकड़ा आपसी गंगवार का मुख्य अभियुक्त सुनील यादव को अवैध वसूली समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप बरारी थाना के मोहना चांदपुर के लोग कुछ बोलने को तैयार नहीं दहशत इतना है कि पकड़ाने की बात पर लोगों को विश्वास ही नहीं हो रहा 02 दिसंबर 2022 को सुनील यादव गिरोह के पांच लोगों के मरने के बाद पूरे राज्य से लेकर देश में गैंगवार की बात पर हुई थी राजनीति बकिया दियारा क्षेत्र में मोहना ठाकुर उर्फ मोहन ठाकुर (अभी जेल में) और सुनील यादव उर्फ़ पिकुआ यादव (भेजा गया जेल) के बीच वर्चस्व को लेकर काफी लंबे समय से चलता है गैंगवार इतनी आसानी से पकड़ में आएगा सुनील यादव, लोगों को विश्वास ही नहीं पुलिस ने 24 घंटे के बाद की पुष्टि और भेजा जेल पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से सुनील यादव की गिरफ्तारी की पुष्टि 02 दिसंबर 2022 को गंगवा में पांच लोगों की हत्या जो सभी सुनील यादव गिरोह से ही संबंधित थे दोनों गिरोह भागलपुर जिले के पीरपैंती से सटे बाखरपुर, कटिहार के बरारी समेत झारखंड के साहिबगंज से सटे दियारा क्षेत्रों में सक्रिय रहे हैं उस समय का घटनास्थल साहिबगंज, भागलपुर और कटिहार जिले के दियारा क्षेत्र का सेंटर प्वाइंट है गंगा की नदियों में पानी कम हो जाने के बाद दोनों किनारे बहुत ही उपजाऊ जमीन निकलती है और इस पर उगी फसल सोने के भाव में बिकती है सूत्रों के अनुसार अभी भी गंगा में पानी कम होने कारण से सुनील यादव के पकड़ाने की जगह और मूंग, उड़द व कलाई जैसे काला सोना की खेती को अहम मानी जा रही है कटिहार जिले का दियारा क्षेत्र 110 किलोमीटर से भी अधिक है, जो सीमावर्ती क्षेत्र भागलपुर, साहेबगंज तथा पश्चिम बंगाल से जुड़ता है। कटिहार की बात करें, तो जिले के कुरसेला, बरारी, सेमापुर, मनسाही, मनिहारी, अमदाबाद थाने में विस्तृत रूप से फैला हुआ है। इन दियारा क्षेत्रों में वर्चस्व को लेकर अक्सर गैंगवार व गोलीबारी होती रहती है कटिहार जिला के सेमापुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए अपराधियों को कड़ा संदेश दिया है। सेमापुर थानाक्षेत्र में पुलिस ने छापेमारी कर 25 हजार रूपया का इनामी अपराधी सुनील यादव को गिरफ्तार कर लिया। सेमापुर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भवानीपुर डुब्बा टोला इलाके में एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ किसी बड़ी वारदात की तैयारी में है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम सक्रिय हुई और इलाके में घेराबंदी कर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुनील यादव (42 वर्ष), निवासी भवानीपुर डुब्बा टोला, थाना सेमापुर, जिला कटिहार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा, पांच जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सेमापुर थाना कांड संख्या 31/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। सेमापुर थानाध्यक्ष रामशंकर कुमार एवं अपर थानाध्यक्ष अमरेश कुमार ने मौखिक बताया कि आरोपी पहले से कई मामलों में फरार चल रहा था और उस पर अवैध वसूली समेत विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने के आरोप हैं। उसकी गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सेमापुर क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 21, 2026 15:31:080
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 21, 2026 15:30:560
Report
DGDeepak Goyal
FollowMar 21, 2026 15:30:420
Report
153
Report
138
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 21, 2026 15:18:0182
Report
OTOP TIWARI
FollowMar 21, 2026 15:17:4883
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 21, 2026 15:17:30143
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 21, 2026 15:17:11100
Report
SDSuresh Diwakar
FollowMar 21, 2026 15:16:52179
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 21, 2026 15:16:3885
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 21, 2026 15:16:20Jaipur, Rajasthan:लोकसभा स्पीकर ओम बिरला का जयपुर दौरा सीएम भजनलाल शर्मा से की शिष्टाचार मुलाक़ात
दोनों के बीच कई मुद्दों पर हुई मंत्रणा
71
Report
187
Report
पूर्वसांसद स्वर्गीय आनंद सिंह के पोते जयवर्धन सिंह ने बाबा के शांति भोज के स्थान पर कराया सामू विवाह
876
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 21, 2026 15:02:21Noida, Uttar Pradesh:वहीं मामले में पीड़ित युवक ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है...जिसपर पुलिस मामले की जांच में जुटी है
975
Report