Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Katihar854105
कटिहार के कोढ़ा में मनोज तिवारी ने महागठबंधन पर तीखा हमला
RKRANJAN KUMAR
Nov 07, 2025 23:47:52
Katihar, Bihar
कटिहार के कोढ़ा विधानसभा चुनाव सभा में मनोज तिवारी का चुनावी तड़का, बोले महाठगबंधन से सावधान रहें जनता. एनडीए के नेता कटिहार जिला के कोढ़ा विधानसभा के फलका प्रखंड में बरेटा मैदान पहुंचे. वोट और बेटी किसी के हक में देने से पहले उसके बारे में जानना जरूरी है -- मनोज तिवारी. एनडीए वाले नारा लगाते हैं बिहार जिंदाबाद और महागठबंधन वाले लगते हैं शहाबुद्दीन जिंदाबाद. भोजपुरी व हिंदी भाषा में सभा को संबोधन. बरेटा में एनडीए नेता मनोज तिवारी व बाबू लाल मरांडी नेता ने किया संबोधन और वोटर को अपने ओर रिझाने की कोशिश. हां जी हम बिहारी हैं, गीत के धुन पर मनोज तिवारी ने लोगों को अपना गीत सुनाया. मनोज तिवारी ने कहा पहले 2020 से पहले जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा और चिराग पासवान हम सभी से अलग थे, अब हम पांच पार्टी एक साथ हैं.नीतीश और मोदी की सरकार फिर से अगर आएगी तो किसानों को 6000 रुपये के बदले 9000 रुपये किसान सम्मान योजना की राशि दी जाएगी. एनडीए हमेशा कोशिश करती है कि अपनी नागरिकों को सुरक्षित वातावरण मिले और वह स्वच्छंद होकर घूम भी सके. मोदी-नीतीश सरकार फिर से अगर आएगी तो मछली उत्पादकों के लिए सारे 4500 रुपये से बढ़ाकर 9,000 रुपये कर दी जाएगी. कटिहार के कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में भोजपुरी सुपरस्टार और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने एनडीए प्रत्याशी कविता पासवान के समर्थन में चुनावी बिगुल फूंका। फलका प्रखंड के सोहथा उत्तरी पंचायत स्थित प्लस टू शिव नारायण उच्च विद्यालय बरेटा के खेल मैदान में उमड़ी भारी भीड़ को संबोधित करते हुए मनोज तिवारी ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और इसकी भगवान जनता है। तिवारी ने मंच से महाठगबंधन पर जमकर निशाना साधा और कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए खुशहाली और विकास का प्रतीक है, वहीं दूसरी तरफ महाठगबंधन सिर्फ सत्ता की लालसा में चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एनडीए की सरकार ने बिहार को 15 साल के जंगलराज से मुक्त कराया और राज्य में सुशासन की नींव रखी। इसी बीच तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला बोला। बोले राहुल गांधी ने छठ पूजा को ड्रामा बताया था और बिहारवासी इस अपमान को कभी नहीं भूलेंगे। सभा के दौरान मनोज तिवारी ने अपने मशहूर भोजपुरी गाने सुन हो बिहार के लाला से माहौल में जोश भर दिया। तालियों की गूंज के बीच उन्होंने लोगों से अपील की इस बार भी एनडीए को जिताइए, विकास और सम्मान की राह को आगे बढ़ाइए.
14
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ATAMIT TRIPATHI
Nov 08, 2025 01:48:18
Chowk, Uttar Pradesh:एंकर- महाराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के बहादुरी बाजार स्थित साधन सहकारी समिति में देर रात ट्रॉली से खाद निकालने की सूचना पर ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया । सूचना के बाद मौके पर पहुची प्रशासन ने खाद को थाने भिजवाने के साथ ही गोदाम को सील कर दी है । डीएम ने बताया कि सचिव राजेश यादव को तुरंत हटाते हुए निलंबन की कार्यवाई की जा रही है । जानकारी के मुताबिक जहां किसान एक एक बोरी यूरिया के लिए परेशान है वही रात में सरकारी समितियां से भी खाद को पर करा कर उसकी कालाबाजारी की जा रही है दरअसल बहादुरी बाजार स्थित साधन सहकारी समिति से ट्रैक्टर ट्राली के माध्यम से सचिव के द्वारा खाद कहीं और भिजवाया जा रहा था जिसकी सूचना पर देखते ही देखते गोदाम पर सैकड़ो किसान की भीड़ एकत्रित हो गई मौके पर पहुंचे तहसीलदार फरेंदा ने पूरे प्रकरण की जांच कराकर प्रथम दृष्टिया सचिव को दोषी पाया और ट्राली पर लदे खाद को थाने भिजवाकर गोदाम को सील कर दिया गया । जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने बताया कि इस पूरे मामले में सचिव की मनमानी सामने आई है जिसके बाद उसे वहां से हटाकर उसके निलंबन की कार्रवाई की जा रही है साथ ही उन्होंने कहा कि हाल ही के दिनों में खाद के कालाबाजारी को लेकर दर्जनों मुकदमे दर्ज कराए गए हैं और कालाबाजारी पर रोकथाम के लिए प्रशासन अलर्ट है । बाइट- संतोष कुमार शर्मा, डीएम
0
comment0
Report
ATAMIT TRIPATHI
Nov 08, 2025 01:48:02
0
comment0
Report
TTTRIPURESH TRIPATHI
Nov 08, 2025 01:47:47
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 08, 2025 01:47:21
Sikar, Rajasthan:जयपुर सड़क हादसे के बाद नीमकाथाना प्रशासन भी पूरे तरीके से सख्त है आज उपखंड अधिकारी राजवीर यादव ने माइनिंग, परिवहन और पुलिस अधिकारियों की बैठक ली बैठक में ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई करने इसके साथ ही अवैध खनन और तेज स्पीड में वाहन चलाने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान नीमकाथाना सदर पुलिस और परिवहन विभाग की टीम संयुक्त रूप से कार्रवाई की उन्होंने नीमकाथाना के बुधौली बाईपास पर नाकाबंदी की और वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान सड़क पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों और ओवर स्पीड चलने वाले वाहनों बिना हेलमेट और नियमों की पालन नहीं करने वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की इसके साथ ही पुलिस और परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर वाहन चलाने सीट बेल्ट पहनकर वाहन चलाने और नियमों की पालना करने को लेकर जागरूक किया। नीम का थाना सदर थाना अधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत आज वाहनों की सघन जांच की गई और नियमों की पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत लोगों को जागरूक किया जा रहा है ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लग सके। उप परिवहन अधिकारी राजेंद्र मीणा ने बताया कि ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए खंडेला में तीन ओवरलोड वाहनों को जप्त किया जिसे करीब 1 लाख 43000 हजार रूपये का जुर्माना वसूला।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Nov 08, 2025 01:47:02
0
comment0
Report
SRSanjoy Rajbanshi
Nov 08, 2025 01:46:22
Kalna, West Bengal:অবশেষে কালনা পৌরসভার চেয়ারম্যান পদ থেকে পদত্যাগ পত্র জমা দিয়ে অব্যাহতি নিলেন কালনা পৌরসভার প্রাক্তন চেয়ারম্যান আনন্দ দত্ত। দলীয় নির্দেশে গতকাল বিকেলের পরে নতুন চেয়ারম্যানের নাম ঘোষণা হয়। নতুন চেয়মানের দায়িত্ব পান কালনা পৌরসভা ই ৮ নম্বর ওয়ার্ডের কাউন্সিলর রিনা ব্যানার্জি। বেলা নাগাদ কালনার মহকুমা shASকের করণে এসে তার পদত্যাগ পত্র পেশ করেন তিনি। পরবর্তী সময় সংবাদ মাধ্যমের মুখোমুখি হয়ে আনন্দবাবু তিনি জানান, আমি দলের পোস্টার বয়, দল যা নির্দেশ দিয়েছে , সেই মতন তা পালন করেছি। তাদের সময়কালে তিনি যা কাজ করেছে তা নিয়ে তিনি সন্তুষ্ট বলেও এদিন জানান। একই সাথে তার আরও সংযোজন আগে চুরি হতো তা আটকাতে পেরেছি, আমি ব্যবসাদারের ছেলে কর্মচারী চুরি করলে ব্যবসায়িক প্রতিষ্ঠান দাঁড়াতে পারে না, আমি তা আটকে পৌরসভা কে অনেক লাভের মুখ দেখিয়েছি। আগামী দিনে দল হয়তো আমাকে আরো কোনো বড় দায়িত্ব দিতে পারে বলেও জানান তিনি।
0
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Nov 08, 2025 01:31:12
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव पार्थ पवार हे फक्त सॅम्पल भूखंड लुटीचा विद्यापीठ व भूखंड लाटणारा नेता गिरीश महाजन भाईचंद हिराचंद राईसोनी पतसंस्थेच्या माध्यमातून गिरीश महाजनांनी भूखंड लाटला शिवसेना ठाकरे गटाचे नेते माजी खासदार उन्मेष पाटील यांचा गिरीश महाजनांवर गंभीर आरोप चाळीसगावचे भाजप आमदार मंगेश चव्हाण यांनीही शेकडो कोटीच्या भूखंडातून शेकडो कोटी रुपयांचे गौण खनिज उत्खनन केल्याचाही माजी खासदार उन्मेष पाटलांचा आरोप पार्थ पवार हे फक्त सॅम्पल असून भूखंड लुटीचे विद्यापीठ हे गिरीश महाजन असून गिरीश महाजन हे भूखंड लाटणारा नेता असल्याचा खळबळजनक आरोप शिवसेना ठाकरे गटाचे नेते माजी खासदार उन्मेष पाटील यांनी केला आहे. तो चाळीसगावचे भाजप आमदार मंगेश चव्हाण यांनीही शेकडो कोटीच्या भूखंडातून शेकडो कोटी रुपयांचे गौण खनिज उत्खनन केल्याचाही माजी खासदार उन्मेष पाटलांचा आरोप उन्मेष पाटील यांनी केला आहे.
4
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Nov 08, 2025 01:30:55
4
comment0
Report
WJWalmik Joshi
Nov 08, 2025 01:30:42
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव,चाळीसगाव, मंत्री गिरीश महाजन यांनी भूखंड लाटले ; शिवसेना ठाकरे गटाचे नेते माजी खासदार उन्मेष पाटील यांचा गंभीर आरोप माजी खासदार उन्मेष पाटील यांनी मंत्री गिरीश महाजन यांच्यावर बीएचआरसह इतर माध्यमातून भूखंड लाटल्याचा आरोप केल्यानंतर राजकीय वर्तुळात खळबळ उडाली आहे भूखंडाच्या बाबतीत पार्थ पवारांनी केलेला प्रकार तर हा फक्त नमुना, त्याचं विद्यापीठ म्हणजे बीएचआर पतसंस्था आणि इतर माध्यमातून भूखंड लूटणारा जर कोणी नेता असेल तर गिरीश महाजन आमदार मंगेश चव्हाण “विश्वासघातकी” आणि पाठीत खंजीर खुपसणारा माणूस, माजी खासदार उन्मेष पाटील यांची कडवट टीका आमदार मंगेश चव्हाण यांच्यावरही चाळीसगाव एमआयडीसीतील शेकडो कोटींचे गौण खनिज चोरीचा उन्मेष पाटील यांनी केला आरोप लूट यात्रा” घेऊन सर्व गैरव्यवहारांचा पर्दाफाश करू, उन्मेष पाटील यांचा इशारा माजी खासदार उन्मेष पाटील यांनी शेवटी असा सवाल उपस्थित केला की, “अकरावी-बारावी नापास असलेला माणूस हजारो कोटींचा मालक कसा झाला? हा पैसा मेहनतीने कमावला की जनतेला लुटून?”, असा थेट सवाल त्यांनी आमदार मंगेश चव्हाण यांना उद्देशून केला. बाईट _माजी खासदार उन्मेष पाटील ..
3
comment0
Report
CBCHANDRASHEKHAR BHUYAR
Nov 08, 2025 01:30:28
Ambernath, Maharashtra:दोन तरुणांनी दुकानंदारांच्या गल्यातून ४ हजार रुपये चोरी संपूर्ण घटना सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद उल्हासनगरात दोन तरुणांनी दुकानदारांना बोलण्यात गुंतवून गल्यातील रोकड चोरी करतांनाचा प्रकार सीसीटीव्ही कॅमेऱ्यात कैद झालाय, धक्कादायक म्हणजे या तरुणांनी अशाच प्रकारे शहरात अनेक दुकानात अशा प्रकारे चोरी केलीये उल्हासनगर कॅम्प नंबर ३ च्या पंजाबी कॉलनी रस्त्यावर लद्याराम गुरबानी यांचं महादेव हार्डवेअर दुकान आहे, दोन तरुण खरेदी करण्याच्या उद्देशाने दुकानात येतात आणि दुकानमालकाला साहित्य दाखवण्यास व्यस्त करतात, तर उर्वरित त्याचा साथीदार हा गल्यात हात टाकून रोख रक्कम चोरी करताना दिसत आहे, या दोन चोरांनी शहरात अनेक ठिकाणी अश्याच प्रकारे चोरीचे प्रकार केले असून व्यापाऱ्यांनी सावध राहण्याचं आव्हान दुकानदारांनी केलंय, चंद्रशेखर भुयार , उल्हासनगर
4
comment0
Report
MDMahendra Dubey
Nov 08, 2025 01:17:16
Damoh, Madhya Pradesh:सरकारी स्कूल में छात्राओं को जहर देने के मामले में स्कूल हेडमास्टर और हॉस्टल वार्डन को हटाया गया, दोनों की लापरवाही आई सामने. दमोह में एक सरकारी स्कूल में छात्राओं की पानी को बोतल में जहर मिलाने के मामले में बड़ी कार्यवाही सामने आई है जहां कलेक्टर के आदेश के बाद जिला स्तरीय जांच समिति ने पहली नजर ने स्कूल के हेडमास्टर और हॉस्टल की वार्डन की लापरवाही पाई है और दोनों को हटा दिया गया है। दरअसल गुरुवार को दमोह ब्लाक के टोरी के सरकारी मिडिल स्कूल में दो छात्राओं ने मिड डे मील खाने के बाद अपनी बोतलों से पानी पिया, पानी पीते ही उनकी हालत बिगड़ी और उन्हें दमोह के जिला अस्पताल में लाया गया जहां दोनों के शरीर में जहर होना पाया गया। जब जांच पड़ताल हुई तो पाया गया कि छात्राओं की पानी की बोतल में ज़हर मिला हुआ था, इस सनसनीखेज वारदात ने सबको हिलाकर रख दिया और दहशत फैल गई। दोनों छात्राएं जिला अस्पताल में इलाजरत है। ये छात्राएं टोरी में स्थित सरकारी गर्ल्स हॉस्टल में रहती है और यही के मिडिल स्कूल में पढ़ने जाती है जहां ये घटना हुई। इस मामले में पानी में जहर की पुष्टि हुई लेकिन ये जहर किसने मिलाया और मंशा क्या थी ये साफ नहीं हो पाया लेकिन हॉस्टल वार्डन ने टोरी स्कूल के हेडमास्टर पर गंभीर आरोप लगाए और बच्चियों को जहर देकर हॉस्टल वार्डन को बदनाम करने की साजिश बताया। पूरे मामले को जिला कलेक्टर ने बेहद गंभीरता से लिया और गुरुवार रात ही जांच के आदेश दिए। जिला स्तरीय जांच दल ने शुक्रवार को दिन भर मौके पर रहकर जांच पड़ताल की लेकिन ये पता नहीं चल पाया कि आखिर जहर मिलाया किसने लेकिन पूरे मामले में स्कूल हेडमास्टर प्रेमलाल अहीरवाल और हॉस्टल वार्डन यशवंती महोबे की लापरवाही पाई। शुक्रवार की रात जांच दल ने कलेक्टर को रिपोर्ट पेश की जिसके बाद कलेक्टर सुधीर कोचर ने आदेश जारी करते हुए दोनों को स्कूल और हॉस्टल से हटाया है। इस मामले में जिला शिक्षा केंद्र के प्रभारी मुकेश द्विवेदी के अनुसार स्कूल हेडमास्टऱ अहीरवाल और हॉस्टल की वार्डन यशवंती महोबे के बीच विवाद चल रहा है और जांच में पाया गया है कि दोनों की आपसी कलह की वजह से छात्राओं को सफर करना पड़ रहा है। ये गंभीर मामला है जबकि दो छात्राओं की जान पर आफत बनी है लिहाजा पहली कार्यवाही के रूप में दोनों को अपने अपने स्थान से हटाया गया है वहीं जहरखुरानी के इस मामले की जांच अभी जारी है वहीं पुलिस भी मामले की जांच में जुटी है।
8
comment0
Report
Advertisement
Back to top