Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Katihar854105

मनिहारी गंगा घाट पर्यटन के केंद्र बनने को तैयार, सांसद ने निरीक्षण में गति पर जोर

RKRANJAN KUMAR
Mar 08, 2026 03:03:45
Katihar, Bihar
मनिहारी बनेगा पर्यटन का नया केंद्र -- तारिक अनवर कटिहार सांसद तारिक अनवर ने किया मनिहारी गंगा घाट विकास कार्यों का निरीक्षण सांसद तारिक अनावर के साथ मनिहारी विधायक मनोहर प्रसाद सिंह व मनिहारी नगर पंचायत चेयरमैन राजेश कुमार निरीक्षण में रहे साथ-साथ सांसद ने घाट पर चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता व गति बनाए रखने का निर्देश मनिहारी गंगा घाट ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल जरूरत पड़ने पर विकास कार्यों की गुणवत्ता का मुद्दा संसद में भी उठाया जाएगा कटिहार के सांसद तारिक अनवर ने कटिहार जिला के मनिहारी गंगा घाट पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ मनिहारी के विधायक मनोहर प्रसाद सिंह भी मौजूद रहे। सांसद ने घाट पर चल रहे विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और अधिकारियों को कार्य में गुणवत्ता व गति बनाए रखने का निर्देश दिया। सांसद ने कहा कि मनिहारी गंगा घाट ऐतिहासिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थल है, इसलिए यहां चल रही योजनाओं को समय पर और बेहतर तरीके से पूरा करना जरूरी है। जरूरत पड़ने पर विकास कार्यों की गुणवत्ता का मुद्दा संसद में भी उठाया जाएगा। इस मौके पर मनिहारी नगर परिषद के मुख्य पार्षद राजेश कुमार ने सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि सांसद के सहयोग और पहल से मनिहारी गंगा घाट का तेजी से विकास हो रहा है। उन्होंने बताया कि यहां रिवर फ्रंट सहित कई योजनाओं पर काम चल रहा है और आने वाले समय में मनिहारी गंगा घाट को पर्यटन के दृष्टिकोण से विकसित कर चमकाया जाएगा। मुख्य पार्षद ने सांसद से आग्रह करते हुए कहा कि पर्यटन विभाग की ओर से यहां एक रिजॉर्ट बनाए जाने की भी आवश्यकता है, जिससे बाहर से आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें और क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिले। निरीक्षण के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि व कई गणमान्य लोग मौजूद
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DIDamodar Inaniya
Mar 08, 2026 04:32:31
Nagaur, Rajasthan:नागौर खींवसर के पूर्व विधायक और रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल के छोटे भाई नारायण बेनीवाल के बेटे प्रतिक बेनीवाल भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गए । चेन्नई में आयोजित CDS पासिंग आउट परेड के बाद लेफ्टिनेंट प्रतिक ने सबसे पहले वर्दी पहनकर अपने माता पिता के पास जाकर सेल्यूट किया और बाद में नारायण बेनीवाल को अपनी लेफ्टिनेंट की केप पहनाकर पांव छूकर प्रणाम किया। साथ ही दादी मां का आशीर्वाद लिया. प्रतिक की 8वीं तक की शिक्षा नागौर में ही हुई उसके बाद जयपुर के स्कूल से 12वीं तक की पढ़ाई पूरी की । 12वीं के बाद जयपुर से इन्होने ग्रेजुएशन की। पिता नारायण बेनीवाल ने बताया कि पिछली बार ICS के एग्जाम दिये थे लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली तो इसबार CDS में पहली बार में ही सेलेक्शन हो गया। बेनीवाल ने बताया कि प्रतिक हमेशा से ही एक सपना था कि या तो आईपीएस बनूंगा या सेना का अधिकारी। बेल्ट की नौकरी करना ही उसका सपना था जो आज साकार हो गया। एक राजनीतिक परिवार के बेटे का सेना में जाने के सवाल पर बेनीवाल ने बताया कि हम तो जय जवान जय किसान के सहारे जी रहे हैं। किसान परिवार हैं तो देश सेवा तो हमारे खून में है और प्रतिक की भी देश सेवा की ही ईच्छा थी जिसके लिए उसने यह रास्ता चुना है। वही बेनीवाल ने बतायआ कि उनकी मां का भी सपना था कि उनके परिवार मे भी कोई सेना मे अधिकारी बने जिसको प्रतिक ने पूरा किया हम सब के लिए गर्व की बात है. नारायण बेनीवाल की पत्नी सुमेश बेनीवाल खुद अलाइड RAS हैं जो वर्तमान में कोآپरेटिव इंस्पेक्टर के पद पर नागौर में कार्यरत हैं।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 08, 2026 04:32:19
Khunti, Jharkhand:क्षेत्र - खूँटी। प्रतिदिन ग्रामीण महिलाओं को पानी की समस्या झेलनी पड़ती है। जल ही जीवन है और जल के बिना जीवन नहीं है। खूँटी जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिदिन जीवन बचाने हेतु महिलाओं को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गाँव गाँव में जलमीनार लगा है, पर लगता है पानी उपलब्धता के लिए नहीं बल्कि ठीकेदारी कराने के लिए। खूँटी जिले के ग्रामीण इलाकों में नल जल योजना के तहत जलमीनार बनाया गया लेकिन गुणवत्ता के अभाव में खराब पड़े हैं। नियंत्रण पांच वर्ष तक ठीकेदार देखरेख का नियम था, लेकिन कभी कभी ठीकेदार इसपर ध्यान नहीं देता जिससे ग्रामीणों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। सारा जलमीनार एक साल भी चला नहीं तो कहीं कहीं चला ही नहीं। इस प्रकार, महिला सम्मान नहीं बल्कि परेशान नजर आती है। खूँटी प्रखंड के तिलमा व जोजोहातु पंचायतों का यही हाल है। लांदुप, सिरकापीड़ी, पीड़ीहातु, तिलमा आदि गाँव की महिलाएँ समस्या से परेशान हैं और डाड़ी व खेत के खुला कुआँ کا पानी पीना पड़ रहा है। अड़की थाना क्षेत्र के तिरला पंचायत अंतर्गत चैपी गाँव के लोगों को गंदा पानी पीना पड़ता है। जोजोऊली गाँव के ग्रामीण पहाड़ के रिसते हुए पानी को इकट्ठा करके पीते हैं। इधर, कर्रा प्रखंड के सियांकेल और दिवरी में जलमीनार आधा अधूरा बना छोड़ देने से महिलाओं को पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गुटूहातू और किसीरकेला गाँव में आजतक जलमीनर का काम पूरा नहीं हुआ है, जिससे लोगों को इधर उधर से पेयजल व्यवस्था करना पड़ रहा है।
0
comment0
Report
SPSohan Pramanik
Mar 08, 2026 04:32:07
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ के बाजार समिति परिसर में उद्यान महोत्सव सह मधु महोत्सव और उद्यानिकी मेला का भव्य आयोजन किया गया... कार्यक्रम का शुभारम्भ डीसी मनीष कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार एवं जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत महतो द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया... इस महोत्सव का उदेश्य है मेले में विभिन्न किसान आए और कृषि के नए तकनीक के बारे में जानें और अपनी आय दुगुनी करे... मेला में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे... डीसी ने विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया... मेले में मधुमक्खी पालन से जुड़े स्टॉल आकर्षण का केंद्र रहा... डीसी ने मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों से संवाद कर उनकी गतिविधियों एवं योजनाओं की स्थिति की जानकारी प्राप्त की... मधुमक्खी पालन (एपीकल्चर) को किसानों की आय बढ़ाने का एक प्रभावी और सराहनीय माध्यम बताते हुए अधिक से अधिक किसानों को इस दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित किया.... उन्होंने कहा कि मधुमक्खी पालन से शहद उत्पादन के साथ-साथ फसलों में परागण की प्रक्रिया बढ़ती है, जिससे कृषि उत्पादन में भी वृद्धि होती है... मेले में बड़ी संख्या में किसानों ने भाग लेकर विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया ओर विशेषज्ञों से खेती से जुड़ी जानकारी प्राप्त की... साथ ही अंतरराज्यीय प्रशिक्षण हेतु 80 किसानों को डीसी ने दिखाई हरी झंडी दिखाकर रवाना किया... आयोजित मेले में किसानों, स्वयं सहायता समूहों और कृषि एवं उद्यानिकी से जुड़े विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर फल, सब्जी, मधु उत्पादन, मशरूम, पौधरोपण, जैविक खेती एवं उद्यानिकी से संबंधित नवीन तकनीकों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई... डीसी मनीष कुमार ने कहा कि आज छोटे किसान भी मशरूम उत्पादन, मधुमक्खी पालन, फल एवं सब्जी उत्पादन जैसे क्षेत्रों में नवाचार कर बेहतर आय अर्जित कर रहे हैं.... उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि कई महिलाओं और किसानों ने सीमित संसाधनों के बावजूद मशरूम उत्पादन और अन्य उद्यानिकी गतिविधियों के माध्यम से उल्लेखनीय आय प्राप्त की है... उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान करते हुए कहा कि कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, आत्मा, भूमि संरक्षण एवं अन्य विभागों द्वारा कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं... इनमें सब्सिडी एवं तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाता है... किसान इन योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका लाभ उठाएं और अपनी आय में वृद्धि करें... डीसी ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना, उद्यानिकी योजनाएं एवं अन्य कृषि कार्यक्रम ग्रामीण विकास और समृद्धि की मजबूत आधारशिला हैं... वही अवसर पर जिला उद्यान पदाधिकारी प्रसनजीत महतो ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आज के समय में खेती को लाभकारी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक, जल संरक्षण और संसाधनों के संतुलित उपयोग पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है... उन्होंने कहा कि हमारे क्षेत्र में जल संसाधन सीमित हैं, इसलिए किसानों को जरूरत से अधिक पानी और रासायनिक खाद के उपयोग से बचना चाहिए तथा उपलब्ध संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए... पानी की कमी को देखते हुए किसानों को सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, ड्रिप सिंचाई, स्प्रिंकलर एवं पॉलीहाउस जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, जिससे कम पानी में भी अधिक उत्पादन प्राप्त किया जा सके...
0
comment0
Report
SGSagar Gaikwad
Mar 08, 2026 04:31:42
Nashik, Maharashtra:ऐतिहासिक महत्त्व असलेल्या पेशवेकालीन दगडी रहाडीची तयारी... अँकर धार्मिक पौराणिक परंपरेचा वारसा लाभलेले शहर म्हणून नाशिकची ओळख.. दक्षिणगंगा म्हणून ओळख असलेल्या गोदावरी नदीच्या काठी वसलेल्या या शहरात दर बारा वर्षांनी कुंभमेळा भरतो... या शहराला मोठा इतिहास असून पेशवेकालीन रहाड रंगोत्सव देखील ह्या इतिहासामधील एक मोठी परंपरा आहे.. ही परंपरा नाशिककर आजही जोपासतात रंगपंचमीला शहराचा गावठाण भाग असलेले जुने नाशिक, पंचवटी भागात पेशवेकालीन दगडी रहाडी मध्ये केली जाते... 300 ते 400 वर्षांचा इतिहास या राहाड रंगपंचमीला आहे... सध्या या राडीमध्ये पाणी टाकल असून पारंपारिक रंग तयार करण्याचं काम सुरू झालंय... नाशकात आता तब्बल नऊ राहडी असून दुपारच्या सुमारास मानकर यांच्या हस्ते विधिवत पूजा करून या राहाडीत धप्पा (उडी) घेत रंगपंचमी साजरी केली जाईल.. नाशिकच्या पंचवटी परिसरात असलेल्या पेशवेकालीनऱ्हाडीच्या ठिकाणाहून आढावा घेतलाय आमचे प्रतिनिधी सागर गायकवाड यांनी....
0
comment0
Report
GZGAURAV ZEE
Mar 08, 2026 04:31:27
Kasganj, Uttar Pradesh:कासगंज पुलिस और बदमाश की मुठभेड़, अभियुक्त के पैर में लगी गोली गौरव तिवारी कासगंज यूपी के कासगंज में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है गिरफ्तार अभियुक्त के पैर में गोली लगी है गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से अवैध Shastra/कारतूस 2 जिंदा बैल गोकशी करने के उपकरण बरामद हुए हैं दरअसल मामला जनपद कासगंज के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र का है स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना दी गई कि सुजावलपुर के जंगल में तीन अज्ञात बदमाशों को दो जिंदा बैलों के साथ गोकशी हेतु ले जाते हुए देखा गया उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा उपसूट जंगल में सर्च ऑपरेशन चलाया गया जिसके दौरान बदमाशों द्वारा खुद को पुलिस टीम द्वारा गिरता हुआ देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई जिससे पुलिस टीम बाल-बाल बची पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए आत्मरक्षक जवाबी कार्रवाई की गई जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया जिसे अपना नाम तसलीम पुत्र सलीम कुरैशी निवासी सुजावलपुर थाना गंजडुंडवारा बताया तथा उसके दो और साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए अभियुक्त के पास से एक तमंचा दो जिंदा कारतूस तीन खोखा कारतूस 315 बोर व गोकशी बनाने के उपकरण बरामद हुए है गिरफ्तार अभियुक्त पर गोकशी और गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं।
0
comment0
Report
SSSUNIL SINGH
Mar 08, 2026 04:31:11
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 08, 2026 04:31:01
Prayagraj, Uttar Pradesh:भारत की जीत के लिए संगम तट पर गंगा आरती, भारतीय खेल प्रेमियों ने संगम के तट पर की गंगा आरती, टी 20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की जीत की कामना की। एंकर -- भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले T20 वर्ल्ड कप के फाइनल को लेकर देशभर के साथ ही संगम नगरी प्रयागराज के खेल प्रेमियों में भी खासा उत्साह है। रविवार को सुबह बड़ी संख्या में खेल प्रेमियों ने संगम के तट पर गंगा आरarti करके भारत की जीत की कामना की है। हाथों में भारतीय खिलाड़ियों की तस्वीर लिए संगम के तट पर पहुंचे खेल प्रेमियों ने मां गंगा से विशेष प्रार्थना की। भारतीय क्रिकेट टीम के प्रशंसक शिवा त्रिपाठी ने कहा कि भारत टी 20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बने इसके लिए मां गंगा से विशेष प्रार्थना आज आरती में की गई है, ताकि कालनेमी की तरह खेल के मैदान में कोई भारतीय क्रिकेट टीम की जीत में बाधा न बने। वहीं मृणाली मिश्रा ने कहा कि भारतीय क्रिकेट टीम आज विश्व चैंपियन बने, पूर्व की तरह अपने प्रदर्शन को दोहराते हुए खिताब अपने नाम करे, यह कामना आग संगम के तट पर मां गंगा से की गई है। बाइट --‌ शिवा त्रिपाठी, खेल प्रेमी बाइट --‌ मृणाली मिश्रा, खेल प्रेमी
0
comment0
Report
UJUmesh Jadhav
Mar 08, 2026 04:30:50
Thane, Maharashtra:छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व समाधान शिबिराचं आयोजन.... कल्याण तहसिदार कार्यालयाच्या वतीने टप्पा-क्र-१ ची अंमलबजावणी.... सर्वसामान्य जनता व शेतकरी यांचे महसूल विभागांतर्गत क्षेत्रीय कार्यालयांशी संबंधित दैनंदिन प्रश्न सत्वर निकाली काढणे, महाराष्ट्र जमिन महसूल संहितेच्या नवीन तरतुदींची जनजागृती करुन, प्रभावी अंमलबजावणी करणे, डिजिटल सेवांचा जास्तीत जास्त वापर सुनिश्चित करणे, नागरिकांना Single Day Service Delivery द्वारा सेवा पुरविणे या उद्देशाने माहे मार्च ते माहे मे या कालावधीमध्ये राज्यात महसूल मंडळ स्तरावर तसेच नगर परिषद / नगर पंचायत पातळीवर “छत्रपती शिवाजी समाधान शिबिर अभियान टप्पा १” राबविण्यात येत आहे. याच पार्श्वभूमीवर कल्याण तहसिल कार्यालया मार्फत ७ मार्च ते १५ मे दरम्यान तालुक्यातील सहा मंडाळात छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान शिबिराचं नियोजन करण्यात आलं आहे. ७ मार्च रोजी हिना आशिष सोसायटी, बेतूरकडपाडा रोड कल़याण (प) व १४ मार्च रोजी पार्वतीबाई कर्पे हाँल कर्पेवाडी तिसगाव कल्याण पूर्व, व १० एप्रिल रोजी गावदेवी मंदिर समाज हॉल रेतीबंदर क्रॉस रोड डोंबिवली पश्चिम, तसेच १७ एप्रिल रोजी जीवनदीप महाविद्यालय गोवेली व ८ मे रोजी गणेश मंदिर हॉल टिटवाळा, तर १५ मे रोजी भक्ती मंगल कार्यालय खडवली येथे छत्रपती शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान शिबिर आयोजन करण्यात आले आहे. या शिबिराचा लाभ सर्व नागरिकांनी व शेतकऱ्यांनी घ्यावा असे आवाहन कल्याण तहसीलदार विकास गारुडकर यांनी केले आहे.
0
comment0
Report
PPPrakash Pandey
Mar 08, 2026 04:30:08
Mau, Uttar Pradesh:शादी में फोटो खिचवाने को लेकर हुआ विवाद जमकर चले लाठी डंडे कुर्सिया वीडियो वायरल प्रकाश पाण्डेय/मऊ मऊ जिले के औरंगाबाद मोहल्ले में एक बारात में फोटो खींचने को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि बाराती और घरातियों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और दोनों पक्षों को समझाकर विवाह संपन्न कराया।जानकारी के अनुसार, फोटो खिंचवाने को लेकर शुरू हुई बहस जल्द ही गाली-गलौज और मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हुई, जिससे कई बाराती चोटिल हो गए। इस दौरान अफरा-तफरी मच गई, कुर्सियां टूट गईं, ट tent उखड़ गए और जयमाल का मंच भी अस्त-व्यस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण टोला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल घायलों को मऊ के जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका उपचार जारी है। थाना दक्षिण टोला प्रभारी बसंत लाल ने बताया कि सोनकर बस्ती में आई बारात में आपसी विवाद के बाद कुर्सियां चलने लगी थीं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराया और विवाह संपन्न करवाया। उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक कोई लिखित शिकायत (तहरीर) प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
comment0
Report
Mar 08, 2026 04:21:58
Faridpur, Uttar Pradesh:फरीदपुर बरेली। फरीदपुर नगर के मोहल्ला परा साई बाबा मंदिर के समीप शुरू होने वाली सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के बाद किया गया। कथा व्यास दीपक कृष्ण शंखधार के नेतृत्व में श्रीमद् भागवत कथा आयोजक पंडित सिपट्टरलाल पांडे ने श्रीमद् भागवत को अपने शीश पर रख कलश यात्रा कथा स्थल मोहल्ला परा साईं बाबा मंदिर से शुरू होकर पुराना बीसलपुर रोड होती हुई ग्राम पहलऊ शिव मंदिर पहुंची वहां से वापस बीसलपुर रोड होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा करके भव्य स्वागत किया। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर सर पर चुनरी धारण किए भजन गाते हुए चल रही थी। कथा व्यास पंडित दीपक कृष्ण शंखधार द्वारा विधिवत पूजन कर कलश स्थापना के उपरांत श्रीमद् भागवत कथा का साय 4:00 बजे शुभारंभ हो गया। कथा व्यास पंडित दीपक कृष्णा शंखधार ने प्रथम दिवस कथा में उपस्थित भक्तगणों को भागवत कथा के विषय में बताया कि भागवत कथा समस्त पापों को दूर करती है यह लोक परलोक सुधारने का सबसे सुगम साधन है। भगवत भक्ति ज्ञान और वैराग से परिपूर्ण कर भगवान की माया से छुटकारा प्राप्त करने का एकमात्र साधन है। पापी से पापी व्यक्ति भी साक्षात भगवान की शरणागति प्राप्त करता है। कथा व्यास जी ने भक्ति ज्ञान और वैराग्य की बात धुंधकारी का प्रसंग बड़े ही मार्मिक ढंग से समझा कर उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। विशाल कलश यात्रा में चमेली देवी, रुचि पांडेय , निधि पांडेय, सोनी पांडेय, दीपा मिश्रा,सरिता शर्मा, ममता शर्मा, साक्षी देवी,रेखा शर्मा, मुनीता पांडेय, पुष्पा मिश्रा,संध्या देवी, डिंपल मिश्रा,पूनम मिश्रा,लक्ष्मी शर्मा,सुधीर शर्मा,सौरभ पाण्डेय,गौरव पाण्डेय,ऋषि पाण्डेय, अमन पाण्डेय, विश्वेश्वर दयाल शर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं भागवत प्रेमी मौजूद रहे। सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा सायं 4:00 बजे से 7:00 बजे तक चलेगी। 13 मार्च को श्रीमद् भागवत कथा का यज्ञ एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन होगा। कथा आयोजक पंडित सिपट्टर लाल पांडे ने सभी भागवत प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की है। और भागवत कथा का आनंद प्राप्त करने का आग्रह किया है।
0
comment0
Report
ASABHISHEK SHARMA1
Mar 08, 2026 04:18:24
Chittorgarh, Rajasthan:#बड़ीसादड़ी, चित्तौड़गढ़ - एंकर - चित्तौड़गढ़ जिले के बड़ीसादड़ी उपखंड की ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुरा में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में रात्रि चौपाल और जनसुनवाई का आयोजन किया गया। चौपाल में कुल 25 परिवाद प्राप्त हुए, जिन्होंने कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष प्रकरणों के लिए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क और नाली निर्माण सहित विभिन्न समस्याएं रखीं। जिला कलक्टर ने क्षेत्र के होनहार बालक-बालिकाओं और खिलाड़ियों का सम्मान भी किया तथा विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
0
comment0
Report
ASAshok Singh Shekhawat
Mar 08, 2026 04:17:33
Sikar, Rajasthan:लोकेशन श्रीमाधोपुर सीकर UGC कानून के विरोध में दिल्ली कूच, सवर्ण समाज के लोग देर रात दिल्ली के लिए रवाना, दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित विरोध रैली में भाग लेने के लिए कूच कर गए। UGC कानून के विरोध में नारे लगाए गए, UGC रॉल बैक के नारे, सैकड़ों सवर्ण समाज के लोग दिल्ली के लिए रवाना, कानून को वापस लेने की मांग。 प्रदर्शन में शामिल राजपूत, ब्राह्मण तथा महाजन समाज के लोगों ने कहा कि यह कानून समाज के हितों के खिलाफ है, इसलिए इसे रॉल बैक किया जाना चाहिए। इस दौरान लोगों ने “UGC कानून वापस लो” और “UGC रॉल बैक” जैसे नारे लगाए। समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि जब तक सरकार इस कानून को वापस नहीं लेती, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। बड़ी संख्या में लोग वाहनों से दिल्ली के लिए रवाना हुए और रैली में अपनी भागीदारी दर्ज कराने की बात कही।
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top