Back
कटिहार आजमनगर: पानी रोकने से 90 बीघा मक्का संकट में, किसान सड़क पर आंदोलन
RKRANJAN KUMAR
Jan 05, 2026 14:20:59
Katihar, Bihar
18 किसान परिवार के लगभग 90 बीघा जमीन में लगे मक्का के फसल तक पानी नहीं पहुंचने देने के विरोध में किसानों ने सड़क पर किया प्रदर्शन. गंभीर समस्या को लेकर पीड़ित 18 परिवारों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाया है. कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसानों में गहरा आक्रोश है. आजमनगर प्रखंड के कॉलेज चौक, सालमारी में सड़क जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं आंदोलन किया. सालमारी–आजमनगर मुख्य सड़क को करीब एक घंटे तक जाम रखा गया. कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड अंतर्गत जल्ला हरे रामपुर गांव में दबंगों की मनमानी से किसानों की मक्का की फसल बर्बादी के कगार पर पहुंच गई है. गांव के 18 किसानों के खेतों में लगभग 90 बीघा में लगी मक्का की फसल को नष्ट करने की नीयत से दबंगों द्वारा खेत तक जाने वाले पानी के रास्ते को अवरुद्ध कर दिया गया. इतना ही नहीं, खेत तक पहुंचने के मुख्य साधन नाव पर भी किसानों को चढ़ने से रोका जा रहा है, जिससे किसान अपने ही खेतों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं. किसानों का आरोप है कि समय पर सिंचाई नहीं होने और खेतों तक पहुंच बाधित होने के कारण मक्का की फसल सुखने लगा है और पूरी तरह बर्बाद होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है. इस गंभीर समस्या को लेकर पीड़ित 18 परिवारों ने जिला पदाधिकारी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से किसानों में गहरा आक्रोश व्याप्त है. इसी नाराजगी के चलते भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों ने आजमनगर प्रखंड के कॉलेज चौक, सालमारी में सड़क जाम कर जिला प्रशासन के खिलाफ आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन एवं आंदोलन किया। इस आंदोलन का नेतृत्व भारतीय किसान संघ के प्रखंड मंत्री रावण सिंह ने किया। प्रदर्शन में सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष किसान शामिल हुए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
किसान के खेत के किनारे पेड़ पर चढ़ा तेंदुआ, हाका लगाने के बाद भी 15 मिनट तक डटा रहा, फिर जंगल में भागा
0
Report
0
Report
0
Report
जसराना में आरएसएस द्वारा आयोजित किया गया हिन्दू सम्मेलन जसराना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी व
0
Report
सात युवकों ने लगाई युवक की पिटाई, वीडियो वायरल जसराना। थाना क्षेत्र के पचवा चौराहे पर कुछ युवकों द्व
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
0
Report
1
Report
1
Report
महोबा - पुलिस ने किया लूट की वारदात का खुलाशा , वारदात निकली झूठी , पुलिस ने 2 लोगो को किया गिरफ्तार
67
Report
1
Report