Back
बिहार- बंगाल सीमा पर विदेशी शराब से भरा ट्रक पकड़ा गया; 4844 लीटर जब्त
RKRANJAN KUMAR
Feb 05, 2026 15:16:15
Katihar, Bihar
कटिहार ब्रेकिंग ट्रक ने बाइक को मारा धक्का, ट्रक से निकला शराब, तीन लोग घायल
पश्चिम बंगाल - बिहार राज्य सीमा क्षेत्र पर हुई घटना के बाद दोनो राज्यों की मौके पर पहुंची पुलिस
ग्रामीणों द्वारा जब्त ट्रक को अपने - अपने राज्य में लेकर जाने के लिए बहस छिड़ दी
पश्चिम बंगाल से बिहार के बेगूसराय जा रहा था शराब की बड़ी खेप
ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 43,0411 में कुल 4844 लीटर विदेशी शराब जब्त
ग्रामीणों ने खदेड़ कर ट्रक को पकड़ा
शराब से लदा ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर
ट्रक से तीनों घायल व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं
दो राज्यों की झमेले में पुलिस कुछ भी बोलने से तैयार नहीं
बिहार - बंगाल राज्य के सीमा क्षेत्र अवस्थित लाभा पुल के समीप विदेशी शराब से लदी ट्रक ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिसमें बाइक सवार टूनी देवी, पंचमनी देवी, प्रियम यादव साकिन - इंग्लिश, तीनों गंभीर रूप से घायल हो गया। उक्त घटना की सूचना पाकर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उक्त घटना में तीनो घायलों को ग्रामीणों ने इलाज हेतु कटिहार स्थित निजी नर्सिंग होम भेजा । घटना के बाद ग्रामीणों ने उक्त ट्रक को खदेड़ कर पकड़ कर बंगाल बोर्ड पर खड़ा कर दिया और तलाशी लेने पर उक्त ट्रक पर विदेशी शराब से भरी पड़ी हुई थी । यह घटना बंगाल - बिहार सीमा क्षेत्र पर हुई थी। स्थानीय ग्रामीणों ने आनन - फानन में बंगाल सीमा पर ट्रक को लगा दिया। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा बिहार व बंगाल पुलिस को दिया गया। इसी बीच पुलिस के पहुंचने से पहले ट्रक से कुछ लोगो द्वरा शराब की लूटमार शुरू कर दिया। इस दौरान लोगो ने कुछ शराब की बोतल लेकर फरार भी हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बंगाल एवं बिहार की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीणों द्वारा जब्त ट्रक को अपने - अपने राज्य में लेकर जाने के लिए बहस छिड़ दी। वही रोशना थानाध्यक्ष मासूम कुमारी, पुलिस अवर निरीक्षक ऋषि राज व बंगाल के कुमेदपुर ओपी के एसआई सुजीत कुमार सिंह और एसआई घनश्याम मंडल के सहयोग से ट्रक को रोशना थाना लाया गया।वही ग्रामीणों का कहना था कि घटना बिहार में हुई है।और हम लोग बिहार पुलिस को उक्त ट्रक को सुपुर्द करेंगे। तभी रोशना थानाध्यक्ष मासुम कुमारी ने ट्रक और चालक को अपने गिरफ्त में लेते हुए रोशना थाना ले गई। उक्त ट्रक में शराब होने की पुष्टि करते हुए हुए थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रक संख्या डब्ल्यू बी 43,0411 में कुल 4844 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। ट्रक के चालक से पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम प्रवीण दास उम्र 30 वर्ष पिता श्रीपति दास साकिन मंगली बाड़ी वार्ड संख्या नौ थाना ओल्ड मालदा जिला मालदा पश्चिम बंगाल बताया है। चालक ने बताता की हम लोग शराब लेकर बंगाल से बेगूसराय जाने वाले थे कि इसी बीच दुर्घटना हो गई। वही आक्रोश व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने बताया कि अगर दुर्घटना नहीं होती तो शराब की बड़ी खेप अपने गंतव्य तक पहुंच जाती यह एक बड़ी सवाल है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि कुछ लोगो द्वारा शराब की बड़ी खेप बंगाल से बिहार राज्य के कई जिलों तक पहुंचाई जाती है। वही उक्त ट्रक से तीनों घायल व्यक्ति जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 04:18:250
Report
UMUJJWAL MISHRA
FollowFeb 07, 2026 04:18:160
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowFeb 07, 2026 04:17:320
Report
AKAshok Kumar1
FollowFeb 07, 2026 04:16:590
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowFeb 07, 2026 04:16:210
Report
AMAjay Mehta
FollowFeb 07, 2026 04:16:050
Report
RSRajkumar Singh
FollowFeb 07, 2026 04:15:580
Report
JRJAIDEEP RATHEE
FollowFeb 07, 2026 04:15:390
Report
DNDinesh Nagar
FollowFeb 07, 2026 04:15:250
Report
SHShahzad Hussain Bhat
FollowFeb 07, 2026 04:15:110
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowFeb 07, 2026 04:03:570
Report
ASARUN SINGH
FollowFeb 07, 2026 04:03:340
Report
YSYeswent Sinha
FollowFeb 07, 2026 04:03:110
Report
DDDHANANJAY DWIVEDI
FollowFeb 07, 2026 04:02:070
Report
0
Report