Back
बुलडोजर से अतिक्रमण मुक्त: कटिहार-प्राणपुर NH-31 पर 44 दुकानों के ध्वस्त
RKRANJAN KUMAR
Mar 03, 2026 14:48:14
Katihar, Bihar
चला बुलडोजर, हुआ अतिक्रमण मुक्त
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का संभावित समृद्धि यात्रा से पहले प्रशासन ने कराया अतिक्रमण अभियान
कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क बुद्धनगर के समीप अवैध रूप से अवस्थित 44 दुकानों को बुलडोजर से कराया गया अतिक्रमण मुक्त
अतिक्रमण हटाने के लिए आधा दर्जन थाना एवं अंचल के पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल की प्रति नियुक्ति हुई थी
ग्रामीणों ने बताया कि इसका खामियाजा आगामी पंचायत चुनाव में जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ेगा
पुलिस ने बड़ी चालाकी से भाकपा माले नेता को घटनास्थल से उठाकर प्राणपुर थाना ले गए
दुकानदारों द्वारा अपने-अपने सामानों को बचाने का प्रयास कर रहे थे
एनएच 31 के विभागीय अभियंता बिनोद कुमार द्वारा अतिक्रमण हटाने का जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था
माहौल को शांत करते हुए अतिक्रमण कार्य पूर्ण कर लिया गया
पांच दर्जन से अधिक दुकानदारों का रोजी-रोटी बंद
कटिहार-प्राणपुर एनएच 31 सड़क के बुधनगर चौक पर अवैध रूप से अवस्थित 44 झुग्गी झोपड़ी एवं पक्के मकान के दुकान को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। इस मौके पर आधा दर्जन थाना एवं अंचल के पदाधिकारी के अलावा काफी संख्या में पुलिस बल की प्रति नियुक्ति हुई थी। प्राणपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार महतो एवं अंचलाधिकारी शिखा कुमारी ने सूझबूझ के साथ अतिक्रमण हटाने का कार्य आरंभ किया। भाकपा माले नेता पप्पू कुमार राय ने खुलकर विरोध किया। सड़क जाम करने का प्रयास किया। पुलिस ने बड़ी चालाकी से भाकपा माले नेता को घटनास्थल से उठाकर प्राणपुर थाना ले गए। माहौल को शांत करते हुए अतिक्रमण हटाने का कार्य युद्ध स्तर पर जारी किया गया। देखते-देखते कई दुकानों को बुलडोजर से तहस-नहस कर दिया गया। दुकानदारों द्वारा अपने-अपने सामानों को बचाने का प्रयास कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने मौखिक बताया कि एनएच 31 के विभागीय अभियंता बिनोद कुमार द्वारा अतिक्रमण हटाने का जिला पदाधिकारी को आवेदन दिया गया था। जिस पर जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार सोमवार को अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल काफी संख्या में प्रतिनियुक्ति किया गया था। स्थानीय ग्रामीणों द्वारा अतिक्रमण मुक्त कराए जाने पर आक्रोश व्यक्त किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि इसका खामियाजा आगामी पंचायत चुनाव में जनप्रतिनिधियों को भुगतना पड़ेगा। पांच दर्जन से अधिक दुकानदारों का रोजी-रोटी बंद हो गया। बुधनगर चौक अतिक्रमण मुक्त हो जाने से सन्नाटा में तब्दील हो गया है । आगामी मुख्यमंत्री आगमन को लेकर नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन एवं मध्य विद्यालय बुधनगर के बीच सड़क के दोनों साइड अतिक्रमण को मुक्त कराया गया है।अब जाकर कहीं जनप्रतिनिधियों का आना जाना का सिलसिला चालू हुआ है ।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 03, 2026 16:00:460
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 03, 2026 16:00:330
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 03, 2026 16:00:25Noida, Uttar Pradesh:जोधपुर मंडोर क्षेत्र में गैर के दौरान झगड़ा, चेनपुरा में गैर के दौरान हुआ झगड़ा, एक युवक को चोट लगी, दोनों पक्ष मंडोर थाने पहुंचे
0
Report
NJNaynee Jain
FollowMar 03, 2026 16:00:080
Report
0
Report
0
Report
PSPRABHAM SRIVASTAVA
FollowMar 03, 2026 15:47:170
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowMar 03, 2026 15:47:060
Report
MKMohammed Khan
FollowMar 03, 2026 15:46:560
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowMar 03, 2026 15:46:420
Report
ASArvind Singh
FollowMar 03, 2026 15:46:200
Report
SASARWAR ALI
FollowMar 03, 2026 15:45:460
Report
Moradabad, Uttar Pradesh:
डॉ. मंजेश राठी,DMR हॉस्पिटल की ओर से आप सभी को रंगों के पावन त्योहार होली पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
0
Report
RCRAJVEER CHAUDHARY
FollowMar 03, 2026 15:33:440
Report
STSumit Tharan
FollowMar 03, 2026 15:33:290
Report
