Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Gautam Buddha Nagar201304
कैबिनेट ने जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 3630.77 करोड़ लागत मंजूर की
SKSantosh Kumar
Mar 11, 2026 02:02:04
Noida, Uttar Pradesh
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्रीय कैबिनेट द्वारा जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट को दिल्ली‑मुंबई एक्सप्रेस‑वे से जोड़ने वाली ग्रीनफील्ड कनेक्टिविटी परियोजना हेतु ₹3,630.77 करोड़ की संशोधित लागत को दी गयी स्वीकृति अभिनंदनीय है। उत्तर प्रदेश और हरियाणा के मध्य 31.42 किमी लंबा यह अत्याधुनिक कॉरिडोर NCR क्षेत्र में निर्बाध एवं तीव्र आवागमन को सशक्त बनाने के साथ आर्थिक गतिविधियों, निवेश संभावनाओं तथा लॉजिस्टिक्स दक्षता को नई गति प्रदान करेगा। विशेष रूप से 11 किमी लंबा एलिवेटेड सेक्शन फरीदाबाद सहित आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास और कायाकल्प में मील का पत्थर सिद्ध होगा। आधुनिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करते हुए उत्तर प्रदेश को एक सशक्त कनेक्टिविटी हब के रूप में स्थापित करने वाली यह महत्वपूर्ण परियोजना 'विक Developed भारत' के संकल्प को नई गति देने के साथ 'विकसित उत्तर प्रदेश' के निर्माण में भी एक मजबूत आधार सिद्ध होगी। इस दूरदर्शी एवं जनहितैषी निर्णय हेतु आपका आभार प्रधानमंत्री जी। The Cabinet Committee on Economic Affairs, chaired by the Prime Minister Shri Narendra Modi, today has approved the Revised Total Capital Cost of Rs.3630.77 crore for the Construction of Greenfield Connectivity to Jewar International Airport from Delhi-Faridabad-Ballabhgarh-Sohna Spur of the Delhi-Mumbai Expressway on Hybrid Annuity Mode in the States of Uttar Pradesh and Haryana. This 31.42 km long project corridor will provide direct and high-speed connectivity from South Delhi, Faridabad and Gurugram to Jewar International Airport, thereby promoting economic growth and logistics efficiency across National Capital Region (NCR). The corridor intersects Eastern Peripheral Expressway, Yamuna Expressway, and Dedicated Freight Corridor (DFC), enabling multimodal transport convergence. The elevated corridor is not merely a structural enhancement but a strategic enabler for urban transformation, regional connectivity, and national logistics efficiency. Its construction is imperative to unlock the full potential of the Jewar Airport–Delhi–Mumbai Expressway corridor and to ensure sustainable urban development in Faridabad. About 11 km length of this project is to be developed as elevated highway which forms a critical segment of the Greenfield connectivity between DND-Ballabhgarh Bypass and Jewar International Airport, linking it to the Delhi-Mumbai Expressway. This corridor traverses the area earmarked for high-density urban development and future infrastructure expansion under the Faridabad Master Plan, 2031. The additional cost of the proposed elevated corridor is Rs.689.24 crore and the Government of Haryana has agreed to bear Rs.450 crore for elevated corridor. Project Alignment Map for Greenfield Connectivity to Jewar International Airport from Delhi-Faridabad-Ballabhgarh-Sohna Spur of the Delhi-Mumbai
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NCNITIN CHAWRE
Mar 11, 2026 03:18:56
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में देर रात फिर चली चाकू घटना में तीन घायल. कटनी के रंगनाथ थाना क्षेत्र में देर रात कटाईघाट मोड़ पर दस से बारह युवकों ने शराब के नशे में कुछ युवकों से जबरन उलझते हुए उन पर चाकुओं से हमला कर दिया जिसमें तीन युवकों को शरीर में चोटें आई है जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही दो दिन पूर्व भी एक छोटी सी बात को लेकर चाकू से हमला कर दिया था जिसमें युवक की मौत हो गई थी. घायल युवकों ने बताया कि किसी दूसरे मोहल्ले के रहने वाले कुछ आवरा तत्व उनके कॉलोनी में गलत नियत से पहुंचे थे जिन्हें कुछ लड़कों ने भगा दिया था जिसके बाद लड़के पास में ही अंडे की दुकान में अण्डा खा रहे थे तभी अचानक से दस से बारह लड़के बाइक पर सवार होकर पहुंचे और चाकुओं से वार करने लगे जिसमें तीन युवकों को चोट आई है जिन्हें फौरन ही जिला अस्पताल लाया गया है जहाँ उनका इलाज चल रहा है. घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची जहां घायलों को जिला अस्पताल लाया गया उसके बाद घायलों से घटना की जानकारी ली तो बताया कि घटना को अंजाम देने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है उनकी तलाश जारी है.
0
comment0
Report
TSTripurari Sharan
Mar 11, 2026 03:18:44
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 11, 2026 03:18:09
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी खबर, बरेली में निजी घर के अंदर सामूहिक नमाज पढ़ने का मामला, अवमानना नोटिस मामले में हाईकोर्ट की डिविजन बेंच में आज सुनवाई होगी, हाईकोर्ट ने डीएम और एसएसपी को जारी किया है अवमानना नोटिस, कोर्ट ने अवमानना नोटिस जारी कर दोनों अधिकारियों से जवाब मांगा है, घर के अंदर सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने को हाईकोर्ट ने अवमानना माना है, हाईकोर्ट का कहना है कि निजी घर के अंदर बगैर किसी सरकारी अनुमति के धार्मिक क्रिया कलाप किया जा सकता है, बरेली के मोहम्मदगंज गांव में घर के अंदर 16 जनवरी 2026 को सामूहिक नमाज से पुलिस द्वारा रोकने का आरोप है, तारिक खान ने हाईकोर्ट में पुलिस कार्रवाई को लेकर याचिका दाखिल की है, हाईकोर्ट की डिविजन बेंच मामले को लेकर दाखिल याचिका पर सुनवाई कर रही है।
0
comment0
Report
BKBRAJESH KUMAR
Mar 11, 2026 03:18:00
Khunti, Jharkhand:खूंटी- सिमडेगा रोड स्टेट हाईवे-3 पर दो तेजगति मोटरसाइकिल के भिड़ंत में चार लोग घायल हो गये जिनमें तीन को गम्भीर चोटें आईं। घटना तोरपा थाना क्षेत्र के डोड़मा सीमाक्षेत्र के काका ढाबा के पास घटी है। اسپ्लेंडर मोटरसाइकिल में सवार होकर डोड़मा निवासी सुरेश भेंगरा डोड़मा से खूंटी जा रहा था। वहीं दूसरी बाइक में सवार तपकरा निवासी गोंडरा निरुण तोपनो, टुनगाँव बरटोली के रेबका गुड़िया और खेमोर गुड़िया खूंटी से तपकरा लौट रहे थे। तेजगति बाइक आपस में भिड़ गयी। चारों घायलों के पैर पर गंभीर चोट लगी है। घटना के बाद पुलिस दुर्घटनाग्रस्त घायलों को अस्पताल भिजवाकर दोनों मोटरसाइकिलों को जप्त कर जांच शुरू कर दी है।
0
comment0
Report
MGMohd Gufran
Mar 11, 2026 03:17:45
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुड़ी बड़ी ख़बर, शिक्षामित्रों के नियमितीकरण मामले पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, हाईकोर्ट ने अपर मुख्य सचिव बेसिक को दो महीने में निर्णय लेने का आदेश, प्राथमिक विद्यालयों में तैनात 115 शिक्षामित्रों ने नियमितीकरण व सहायक अध्यापक के समान वेतन की मांग की है, हाईकोर्ट ने बेसिक शिक्षा के अपर मुख्य सचिव के समक्ष याचियों को तीन सप्ताह में प्रत्यावेदन का निर्देश दिया, अपर मुख्य सचिव बेसिक शिक्षा को दो महीने में याचियों के प्रत्यावेदन पर कानून के अनुसार फैसला करने का निर्देश दिया, वाराणसी में तैनात शिक्षामित्र तेज बहादुर मौर्य व 114 अन्य ने हाईकोर्ट में दाखिल की है याचिका, जस्टिस मंजू रानी चौहान की सिंगल बेंच ने याचिका पर सुनवाई की।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Mar 11, 2026 03:17:37
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -मिडिल ईस्ट मे युद्ध की वजह गैस की किल्लत को देखते हुये लोगो ने कालाबाजारी करना शुरु कर दिया है ,छतरपुर में घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत का फायदा उठाते हुए एक रिटायर्ड शिक्षक द्वारा अपने घर पर सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया गया, जिसकी जानकारी स्थानीय प्रशासन को लगी जिसके बाद मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम ने घर के अंदर रखे 25 घरेलू गैस सिलेंडरों को जप्त किया गया है जिनमें से तीन गैस सिलेंडर भरे एवं अन्य गैस टंकियां खाली पाई गई, जिस मामले को लेकर तहसीलदार एवं खाद्य विभाग के अधिकारी द्वारा रिटायर्ड शिक्षक श्यामलाल अहिरवार के खिलाफ कार्यवाही करना शुरू कर दी है, जानकारी के अनुसार तहसीलदार और खाद्य विभाग के अधिकारी ,कोतवाली पुलिस को लेकर शहर के वार्ड क्रमांक तीन विश्वनाथ कॉलोनी देर रात पहुंचे जहां पर इस कार्यवाही को अंजाम दिया गया
0
comment0
Report
PGPARAS GOYAL
Mar 11, 2026 03:17:11
:मेट्रो स्टेशन पर लाखों के सोने के साथ अमृतसर के रहने दो आरोपी गिरफ्तार , शहर शहर कर रहे थे सोने के माल की सप्लाई ,जांच में जुटी आयकर और जीएसटी विभाग की टीम मेरठ के भैसाली मेट्रो स्टेशन पर चेकिंग के दौरान लाखों की कीमत के सोने के साथ दो युवकों को पकड़ा गया है। दोनों युवक सोना का तैयार माल बेचने के बाद मेट्रो से मोदीनगर जा रहे थे। इसी दौरान दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपी युवक अमृतसर के रहने वाले बताये जा रहे हैं। मौके पर जीएसटी और इनकम टैक्स अफसरों को बुलाया गया । पंजाब के अमृतसर रहने वाले अजय और विजय सर्राफा कारोबारी हैं। दोनों सगे भाई हैं। दोनों सोने के जेवर तैयार कर शहर -शहर सप्लाई करते हैं। मंगलवार को दोनों मेरठ आए थे। अमृतसर से दिल्ली स्टेशन उतरे और वहां से मेट्रो में बैठकर मेरठ आ गए। यहां कई कारोबारियों को माल देने के बाद दोनों मोदीनगर जाने की तैयारी करने लगे। अजय और विजय को भैसाली मेट्रो स्टेशन से मोदीनगर के लिए मेट्रो पकड़नी थी। विजय ने एंट्री करने से पहले बैग एक्सरे मशीन में रखा और खुद चेकिंग कराने लगे। विजय की जेब में सोने वाला पैकेट था जो चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। SSF द्वारा पकड़े जाने और सोना जब्त होता देख विजय रोने लगा। मौके पर मौजूद व्यापारियों ने उन्हें शांत किया। कुछ देर बाद ही विजय को सीने में जलन और दर्द की शिकायत होने लगी। आनन फानन में विजय को बैठाकर पानी पिलाया गया। काफी देर विजय सीना पकड़े घूमता रहा। GST की टीम को भी बुला लिया। सूचना मिलते ही स्टेशन के अफसर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने जीएसटी और आयकर डिपार्टमेंट के अफसरों को भी बुला लिया। कुछ देर में दोनों विभागों की टीम भी पहुंच गई और छानबीन में जुट गई। फिलहाल टीम जांच कर रही है। व्यापारी नेता जीतू नागपाल भी मौके पर पहुंचे हैं जिनका कहना है कि अजय और विजय के पास GST और अन्य दस्तावेज मौजूद हैं। GST के जॉइंट कमिश्नर अमित पाठक और GST के सचल दल 3 की प्रभारी अंकिता पांडेय ने अजय और विजय से पूछताछ की। इसके बात दोनों भाइयों से अलग अलग भी पूछताछ की गई। टीम ने विजय के पास से मिला सोना जब्त कर लिया और कागजी कार्यवाही शुरू कर दी。 बाइट - अमित पाठक, जॉइंट कमिश्नर GST बाइट - जीतू नागपाल, व्यापारी नेता
0
comment0
Report
PKPrakash Kumar Sinha
Mar 11, 2026 03:16:43
Patna, Bihar:पटना के कंकड़बाग इलाके में चेन स्नेचिंग के दौरान एक वृद्ध महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। बदमाश ने चेन छीनने के दौरान उन्हें सड़क पर घसीट दिया, जिससे उनका दाहिना हाथ टूट गया और किडनी के पास भी गंभीर चोट आई है। घायल महिला को कंकड़बाग के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह ICU में इलाजरत हैं। घायल महिला की पहचान भोजपुर जिले के बिहिया निवासी मुन्नी देवी 65 वर्ष के रूप में हुई है। वह पटना में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं। महिला ने पुलिस को बताया घटनाक्रम मुन्नी देवी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह पंच शिव मंदिर के पास से चांदमारी रोड की ओर शादी समारोह में जाने के लिए जा रही थीं। इसी दौरान बुलेट बाइक पर सवार करीब 26-27 साल का युवक पीछे से आया और उनके गले से सोने की चेन झपटकर भागने लगा। उन्होंने बदमाश को पकड़ने की कोशिश की तो छीना-झपटी के दौरान आरोपी ने उन्हें सड़क पर घसीट दिया। इससे उनका दाहिना हाथ टूट गया और शरीर में गंभीर चोटें आईं। घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है। महिला के सड़क पर गिरने के बाद आसपास के लोग वहां जुट गए। किसी तरह वह अपनी पोती के साथ कमरे तक पहुंचीं, जहां से उनके बेटों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। बेटे ने बताई पूरी घटना महिला के बेटे और CRPF में तैनात धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पंच शिव मंदिर के पास पहले से ही एक युवक ब्लैक कलर की बुलेटर बाइक पर हेलमेट पहनकर खड़ा था। उसकी नजर उनकी मां के गले में पहनी चेन पर थी। मौका मिलते ही वह पीछे से आया और चेन छीनकर भागने लगा। इस दौरान उनकी मां ने आरोपी की कॉलर पकड़ ली और चेन वापस लेने की कोशिश की, लेकिन बदमाश ने उन्हें घसीट दिया। फिलहाल पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बाइट--धर्मेंद्र कुमार घायल महिला का बेटा
0
comment0
Report
JPJai Prakash
Mar 11, 2026 03:15:41
Faridabad, Haryana:फरीदाबाद। बाटा पुल के पास नगर निगम द्वारा की जाने वाली तोड़फोड़ की कार्रवाई कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलजीत कौशिक के विरोध के चलते टल गई और निगम का दस्ता लौट गया। जानकारी के अनुसार मंगलवार को नगर निगम की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए बाटा पुल के नीचे पहुंची और कार्रवाई शुरू कर दी। जैसे ही इस बात की सूचना जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक को मिली, वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए और अधिकारियों से तोड़फोड़ की कार्रवाई रोकने का आग्रह किया। इस दौरान वहां मौजूद गरीब दुकानदारों और लोगों ने भी जिला अध्यक्ष के सामने अपना दुखड़ा रोया। लोगों ने बताया कि उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना के यहां से हटाया जा रहा है और उनके सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस पर बलजीत कौशिक ने गरीबों के आशियाने बचाने की बात कहते हुए अधिकारियों से कार्रवाई रोकने और लोगों को समय देने की मांग की। मौके पर बलजीत कौशिक और नगर निगम के अधिकारियों के बीच जमकर बहस भी हुई। नगर निगम के अधिकारी कार्रवाई जारी रखने की बात पर अड़े रहे, जिससे माहौल कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए वहां भारी पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद नगर निगम प्रशासन ने फिलहाल पीड़ित दुकानदारों को कुछ समय देने का आश्वासन देते हुए तोड़फोड़ की कार्रवाई टाल दी और निगम की टीम वापस लौट गई। इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष बलजीत कौशिक ने कहा कि हाल ही में अभिनंदन कार्यक्रम के दौरान पीड़ित दुकानदारों को पहले ही लाखों रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। ऐसे में प्रशासन को चाहिए कि गरीब और पीड़ित दुकानदारों को मुआवजा दे और उनके रोजगार के लिए वैकल्पिक स्थान भी उपलब्ध कराए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Mar 11, 2026 03:07:01
Karauli, Rajasthan:शीतला माता का पूजन कर सुख शांति व आरोग्य की कामना, शीतला माता मंदिरों में बड़ी संख्या में उमड़ी महिला श्रद्धालु, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो- करौली। शीतलाष्टमी के पर्व पर बुधवार को शीतला माता मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। जिला मुख्यालय सहित सभी उपखंडों पर भी शीतला माता की पूजा अर्चना की और आरोग्य, खुशहाली की मनौती मांगी तथा बासी पकवानों का भोग लगाया। इसके अलावा श्रद्धालुओं ने कन्या लांगुर का भी पूजन कर उन्हें भोजन कराया। करौली के रियासत्कालीन नगाड़ खाना दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर में अलसुबह से ही महिला श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। महिलाओं ने विधि विधान से शीतला माता की पूजा अर्चना की और ठंडे पकवानों का भोग लगाया। शीतला अष्टमी से 1 दिन पूर्व महिलाओं ने अपने घरों में पकवान बनाए तथा बुधवार को अलसुबह से ही शीतला माता के पूजन के लिए मंदिर में महिलाओं का पहुंचना शुरू हो गया। पूजन का ये दौर दोपहर तक जारी रहेगा। करौली जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी शीतला माता मंदिरों में महिलाओं की विशेष भीड़ देखने को मिली। महिलाओं ने शीतला माता का पूजन कर शांति और खुशहाली की मनौती मांगी। शीतला माता पूजन के बाद महिलाओं ने लांगरा और हनुमानजी की पूजा अर्चना की। घरों में कन्या लांगुरिया को जीमन कराया गया तथा लोगों ने भी 1 दिन पूर्व बने बासी पकवानों की प्रसादी ग्रहण की। शीतला अष्टमी पर करौली के रियासत कालीन नगाड़ खाना दरवाजा स्थित शीतला माता मंदिर, संत गोमती दास आश्रम स्थित मंदिर और डीआरडीए कॉलोनी स्थित मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
0
comment0
Report
ASAJEET SINGH
Mar 11, 2026 03:05:27
Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर केराकत में अवैध रूप से संचालित हो रहे अस्पतालों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास स्थित रियांश हॉस्पिटल पर छापा मारकर उसे सील कर दिया। जांच के दौरान अस्पताल संचालक न तो वैध रजिस्ट्रेशन प्रस्तुत कर सका और न ही वहां कार्यरत कर्मचारियों के पास कोई मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री पाई गई। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक सिंह के नेतृत्व में पहुंची टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में अस्पताल की जांच की। अधिकारियों ने बताया कि अस्पताल संचालक को पहले भी तीन बार नोटिस जारी कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने को कहा गया था, लेकिन उसने विभाग को कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके बाद टीम ने मौके पर जांच कर अस्पताल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चेतावनी दी कि यदि बिना अनुमति के दोबारा अस्पताल का संचालन किया गया तो संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि जौनपुर जिले में सरकारी रिकॉर्ड के अनुसार करीब 230 अस्पताल ही पंजीकृत हैं, जबकि केराकत तहसील क्षेत्र में बड़ी संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन के अस्पताल और क्लीनिक संचालित हो रहे हैं। ऐसे अस्पतालों में बिना योग्य चिकित्सकों के इलाज किए जाने से लोगों की जान जोखिम में पड़ने की आशंका बनी रहती है। रियांश हॉस्पिटल पर हुई कार्रवाई की खबर फैलते ही इलाके के कई अन्य अवैध अस्पतालों के संचालकों में हड़कंप मच गया। कई जगहों पर संचालकों ने अपने क्लीनिक और अस्पतालों के शटर गिरा दिए। मंगलवार को भी क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बना रहा और कई संदिग्ध अस्पताल बंद मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को पूरे क्षेत्र में अभियान चलाकर अवैध अस्पतालों की जांच करनी चाहिए, ताकि बिना अनुमति चल रहे अस्पतालों पर सख्त कार्रवाई हो सके और आम लोगों की जान के साथ हो रहे खिलवाड़ को रोका जा सके। अब लोगों की निगाह इस बात पर टिकी है कि क्या विभाग बाकी अवैध अस्पतालों के खिलाफ भी इसी तरह की कार्रवाई करेगा।
0
comment0
Report
JJJAYESH JAGAD
Mar 11, 2026 03:04:46
Akola, Maharashtra:सध्या खरीप हंगामाची तयारी सुरू झाली आहे. अकोला जिल्ह्यातील म्हैसपूर या गावात शेतकऱ्यांनी पारंपरिक शंकरपटांचे आयोजन केले आहे. सध्या म्हैसपूर गावात शंकरपटाची मोठी धूम पाहायला मिळत असून महाराष्ट्रातील नामांकित बैलजोड्या येथे दाखल झाल्या आहेत. राज्यातील विविध भागांमधून सुमारे वीस बैलजोड्या या शर्यतीसाठी सहभागी झाल्या असून मध्य प्रदेशातूनही काही बैलजोड्या स्पर्धेसाठी येथे आल्या आहेत. शंकरपटाचे आयोजन केवळ मनोरंजनासाठी नसून शेतकऱ्यांना विरंगुळा मिळावा, तसेच बैलांच्या आरोग्याची तपासणी व देखभाल व्हावी हा यामागील मुख्य उद्देश आहे. याचबरोबर या निमित्ताने शेतकऱ्यांमध्ये शेतीविषयक विचारांचे आदान-प्रदानही होत असते.
0
comment0
Report
Mar 11, 2026 02:55:35
Basti, Uttar Pradesh:बस्ती। उत्तर प्रदेश में सुशासन के दावों की पोल एक बार फिर बस्ती जनपद में खुल गई है। यहाँ बड़ेबन पुलिस चौकी से महज 30 मीटर की दूरी पर आधा दर्जन बेखौफ गुंडों ने एक पत्रकार के साथ न केवल बदसलूकी की, बल्कि उनकी जान लेने की कोशिश और असलहा छीनने का दुस्साहस भी किया। यह घटना चीख-चीख कर कह रही है कि बस्ती में अब गुंडों को न तो कानून का डर है और न ही वर्दी का खौफ। क्या है पूरा मामला? मिली जानकारी के मुताबिक, पत्रकार ने जब देखा कि कुछ दबंग एक छोटे दुकानदार के साथ गाली-गलौज और अभद्रता कर रहे हैं, तो उन्होंने अपने पेशेवर धर्म का पालन करते हुए वीडियो बनाना शुरू किया। बस यही बात उन 'सफेदपोश' गुंडों को नागवार गुजरी। पुलिस की नाक के नीचे तांडव हैरानी की बात यह है कि जहाँ परिंदा भी पर मारने से पहले पुलिस की मौजूदगी महसूस करता है, वहाँ चौकी से चंद कदमों की दूरी पर: आधा दर्जन गुंडों ने पत्रकार को घेर लिया। हाथों से मोबाइल छीनकर साक्ष्य (वीडियो) डिलीट कराया गया। पत्रकार का असलहा छीनने का प्रयास किया गया। सरेराह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। बड़ा सवाल: क्या बस्ती की पुलिस इतनी लाचार हो गई है कि उसकी चौखट पर पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं? अगर बीच सड़क पर एक सजग पत्रकार के साथ ऐसा हो सकता है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या? चौकी इंचार्ज और कप्तान साहब ध्यान दें यह हमला सिर्फ पत्रकार पर नहीं, बल्कि अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला है। वीडियो डिलीट करा देना इस बात का प्रमाण है कि हमलावर पेशेवर अपराधी हैं और उन्हें साक्ष्य मिटाने की तकनीक बखूबी पता है। पत्रकार' के साथ हुई यह घटना प्रशासन के लिए एक चुनौती है। क्या इन गुंडों पर बुलडोजर वाली कार्रवाई होगी या फिर पुलिस 'जांच जारी है' का रटा-रटाया जुमला बोलकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लेगी? सम्पादकीय टिप्पणी: पत्रकारिता का गला घोंटने की कोशिश करने वाले ये तत्व समाज के लिए कैंसर हैं। अगर समय रहते इन पर कठोर कार्रवाई नहीं हुई, तो बस्ती की गलियों में कलम की आवाज दब जाएगी और गुंडाराज का उदय होगा।
1
comment0
Report
Advertisement
Back to top