821109
सदासपुर में जमीनी विवाद मे दो पक्षों में मारपीट दोनों पक्ष से पांच घायल।
Bihar:मोहनिया थाना क्षेत्र के सदसपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में दोनों पक्षों से पांच लोग घायल हो गए जहां एक पक्ष से अजय कुमार,नारायण बिंद,कामेश्वर बिंद बताए जाते हैं वहीं दूसरे पक्ष से बटेश्वर बिंद व विजय प्रकाश बिंद बताए जाते हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए कुछ लोगों को चिकित्सक ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Tarun Chugh के बयान, Chidambaram Dimagi Naxal टिप्पणी; Sukbir Badal पर हमला, NIA जांच
Noida, Uttar Pradesh:CHANDIGARH: TARUN CHUGH (BJP LEADER) ON VANDE MATARAM ROW / P. CHIDAMBARAM’S “DIMAGI NAXAL” REMARK / ATTACK ON SUKHBIR SINGH BADAL AND NIA PROBE0
0
Report
उज्जैन में नाग पंचमी व सावन सोमवार का दुर्लभ संयोग, मंदिर पट खुले
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन - नागपंचमी पर्व, सावन का सोमवार और नागपंचमी पर्व एक ही दिन होने के कारण बना विशेष संयोग, महाकाल मंदिर के शीर्ष पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खोले गए, वर्ष में एक बार 24 घण्टे के लिए खुलता है नागचंद्रेश्वर मंदिर, महानिर्वाणी अखाड़े के महंत करते हैं पूजन पाठ, नागचंद्रेश्वर मन्दिर और महाकाल मन्दिर के दर्शन के लिए है अलग अलग व्यवस्था, सावन सोमवार और नागपंचमी पर्व का अनूठा संयोग, श्रावण मास का तीसरा सोमवार , महाकाल मन्दिर में लगा भक्तो का ताँता, रात्रि ढाई बजे खुले मन्दिर के पट, 3 बजे शुरू हुई भस्मारती... पुलिस प्रशासन अलर्ट पर0
0
Report
शिमला में सेब से लदी पिकअप पलटी, यातायात बाधित
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के टूटीकंडी क्रॉसिंग के पास सोमवार को सेब से लदी एक पिकअप अचानक पलट गई। हादसे के बाद मौके पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ। पिकअप के सड़क पर पलटने से वाहनों की आवाजाही बाधित हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने के बाद पिकअप को सड़क से हटाने की कार्रवाई की गई। बाद में पिकअप को दोबारा सीधा कर दिया गया, जिसके बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हो गई। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से वाहन चालकों से अपील की गई है कि पहाड़ी सड़कों पर वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें और गति नियंत्रित रखें। बारिश के मौसम में सड़क की स्थिति को देखते हुए सावधानी से ड्राइविंग करें, ताकि हादसों से बचा जा सके。0
0
Report
Advertisement
प्रयागराज में भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों-दफ्तरों में जलभराव
Prayagraj, Uttar Pradesh:संगम नगरी प्रयागराज में बीती देर रात से हो रही लगातार बारिश, बारिश के चलते संगम नगरी में आम जन जीवन प्रभावित, शहर की सड़कों के साथ सरकारी दफ्तर और लोगों के घरों में पहुंचा बारिश का पानी, रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घरों से निकलने वाले लोगों को हो रही दिक्कतें। संगम नगरी प्रयागराज में बीती देर रात से हो रही लगातार बारिश ने शहर की रफ्तार पर पूरी तरह से ब्रेक लगा दिया है। सड़कें पानी में डूब चुकी हैं, नगर निगम से लेकर पुलिस थाने और दूसरे सरकारी दफ़्तर का परिसर भी जलमग्न हो गया है। सीवरेज ओवरफ्लो हो रहे हैं और जगह-जगह जलभराव की स्थिति बनी हुई है। बारिश की वजह से आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी अस्त-व्यस्त हो गई है। चाहे वह दफ्तर जाने वाले लोग हों, ई-रिक्शा चालक हों या फिर स्कूल जाने वाले मासूम बच्चे। सभी लोग प्रभावित हो गए हैं, यहां तक कि लोगों के घरों में भी पानी घुस गया है। शहर के अलग-अलग इलाकों में बारिश ने जनजीवन थाम दिया है। सड़कों पर इतना पानी भरा है कि गाड़ियों की आवाजाही ठप पड़ गई है। बारिश से प्रभावित लोगों का कहना है कि रात भर से हो रही लगातार बारिश के कारण सड़कें जाम हैं। निचले इलाकों से लेकर मुख्य सड़कों तक सिर्फ पानी ही पानी नज़र आ रहा है। सड़कों पर पानी भरने की वजह से यह अनुमान लगाना मुश्किल हो गया है कि कहां पर गड्ढा है और कहां पर समतल जो लोग पानी से गुजरने की हिम्मत कर रहे हैं उनकी गाड़ियां या तो बंद हो जा रही है या फिर गड्ढे में गिर जा रही है। जिससे लोग घायल भी हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था बुनियादी निर्माण कार्यों और सीवरेज व्यवस्था ठीक नहीं है। कुंभ के समय आनन-फानन में बनाई गई सड़कों और सीवरेज लाइन की नाकामी अब लोगों के सामने मुश्किलें ला रही है। सीवर ब्लॉक होने से नाले का पानी और मलबा सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोग दफ्तर जाने के लिए बदले हुए रास्तों का सहारा लेने को मजबूर हैं।0
0
Report
नवनियुक्त SDM श्यामसुंदर बेनीवाल ने पदभार ग्रहण किया; खाद्य सुरक्षा और पीएम-किसान योजनाओं पर चर्चा
Hanumangarh, Rajasthan:Location - Hanumangarh (Rajasthan) नवनियुक्त एसडीएम श्यामसुंदर बेनीवाल ने संभाला पदभार, खाद्य सुरक्षा व पीएम किसान योजना पर चर्चा हनुमानगढ़ के नवनियुक्त एसडीएम श्यामसुंदर बेनीवाल ने सोमवार को कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की।एसडीएम ने सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति और आमजन तक उनके लाभ पहुंचने की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान खाद्य सुरक्षा योजना तथा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर विशेष रूप से चर्चा की गई। उन्होंने पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने तथा लोगों की समस्याओं का नियमानुसार समाधान करने पर जोर दिया。0
0
Report
वीडी शर्मा समेत नेताओं के नाम सामने, क्या नया मामला है?
विष्णु दत्त शर्मा (वीडी शर्मा) कविता पाटीदार गजेंद्र पटेल लालसिंह आर्य हिमाद्री सिंह0
0
Report
Advertisement
दिल्ली के रघुबीर नगर में ई-रिक्शा बैटरी फटने से आग, दो लोग मृत घोषित
New Delhi, Delhi:दिल्ली के रघुबीर नगर में ग्राउंड फ्लोर और चार मंज़िल वाली एक इमारत की पहली मंज़िल पर ई-रिक्शा की बैटरी फटने से घर के सामान में आग लग गई। इस घटना में दो लोग झुलस गए, जिन्हें DFS की टीम के पहुँचने से पहले ही गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहाँ ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 1. सुफ़ैद, पिता मो. नसीब, उम्र 17 साल। 2. मो. सामिद, पिता शेख रिदकी, उम्र 38 साल। दोनों को दिल्ली के रघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल में ड्यूटी पर मौजूद मेडिकल ऑफिसर (MO) ने मृत घोषित कर दिया।0
0
Report
उंडाले में बिबट्या ने कुत्ते पर हमला किया, पिल्ला भय से भाग गया
Satara, Maharashtra:कराड, सातारा साताऱ्यातील उंडाळे पोलीस ठाण्याच्या पाठीमागील परिसरात बिबट्याने मानवी वस्तीत कुत्र्यावर हल्ला केल्याची घटना घडली असून सदरची घटना सीसीटीव्हीत चित्रित झाली आहे. या हल्ल्यात बिबट्या कुत्र्याला घेऊन पसार झाला असून कुत्रा ठार झाला आहे. या हल्ल्यावेळी बिबट्या सोबत त्याचा बछडा होता. परंतु हल्ल्यावेळी उडालेल्या गोंधळामुळे बिबट्याचा बछडा भीतीने पसार झाला. मध्यरात्री सुमारे दोन वाजण्याच्या sुमारास दत्ता पाटील यांच्या घरासमोर कुत्र्यावर हल्ला झाला. यावेळी बिबट्या आपल्या पिल्लासह फिरताना सीसीटीव्हीत दिसत आहे. वन विभागाने या घटनेची गांभीर्याने दखल घेऊन परिसरात पाहणी करावी तसेच बिबट्याचा बंदोबस्त करण्यासाठी आवश्यक उपाययोजना तातडीने कराव्यात, अशी मागणी नागरिकांकडून होत आहे.0
0
Report
हिंडौन से बूढ़े श्रद्धालुओं की अमरनाथ यात्रा के लिए बस रवाना, एकता की कामना
Karauli, Rajasthan:बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए हिंडौन से रवाना हुआ श्रद्धालुओं का दल हिंडौन । हिंडौन सहित जिले के विभिन्न खंड एवं प्रखंडों से आए महिला-पुरुष कार्यकर्ताओं का दल बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के लिए बस से रवाना हुआ। दल को बहादुर सिंह गुर्जर प्रधान, विजेंद्र सिंह राजपूत एवं अशोक गुर्जर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया。 इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने बूढ़ा अमरनाथ के दर्शन कर राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सीमावर्ती क्षेत्रों में शांति और सुरक्षा की कामना करने का संकल्प लिया।0
0
Report
Advertisement
सीधी: 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप पर CRPF जवान गिरफ्तार
Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग: सीधी के मझौली थाना क्षेत्र में 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 59 वर्षीय CRPF जवान गिरफ्तार। आरोपी बच्ची के घर के पड़ोस में रहता था। पुलिस ने दो टीमें बनाकर करीब 20 किमी दूर सुनसान स्थान से आरोपी को पकड़ा। POCSO एक्ट के तहत मामला दर्ज, न्यायालय ने आरोपी को जिला जेल भेजा। आरोपी जम्मू-कश्मीर में पदस्थ है और छुट्टी पर गांव आया था।0
0
Report
17 अगस्त तक SAR फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: अरुण सावंत ने जनजागरण Mohim को तेज किया
Mumbai, Maharashtra:शिवसेना महाराष्ट्र राज्य प्रवक्ते अरुण सावंत विषय : एस आय आर प्रपत्र फॉर्म भरण्याचा आज १७ ऑगस्ट शेवटचा दिवस महाराष्ट्रामध्ये विविध राजकीय पक्षांनी एस आय आर जनजागृती मोहीम उत्तमपणे राबविली. विशेष करून खासदार डॉक्टर श्रीकांत शिंदे यांच्या नेतृत्वाखाली शिवसेनेने ही मोहीम उत्तमरीत्या राबवलेली दिसून येते. ज्यांचे प्रपत्र भरणे अजून राहून गेले आहे त्यांनी आजच्या आज ते तात्काळ भरून घ्यावे निवडणूक प्रक्रियेतील अधिकाऱ्यांनी सुद्धा कोणीही नागरिक मतदानापासून वंचित राहणार नाही याची काळजी घ्यावी。0
0
Report
उदयपुर नगर निकाय चुनाव: वार्डों के आरक्षण की लॉटरी आज शहर भर में गूंजेगी
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर ब्रेकिंग नगर निकाय चुनावों के लिए वार्डो की वर्ग एवं महिला आरक्षण की लॉटरी जिला परिषद सभागार में जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल की उपस्थिति में चल रही लॉटरी नगर निगम उदयपुर, नगरपालिका कानोड़, भींडर, वल्लभनगर, मावली एवं फतहनगर सनवाड के लिए चल रही लॉटरी प्रकिया अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ओबीसी तथा महिला आरक्षण को लेकर निकली जा रही है लॉटरी उपजिला निर्वाचन अधिकारी दीपेंद्र सिंह राठौड़, एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा, उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, मावली विधायक पुष्कर डांगी सहित प्रमुख मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि हैं उपस्थित0
0
Report
Advertisement
सावन के तीसरे सोमवार पर नरसिंहपुर में विशाल शिव कांवड़ यात्रा शुरू
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर-पवित्र सावन माह के तीसरे सोमवार के मौके पर नरसिंहपुर जिले में भी शिवभक्ति का जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। 'हर-हर महादेव' और 'बम-बम भोले' के जयकारों के बीच नरसिंहपुर में एक विशाल कांवड़ यात्रा निकाली जा रही है। तेंदूखेड़ा के पूर्व विधायक संजय शर्मा के नेतृत्व में क्षेत्र की खुशहाली, सुख और समृद्धि की कामना के साथ यह भव्य कांवड़ यात्रा मां नर्मदा के पावन ककरा घाट से शुरू होकर प्रसिद्ध शिव धाम डमरू घाटी तक जा रही है। लगभग 20 किलोमीटर लंबी इस यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ में जल लेकर पदयात्रा कर रहे हैं। यह यात्रा पिछली कई वर्षों से निरंतर निकली जा रही है0
0
Report
तेंदुए से आमना-सामना: किसान ने कार रोककर डॉगी पर हमला होने की शिकायत की
Shivpuri, Madhya Pradesh:तेंदुए से आमना-सामना, किसान ने कार रोककर की शिकायत, बोला—‘कल डब्बू को क्यों पकड़ लिया?’ शिवपुरी। माधव टाइगर रिजर्व से सटे हातोद गांव में तेंदुए की मौजूदगी से ग्रामीणों में चिंता बनी हुई है। इसी बीच एक किसान का तेंदुए से बातचीत करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में किसान कार रोककर शीशा खोला और तेंदुए से बातचीत शुरू कर दी। वह तेंदुए से कहते सुनाई दे रहे हैं—“कल तुमने डब्बू को पकड़ लिया, ये अच्छी बात है क्या?” इसके बाद किसान तेंदुए से गांव में ही रहने और नुकसान करने की शिकायत करते हैं। वीडियो में तेंदुआ भी काफी देर तक किसान की ओर एकटक देखता नजर आता है। दोनों के बीच का यह अनोखा दृश्य सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। हालांकि, तेंदुए जैसे जंगली जानवर के इतने करीब जाना बेहद जोखिम भरा हो सकता है। वन्यजीव विशेषज्ञ ऐसे मामलों में लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने और जानवर को परेशान नहीं करने की सलाह देते हैं। वायरल वीडियो को हातोद गांव का बताया जा रहा है, हालांकि इसकी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया, इसकी आधिकारिक जानकारी भी सामने नहीं आई है। माधव टाइगर रिजर्व से लगे गांवों में तेंदुए की लगातार मौजूदगी के बीच ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर वन विभाग की निगरानी महत्वपूर्ण हो जाती है।0
0
Report
इंदौर में DRI ने 4.72 करोड़ रुपये के विदेशी मूल सोने को जब्त किया, 3 आरोपी गिरफ्तार
Indore, Madhya Pradesh:इंदौर में राजस्व खुफिया निदेशालय यानी DRI ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4 करोड़ 72 लाख रुपये कीमत का 3 किलो विदेशी मूल का सोना जब्त किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपियों ने DRI अधिकारियों से बचकर भागने की कोशिश की ओर हमला भी किया था जिसमें दो DRI अधिकारी घायल होने की भी जानकारी सामने आई। दरअसल, DRI को विदेशी मूल के सोने की तस्करी से जुड़ी पुख्ता जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर DRI अधिकारियों ने इंदौर में महाराष्ट्र के अकोला से कार के जरिए पहुंचे दो संदिग्धों को रोक लिया। वाहन की व्यवस्थित तलाशी लेने पर 3 किलो विदेशी मूल का तस्करी का सोना बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 72 लाख रुपये बताई गई है। DRI ने सोना कस्टम्स एक्ट 1962 के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया। इसी दौरान विदेशी मूल के इस सोने के रिसीवर को भी DRI टीम ने पकड़ लिया। जांच में सामने आया कि तस्करों ने सोने की असली पहचान छिपाने के लिए एक खास तरीका अपनाया था। विदेशी मूल के सोने को पिघलाकर उस पर भारतीय ब्रांड की फर्जी मार्किंग की गई थी। बरामद सोने की दो बार फर्जी 'Agnis' मार्किंग भी की गई थी, ताकि उसे भारतीय मूल का सोना बताकर बाजार में खपाया जा सके। कार्यवाही के दौरान आरोपियों ने DRI अधिकारियों को चकमा देकर भागने की कोशिश की। अधिकारियों के रुकने और सहयोग करने के निर्देश के बावजूद आरोपियों ने वाहन आगे बढ़ाने का प्रयास किया। इस दौरान दो DRI अधिकारी घायल हो गए। एक आरोपी ने कथित तौर पर बड़ा पत्थर उठाकर एक DRI अधिकारी पर हमला कर दिया, जिससे अधिकारी के सिर में चोट आई। दोनों घायल अधिकारियों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। इस मामले में विदेशी मूल के सोने की तस्करी से जुड़े तीनों आरोपियों को कस्टम्स एक्ट 1962 के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। DRI की ओर से मामले में आगे की जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
