icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow27 Jul 2024, 09:26 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सबसे बड़ी मुठभेड़: इनामी बदमाश मनीष लोधी गिरफ्तार, साथी घायल

Sagar, Madhya Pradesh:थाना बंडा एवं विनायका क्षेत्र के जहरीली शराब प्रकरण के मुख्य आरोपी और ₹30,000 के इनामी बदमाश मनीष लोधी उर्फ यशवंत ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए सागर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। आज सुबह करीब 3 बजे पुलिस और बदमाशों के बीच मालथौन थाना क्षेत्र के नोनिया सेसई रोड घाटी के पास मुठभेड़ हो गई। इस दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में इनामी बदमाश मनीष लोधी और उसका साथी आशीष साहू घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, जब पुलिस टीम ने बदमाशों की धरपकड़ के लिए घेराबंदी की, तो मनीष लोधी और उसके साथी आशीष साहू ने पुलिस दल पर फायरिंग शुरू कर दी। जान बचाने और आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में मनीष लोधी के पैर में गोली लग गई। वहीं, भागने का प्रयास कर रहा उसका साथी आशीष साहू भी घायल हो गया। पुलिस ने मौके से आरोपियों के कब्जे से 02 देशी कट्टे 05 राउंड कारतूस 01 बेसबॉल डंडा बरामद किया है मुठभेड़ के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायल आरोपियों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल भिजवाया। वर्तमान में घटनास्थल पर साक्ष्य संकलन, हथियारों की जब्ती और चिकित्सकीय परीक्षण की प्रक्रिया जारी है। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की वैधानिक और विस्तृत विवेचना की जा रही है.
0
0
Report

गोंडा: गौतस्करी के आरोपियों के साथ मुठभेड़, तीन गिरफ्तार; घायल कबीउल्लाह

Gonda, Uttar Pradesh:जहां कटरा बाजार पुलिस और एसओजी टीम की देर रात बनगांव से कटराबाजार आने वाली रोड पर गौ-तस्करों से पुलिस मुठभेड़ हो गई। पुलिस मुठभेड़ में गौकशी की घटना को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी कबीलुल्लाह और सुहेल व शमी को गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ के दौरान मुख्य आरोपी कबीलुल्लाह के दाहिने पैर में गोली लगी है जिसे इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। आरोपी के कब्जे से बछिया की शरीर के कुछ अंग, घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल, एक अवैध तमंचा और गौ-काशी की घटना को अंजाम देने वाला एक बड़ा चाकू बरामद हुआ है। मुख्य आरोपी कबील्लाह ने अपने साथी सुहेल व शमी के साथ मिलकर कल चार चरने के लिए खेत में बंधी गाय की बछिया को ले जाकर धान के खेत में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था। जहां धान के खेत से बछिया का सिर पड़ा हुआ था जिसके मिलने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ था और लोगों के अंदर आक्रोश था। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी राधेश्याम राय ने बताया कि कटरा बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत टेपरा मगुरही गांव के रहने वाले श्रवण कुमार शुक्ला द्वारा कल थाना कटरा बाजार पर लिखित तहरीर दी गई कि कल 22 सितंबर को वह गाय व गाय की बछिया को खेत में चारा चरने के लिए खूंटा में बांधकर आए थे। कल शाम को वापस लेने गया तो गाय की बछिया वहां से गायब थी जिसके संबंध में कुछ लोगों पर उनकी गाय की बछिया को काटकर उसका मांस बेचने का संदेह है। तत्काल कटरा बाजार थाने की पुलिस द्वारा 5 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके पूरी मामले की जांच शुरू कर दी गई थी और घटना को गंभीरता से लेते हुए लगातार संभावित स्थानों पर दबिश एवं सघन चेकिंग अभियान चला चलाया जा रहा था। इसी दौरान थाना कटरा बाजार पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा बनगांव से कटरा-बाजार रोड पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर तीन सवार व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया जिसमें मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति द्वारा स्वयं को घिरता हुआ पाकर मोटरसाइकिल छोडकर भागते हुए पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी फायरिंग में शातिर गौ तस्कर कबील्लाह के पैर में गोली वहीं सुहेल व शमी भागने का प्रयास किए जिन्हें घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कबील्लाह के खिलाफ कुल तीन मुकदमे दर्ज है फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

जोधेवाला व सागरवाला में 1.10 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास-उद्धाटन

Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीगंगानगर के चूनावढ़ क्षेत्र के गांव जोधेवाला व सागरवाला में करीब 1 करोड़ 10 लाख रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक बराड़ ने जोधेवाला व सागरवाला में 55-55 लाख रुपये की लागत से बनने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र भवनों की आधारशिला रखी। वहीं सागरवाला में 3 लाख 40 हजार रुपये की लागत से निर्मित श्मशान भूमि की चारदीवारी का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जोधेवाला में 5 लाख और 8 लाख रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों का भी उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
0
0
Report

भिवंडी-चाविंद्रा रोड पर भारी ट्रैफिक जाम, उल्टी दिशा से आने से गाड़ियों की कतारें लंबी

Thane, Maharashtra:भिवंदी - चाविंद्रा रोडवर वाहतूक कोंडीचा विळखा, विरुद्ध दिशेने वाहने आल्याने लांबच लांब रांगा... भिवंडी शहरातील चाविंद्रा रोड परिसरात काल रात्री मोठ्या प्रमाणात वाहतूक कोंडीचा विळखा पाहायला मिळाला. विरुद्ध दिशेने वाहने वळवल्यामुळे भिवंडी-चाविंद्रा मार्गावर दोन्ही बाजूला वाहनांच्या चार ते पाच किलोमीटर पर्यंत लांबच लांब रांगा लागल्या होत्या. भिवंडी शहरातील चाविंड्रा रोड हा भिवंडी ते नाशिक महामार्गाला जोडणारा महत्त्वाचा मार्ग आहे. या मार्गावर दररोज हजारो वाहनांची वर्दळ असते. मात्र काल दुपार पासून विरुद्ध दिशेने वाहने आल्यााने या मार्गावरील वाहतूक व्यवस्थेचा पुरता खोळंबा झाला. भिवंडीकडे येणाऱ्या आणि नाशिक रोडकडे जाणाऱ्या दोन्ही मार्गांवर मोठी वाहतूक कोंडी निर्माण झाली होती. या कोंडीत लहान-मोठी वाहने, मालवाहू ट्रक तसेच दुचाकीस्वार अडकून पडले होते. वाहनचालक आणि प्रवाशांना नाहक त्रास सहन करावा लागला.‌ वाहतूक सुरळीत करण्यासाठी वाहतूक पोलिसांना रस्त्यावर उतरून मोठी कसरत करावी लागली. मात्र अरुंद रस्ता आणि बेशिस्त वाहनचालकांमुळे वाहतूक कोंडी सोडवण्यात अडचणी येत होत्या. रात्री उशिरापर्यंत अशी परिस्थिती निर्माण झाली. गणेशोत्सवाच्या पार्श्वभूमीवर शहरात वाहनांची संख्या वाढली असताना वाहतूक पोलिसांनी योग्य नियोजन करून वाहतूक सुरळीत करावी, अशी मागणी नागरिकांकडून केली जात आहे.
0
0
Report
Advertisement

बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे में दो समूह भिड़ंत से हंगामा, पुलिस पर अभद्रता के आरोप

Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर : औरंगाबाद कस्बे के जहांगीराबाद चौराहे पर दो पक्षों में भिड़ंत, जमकर हंगामा कहासुनी के बाद गाली-गलौज और मारपीट से चौराहे पर काफी देर तक हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा विवाद शांत कराने पहुंची पुलिस टीम के साथ भी अभद्रता और खींचतान किए जाने का लगा आरोप खींचतान के दौरान बीच-बचाव कर रहे एक दरोगा की फटी वर्दी और टूट गया चश्मा हिरासत में लिया गया युवक थाना परिसर से पुलिस कस्टडी से फरार होने की चर्चा युवक की तलाश में जुटी औरंगाबाद थाने की पुलिस, घटना की जांच जारी बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे का है पुरा मामला
0
0
Report
Advertisement

भोपाल से बेंगलुरु: 500 करोड़ से अधिक निवेश, चिप डिज़ाइन और स्पेसटेक तेज

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की बेंगलुरु में उद्योगपतियों से वन-टू-वन मीटिंग 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्तावों पर हुई चर्चा चिप डिजाइन, ड्रोन तकनीक, जीसीसी, डेटा सेंटर और स्पेसटेक क्षेत्र पर हुई बातचीत ग्वालियर टेलीकॉम जोन से लेकर मालवा-महाकौशल तक औद्योगिक विस्तार, रोजगार के नए अवसर मिलेंगे मुख्यमंत्री ने प्रमुख टेक एवं कंसल्टिंग कंपनियों के प्रतिनिधियों से की मुलाकात ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (जीसीसी) की स्थापना के लिए थोलोन्स और सीजीआई से किया संवाद थोलोन्स 210 करोड़ रुपये के निवेश से जीसीसी यूनिट स्थापित करेगी सेमीकंडक्टर और चिप डिजाइनिंग का प्रमुख केंद्र बनेगा मध्यप्रदेश असेइक मावेन सिलिकॉन कुल 100 करोड़ रुपये के निवेश से ''चिप डिजाइन हाउस'' स्थापित करेगा कोर-आईसी टेक्नोलॉजीज प्रायवेट लिमिटेड 100 करोड़ रुपये के निवेश से चिप डिजाइन सर्विसेज स्थापित करेगी डीपटेक फंडिंग, डेटा सेंटर, स्पेसटेक और सस्टेनेबिलिटी में नए निवेश प्रस्ताव मिले ड्रोन विनिर्माण और रक्षा तकनीक को मिलेगी नई गति
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर एम्स में रेजिडेंट डॉक्टर की संदिग्ध मौत से अस्पताल में हड़कंप, पुलिस जांच जारी

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर । एम्स जोधपुर में प्रथम वर्ष के रेजिडेंट डॉक्टर डॉ. राजनरेश यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया। डॉ. यादव सुबह तक अस्पताल में मरीजों का उपचार कर रहे थे। इसके बाद लंच के समय वे अचानक अस्पताल से गायब हो गए। काफी देर तक उनका पता नहीं चलने पर अस्पताल परिसर में उनकी तलाश की गई। इसी दौरान अस्पताल के बाथरूम में डॉ. राजनरेश यादव का शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही बासनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। बासनी थाना प्रभारी नितिन दवे ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।पुलिस ने डॉ. यादव के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। परिजनों के जोधपुर पहुंचने के बाद शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और अस्पताल में उपलब्ध जानकारी के आधार पर भी जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही डॉ. राजनरेश यादव की मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट रूप से पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच जारी रखी है। बाइट - नितिन दवे थानाधिकारी, बासनी थाना
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top