icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुरैना के ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे की खुदाई में पुराने सिक्के, गांव में खलबली

Morena, Madhya Pradesh:मुरैना में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे की खुदाई में मिले पुराने सिक्के, ग्रामीणों में मची खलबली मुरैना जिले के डोंगरपुर लोधा गांव से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के दौरान कथित तौर पर प्राचीन सिक्के मिलने की खबर के बाद इलाके में हलचल मच गई। एक्सप्रेसवे निर्माण कार्य के दौरान कुछ ग्रामीणों को पुराने सिक्के दिखाई दिए। इसके बाद सिक्के मिलने की खबर तेजी से गांव में फैली और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। कुछ लोगों द्वारा संभावित खजाने की तलाश में खुदाई किए जाने की जानकारी भी सामने आई है। हालांकией इनमें कोई भी आगामी पुष्टि की गई है। सिक्के किन लोगों को मिले हैं। मामला की सच्चाई सामने लाने के लिए पुरातत्व विभाग और प्रशासन की टीम गांव में पहुंची लेकिन टीम गांव में सिक्के नहीं मिले, अगर सिक्के प्राचीन पाए जाते हैं, तो यह इलाका पुरातात्विक और ऐतिहासिक दृष्टि से महत्वपूर्ण हो सकता है। फिलहाल ग्रामीणों में सिक्के मिलने को लेकर उत्सुकता बनी हुई है, लेकिन असली राज जांच के बाद ही सामने आएगा कि ये सिक्के कितने पुराने हैं और इनके पीछे छिपी कहानी क्या है।
0
0
Report

पिनगवां अस्पताल में पोक्सो मामले में ढाई लाख रिश्वत लेते डॉक्टर-स्टाफ गिरफ्तार

Nuh, Haryana:पोक्सो मामले में ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते डॉक्टर और सहायक गिरफ्तार。 नूंह जिले के पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फरीदाबाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मेडिकल ऑफिसर डॉ. बीरपाल और उनके सहायक मोनू को कथित तौर पर ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने पिनगवां थाने में दर्ज पोक्सो एक्ट के एक मामले में अनुकूल मेडिकल ओपिनियन देने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की और शिकायत की पुष्टि के पश्चात जाल बिछाया। एसीबी इंस्पेक्टर बिजेंद्र के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को पिनगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही कथित रूप से रिश्वत लेते पकड़ लिया। कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। एसीबी की टीम ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। एसीबी की इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग में भी हलचल पैदा हो गई है। बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी रिश्वत की मांग, मेडिकल ओपिनियन और पोक्सो मामले से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच कर रही है। हालांकि, पूरे मामले में आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी। पोक्सो जैसे संवेदनशील मामले में मेडिकल ओपिनियन को लेकर रिश्वत का आरोप सामने आने के बाद यह कार्रवाई गंभीर सवाल खड़े करती है। एसीबी की जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि इस प्रकरण में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और कथित रिश्वत की पूरी प्रक्रिया किस तरह संचालित की गई।
0
0
Report

पूरनपुर पुलिस ने प्रेमिका गिरफ्तार कर बलविंदर सिंह हत्या का पर्दाफाश किया

MTMD. TARIQJust now
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने ट्रक चालक बलविंदर सिंह की हत्या के मामले का पर्दाफाश करते हुए एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपने प्रेमी को ट्रक में आग लगाकर जिंदा जला दिया था। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल लोहे की रॉड और डीजल की केन बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार 10 जुलाई को रुद्रपुर से नेपाल बॉर्डर जा रहे बलविंदर सिंह के ट्रक में पीलीभीत के हाईवे पर आग लग गयी है। जिससे बलविंदर की जलकर मौत हो गई थी। शुरू में लगा कि बलविंदर की मौत अचानक आग लगने से हुई होगी और वह ट्रक में फंस गए होंगे। लेकिन कुछ दिन बाद बलविंदर के भाई की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज हुआ। जांच में अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी ने बताया कि बलविंदर से दो-तीन साल से संबंध थे। वह रिश्ता तोड़ना चाहती थी, लेकिन बलविंदर अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। इसी से परेशान होकर उसने नहर के पास लोहे की रॉड से हमला कर हत्या कर दी और शव समेत ट्रक में आग लगा दी। पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

पीलीभीत में नाबालिग पर अभद्र टिप्पणी: आरोपी अहमद नबी गिरफ्तार

Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीत में नाबालिग पर अभद्र टिप्पणी कर रहे युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. छात्रा स्कूल जा रही थी तभी रास्ते में अहमद नबी नाम के युवक बाइक घुमाकर अभद्र टिप्पणियां कर रहा था. पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया. धारा 75 BN S और पॉक्सो एक्ट की धारा 7/8 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी अहमद नबी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. जेल जाते समय वह गिरगाड़ा रहा था, लंगड़ा था और कपड़े फटे थे. पुलिस ने बताया है कि इसके खिलाफ गुण्डा एक्ट के तहत कार्रवाई और जिले से बाहर निकालने की प्रक्रिया शुरू होगी. ऐसे मामलों में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

पुणे के खड्डे से बच्चे की मौत: महापौर ने जांच की कड़ी मांग

Pune, Maharashtra:पुण्यातील म्हाळुंगे भागात खड्यामुळे झालेल्या अपघातात एका 11 वर्षीय चिमुरड्याचा बळी गेला...याबद्दल पुणे महापौर मंजुषा नागपुरे यांनी दु:ख व्यक्त केलंय तसंच या अपघातग्रस्त रस्त्याचे काम नेमकं कशामुळे रखडलं याचीही चौकशी करण्याचे आदेश प्रशासनाला दिलेत...हा अपघातग्रस्त रस्ता याआधी पीएमआरडीएच्या हद्दीत होता त्यामुळे तांत्रिक अडचणीमुळे काही पुणे पालिका अघिकाऱ्यांनी या रस्त्याचं दुरूस्तीचं टेंडरच काढलं नसल्याचा धक्कादायक प्रकार समोर आलाय...त्याच रस्त्यावरील खड्ड्यात पडून एका 11 वर्षीय चिमुरड्याचा नाहक बळी गेलाय...मंजुषा नागपुरे, महापौर, पुणे
0
0
Report

पुणे नगरपालिका: कचरा से बायोगैस-सीएनजी परियोजना पर 765 करोड़ का टेंडर रद्द, 500-600 करोड़ बचेंगे

Pune, Maharashtra:कचरा बायोगँस प्रकल्पात पुणे मनपाचे तब्बल 700 कोटी वाचणार बीपीसीएल कंपनी 12 एकर जागेच्या बदल्यात 300 मेट्रिक टन बायोगँस सीएनजी गँस प्रकल्प उभारण्याचा प्रस्ताव दिल्याने 765 कोटींची निविदा पालिका आता गुंडाळणार कचऱ्यापासून बायोगँस सीएनसी प्रकल्प उभारण्यासाठी स्थायी समितीने प्रस्ताव आणताच एका कचरा वाहक कंञाटदारांने तब्बल 756 कोटींचे टेंडर भरले होते यावर टीका होताच बीपीसीएल कंपनीचा सीएसआर फंडेड झीरो बजेट प्रस्ताव पुढे आल्याने पालिकेचे किमान 500 - 600 कोटी रुपये वाचणार आहेत... फक्त या प्रकल्प उभारण्याच्या बदल्यात पालिकेला 12 एकर जागा बीपीसीएल कंपनीला नाममाञ भाडेकरारावर उपलब्ध करून घ्यावी लागणार आहे... पालिका आयुक्त नवलकिशोर राम यांनी झी 24 तासला ही exclusive माहिती दिलीय...
0
0
Report
Advertisement

सीएम के भाषणों में विकास दिखे, जमीन पर काम ठप: थुनाग पुल बजट रोक

Noida, Uttar Pradesh:Jairam Thakur मुख्यमंत्री का विकास सिर्फ उनके भाषणों में झलकता है, ज़मीन पर काम शून्य है, पहले से चल रहे विकास कार्यों के बजट रोक दिए गए हैं। थुनाग का पुल ‘सुख की सरकार’ के काम रोको गवर्नेंस मॉडल का नमूना है। पीडब्ल्यूडी द्वारा थुनाग को जोड़ने वाले पुल को असुरक्षित घोषित करने के बाद इस पुल का निर्माण पूर्व सरकार के समय शुरू हुआ था, लगभग आधा निर्माण कार्य हो चुका है। सुक्खू जी की सरकार के आते ही प्रदेश के बाक़ी कामों के साथ इस पुल का बजट भी रोक दिया गया, इलाके की तस्वीर बदलने की क्षमता रखने वाला पुल अब ख़ुद बदहाल है, साढ़े तीन साल से इसके निर्माण में कोई प्रगति नहीं हुई है।
0
0
Report

लखनऊ के पॉश इलाके में आवारा कुत्ते: 12 साल के बच्चे पर हमला

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के पॉश इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक, 12 वर्षीय बच्चे पर किया हमला लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला ओ.सी.आर. विधायक निवास का है, जहां ग्राउंड में खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि बच्चा विधायक निवास के ग्राउंड में खेल रहा था, तभी कुत्तों ने उस पर हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्चे को बुरी तरह काटकर घायल कर दिया। परिजनों ने घायल बच्चे को इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद विधायक निवास में रहने वाले लोगों में भी दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों से कुत्तों को पकड़ने और क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की मांग की है। लोगों کا कहना ہے کہ अगर समय रहते आवारा कुत्तों पर नियंत्रण नहीं किया गया तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
0
0
Report
Advertisement

मिर्जापुर में जल जीवन मिशन की हकीकत: घर-घर पानी नहीं पहुंच रहा

Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर की संसद और केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहां की जल जीवन मिशन योजना जब से चल रही है तब से कुछ ना कुछ खामियां इनमें निकाल कर सामने आ रहीं हैं । बैठक में अधिकारी सारी रिपोर्ट ओके बताते हैं परंतु मौके पर निरीक्षण करने पर कुछ और ही हकीकत सामने आती है और उसी का निरीक्षण करने क्षेत्र में आई हूं... मिर्जापुर जिला मजिस्ट्रेट सभा कक्ष में जल जीवन मिशन की बैठक लेने के बाद कार्यों की हकीकत जानने के लिये सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल स्वयं लाल लश्कर के साथ क्षेत्र में पहुंची वह निरीक्षण करती इससे पहले स्थानी ग्रामीणों ने उन्हें घेर और अपनी समस्या बताने लगी जिस पर उन्होंने उन्हें शीघ्र ही समस्या के समाधान हेतु आश्वस्त किया । इसके बाद उन्होंने खजूरी में बने वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया । मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि... जल जीवन मिशन के तहत केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रहे हैं मिर्जापुर में जो स्कीम पर काम चल रहा है जिसके तहत 1609 गांव में पेयजल की सप्लाई सुनिश्चित कराई जा रही है । मंत्री जी ने माना कि जब से यह स्कीम चल रही है लगातार कुछ न कुछ खामियां निकाल कर सामने आती हैं जैसे कहीं पानी नहीं पहुंच रहा है तो कहीं पाइपलाइन टूटी पड़ी है तो कहीं ऊंचाई के कारण पानी नहीं जा रहा है जबकि सरकार का इस मामले में स्पष्ट आदेश है कि हर घर तक नल से जल पहुंचना ही चाहिए , उन्होंने कहा कि बैठक में अधिकारी सब कुछ कागजों में ओके बताते हैं और जब क्षेत्र में स्थलीय निरीक्षण करिए तो कुछ और ही निकल कर सामने आता है ... खजूरी के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करने के बाद वह ओवर है टैंक का निरीक्षण करने निकल पड़ी।।। जल जीवन् मिशन योजना कि अगर सच्चाई देखा जाए तो सिर्फ घर-घर नल लगा दिए गए हैं जल वहां पहुंची नहीं पा रहा है और आज यह बात केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने खुद स्वीकार करते हुए कह भी दिया ।
0
0
Report

उदयपुर में 50 इलेक्ट्रिक बसों के साथ पर्यावरण अनुकूल परिवहन का नया दौर शुरू

Udaipur, Rajasthan:प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज उदयपुर शहर को बड़ी सौगात दी। सीएम ने शहर में संचालित होने वाली इलेक्ट्रिक बस सेवा का वर्चुअल शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री के वर्चुअल कार्यक्रम के साथ ही उदयपुर शहर को पर्यावरण अनुकूल और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात मिली। पहले चरण में शहर में 33 ई-बसों का संचालन शुरू किया गया है। जल्द ही 17 ओर नई ई-बसें उपलब्ध होने के बाद उदयपुर शहर में कुल 50 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन होगा। इस अवसर पर उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, संभागीय आयुक्त और नगर निगम प्रशासक प्रज्ञानाक केवलरमानी, नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित शहर के विशिष्ट गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम से पूर्व संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात उपस्थित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वयं ई-बसों में सफर कर नई परिवहन सेवा का अनुभव लिया। शहरवासियों को मिलेगी आधुनिक एवं सुरक्षित परिवहन सुविधा। नगर निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि उदयपुर शहर के लिए शुरू की गई ई-बसें पूरी तरह वातानुकूलित हैं। इनमें यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से शहरवासियों को सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक सार्वजनिक परिवहन सेवा मिलेगी। साथ ही इलेक्ट्रिक बसें प्रदूषण कम करने तथा शहर के पर्यावरण को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आयुक्त ने बताया कि ई-बसों के संचालन के लिए शहर के विभिन्न प्रमुख मार्ग निर्धारित किए गए हैं। इन मार्गों के माध्यम से शहर के प्रमुख क्षेत्रों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा से जोड़ा जाएगा। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बसों का किराया भी दूरी के आधार पर निर्धारित किया गया है। 50 ई-बसों से मजबूत होगी सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था। निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना ने बताया कि योजना के अनुसार उदयपुर के लिए कुल 50 ई-बसें स्वीकृत हैं। इनमें 45 बसें 9 मीटर श्रेणी की तथा 5 बसें 12 मीटर श्रेणी की हैं। 12 मीटर की बसों को एयरपोर्ट मार्ग पर संचालित किया जाना प्रस्तावित है। बसों का संचालन प्रातः 6 बजे से रात्रि 9 बजे तक किया जाएगा। एयरपोर्ट सेवा उड़ानों के समय के अनुरूप संचालित होगी। ई-बसों में CCTV कैमरे, इमरजेंसी पैनिक बटन, दिव्यांग यात्रियों के लिए व्हीलचेयर सुविधा, एयर सस्पेंशन, उन्नत बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम तथा एयर कंडीशनिंग जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं। इन आधुनिक सुविधाओं से यात्रियों को सुरक्षित एवं आरामदायक सफर का अनुभव मिलेगा। प्रमुख मार्गों से जुड़ेगा शहर। उदयपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विस लिमिटेड प्रभारी अधिकारी रितेश पाटीदार ने बताया कि ई-बसों का संचालन चेतक बस स्टैंड से कानपुर, सुखाड़िया सर्किल से डबोक एयरपोर्ट, बालिचा से अंबेरी, बड़गांव से बालिचा, आईआईएम उदयपुर से भुवाणा, एकलिंगपुरा से रामपुरा चौराहा, प्रतापनगर चौराहा से बड़ी, तितरड़ी से भुवाणा, तितरड़ी से प्रतापनगर चौराहा तथा तितरड़ी से लोयरा सहित प्रमुख मार्गों पर प्रस्तावित है। इन मार्गों से शहर के विभिन्न हिस्सों को आपस में बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। पर्यटन नगरी के लिए महत्वपूर्ण कदम। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने कहा कि ई-बसों का संचालन उदयपुर के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे शहरवासियों को आधुनिक एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि उदयपुर जैसे पर्यटन शहर में स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त परिवहन व्यवस्था की विशेष आवश्यकता है और ई-बसें इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आने वाले समय में 17 और ई-बसों के शहर में शामिल होने से सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी। इससे शहरवासियों के साथ-साथ देशी-विदेशी पर्यटकों को भी सुविधाजनक, सुरक्षित एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी। ई-बस सेवा उदयपुर की यातायात व्यवस्था को आधुनिक स्वरूप देने के साथ ही स्वच्छ एवं हरित शहर की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। गरीब मजबूत वर्गों का रख ध्यान। ई बसो के उद्घाटन समारोह में ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब एवं मजदूर वर्ग पूर्ण रूप से लाभान्वित होंगे। औद्योगिक क्षेत्र में यह बस श्रमिक वर्गों के लिए वरदान साबित होगी। दूरी के अनुसार प्रस्तावित किराया। ई-बस सेवा में यात्रियों के लिए दूरी के अनुसार किराया निर्धारित किया गया है। 0 से 3 किलोमीटर तक ₹ 10, 3 से 5 किलोमीटर ₹ 15, 5 से 10 किलोमीटर ₹20, 10 से 15 किलोमीटर ₹30, 15 से 20 किलोमीटर ₹40, 20 से 25 किलोमीटर ₹50 तथा 25 से 30 किलोमीटर तक ₹60 किराया प्रस्तावित है। एयरपोर्ट सेवा के लिए ₹100 प्रति यात्री किराया निर्धारित किया गया है। पहले दिन जन प्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया सफ़र। मंगलवार को ई बसो के उद्घाटन के बाद उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, संभागीय आयुक्त एवं नगर निगम प्रशासक प्रज्ञा केवलरमानी, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना, उपायुक्त हरि सिंह देवल, निवर्तमान उप महापौर पारस सिंघवी, उदयपुर विकास प्राधिकरण अधीक्षण अभियंता संजीव शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी नगर निगम से उदयपुर विकास प्राधिकरण कार्यालय तक ई बस से पहुंचे। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करने की अपील भी की है。
0
0
Report

तेंदुए के हमले में 8 वर्षीय बालक घायल सीएचसी मोतीपुर में चल रहा है इलाज

MLMadan lalFollow30m ago
Mihinpurwa, Uttar Pradesh:बहराइच -कतर्निया घाट वन्य जीव प्रभाग क्षेत्र के मंझरा गांव के प्रधानपुरवा निवासी शुभम यादव पुत्र सुरेश यादव उम्र लगभग 8 वर्ष मंगलवार की शाम लगभग 7:00 बजे घर के बाहर चौकी पर बैठा था, तभी अचानक घात लगाए तेंदुए ने हमला कर दिया, साथ मौजूद एक बड़े लड़के ने उसे बचाने का प्रयास किया और जोर-जोर से चिल्लाने लगा इसी बीच ग्रामीण इकट्ठा हुए तब तेंदुआ उसे छोड़ भाग गया, घायल बालक को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोतीपुर लाए हैं जहां उसका उपचार चल रहा है सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम द्वारा घायल बालक के परिजनों को ₹2000 की आर्थिक सहायता दी गई है ग्रामीणों के अनुसार तेंदुए की मौजूदगी अभी भी आसपास है जिससे ग्रामीणों में भय व डर का माहौल है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top