icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रतलाम पिपलिया जोधा गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान पुलिस पर पथराव

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलिया जोधा गांव में धार्मिक आयोजन के दौरान कुछ बदमाशों ने कार्यक्रम में बवाल मचायā. इस दौरान हुए विवाद के बाद पुलिस टीम पर पथराव की गंभीर घटना सामने आई है. विवाद की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला. इसके बाद आरोपियों की निशानदेाही पर पुलिस टीम जब उनके इलाके में दबिश देने पहुंची, तो बदमाशों ने पुलिस जवानों पर ही पथराव शुरू कर दिया. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया और कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को हिरासत में लिया है. पथराव में घायल पुलिस जवानों का इलाज भी करवाया गया. पुलिस पर हमला कानून-व्यवस्था के लिहाज से गंभीर मामला माना जा रहा है. खास बात यह है कि दो दिन पहले शिवगढ़ थाना क्षेत्र में भी एक युवक द्वारा पुलिस जवान को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई थी, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई की थी।
0
0
Report
Advertisement

डूंगरपुर पंचायत राज में 234 वार्डों का आरक्षण तय, महिला प्रधान 7 पंचायतों में

Dungarpur, Rajasthan:पंचायती राज संस्थाओं के आरक्षण की लॉटरी संपन्न, जिला परिषद के 37 और पंचायत समितियों के 234 वार्डों का आरक्षण तय, 14 में से 7 पंचायत समितियों में बनेगी महिला प्रधान डूंगरपुर जिले में पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया ईडीपी सभागार में संपन्न हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर देशल दान की अध्यक्षता में आयोजित इस प्रक्रिया के तहत जिला परिषद सदस्यों, पंचायत समिति प्रधानों और पंचायत समिति सदस्यों (वार्डों) के पदों का आरक्षण तय किया गया। आरक्षण निर्धारण की लॉटरी प्रक्रिया में सबसे पहले जिला परिषद के 37 वार्डो की लॉटरी निकाली गई। जिसमें 14 वार्ड एसटी ओपन और 13 वार्ड एसटी महिला के लिए आरक्षित किए गए। इसके साथ ही 4 वार्ड सामान्य ओपन और 5 वार्ड सामान्य महिला के लिए आरक्षित रहे। वही 1 वार्ड एससी वर्ग के लिए आरक्षित किया गया है। वही इसके बाद 14 पंचायत समितियों में प्रधान पद की लॉटरी निकाली गईं। जिसमें 7 पंचायत समितियों बिछीवाड़ा, पालदेवल, गामड़ी अहाड़ा, दोवड़ा, सागवाड़ा, गलियाकोट और पाड़वा में महिला प्रधान होंगी। वही डूंगरपुर, आसपुर, झोथरी, साबला, चिखली, भंडारी और सीमलवाड़ा पंचायत समितियों में प्रधान पद एसटी ओपन के लिए आरक्षित हुए है।प्रधान पदों के आरक्षण के पश्चात जिले की 14 पंचायत समितियों के अंतर्गत आने वाले सभी 234 वार्डों के आरक्षण की लॉटरी भी निकाली गई।लॉटरी प्रक्रिया के दौरान सागवाड़ा विधायक शंकरलाल डेचा, आसपुर विधायक उमेश डामोर, भाजपा जिलाध्यक्ष Ashok Patel सहित भाजपा, कांग्रेस और भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के प्रमुख जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0
0
Report

दिल्ली: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड धरने की घोषणा; मस्जिद-मदरसे ढहाने के दावों पर निशाना

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के प्रवक्ता सैयद कासिम रसूल इलियास ने कहा, "मस्जिदों को तोड़ा जा रहा है। मस्जिदों पर दावे किए जा रहे हैं, मदरसों को खत्म किया जा रहा है। इन सभी चीज़ों को देखते हुए हमने धरने का ऐलान किया था, जिसकी अनुमति आखिर में खत्म कर दी गई। मैं यह कहना चाहता हूं कि हमारे देश में हर धर्म के लोग, हर जबान बोलने वाले लोग और हर संस्कृति के लोग साथ-साथ खुशहाल तरीके से रहते हैं। संविधान ने प्रोटेक्शन दिया है। लेकिन यह जो एक मानसिकता के लोग सत्ता में आ गए हैं, वह कभी समानता के नाम पर यूनिफॉर्म सिविल कोड की बात करते हैं, कभी वंदे मातरम् की बात करके लोगों की देशभक्ति को चैलेंज करने की कोशिश करते हैं। तो यह जो तरीके हैं, यह सब गलत तरीके हैं और हमारा देश इस तरह से न तो तरक्की कर सकता है, न आगे बढ़ सकता है..."
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के 3 मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट; एक जिला अस्पताल में इलाज

Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में स्वाइन फ्लू के 3 मामले आए सामने, स्वास्थ्य विभाग हुआ अलर्ट,1 का इलाज जिला अस्पताल में वही 2 मरीज निजी अस्पताल से नागपुर और जबलपुर रेफर छिंदवाड़ा जिले में स्वाइन फ्लू के 3 पॉजिटिव मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है जिसमें से 1 मरीज का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है वही 2 मरीजों को प्राइवेट अस्पताल से जबलपुर और नागपुर रेफर किया गया है.मामला दर्ज होते ही विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मरीज के संपर्क में आए लोगों की कांटेक्ट ट्रेसिंग की और प्रभावित क्षेत्र का स्वास्थ्य सर्वे संपन्न कराया.जिला अस्पताल के सीनियर डॉक्टर मनीष गठोरिया ने बताया कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू का केवल 1 ही मरीज आया था, जो छिंदवाड़ा शहर का न होकर जिले के अन्य ब्लॉक का निवासी है. जब मरीज अस्पताल पहुँचा, तब तक उसकी बीमारी के 5 दिन पूरे हो चुके थे और स्थिति पूरी तरह स्थिर थी. इसके साथ स्वाइन फ्लू के प्रसार को रोकने और बचाव के लिए डॉ. मनीष गठोरिया ने नागरिकों को विशेष सावधानियां बरतने की सलाह दी है. उन्होंने मरीजों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, मास्क का नियमित उपयोग करने और हाथों की स्वच्छता पर जोर दिया है. और जिले में स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. बाइट मनीष गठोरिया सीनियर डॉक्टर
0
0
Report
Advertisement

समस्तीपुर के निजी अस्पताल में इलाज लापरवाही: युवक का पैर काटा, जांच कमिटी बनी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में निजी अस्पताल के डॉक्टर डीके शर्मा पर एक युवक के इलाज में लापरवाही के आरोप लगे हैं। परिजनों का आरोप है कि इलाज के कारण युवक का बायां पैर घुटने के ऊपर से काटना पड़ा। सिविल सर्जन ने पांच डॉक्टरों की जांच कमिटी गठित की है और कमेटी को सात दिनों के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। पीड़ित युवक दुर्गेश ज्योति बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोरापुर निवासी हैं, जो समस्तीपुर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहा था। बाइक दुर्घटना में चोट आई थी और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती एक्स-रे में फ्रैक्चर नहीं बताया गया था, लेकिन इलाज शुरू हुआ और बाद में संक्रमण व त्वचा समस्या बढ़ते गए। परिजनों का आरोप है कि संक्रमित त्वचा को बिना सहमति हटाने का कदम उठाया गया, और समय पर उचित रेफर न करने से स्थिति और बिगड़ी। एंजियोग्राफी के बाद बताया गया कि पैर में संक्रमण इतना बढ़ गया कि उसका amputate (कटा जाना) किया गया। परिवार ने इलाज में देरी और रेफर करने में लापरवाही का भी आरोप लगाया है। आरोपी डॉक्टर ने लापरवाही के आरोप से इनकार किया और कहा कि मरीज की स्थिति शुरू से गंभीर थी। सिविल सर्जन ने जांच कमेटी बनाई है और रिपोर्ट सात दिनों में देने को कहा है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.
0
0
Report

कैमूर- कुदरा-भभुआ मार्ग की जर्जर हालत से लोगों को हादसों का डर

Khajuria Khurd, Bihar:कैमूर- कुदरा-भभुआ मुख्य मार्ग जर्जर, गड्ढों के कारण हादसे जारी खराब सड़क से राहगीर परेशान, रोजाना ई-रिक्शा पलटने से कई लोग चोटिल, अधिकारियों की उदासीनता पर आक्रोश。 वियो - बिहार सरकार भले ही लाख दावा कर ले कि उनके राज्य में सड़के अच्छी हो गई हैं लेकिन धरातल पर स्थिति इसके उलटा है। कैमूर जिले के कुदरा से भभुआ को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग कुदरा से सोनहन होते हुए भभुआ जाने वाली पथ बदहाली का आंसू रो रहा है । जहां कुदरा में पेट्रोल टंकी के पास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के मौसम में गढे में पानी भर जाता है जिससे गड्ढा पता नहीं चलता कितना गहरा है और गाड़ियां पलट जाती हैं। लोग चोटिल हो जा रहे हैं । कोई ऐसा दिन है जहां वहां गाड़ी ना पलटता हो। फिर भी अधिकारियों के कानों में जू तक नहीं रेंग रहा。 कुदरा-भभुआ मुख्य मार्ग पर डेढ़ किलोमीटर का हिस्सा बेहद जर्जर स्थिति में पहुंच चुका है। कुदरा में भभुआ रोड पेट्रोल पंप के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हो जाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस मार्ग से जिला मुख्यालय और अन्य दफ्तरों के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की आवाजाही रोजाना होती है, फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है。 स्थानीय निवासि राकेश कुमार का कहना है कि सड़क पर जलजमाव और गड्ढों की वजह से प्रतिदिन दो से तीन ई-रिक्शा और अन्य वाहन पलट रहे हैं। हादसों में कई लोगों के हाथ-पैर टूट रहे हैं और सिर में गंभीर चोटें आ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन प्रशासन या नगर पालिका द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। लोगों की मांग है कि सड़क के साथ दोनों तरफ नालियों का निर्माण भी कराया जाए ताकि समस्या का स्थायी समाधान हो सके। दूसरी ओर, इस मामले पर पथ निर्माण विभाग (भभुआ) के कार्यपालक अभियंता संजीव कुमार का कहना है कि जर्जर सड़क की सूचना विभाग को मिल चुकी है। उन्होंने आश्वस्त किया कि सड़क मरम्मत का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा। संवेदक (ठेकेदार) को निर्देश दिए गए हैं और एग्रीमेंट की प्रक्रिया जारी है। प्रक्रिया पूरी होते ही कुदरा-भभुआ मार्ग का मरम्मत कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा।
0
0
Report

दानापुर ट्रेन में ठगी-धकेलने वाले आरोपी रोहित तिवारी गिरफ्तार; शव बरामद

Danapur, Bihar:खबर दानापुर से है, जहां चलती ट्रेन में यात्रियों को पुलिसकर्मी, आरपीएफ या STF का जवान बताकर डराने और पैसे ऐंठने वाले आरोपी को रेल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बरिसवन गांव निवासी करीब 25 वर्षीय रोहित तिवारी उर्फ गुड्डू तिवारी के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी यात्रियों से पैसे की मांग करता था और पैसा नहीं देने पर बकझक और मारपीट करने के बाद चलती ट्रेन से धकेल देता था। मामले में बड़ा खुलासा तब हुआ, जब इके शिकार घायल यात्री की निशानदेही पर आरा-जगजीवन हाल्ट के बीच एक शव बरामद किया गया। शव की पहचान नितिन कुमार के रूप में की गई थी। 19 सितंबर की घटना... और फिर शुरू हुई तलाश। रेल पुलिस के मुताबिक, दानापुर स्पेशल ट्रेन संख्या 07091 से सफर के दौरान शादी विडिओग्राफर नितिन कुमार और उसके दोस्त के साथ घटना हुई। इस मामले में बक्सर रेल थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रेल पुलिस उपाधिक्ष दानापुर कंचन राज के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस टीम लगातार छापेमारी कर रही थी। पुलिस के मुताबिक, महज एक सप्ताे के अंदर बक्सर और बनारस के बीच मोहनसराय से रोहित तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी से पूछताछ और उसकी निशानदेही के आधार पर आरा-जगजीवन हाल्ट के बीच एक शव बरामद किया गया।वादी मुकेश राय ने शव की पहचान नितिन कुमार के रूप में की। यानी जिस यात्री को चलती ट्रेन से धकेले जाने की बात सामने आई थी, अब इस मामले में शव बरामद होने से जांच और गंभीर हो गई है। पुलिस के अनुसार आरोपी के अपराध करने का तरीका भी बताया गया है। आरोपी ने खुद को पुलिसकर्मी, आरपीएफ या STF का जवान बताकर ट्रेन में यात्रियों पर रौब जमाता था। इसके बाद यात्रियों से पैसे की मांग करता था। पैसे नहीं देने पर बकझक और मारपीट करता था और इसी तरह के एक आपराधिक कृत्य के दौरान चलती ट्रेन से यात्री को धकेलने का आरोप उस पर है। पुलिस के मुताबिक रोहित तिवारी पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। प्रेस विज्ञप्ति में शाहपुर थाना कांड संख्या 88/23, रेल थाना बक्सर कांड संख्या 161/24, रेल थाना दानापुर कांड संख्या 265/26 और रेल थाना बक्सर कांड संख्या 204/26 समेत मामलों का उल्लेख किया गया है। रेल पुलिस के अनुसार, दानापुर के पुराने मामले में भी उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे थे और वह पुलिस को चकमा देकर निकल गया था। गिरफ्तारी से पहले आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम को करीब सात किलोमीटर तक पीछा करना पड़ा, जिसके बाद वह पुलिस के हाथ आया—अगर यह जानकारी मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारी/टीम से आधिकारिक रूप से पुष्टि हुई है, तो इसे बाइट में प्रमुखता से रखा जा सकता है। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने उससे पूछताछ शुरू की और उसकी निशानदेही पर शव बरामद किया। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या रोहित तिवारी अकेले इस तरह की वारदात करता था या उसके साथ कोई और भी शामिल था।
0
0
Report
Advertisement

RJD विधायक बोले: अपराधी कोई जाति नहीं, एनकाउंटर से कानून व्यवस्था सुधरेगी

Patna, Bihar:RJD के एमएलसी सुनील सिंह ने राज्य सरकार पर सीधा निशाना साधा है कहा कि अपराधी किसी भी जाति का हो, वह केवल अपराधी है। ऐसे लोगों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उनका 'एनकाउंटर' होना चाहिए ताकि अपराधियों में सरकार का खौफ पैदा हो। आज बिहार में अपराधियों को पुलिस का कोई डर नहीं है। उनका कहना था कि बिहार की पुलिस से शरीफ लोग डरते हैं, अपराधी नहीं। पुलिस तभी हरकत में आती है जब किसी घटना का वीडियो वायरल होता है। जबकि प्रतिदिन सैकड़ों बच्चियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।
0
0
Report

आगरा भाजपा पार्षद का नगर आयुक्त के चैंबर में धरना, शौचालय फाइल पर हंगामा

Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग आगरा नगर निगम में भाजपा के नामित पार्षद सुनील करमचंदानी का जोरदार हंगामा शौचालय निर्माण की फाइल को लेकर 6 महीने से चक्कर काटने के बाद फूटा पार्षद का आक्रोश भाजपा नामित पार्षद ने नगर आयुक्त के चैंबर में घुसकर दिया धरना नगर आयुक्त पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए विपक्षी पार्षद के प्रस्ताव पर टेंडर कराने का आरोप मामले पर नगर आयुक्त ने अधिकारियों से ली जानकारी जानकारी पर 32 लाख के काम की निर्माण विभाग ने बना दी थी तीन फाइलें तीन फाइलें देखकर 2 फाइल बनाने का दिया था आदेश/नगर आयुक्त बमुश्किल पार्षद को समझाबुझकर जमीन से उठाकर कुर्सी पर बैठाया नामित पार्षद के प्रस्ताव पर शौचालय निर्माण के अश्वासन के बाद पार्षद का थमा गुस्सा नगर आयुक्त बोले पार्टी देखकर नहीं काम की जरूरत के हिसाब से होती है विकास कार्य की स्वीकृति
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top