Back
मोहनिया में जाम से बेहाल जनता, ट्रैफिक पुलिस की नाकामी पर सवाल
NJNarendra Jaiswal
Oct 09, 2025 03:48:12
Jasa, Bihar
मोहनिया में जाम से बेहाल जनता, ट्रैफिक पुलिस नाकाम
कैमूर जिले के मोहनिया शहर रोजाना जाम की समस्या से लोग परेशान हैं। एंबुलेंस, स्कूली बच्चे घंटों फंसे, ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से हालात बिगड़े।
कैमूर जिले का मोहनिया शहर पिछले कई महीनों से यातायात जाम की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। जिला प्रशासन द्वारा ट्रैफिक पुलिस की तैनाती के बावजूद जाम की मुसीबत कम नहीं हो रही है। बाज़ार और मुख्य सड़क के आसपास हर दिन घंटों तक जाम रहता है, जिसमें एंबुलेंस, स्कूल वैन, ऑफिस जाने वाले कर्मचारी और कई जरूरी वाहन फंसे रहते हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ट्रैफिक पुलिस ड्यूटी के दौरान सक्रिय नहीं रहती। कई बार वे जाम हटाने की जगह केवल एक-दो वाहनों का चालान काटकर चले जाते हैं, जिससे समस्या हल नहीं निकलता। इस लापरवाही के कारण आमजन लगातार परेशान हैं।
भभुआ से बनारस जा रहे एंबुलेंस चालक अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि वह एक गंभीर रूप से बीमार बच्चे को लेकर जा रहे थे, लेकिन मोहनिया में प्रवेश करते ही घंटों तक जाम में फंसे रह गए। उन्होंने जिला प्रशासन से अपील की कि कम से कम एंबुलेंस और जरूरी वाहनों के लिए तत्काल रास्ता दिया जाए।
जाम वाले इलाके में ड्यूटी कर रहे होमगार्ड जवान अशोक कुमार सिंह का कहना है कि मोहनिया शहर के चांदनी चौक के पास कुल सात जवान तैनात हैं और सभी जाम छुड़ाने में लगे हैं, लेकिन यहाँ की ट्रैफिक व्यवस्था इतनी खराब है कि थोड़ी देर में ही फिर जाम लग जाता है।
स्थानीय व्यापारियों और निवासियों ने बताया कि यह समस्या नई नहीं है, बल्कि शहर के बढ़ते यातायात और अनुशासनहीन ड्राइवरों के कारण रोजाना जाम लगता है। प्रशासन द्वारा लंबे समय से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।
जनता की मांग है कि शहर में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस बल लगाया जाए, सख्त नियम लागू हों, सड़क किनारे अतिक्रमण हटाया जाए और एंबुलेंस व स्कूल वाहनों के लिए अलग लेन बनाई जाए, ताकि मोहनिया की सड़कों को जाम से राहत मिल सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowOct 09, 2025 06:16:290
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 09, 2025 06:16:140
Report
RRRakesh Ranjan
FollowOct 09, 2025 06:15:38Noida, Uttar Pradesh:सीतापुर पिंजरे में कैद शावक दहाड़ते हुए
0
Report
DRDivya Rani
FollowOct 09, 2025 06:15:280
Report
MMMahendrakumar Mudholkar
FollowOct 09, 2025 06:15:190
Report
1
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 09, 2025 06:07:453
Report
PSPramod Sinha
FollowOct 09, 2025 06:07:370
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowOct 09, 2025 06:07:220
Report
LSLaxmi Sharma
FollowOct 09, 2025 06:07:110
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowOct 09, 2025 06:06:540
Report
DDDeepak Dwivedi
FollowOct 09, 2025 06:06:290
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowOct 09, 2025 06:05:510
Report
NMNitesh Mishra
FollowOct 09, 2025 06:05:390
Report
SPSohan Pramanik
FollowOct 09, 2025 06:05:100
Report