821101
बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर महागठबंधन का प्रतिरोध मार्च
Bhabua, Bihar:कैमूर के भभुआ में महागठबंधन कार्यकर्ताओं ने जगजीवन मैदान से कलेक्ट्रेट तक प्रतिरोध मार्च निकाला। उन्होंने बिहार में बढ़ती अपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई। राजद नेता अजीत सिंह, भोला यादव, अकलू राम और कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा ने कहा कि राज्य में हत्या, लूट, और बलात्कार बढ़ रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री इस पर ध्यान नहीं दे रहे। मार्च के ऐलान के बाद ही नीतीश कुमार ने अधिकारियों से बैठक की, लेकिन विपक्ष का कहना है कि वे अब बिहार संभाल नहीं पा रहे हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वासुदेव देवनानी के इतिहास सुधार वाले बयान से राजनीतिक हलचल तेज
Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने इतिहास लेखन और शैक्षणिक पाठ्यक्रम को लेकर बड़ा बयान देते हुए राजनीतिक और शैक्षणिक हलकों में हलचल मचा दी है। उन्होंने कहा कि पूर्व में इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश किया गया और बिना ठोस आधार के मुगल शासक अकबर को “महान” बताया गया, जिसे पाठ्यक्रमों में बच्चों को पढ़ाया जाता रहा। देवनानी ने दावा किया कि जब वे शिक्षा मंत्री थे, तब उन्होंने पाठ्यक्रम में सुधार करते हुए सही ऐतिहासिक तथ्यों को शामिल किया और वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को उचित सम्मान दिलाया। उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप एक महान और अद्वितीय योद्धा थे, जिनका इतिहास किसी से छिपा नहीं था, लेकिन उसे लंबे समय तक दबाने का प्रयास किया गया। उन्होंने आगे कहा कि सरकार बनने के बाद पाठ्यक्रम में सुधार कर ऐतिहासिक तथ्यों को पुनः स्थापित किया गया और विद्यार्थियों को वास्तविक इतिहास से अवगत कराया जा रहा है। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बहस तेज हो गई है, जहां कुछ लोग इसे इतिहास सुधार बता रहे हैं तो कुछ इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दे रहे हैं。0
0
Report
चंदौली में गलत साइड बाइक बचाने के प्रयास में एंबुलेंस डिवाइडर से टकराई
Varanasi, Uttar Pradesh:मुगलसराय के चंदासी ड्यूटी से लौट रही एक एंबुलेंस रॉन्ग साइड से आ रही बाइक को बचाने की कोशिश में बेकाबू होकर डिवाइडर पर चढ़ गई... रॉन्ग साइड ड्राइविंग की लापरवाही किस तरह बड़े हादसे की वजह बन सकती है... इसकी तस्वीर चंदौली से सामने आई है...0
0
Report
भोपाल में दहेज़ मौत मामले: मृतक अंतिम संस्कार के दृश्य भड़भदा cremation ग्राउंड पर
Noida, Uttar Pradesh:LIVE ALERT: BHOPAL (MADHYA PRADESH): BHOPAL ALLEGED DOWRY DEATH CASE/ LAST RITES OF DECEASED BEING PERFORMED AT BHADBHADA CREMATION GROUND/ VISUALSभोपाल ट्विषा शर्मा मौत मामला इस आईडी में अंतिम संस्कार करने का विजुअल है ।0
0
Report
Advertisement
लोहरदगा: विधायक नवीन जयसवाल ने महिलाओं की सुरक्षा पर सरकार को निशाने पर लिया
Lohardaga, Jharkhand:लोहरदगा- लोहरदगा सुभाष चौक स्थित होटल नाॅवेल्टी में भाजपा कमिटी का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हटिया विधायक नवीन जयसवाल शामिल हुए। इस मौके पर विधायक नवीन जयसवाल ने जेएमएम,कांग्रेस और राजद पर जमकर निशाना साधा। इन्होंने कहा की मंईया सम्मान योजना के नाम पर महिलाओं को सिर्फ बेवकूफ बनाने का काम राज्य सरकार ने किया है। नया नाम जोड़ा नहीं जा रहा और उम्र की वजह से लाखों नाम प्रतिमाह कट जा रहे है। बेटियां सुरक्षित नहीं है। हत्या, दुष्कर्म और गम्भीर घटनाएं प्रतिदिन घट रही है। ऐसे में राज्य सरकार हर मामले में विफल साबित हो रही है। आने वाले समय में हेमंत सोरेन की सरकार को जनता उखाड़ फेंकने का काम करेंगी।0
0
Report
तेज रफ्तार ट्रक ने मछली लदी पिकअप को मारी टक्कर, युवक की मौत, छह घायल
Katni, Madhya Pradesh:सेवराई(गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र के रेवतीपुर थाना अंतर्गत नवली जलालपुर डेरा के समीप रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रक ने मछली लदी पिकअप वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप सड़क किनारे पलट गई। हादसे में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद सड़क पर बिखरी मछलियों को लेकर मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीर व आसपास के लोग मछलियां उठाकर ले जाने लगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार भदौरा बाजार निवासी संतोष गौड़ मछली व्यवसाय से जुड़े हैं। रविवार को वह अपने साथियों के साथ मछली खरीदने नवली गए थे। खरीदारी के बाद सभी लोग पिकअप वाहन पर मछलियां लादकर भदौरा लौट रहे थे। इसी दौरान रेवतीपुर की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हो गया और पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे में पिकअप पर सवार कई मछली व्यवसायी गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं वाहन पलटने से पिकअप में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गईं। मौके पर मौजूद कुछ लोग घायलो की मदद करने के बजाय सड़क पर बिखरी मछलियां उठाकर ले जाने लगे, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रेवतीपुर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल दिनेश चौहान उर्फ भुवर (22 वर्ष) पुत्र सुरेश चौहान को जिला अस्पताल से वाराणसी रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अन्य घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बेलगाम और तेज रफ्तार ट्रकों के कारण आए दिन सड़क हादसे हो रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है। लोगों ने दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सख्त कार्रवाई और नियमित जांच अभियान चलाने की मांग की है। इस संबंध में रेवतीपुर प्रभारी निरीक्षक राजू दिवाकर ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है । मजदूर की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़ सेवराई (गाजीपुर)। रेवतीपुर थाना क्षेत्र के नौली के जलालपुर डेरा के समीप नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान नौली निवासी दिनेश चौहान उर्फ भुवर (पुत्र सुरेश चौहान) के रूप में हुई है। बताया गया कि दिनेश चौहान मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। हादसे के बाद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया था, जहां से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। दिनेश की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी मीनू देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक अपने पीछे दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति पहले से ही कमजोर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, छोटे भाई राजा चौहान और पिता सुरेश चौहान बाहर कंपनी में काम कर परिवार की जीविका चलाते हैं, जबकि दिनेश गांव में रहकर मजदूरी करते थे। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।0
0
Report
Advertisement
पाक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को गौरीबाजार पुलिस ने किया गिरफ्तार
Bhatauli Khurd, Uttar Pradesh:जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना गौरीबाजार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पाक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनंद कुमार पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेन्द्र कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना गौरीबाजार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अविनाश चौहान पुत्र सुरेन्द्र चौहान निवासी भगवानपुर मटियरा थाना अहिरौली जनपद कुशीनगर, उम्र करीब 22 वर्ष को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी को शनिवार को मुखबिर की सूचना पर सवना परशुराम जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी थाना गौरीबाजार में दर्ज मु0अ0सं0 180/2026 से संबंधित मामले में वांछित था। जानकारी के मुताबिक 29 अप्रैल 2026 को पीड़िता की मां ने थाना गौरीबाजार में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी नाबालिग पुत्री को आरोपी 2 फरवरी 2026 को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। मामले में पुलिस ने धारा 137(2) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना और साक्ष्य संकलन के दौरान मामले में धारा 87, 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पाक्सो एक्ट की बढ़ोत्तरी की गई। थाना गौरीबाजार पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़िता को 21 मई 2026 को सकुशल बरामद कर लिया था। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक झीनेलाल पासवान, हेड कांस्टेबल रामभवन चौरसिया, कांस्टेबल रोहित यादव तथा महिला कांस्टेबल ईशा विश्वकर्मा शामिल रहीं।0
0
Report
पैसों के लेनदेन में विवाद, पिता की मौत, पुत्र गंभीर घायल
Telia Kot, Uttar Pradesh:कौड़िया गोण्डा क्षेत्र के तेलिया कोट आमाडीह गांव में शनिवार शाम पैसों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में पिता-पुत्र की जमकर पिटाई कर दी लोगों ने जिससे घटना में वृद्ध पिता की मौत हो गई, जबकि पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज बहराइच में चल रहा है। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल युवक के बेटे अतुल ने बताया कि शनिवार शाम उसके बाबा कन्हैयालाल यादव इमलिया छोटू नहर के पास खेत में भैंस चरा रहे थे, जबकि उसकी मां हेनम खेत में घास छील रही थीं। इसी दौरान बिछुड़ी गांव निवासी ओमप्रकाश पांडेय उर्फ दद्दन और उपेंद्र पांडेय वहां पहुंचे और पैसों के लेनदेन को लेकर उसके पिता से गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों आरोपियों ने खेत में लगी बल्ली और लाठी से हमला कर दिया। अतुल के अनुसार, जब उसकी मां और बाबा बचाने दौड़े तो आरोपियों ने कन्हैयालाल को भी बेरहमी से पीट दिया। गंभीर हालत में दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विशेश्वरगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने कन्हैयालाल यादव को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल पुत्र चंदन यादव की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक कन्हैयालाल यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए बहराइच भेज दिया गया है0
0
Report
सड़क से बचाए गए कुत्ते का वीडियो वायरल, मददगार महिला के साथ अटूट विश्वास दिखा
Noida, Uttar Pradesh:सड़क से बचाए गए एक कुत्ते का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया ...जिसने हजारों यूजर्स को भावुक कर दिया...जानवर ने अपनी मददगार महिला को छोड़ने से इनकार कर दिया और कृतज्ञता और विश्वास के प्रतीक के रूप में उससे लिपट गया0
0
Report
Advertisement
राजस्थान बीजेपी में शब्दों की मर्यादा पर घमासान: नसीहत बनाम आपत्तिजनक बयानों
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान में बीजेपी और कांग्रेस के बीच सियासी बयानबाज़ी को लेकर नया बखेड़ा खड़ा हो गया है। एक तरफ बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ राजनीति में शब्दों की मर्यादा और संयम की नसीहत दे रहे हैं, तो दूसरी तरफ पार्टी के ही नेता और कार्यकर्ता विरोध के नाम पर अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी के बाद बीजेपी का विरोध अब खुद बीजेपी की शुचिता वाली राजनीति पर सवाल खड़े कर रहा है। सवाल ये कि आखिर पार्टी में प्रदेश अध्यक्ष की नसीहत बड़ी है या नेताओं की बयानबाज़ी ? देखिए ये रिपोर्ट... कांग्रेस नेता राहुल गांधी की प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी के बाद राजस्थान की राजनीति में बयानबाज़ी का स्तर लगातार गिरता दिखाई दे रहा है। बीजेपी और कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन के दौरान शब्दों की मर्यादा भूलते नजर आए। राहुल गांधी की टिप्पणी के खिलाफ बीजेपी के प्रदर्शन के दौरान बीजेपी नेता-कार्यकर्ताओं ने ऐसे नारे लगाए, जिन पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं। विरोध की राजनीति में मर्यादा की बात करने वाली बीजेपी खुद अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की भाषा को लेकर घिर गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने राहुल गांधी को नीच, निकम्मा और आतंकियों को पनाह देने वाला तक कह दिया। इसको लेकर कांग्रेस नेताओं ने जोरदार प्रतिक्रिया दी है। अब कांग्रेस बीजेपी को उसी की भाषा पर घेर रही है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मदन दिलावर के बयान को अमर्यादित बताते हुए बीजेपी की राजनीति पर सवाल उठाए हैं। “इसे भाजपा की नफ़रत भरी राजनीति का उदाहरण बताया है” जूली की सोशल मीडिया पोस्ट। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी बीजेपी और आरएसएस की मानसिकता पर हमला बोला। डोटासरा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष को गाली देना राजनीतिक दिवालियापन का सबसे बड़ा सबूत है। डोटासरा की सोशल मीडिया प्रतिक्रया। इतना नहीं है कि केवल बीजेपी नेताओं ने अपनी भाषा की मर्यादा खोई है। कई बार कांग्रेस नेता भी अपने बयानों में शब्दों की मर्यादा तार तार कर चुके हैं। ऐसे में यह सोचने वाली बात है कि कांग्रेस और बीजेपी दोनों दल अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं की भाषा पर नियंत्रण रख पाएंगे... या फिर विरोध की राजनीति में शब्दों की सीमाएं लगातार टूटती रहेंगी।0
0
Report
पेट डॉग के स्टंट वीडियो ने सोशल मीडिया पर बवाल मचा दिया
Noida, Uttar Pradesh:आपने पेट्स की मस्ती तो खूब देखी होगी....ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है...जिसमें एक पेट डॉग अपने साथ दूसरे डॉग को खींचकर सोफे के पास लाता है...फिर टीवी देखते हुए टीवी में चल रहे स्टंट की कॉपी करता है...जिसके बाद वो बगल बैठे डॉगी के ऊपर गिरता उससे पहले ही डॉगी बच निकला0
0
Report
बांसवाड़ा के ठीकरिया तालाब में अज्ञात अधेड़ का शव मिला, पुलिस ने जांच शुरू की
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिला, बांसवाड़ा विधानसभा, लोकेशन - बांसवाड़ा राजतालाब थाना क्षेत्र में रविवार को ठीकरिया तालाब में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला। आसपास मौजूद लोगों ने सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को तालाब से बाहर निकलवाया गया। शव को निजी टेंपो से जिला अस्पताल पहुंचाया गया और मोर्चरी में रखवाया गया है। मृतक की उम्र लगभग 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है, पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। राजतालाब थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव की शिनाख्त के लिए आसपास के क्षेत्रों के लोगों से संपर्क किया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के इंतजार में मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
जालौन में दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण और कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण और कब्जों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, नगर पालिका और प्रशासन व पुलिस की संयुक्त टीम ने की दूसरे दिन भी बुलडोजर कार्रवाई जारी, मुख्य मार्ग पर अवैध अतिक्रमण और कब्जों को बुलडोजर से किया गया ध्वस्त, प्रशासन की टीम ने मुख्य मार्ग पर अवैध दुकानों और कब्जों को किया जमीदोज, कालपी में टरननगंज चौराहे से हरीगंज चौराहा तक चलाया गया अभियान, बुलडोजर कार्रवाई से दुकानदारों और अतिक्रमणकारियों में मचा हड़कंप, कार्रवाई के दौरान ईओ नगरपालिका समेत, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल रहा मौजूद, जालौन के कालपी कोतवाली के कालपी नगर का मामला। बाइट:- अवनीश शुक्ला-- अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका कालपी0
0
Report
भाई की हत्या में भाई ही निकला कातिल, तमंचे समेत गिरफ्तार
Nagaria Vikram, Uttar Pradesh:बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मृतक के सगे भाई को ही हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त 315 बोर का अवैध तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए गए हैं।पुलिस के मुताबिक 1 मई 2026 को फरीदपुर थाना क्षेत्र के रायपुर हंस गांव निवासी इन्द्रपाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में मृतक के भाई उमेशपाल सिंह की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया था। घटना के खुलासे के लिए थाना पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और फॉरेंसिक टीम को लगाया गया था।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि हत्या किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं बल्कि मृतक के भाई उमेशपाल सिंह ने ही की थी। पुलिस ने आरोपी को 23 मई को सखिरया पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसकी भतीजी स्वाति गांव के ही युवक विकास के साथ प्रेम संबंधों के चलते घर छोड़कर चली गई थी और बाद में शादी कर ली थी। इस बात को लेकर परिवार की गांव में बदनामी हो रही थी। आरोपी के अनुसार उसका भाई इन्द्रपाल अक्सर इस बात को लेकर ताने देता था, जिससे नाराज होकर उसने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल अवैध तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
राजस्थान में पहली नेत्र प्लाक ब्रैकीथेरेपी सफल, गांधी अस्पताल ने कैंसर सेवाएं शुरू कीं
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान की पहली नेत्र प्लाक ब्रैकीथेरेपी रही सफल महात्मा गांधी चिकित्सालय में नेत्र कैंसर सेवाएं शुरू जयपुर। महात्मा गांधी अस्पताल के चिकित्सकों ने नेत्र कैंसर उपचार के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए राजस्थान की पहली नेत्र प्लाक ब्रैकीथेरेपी प्रक्रिया सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। एक ऐसी महिला मरीज का यह उपचार किया गया, जिसकी एक आंख पहले ही संक्रमण के कारण जा चुकी थी तथा दूसरी आंख में गंभीर कैंसर विकसित हो गया था। उल्लेखनीय है कि अस्पताल में अत्याधुनिक नेत्र कैंसर उपचार सेवाएं शुरू हो गई हैं। नेत्र कैंसर विशेषज्ञ डॉ रोलिका बंसल ने बताया कि अब तक नेत्र कैंसर के मामलों में आंख को निकालना ही एकमात्र विकल्प माना जाता था, लेकिन अब नेत्र प्लाक ब्रैकीथेरेपी जैसी आधुनिक तकनीक से मरीज की आंख और दृष्टि दोनों को सुरक्षित रखने की संभावना बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि 72 वर्षीय महिला मरीज की एक आंख लगभग 30 वर्ष पूर्व संक्रमण के कारण नष्ट हो चुकी थी, ऐसे में दूसरी आंख को बचाना चिकित्सकों के लिए बड़ी चुनौती था। विशेषज्ञ टीम ने आधुनिक तकनीक के माध्यम से सफल उपचार कर मरीज की दृष्टि एवं आंख को सुरक्षित रखने में सफलता प्राप्त की। रोगी अब स्वास्थ्य लाभ ले रही है। इस ऑपरेशन को नेत्र रोग विभाग, रेडिएशन, न्यूक्लियर मेडिसिन, कैंसर रोग विभाग एवं निश्चेतना विभाग की संयुक्त टीम ने सफल बनाया। डॉ. रोलिका बंसल के बताया कि अस्पताल में नेत्र कैंसर एवं नेत्र पुनर्निर्माण शल्य चिकित्सा के लिए विशेष उत्कृष्टता केंद्र स्थापित किया गया है। इसमें रेटिनोब्लास्टोमा, यूवियल मेलानोमा, कंजक्टाइवल कैंसर, ऑर्बिटल ट्यूमर, पलकों के कैंसर सहित कई जटिल रोगों का अत्याधुनिक उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नेत्र रोगियों को इन सेवाओं का लाभ मिलेगा। इसके लिए राज्य से बाहर जाने की आवश्यकता अब नहीं रही।0
0
Report
Advertisement
