Back
कैमूर के कृषि यंत्रीकरण मेले में 91 यंत्रों पर अनुदान, किसानों आय बढ़ेगी
NJNarendra Jaiswal
Dec 19, 2025 11:34:21
Jasa, Bihar
कैमूर कृषि विभाग परिसर में दो दिवसीय कृषि यंत्रीकरण मेले का भव्य शुभारंभ किया गया। मेले का उद्घाटन कैमूर जिलाधिकारी नवीन कुमार सिंह एवं उप विकास आयुक्त (डीडीसी) ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे और आधुनिक कृषि यंत्रों की जानकारी लेकर खरीदारी की। मेले में किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार के आधुनिक यंत्र लगाए गए हैं। सरकार कुल 91 प्रकार के कृषि यंत्रों पर अनुदान दे रही है, जिससे किसान कम लागत में आधुनिक तकनीक अपना सकें। कृषि अभियंत्रण के उपनिदेशक अकरम अंसारी ने बताया कि इस दो दिवसीय मेले में अब तक 685 परमिट निर्गत किए गए हैं, जिनमें से 633 यंत्रों का क्रय हो चुका है। लगभग 75 लाख रुपये मूल्य के कृषि यंत्रों का उठाव किया गया है। इसके साथ ही जिले को 19 स्पेशल कस्टम हायरिंग मशीन प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 10 किसानों को मशीन की चाबी सौंपी जा रही है। इस मद में 60 से 70 लाख रुपये के यंत्रों का उठाव किया गया है। जिलाधिकारी नवीन कुमार सिंह ने किसानों से नवीनतम कृषि तकनीक अपनाकर अपनी आमदनी बढ़ाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सरकार पराली प्रबंधन को लेकर गंभीर है और किसानों को पराली नहीं जलाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, क्योंकि इससे वायु प्रदूषण बढ़ता है और आने वाली पीढ़ियों को नुकसान होता है। उन्होंने कृषि विभाग को पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये का लक्ष्य रखा गया है। मेले के माध्यम से सरकार किसानों को आधुनिक यंत्रीकरण की ओर प्रोत्साहित कर रही है, जिससे खेती लाभकारी बन सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RVRaunak Vyas
FollowDec 19, 2025 13:00:430
Report
0
Report
0
Report
0
Report
ADArvind Dubey
FollowDec 19, 2025 12:55:070
Report
GPGYANENDRA PRATAP
FollowDec 19, 2025 12:54:470
Report
ASAVNISH SINGH
FollowDec 19, 2025 12:54:250
Report
AKAjay Kashyap
FollowDec 19, 2025 12:54:120
Report
NJNEENA JAIN
FollowDec 19, 2025 12:53:580
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowDec 19, 2025 12:53:390
Report
MSManish Sharma
FollowDec 19, 2025 12:53:120
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowDec 19, 2025 12:53:020
Report
ASARUN SINGH
FollowDec 19, 2025 12:52:400
Report
APANOOP PRATAP SINGH
FollowDec 19, 2025 12:52:250
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 19, 2025 12:51:430
Report