Back
कैमूर गैस संकट: OTP के बावजूद डिलीवरी दिखने से उपभोक्ता परेशान
NJNarendra Jaiswal
Mar 14, 2026 06:18:51
Jasa, Bihar
कैमूर में गैस के लिए हाहाकार: ओटीपी के बावजूद डिलीवरी गायब
एजेंसियों पर सुबह से उमड़ रही भीड़, उपभोक्ता परेशान; बिना गैस मिले ही सिस्टम में 'डिलीवर्ड' दिखने से फर्जीवाड़े की आशंका।
वियो -इजरायल- ईरान युद्ध के दौरान कैमूर जिले में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत और वितरण व्यवस्था में बड़ी गड़बड़ी को लेकर उपभोक्ताओं में भारी आक्रोश है। आलम यह है कि सुबह 6:00 बजे से ही गैस एजेंसियों पर लोगों की लंबी कतारें लग रही हैं। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि उपभोक्ताओं के पास ओटीपी होने के बावजूद, सिस्टम में गैस 'डिलीवर' दिखाई जा रही है, जबकि हकीकत में उन्हें सिलेंडर मिला ही नहीं है।
उपभोक्ताओं का दर्द और फर्जीवाड़े का खेल
ग्रामीण विनोद कुमार चौरसिया और खुर्शीद अहमद खान ने बताया कि ओटीपी आने के बाद भी उन्हें गैस नहीं मिली, लेकिन रिकॉर्ड में डिलीवरी सफल दिखाई जा रही है।
खुर्शीद के मुताबिक, "परिवार रोजा में है और अब दोबारा नंबर लगाने पर अप्रैल की तारीख मिल रही है।"
वहीं, आशुतोष पांडे ने बताया कि होम डिलीवरी के नाम पर वेंडर चार दिनों तक नहीं आया। पुलिस की मौजूदगी में भी शिकायत करने पर कोई संतोषजनक समाधान नहीं मिला। बच्चों के स्कूल और रसोई का काम पूरी तरह ठप पड़ा है।
प्रशासन का पक्ष: 'पैनिक' न हों लोग
मामले की गंभीरता को देखते हुए एडीएसओ अयाज अहमद ने कहा कि जिले में गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं है। उन्होंने इसे 'पैनिक बुकिंग' का नतीजा बताया। एडीएसओ ने आश्वासन दिया कि गैस पर्याप्त मात्रा में है और सभी वेंडरों को अपने मोबाइल फोन ऑन रखने के निर्देश दिए गए हैं ताकि उपभोक्ताओं को सही जानकारी मिल सके। हालांकि, प्रशासन के दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर दिख रहा है, जिससे लोग अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हैं।
बाइट -अयाज अहमद खान - एडीएसओ
बाइट - आशुतोष पांडे - ग्रामीण
बाइट - नसीम खान
बाइट - खुर्शीद अहमद
बाइट - विनोद चौरसिया
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
ADAbhijeet Dave
FollowMar 14, 2026 07:03:000
Report
KRKishore Roy
FollowMar 14, 2026 07:02:410
Report
KBKuldeep Babele
FollowMar 14, 2026 07:02:300
Report
KRKishore Roy
FollowMar 14, 2026 07:02:180
Report
ASAVNISH SINGH
FollowMar 14, 2026 07:02:100
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 14, 2026 07:01:58Noida, Uttar Pradesh:बाइट: अभिनव त्यागी SP सिटी गोरखपुर।
0
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 14, 2026 07:01:400
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 14, 2026 07:01:230
Report
KMKuldeep Malwar
FollowMar 14, 2026 07:01:070
Report
AJAvinash Jagnawat
FollowMar 14, 2026 07:00:340
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 14, 2026 07:00:080
Report
0
Report
68
Report
15
Report
58
Report