821101
भभुआ में पुलिस लाइन में तैनात जमादार की हार्ट अटैक से गई जान
Bhabua, Bihar:कैमूर जिले के पुलिस लाइन भभुआ में तैनात एक जमादार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। सहकर्मियों द्वारा उन्हें सदर अस्पताल भभुआ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कैमूर एसपी ललित मोहन शर्मा और जिलाधिकारी सावन कुमार अस्पताल पहुंचे और मामले की जानकारी ली। मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज थाना क्षेत्र के झखरा गांव निवासी हरि नारायण सिंह (55) के रूप में हुई है। परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनौरा में जमीन की बकाया रकम को लेकर दो पक्षों में मारपीट।
Dhanaura, Uttar Pradesh:लोकेशन:- अमरोहा स्लग:-जमीन की बकाया रकम को लेकर मारपीट एंकर:- अमरोहा के मंडी धनौरा थाना क्षेत्र में जमीन की बकाया रकम को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। VO1:- मामला थाना मंडी धनौरा क्षेत्र के धनौरा नगर स्थित शेरपुर चुंगी का है जहां धनौरा निवासी इमरान और गुलफाम तथा गजरौला निवासी अमर और अभिशान के बीच जमीन की बिक्री की बकाया धनराशि को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई, मौके पर ट्रैफिक पुलिसकर्मी मौजूद होने के बावजूद काफी देर तक हंगामा और हाथापाई होती रही। भीड़ जमा हो गई और किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ में अनंत चतुर्दशी पर गणपति विसर्जन में उत्साह, मेले जैसे दृश्य
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ - एंकर - अनंत चतुर्दशी के अवसर पर चित्तौड़गढ़ शहर में गणपति विसर्जन का उत्साह चरम पर नजर आया। शाम होते-होते गांधी चौक से गोल प्याऊ तक गणेश झांकियों का सिलसिला तेज हो गया। डीजे की धुन और गणपति बप्पा मोरया के जयकारों के बीच श्रद्धालु नाचते-गाते आगे बढ़े। बड़ी संख्या में लोग परिवार सहित विसर्जन मार्ग पर पहुंचे। वहीं अखाड़ों के कलाकारों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर लोगों का उत्साह बढ़ाया। सुरक्षा को लेकर पुलिस और क्यूआरटी की टीम तैनात रहीं। प्रमुख चौराहों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया। विसर्जन मार्ग और आसपास के बाजारों में मेले जैसा माहौल देखने को मिला। बच्चों और युवाओं में भी खासा उत्साह नजर आया。0
0
Report
एलजी का बोंटा पार्क में अचानक निरीक्षण: सुरक्षा-रोशनी पर कड़े निर्देश
New Delhi, Delhi:एलजी ने बोंटा पार्क में अचानक पहुंच, सुरक्षा का लिया जायजा दिल्ली यूनिवरसिटी के पास नॉर्दर्न रिज स्थित बोंटा पार्क का एलजी ने औचक निरीक्षण किया . पार्क में सुरक्षा और लाइटिंग की जांच की रास्तों से अंधेरे वाले स्थान हटाने के तत्काल निर्देश दिए हर पार्क में लाइटें चालू रखने और नियमित गश्त के भी आदेश दिए महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को सबसे बड़ी प्राथमिकता बताते हुए अधिकारियों को सार्वजनिक पार्कों को सुरक्षित और रोशन रखने के निर्देश दिए . एलजी ने कहा अब दिल्लीवासी बिना डर पार्कों में टहल सकें, व्यायाम कर सकें और समय बिता सकें इसका संबंधित अधिकारी विशेष ध्यान दे.0
0
Report
Advertisement
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन: CP उपाध्याय अध्यक्ष, संतोष मिश्रा महासचिव
Prayagraj, Uttar Pradesh:हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद पर आया नतीजा, वरिष्ठ अधिवक्ता सीपी उपाध्याय ने अध्यक्ष पद पर दर्ज की जीत, महासचिव पद पर अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्रा निर्वाचित हुए, 10039 वकीलों ने बार एसोसिएशन के चुनाव में मतदान किया था, एशिया का सबसे बड़ा वकीलों का संगठन है इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन。 एशिया के सबसे बड़े इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष और महासचिव पद पर नतीजे आ चुके हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सीपी उपाध्याय ने बेहद कड़े मुकाबले में पीसी श्रीवास्तव को हराकर अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। वहीं महासचिव पद पर संतोष कुमार मिश्रा ने राय साहब यादव को करीब 300 मतों से हराकर जीत दर्ज की है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष और महासचिव पद पर नतीजे घोषित होने के बाद निर्वाचित सदस्यों के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। साथी अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाले सीपी उपाध्याय और महासचिव पद पर जीतने वाले संतोष कुमार मिश्रा को फूलों की मालाओं से लाद दिया। महासचिव पद पर जीत दर्ज करने वाले संतोष कुमार मिश्रा के समर्थकों ने उनका ढोल नगाड़े से स्वागत किया। इस दौरान संतोष कुमार मिश्रा ने कहा कि उनकी जीत यह आम अधिवक्ताओं की जीत है, आने वाले दिनों में उनकी प्राथमिकता होगी कि चैंबर एलॉटमेंट को लेकर जो विसंगतियां हैं उसे दूर किया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं को लेकर जो भी जरूरी सहूलियत और सुविधाएं होंगी, उसे हर कीमत पर उन्हें उपलब्ध कराया जाएगा।0
0
Report
गाजियाबाद खोड़ा में किराए के मकान में महिला और बेटी की संदिग्ध मौत, पति हिरासत
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब किराए के मकान में रहने वाली एक महिला और उसकी दो वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस को UP-112 के माध्यम से चौकी बीरबल क्षेत्र में घटना की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। मृतका उन्नाव की रहने वाली थी, जबकि उसका पति अनिरुद्ध मूल रूप से हरदोई का रहने वाला है। दोनों खोड़ा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे। पुलिस ने मामले की जांच के तहत पति अनिरुद्ध को हिरासत में लिया है और उससे गहनता से पूछताछ की जा रही है। पुलिस घर के आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है। सहायक पुलिस आयुक्त इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
खेत के पानी के विवाद में मुन्ना यादव की मौत, जमुई में जाम
Jamui, Bihar:जमुई टाउन थाना क्षेत्र के बिहारी मोहल्ला में 8 सितंबर की शाम खेत की आर काटकर जमा पानी बहाने का विरोध करने पर हुई मारपीट में घायल 41 वर्षीय मुन्ना यादव की 17वें दिन गुरुवार की रात पटना में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक कालेश्वर यादव के पुत्र थे। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम करीब सात बजे उनका शव पटना से जमुई पहुंचा। शव पहुंचते ही बड़ी संख्या में लोग जुट गए और घटना को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने शव के साथ कचहरी चौक को जाम कर दिया। जाम के दौरान लोगों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर आक्रोश जताया और आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए लोग कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सूचना पर टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद जमुई एसडीपीओ दीप्ति मोनाली, झाझा एसडीपीओ सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद अधिकारियों ने लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया। खेत का पानी बहाने को लेकर हुआ था विवाद स्वजन ने गांव के ही संतोष सिंह उर्फ ढेला सिंह उर्फ टिंकू सिंह और उनके पुत्र आर्यन कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है। स्वजन के अनुसार, मुन्ना यादव के खेत का पानी कई बार काट दिया गया था। मुन्ना यादव बार-बार खेत के पानी को बांधकर रोकते थे। 8 सितंबर की शाम भी खेत की आर काटकर जमा पानी को बहा दिया गया। जब मुन्ना यादव ने इस संबंध में संतोष सिंह उर्फ ढेला सिंह उर्फ टिंकू सिंह से पूछा तो उनके साथ मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान मुन्ना यादव के पेट में गंभीर चोट लगी। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ दिनों तक इलाज चलने के बाद तबीयत में सुधार होने पर उन्हें घर लाया गया था। हालांकि, बाद में अचानक पेट में सूजन आने पर उन्हें दोबारा सदर अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना रेफर कर दिया गया। पटना में इलाज के दौरान गुरुवार की रात उनकी मौत हो गई। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल मुन्ना यादव की मौत की खबर मिलते ही पूरे परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी समेत अन्य स्वजनों के चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। मृतक के तीन पुत्र मनीष, संजीत और मनजीत हैं। परिजन आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं。0
0
Report
Advertisement
बोरी बुजुर्ग गणेश उत्सव के ऑर्केस्ट्रा में अश्लील डांस, नेताओं ने नोट बरसाए
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर जिले के ग्राम बोरी बुजुर्ग के सुंदर नगर गणेश उत्सव समिति द्वारा रात्रि के समय रंगारंग ऑर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया। धार्मिक आयोजन के चलते ऑर्केस्ट्रा में फिल्मी गीतों पर डांस की फूहड़ता दिखाई दी। डांस कर रही युवतियों पर स्थानीय नेताओं ने जमकर नोट उड़ाए। यह आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला भवन परिसर में किया गया था। बोरी बुजुर्ग में सारे नियम कानून तक पर रखकर स्थानीय नेता पूर्व सरपंच और वर्तमान में स्थानीय जिला पंचायत सदस्य सुमित अग्रवाल ने गणेश उत्सव के दौरान ऑर्केस्ट्रा करवाया, जिसमें युवतियों ने फिल्मों फूहड़ गीतों पर अश्लीलता भरे डांस की प्रस्तुति दी, युवतियों के धमकों पर स्थानीय नेता सुमित अग्रवाल ने जमकर नोट बरसाये। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब देखना ये है कि स्कूल परिसर में हुए इस फूहड़ता भरे कार्यक्रम के आयोजक पर कोई कार्यवाही होती है या नहीं।0
0
Report
केवलारी विधायक राजनीश सिंह ने राजा शंखपति बन मंच पर खेली प्रस्तुति, झूमे दर्शक
Seoni, Madhya Pradesh:सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र से विधायक रजनीश सिंह बने राजा शंखपति दर्शकों ने बचाई तालियां गणेश उत्सव के मौके पर अपने ग्रह ग्राम बर्रा में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में उसे वक्त माहौल खास हो गया जब केवलारी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह मंच पर जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि एक कलाकार के रूप में नजर आए मंडल की ओर से पारंपरिक नाटक भक्त पूरनमल का मंचन किया गया इसी नाटक प्रस्तुति में विधायक रजनीश सिंह ने पंजाब केसरी राजा शंखपति का किरदार निभाया इस दौरान उन्होंने मंच पर अभिनय कर लोक कला और ग्रामीण संस्कृति से अपने चुनाव की झलक दिखाई के किरदार में विधायक को देखकर दर्शक भी उत्साहित नजर आए और तालिया से उनका उत्साह बढ़ाया कार्यक्रम में उनका अभिनय आकर्षण का प्रमुख केंद्र विधायक रजनीश सिंह ने कहा कि लोक कला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि हमारी पहचान आस्था और ग्रामीण परंपराओं की विरासत है ऐसे आयोजन नहीं पीढ़ी को अपनी संस्कृति और संस्कारों से जोड़ने का काम करते हैं0
0
Report
बैतूल में अवैध कच्ची शराब के निर्माण-बिक्री पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल जिले में अवैध कच्ची शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रानीपुर थाना पुलिस और चौकी घोड़ाडोंगरी पुलिस की संयुक्त टीम ने झिलपा धाराखोह नदी के आसपास अवैध शराब निर्माण के संभावित ठिकानों पर दबिश दी। तलाशी के दौरान करीब 50 मटकों और 10 बर्तनों में रखी महुआ की लहान बरामद हुई,जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। पुलिस ने अवैध शराब तैयार करने के लिए बनाए गए अड्डों को भी चिन्हित कर उन्हें नष्ट करने की कार्रवाई की है। पुलिस और आबकारी विभाग द्वारा जिलेभर में लगातार अभियान चलाकर कच्ची महुआ शराब बनाने के ठिकानों पर कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही गांव-गांव अवैध रूप से बिक रही देशी और विदेशी शराब के खिलाफ भी पुलिस कार्रवाई कर रही है। अभियान के दौरान कई प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में बारिश के दृश्य सामने, मौसम फिर से सुहाना
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ बारिश के दृश्य0
0
Report
उज्जैन में अनंत चतुर्दशी: गणेश विसर्जन के साथ 10 दिन का उत्सव विदा
Ujjain, Madhya Pradesh:अनंत चतुर्दशी पर बप्पा की विदाई, नम आंखों से गणेश प्रतिमाओं को किया विसर्जित 10 दिन घर में विराजे गणपति को विदा करने घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, शहर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम उज्जैन में गणेश उत्सव आज अनंत चतुर्दशी के साथ समापन की ओर है। गणेश चतुर्थी से शुरू हुए 10 दिवसीय उत्सव के बाद आज श्रद्धालु अपने घरों में विराजित गणपति बप्पा को अंतिम विदाई देने के लिए घाटों और निर्धारित विसर्जन स्थलों पर पहुंच रहे हैं। शहर में सुबह से ही गणेश प्रतिमाओं को लेकर श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। घाटों पर लोग बप्पा की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान कहीं उत्साह नजर आ रहा है तो कहीं अपने आराध्य को विदा करने की भावुक तस्वीरें भी देखने को मिल रही हैं। जिला प्रशासन और नगर निगम की ओर से गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए उज्जैन के प्रमुख घाटों, कुंडों और सप्तसागरों पर व्यवस्थाएं की गई हैं। यहां पूजा के लिए स्थान और पंडाल बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु प्रतिमा का पूजन कर रहे हैं। प्रशासन ने नदी में सीधे प्रतिमा विसर्जन पर प्रतिबंध लगाया है। श्रद्धालु पूजा-अर्चना के बाद गणेश प्रतिमा को प्रतीकात्मक रूप से जल स्पर्श कराकर नगर निगम के कर्मचारियों को सौंप रहे हैं। इसके लिए शहर में 10 से अधिक स्थानों पर नगर निगम के वाहन लगाए गए हैं। इन वाहनों में शहरभर से गणेश प्रतिमाओं को एकत्र किया जा रहा है। इसके बाद नगर निगम की ओर से प्रतिमाओं को केडी पैलेस क्षेत्र की ओर ले जाकर शिप्रा नदी में निर्धारित स्थान पर विसर्जित किया जाएगा। गणेश उत्सव के अंतिम दिन घाटों पर आस्था के साथ भावनाओं का भी संगम दिखाई दे रहा है। जिन बप्पा की 10 दिनों तक घर में स्थापना कर श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्च?aना की, आज उन्हीं को विदा करते समय कई लोगों की आंखें नम नजर आईं। वहीं शहर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी प्रशासन और पुलिस की ओर से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विसर्जन स्थलों पर पुलिस और नगर निगम की टीमें तैनात हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो और गणेश विसर्जन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।0
0
Report
महराजगंज नेशनल हाईवे पर तलवार से केक काटने वाला वीडियो वायरल, पांच आरोपी गिरफ्तार
Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज नेशनल हाईवे पर गाड़ियाँ खड़ी कर लड़कों का तलवार से केक कटाने का वीडियो वायरल पुलिस ने पांच आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल एंकर यूपी के महराजगंज में बीच सड़क पर रीलबाजों का हुड़दंग देखने को मिला है। सिरफिरे युवकों ने नेशनल हाईवे पर गाड़ियाँ पार्क कर ना सिर्फ यातायात नियमों की धज्जियाँ उड़ाईं बल्कि मोटरसाइकिल पर केक रखकर सरेआम तलवार से काटा। राहगीरों की सुरक्षा को ताक पर रखकर कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले इस बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिसके बाद नौतनवा पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पांच आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिए है वी/ओ- मामला महराजगंज जिले के नौतनवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चंडीथान एनएच-24 टोल प्लाजा के पास का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ़ देखा जा सकता है कि किस तरह से ये हुड़दंगी युवक बीच सड़क पर गाड़ियाँ खड़ी कर हंगामा कर रहे हैं। रील बनाने और जन्मदिन मनाने के खुमार में इन युवकों ने न सिर्फ आम जनता की आवाजाही को बाधित किया बल्कि सरेराह तलवार से केक भी काटे है ।हालांकि वीडियो वायरल होते ही महराजगंज की नौतनवा पुलिस एक्शन में आ गई है। पुलिस ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए 5 आरोपी को गिरफ्तार कर शांति भंग में चालान करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है और नियम तोड़ने में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल का एमवी एक्ट के तहत चालान किया गया है।पुलिस की इस सख्त कार्रवाई के बाद सड़क पर स्टंट करने और रील बनाने वालों में हड़कंप मच गया है।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव में बारिश से जनजीवन प्रभावित, DM ने सुरक्षित रहने की अपील जारी
Unnao, Uttar Pradesh:उन्नाव में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित। कल शाम शुरू हुई थी छुटपुट बारिश। आज पूरा दिन लगातार होती रही बरसात। बारिश से काम धंधा ठप, बाहर निकलने से बच रहे लोग। शहरी क्षेत्र समेत ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की भी किल्ल्त। DM घनश्याम मीणा ने जारी की अपील। DM ने सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की जारी की अपील। 29 सितंबर तक बरसात होने की जताई जा रही है संभावना।0
0
Report
छठी मंजिल से गिरकर संत दीपक लोधी की मौत, पुलिस जांच शुरू
Mathura, Uttar Pradesh:छठी मंजिल से गिरकर संत दीपक लोधी की मौत, पुलिस जांच में जुटी मथुरा। थाना वृंदावन क्षेत्र के अंतर्गत केली कुंज से संबंधित 'गुरु कृपा कुंज आश्रम' में रह रहे एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में छत से कूदकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण के रूप में हुई है, जो मूल रूप से जबलपुर (मध्य प्रदेश) के निवासी थे。 प्राप्त जानकारी के अनुसार के अनुसार शुक्रवार सुबह Sarvodaya Hospital (सर्वोदय अस्पताल) से पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति गंभीर घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की। जांच के दौरान पता चला कि सुबह लगभग 10:30 बजे दीपक लोधी आश्रम की चौथी मंजिल की छत से नीचे कूद गए थे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई。 घटना की सूचना मिलते ही थाना वृंदावन पुलिस और फॉरेनसिक टीम मौके पर पहुंची। फॉरेनसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा (पंचनामा) भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है。 इस संबंध में क्षेत्राधिकारी (सीओ) वृंदावन ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। फॉरेंसिक साक्ष्यों और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले की गहनता से जांच की जा रही है तथा नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।0
0
Report
आंगनबाड़ी केंद्रों में मिलन समारोह: वंदना शिवहरे ने महिलाओं को योजनाओं की जानकारी दी
Dholpur, Rajasthan:बाड़ी में आंगनबाड़ी केंद्रों पर मनाया गया मिलन समारोह, बीजेपी मंडल अध्यक्ष रहीं मुख्य अतिथि बाड़ी। नगर के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मिलन समारोह कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल बाड़ी की अध्यक्ष वंदना शिवहरे के नेतृत्व में वार्ड 14 हवेली पाड़ा, वार्ड 15 जाटव बस्ती और वार्ड 18 पाताल देवी मंदिर स्थित तीन केंद्रों पर कार्यक्रम Organized हुए। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में वंदना शिवहरे उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान वंदना शिवहरे ने महिलाओं को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र महिलाओं, गर्भवती माताओं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण और प्रारंभिक शिक्षा में अहम भूमिका निभा रहे हैं। महिलाओं को सरकारी योजनाओं का अधिक लाभ लेने और बच्चों के पोषण पर ध्यान देने का आह्वान किया। समारोह में बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और 3 से 6 वर्ष के बच्चों का प्रवेश उत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम को सफल बनाया। इस अवसर पर वंदना शिवहरे ने सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का स्वागत-सम्मान किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''एक पेड़ मां के नाम'' अभियान के तहत तुलसी सहित अन्य पौधों का वितरण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में महिलाओं और बच्चों को फल, दलिया, चॉकलेट, दूध सहित पोषण सामग्री वितरित की गई। जिसका उद्देश्य पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।0
0
Report
Advertisement
