Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821101

कैमूर में शक पर भीड़ ने महिला को पीटा, पुलिस ने हिरासत में लिया

NJNarendra Jaiswal
Feb 25, 2026 13:35:55
Jasa, Bihar
कैमूर में बच्चा चोर का शक: महिला को ग्रामीणों ने पीटा। संदिग्ध महिला स्कूल के पास तरबूज लेकर बच्चों को बुलाती दिखी, ग्रामीणों ने की हल्की मारपीट, पुलिस ने हिरासत में लिया कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड अंतर्गत मिडिल स्कूल पुसौली में आज एक घटना ने ग्रामीणों में दहशत फैला दी। एक महिला स्कूल के पास तरबूज लेकर बैठी थी और बच्चों को इशारे से बुला रही थी। हाल के दिनों में बच्चा चोरी की कई अफवाहें और घटनाएं फैली होने के कारण ग्रामीण सतर्क थे। उन्होंने महिला को बच्चा चोर समझ कर घेर लिया और पूछताछ शुरू की। महिला कुछ समझा नहीं पा रही थी और संतोषजनक जवाब नहीं दे सकी। गुस्साए ग्रामीणों ने उसकी हल्की पिटाई भी कर दी。 मामला बढ़ता देख ग्रामीणों ने डायल 112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को सुरक्षित रूप से कुदरा थाने पहुंचाया, जहां उसकी पूछताछ जारी है। ग्रामीणों का कहना है कि बच्चा चोरी की घटनाओं के चलते वे डर गए थे और सतर्कता बरती。 पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान और मंशा की जांच की जा रही है। अभी तक कोई बच्चा गायब होने की शिकायत नहीं मिली है。 यह घटना अफवाहों के आधार पर भीड़ द्वारा की गई कार्रवाई का उदाहरण है, जो कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध स्थिति में सीधे पुलिस को सूचित करें, न कि खुद कार्रवाई करें। ऐसी घटनाएं निर्दोषों को परेशान कर सकती हैं।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ASABHISHEK SHARMA1
Feb 25, 2026 15:01:37
Chittorgarh, Rajasthan:कपासन नगरपालिका के विशेष दल ने नगर में अभियान चलाकर प्रतिबंधित पॉलिथीन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। अधिशाषी अधिकारी ललित सिंह देथा के निर्देशानुसार पुराना बस स्टैंड, सुखाड़िया मार्केट, पांच बत्ती, सब्जी मंडी और अन्य बाजार क्षेत्रों में दुकानों व फल-सब्जी विक्रेताओं की जांच की गई। स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा देवी ने बताया कि कार्रवाई के दौरान कुल 7 किलोग्राम पॉलिथीन की थैलियां जब्त की गईं। अभियान दल में स्वास्थ्य जमादार मुकेश कोदली, विजय कोदली, रिया गर्ग सहित सफाई कर्मचारी शामिल रहे। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंधित पॉलिथीन के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
0
comment0
Report
BSBhanu Sharma
Feb 25, 2026 15:01:22
Dholpur, Rajasthan:पशु क्रूरता अधिनियम के तहत सरमथुरा पुलिस की कार्रवाई ,कट्टीघर जा रही एक पिकअप गाडी को जब्त कर दो पशु तस्करों को किया गिरफ्तार , पिकअप गाड़ी में भरे कुल 5 (भैंस) पशुओं को कराया मुक्त , गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर हाईवे पर खाटूश्याम कॉलेज मोड के पास की गई कार्रवाई , थानाधिकारी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई कार्रवाई सरमथुरा , धौलपुर न्यूज सरमथुरा पुलिस द्वारा इन दिनों अवैध पशुओं का परिवहन एवं क्रूरता करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सरमथुरा थाना पुलिस ने गश्त के दौरान कार्रवाई करते हुए अवैध पशुओं (भैंस) से भरी एक पिकअप गाड़ियों को जब्त कर 2 पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। जो कि पशुओं को अवैध रूप से मध्यप्रदेश से यूपी कट्टी घर ले जा रहे थे । सरमथुरा थानाधिकारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एमपी की तरफ से एक पिकअप गाडी में अवैध रूप से पशुओं को भरकर ले जाया जा रहा है। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने हाईवे पर खाटू श्याम कॉलेज मोड़ के पास पिकअप गाड़ी को रुकवाकर जांच की गई। जिसमे वाहन मालिक द्वारा गाड़ी में भैंस एवं पड्डाओं को बेरहमी क्रूरता पूर्वक भरकर अवैध रूप ले जाया जा रहा हैं। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 5 पशु (भैंस) को मुक्त करवाकर एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर लिया हैं। और 2 पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया । थाना प्रभारी हरेन्द्र सिंह ने बताया कि भविष्य में भी पशु क्रूरता करने वालों के खिलाफ धरपकड़ अभियान जारी रहेगा । एवं आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता मौजूद रहा ।
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 25, 2026 15:00:14
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग पुलिस ने सिंथेटिक हीरोइन चिट्टा के साथ 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया है आरोपियों के पास से लगभग 6.89 ग्राम सिंथेटिक हीरोइन चिट्टा बरामद किया गया है जिसकी कीमत लगभग 1 लाख 48 हजार 500 ₹ आंकी गई है तो वहीं आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है दरअसल दुर्ग पुलिस को सूचना मिल रही थी की सिंथेटिक हीरोइन चिट्टा बेचने का काम कुछ युवक कर रहे हैं इसी बीच छावनी थाने की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बैकुंठ धाम के पास कुछ युवक खड़े होकर सिंथेटिक हेरोइन बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे है इसके बाद मौके पर छावनी थाने की पुलिस पहुंची और घेराबंदी कर चार युवकों को धर दबोचा युवकों के पास से 6.89 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया गया जिसकी कीमत 1 लाख 48 हजार 500 ₹ आंकी गई है फिलहाल पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है तो वहीं जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 14:47:55
Barabanki, Uttar Pradesh:बाराबंकी : रामनगर क्षेत्र में बुढ़वल शुगर मिल के निकट स्थित चंदेल कोल्ड स्टोरेज में आलू भंडारण का कार्य तेज हो गया है। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक किसान और व्यापारी अपने आलू को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज पहुंच रहे हैं। आलू की खुदाई के बाद किसान अब अपने उत्पाद को सुरक्षित रखने के लिए कोल्ड स्टोरेज का उपयोग कर रहे हैं। इस कोल्ड स्टोरेज की कुल भंडारण क्षमता लगभग 1,20,000 बोरी है। कोल्ड स्टोरेज परिसर में मजदूर ट्रॉलियों और अन्य वाहनों से आलू उतारकर मशीनों की सहायता से ऊपरी चैंबरों तक पहुंचा रहे हैं। कर्मचारी रंजीत कुमार लेथ मशीन का उपयोग कर आलू को व्यवस्थित रूप से ऊपर पहुंचाने का काम कर रहे हैं। भंडारण कार्य को समय पर पूरा करने और किसानों को असुविधा से बचाने के लिए दर्जनों कर्मचारी दिन-रात कार्यरत हैं। कोल्ड स्टोरेज प्रबंधन के अनुसार, यहां दो चैंबर हैं, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता लगभग 60,000 बोरियों की है। इस प्रकार, कुल 1,20,000 बोरियों तक आलू सुरक्षित रखा जा सकता है। किसानों और व्यापारियों से 1 क्विंटल आलू के भंडारण के लिए प्रति बैग लगभग 135 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। कोल्ड स्टोरेज में लेखा-जोखा और भंडारण व्यवस्था का कार्य मुंशी रमेश कुमार और सौरभ वर्मा द्वारा संभाला जा रहा है। भंडारण सीजन शुरू होने के साथ ही परिसर में किसानों की भीड़ लगातार बढ़ रही है। स्थानीय किसानों का मानना है कि सुरक्षित भंडारण सुविधा से उन्हें भविष्य में अपने उत्पाद का बेहतर बाजार मूल्य मिलेगा, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार की उम्मीद है।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Feb 25, 2026 14:47:05
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी के शहपुरा में पुलिस ने अवैध धमाका करने पर दर्ज की एफआईआर डिण्डौरी में शहपुरा पुलिस ने अवैध ब्लास्टिंग करने के आरोप में की बड़ी कार्रवाई । पुलिस ने प्रोजेक्ट मैनेजर सहित 5 लोगों को आरोपी बनाते हुए दर्ज की एफआईआर ,पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार। आपको बता दें कि बिलगढ़ा बांध में जल निगम की योजना की आड़ में संवेदनशील बांध क्षेत्र में अवैध ब्लास्टिंग की जा रही थी।निर्मాణ एजेंसी के ठेकेदारों बिना अनुमति बिना पुलिस को सूचना दिए किया था धमाका, विस्फोटक विभाग, पुलिस और प्रशासन को बिना बताए बारूद का इस्तेमाल। पुलिस ने कम्पनी जयपुर के प्रोजेक्ट मैनेजर अनिल कैथ, ब्लास्टर दीपक बाजपेई समेत 5 पर विस्फोटक अधिनयम की धाराओं के तहत हुआ केस दर्ज। दो फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई है। बालाघाट से पहुंची टीम ने मौके से 6 जिंदा विस्फोटक भी बरामद किए हैं ।
0
comment0
Report
SMSandeep Mishra
Feb 25, 2026 14:46:40
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी में स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ दफ्तर के सामने खेतश्वर राजस्थान स्वीट्स में एक्सपायरी डेट की खाद्य सामग्री बेचे जाने का मामला सामने आया है। दुकान से ग्राहकों को नामी कम्पनियों की खाद्य सामाग्री धड़ल्ले से बेची जा रही थी। जब Zee मीडिया ने खाद्य विभाग को मामले की जानकारी के लिए निरीक्षक प्रभा तेकाम को कॉल किया तो उन्होंने कॉल रिसीव ही नही किया। हमने मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर को फोन पर जानकारी दी। तब कलेक्टर के निर्देश पर कहीं जाकर खाद्य निरीक्षक मौके पर पहुंची और कैमरा बन्द करने की बात कहने लगी। आपको बता दें कि जिला मुख्यालय में लंबे समय से खाद्य विभाग के अधिकारी की लापरवाही देखने मिल रही है। बताया जा रहा है कि कार्रवाई करने पहुंचीं अधिकारी की प्रतिक्रिया से साफ़ झलक रहा था कि वे किस तरह कलेक्टर के दबाव और मजबूरी में कार्रवाई करने आई थीं। बहरहाल दुकान से भारी मात्रा में एक्सपायरी डेट की सामग्री जब्त की गई。
0
comment0
Report
DSDeepesh shah
Feb 25, 2026 14:45:36
Vidisha, Madhya Pradesh:शमशाबाद थाना क्षेत्र में परसो रात पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लोग जंगल क्षेत्र में अवैध रूप से शिकार करने के उद्देश्य से घूम रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बंदूकें बरामद की हैं। साथ ही हिरण प्रजाति के एक जंगली जानवर का शिकार किया जाना भी सामने आया है। मामले में बीएनएस की विविध धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी आरोपियों से पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अवैध शिकार के मामलों में सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी。
0
comment0
Report
HSHITESH SHARMA
Feb 25, 2026 14:45:16
Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है जहां चोरी किये गए 31 वाहनों का खुलासा करते हुए दुर्ग पुलिस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है तीनों में 1 आरोपी रायपुर और 02 जशपुर के रहने वाले हैं दरअसल पिछले कुछ दिनों से भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य गेट से लगातार वाहन चोरी हो रहे थे इसके बाद दुर्ग पुलिस ने विशेष टास्क टीम बनाकर वाहन चोरी की विवेचना शुरू की इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए जिसमें संदिग्ध युवक दिखाई दिया तकनीकी साक्ष के आधार पर दुर्ग पुलिस ने जशपुर कुनकुरी के रहने वाले मनोज राम को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ की गई तो मनोज राम ने अपने 02 साथी पापा राव और रामसेवक प्रजापति का नाम बताया इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ पे पता चला कि वाहन चोरी का मुख्य मास्टरमाइंड पापा राव है जो कि भोपाल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा धारी है पापा राव सिर्फ होंडा शाइन जैसी दोपहिया वाहन को ही निशाना बनाता था फिलहाल दुर्ग पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से 31 वाहन जप्त किए हैं जिनकी कीमत 31 लाख रुपए आंकी गई है फिलहाल तीनों ही आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेजने की तैयारी की जा रही है.
0
comment0
Report
Feb 25, 2026 14:43:17
Faridpur, Uttar Pradesh:फरीदपुर बरेली। नगर के मोहल्ला साहूकारा स्थित गौमुखी नाथ शिव मंदिर पर रविवार को वक्त गणों द्वारा विधिवत हवन पूजन कर माता नवदुर्गा एवं खाटू श्याम बाबा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में मौजूद अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा भजन कीर्तन किया गया जिसमें संपूर्ण वातावरण भक्ति मय हो गया। मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत भक्तगणों द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नगर के भक्तगणों ने सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण किया। बरेली कैंट विधायक संजीव अग्रवाल ने भी मंदिर पर पहुंचकर पूजा अर्चना की। मोहल्ला साहूकारा में स्थित प्राचीन गौमुखी नाथ शिव मंदिर पर अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा खाटू श्याम बाबा एवं माता नवदुर्गा की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करने का संकल्प लिया था उसी को लेकर अग्रवाल समाज के लोगों द्वारा रविवार को बाबा खाटू श्याम एवं मां नवदुर्गा का भव्य श्रृंगार कर उन्हें बग्गी में विराजमान कर नगर में भव्य निशान शोभायात्रा निकाली गई थी और नगर के प्रमुख मंदिरों का भ्रमण कराया गया था। सोमवार को सुबह बड़ी संख्या में भक्तगणों ने गोमुखी नाथ शिव मंदिर पर पहुंचकर आचार्य द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हेतु हवन पूजन कर मूर्ति को मंदिर परिसर में विराजमान कराया गया। और भक्तगणों द्वारा पूजा अर्चना की गई। इसके उपरांत विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया था जिसमें बड़ी संख्या में नगर के भक्तगणों ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। शाम को मंदिर पर भव्य भजन कीर्तन कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें अग्रवाल समाज एवं नगर के बड़ी संख्या में भक्ति गणो ने शामिल होकर खाटू श्याम बाबा माता रानी एवं भोलेनाथ के सुंदर-सुंदर भजन गाए गए जिससे संपूर्ण वातावरण भक्ति में हो गया। इसके उपरांत आरती कर लोगों को प्रसाद वितरण किया गया।
0
comment0
Report
RJRahul Joshi
Feb 25, 2026 14:37:23
Kota, Rajasthan:रामगंजमंडी, कोटा रामगंजमंडी मंडी में किसानों का विरोध सरसों के सैंपल को लेकर दिया ज्ञापन नियमों के उल्लंघन का किसानों ने लगाया आरोप मंडी secretary ने बुलाई किसानों-व्यापारियों की बैठक, रामगंजमंडी कृषि उपज मंडी में सरसों के सैंपल को लेकर किसानों ने विरोध जताया है। भारतीय किसान संघ ने मंडी सचिव को ज्ञापन देकर आरोप लगाया कि व्यापारी सैंपल के नाम पर किसानों के ढेर से सरसों निकाल रहे हैं और तय नियमों का पालन नहीं कर रहे। कोटा जिला कृषि विपणन प्रमुख प्रहलाद धाकड़ ने बताया कि 15 फरवरी 2026 को आदेश जारी किया गया था कि व्यापारी यदि सैंपल लेते हैं तो पहले उतनी ही मात्रा में सरसों वापस ढेर में डालनी होगी। लेकिन कुछ दिनों बाद फिर से बिना सरसों डाले ही ढेर से सैंपल लेने का सिलसिला शुरू हो गया। किसानों का कहना है कि तेल जांच के नाम पर सरसों ली जा रही है और उसके बाद कोई पर्ची भी नहीं दी जाती। मामले को लेकर मंडी सचिव ने किसानों और व्यापारियों की बैठक बुलाई। बैठक में व्यापार संघ अध्यक्ष मुकेश धाकड़ सहित किसान और व्यापारी मौजूद रहे, जहां निर्णय लिया गया कि अब सरसों का सैंपल नहीं लिया जाएगा।
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Feb 25, 2026 14:37:01
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा जिले में गांव-गांव में खुली शराब दुकानों से परेशान महिलाओं ने जिला मुख्यालय पहुंच कर इन शराब दुकानों को बंद करवाने की गुहार लगाई. इन महिलाओं में अधिकांश लाडली बहना योजना की हितग्रাহী हैं. उनका कहना है कि उनके बेटे और पति शराब पीने के लिए उनका पैसा छुड़ा लेते हैं, नहीं देने पर मारपीट करते हैं. शराबखोरी से परिवार की आर्थिक स्थिति बिगड़ रही है और मानसिक रूप से महिलाएं परेशान हैं. पिछले एक सप्ताह से लाडली बहनें शराबखोरी के खिलाफ जिला मुख्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करा रही हैं. उनकी मांग है कि अवैध शराब बिक्री पर सख्त कार्रवाई हो और अधिकृत ठेके को गांव की आबादी से दूर शिफ्ट किया जाए. रणगांव, इटवा माल आदि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं ने ज्ञापन सौंपकर प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की. महिलाएं कहती हैं कि सरकार पैसा दे रही है, पर शराबखोरी की आदतों से उनके बेटे और पति उनका पैसा छीन लेते हैं. गांव में वैध और अवैध शराब खुले आम बिक रही है. गांव में पति पैसा छीनकर शराब पी जाते हैं और हमें मारते हैं. अपर कलेक्टर केआर बड़ोले ने कहा कि महिलाओं की शिकायत प्राप्त हुई है. संबंधित विभाग को जांच के निर्देश दिए गए हैं. अवैध शराब बिक्री पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top