Back
भभुआ में जेसीबी चालक की मौत, पानी भरे गड्ढे में गिरकर घटनास्थल पर मौत
NJNarendra Jaiswal
Oct 17, 2025 06:35:06
Jasa, Bihar
भभुआ में सड़क हादसे में एक युवक की मौत
जेसीबी चला कर लौट रहे युवक की बाइक अनियंत्रित होकर बिजली खंभे से टकराई, पानी भरे गड्ढे में गिरने से मौके पर हुई मौत, ग्रामीणों ने आर्थिक सहायता मांगी。
कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र के खनाव छलका के पास गुरुवार की देर रात हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक जेसीबी चलाने का काम करता था और काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। रास्ते में बाइक अनियंत्रित हो गई और बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सीधे सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई。
शुक्रवार की सुबह जब स्थानीय ग्रामीणों की नजर पानी भरे गड्ढे में पड़ी, तो उन्हें वहां एक युवक का शव दिखा। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी। सूचना मिलते ही भभुआ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को पानी के अंदर से बाहर निकाला गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया。
मृतक की पहचान हरिहरपुर गांव निवासी नीति राम के 21 वर्षीय पुत्र अजीत कुमार के रूप में हुई है। घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार अजीत बहुत ही गरीब परिवार से था और परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।
ग्रामीण अक्षय कुमार ने बताया कि अजीत मेहनती और शांत स्वभाव का लड़का था, जो अपने परिवार का सहारा था। उन्होंने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मांग की है कि पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि परिवार के भरण-पोषण में मदद मिल सके।
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर है。
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
42
Report
43
Report
102
Report
SSSHAILENDAR SINGH THAKUR
FollowDec 07, 2025 08:07:3517
Report
DKDebojyoti Kahali
FollowDec 07, 2025 08:06:1638
Report
49
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 07, 2025 08:04:5969
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 07, 2025 08:04:4633
Report
BSBHUPENDAR SINGH SOLANKI
FollowDec 07, 2025 08:04:1579
Report
RNRajesh Nilshad
FollowDec 07, 2025 08:03:5568
Report
DSDM Seshagiri
FollowDec 07, 2025 08:03:4046
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowDec 07, 2025 08:02:3252
Report
HGHarish Gupta
FollowDec 07, 2025 08:02:2173
Report
RSRajkumar Singh
FollowDec 07, 2025 08:01:5850
Report
JPJitendra Panwar
FollowDec 07, 2025 08:00:5022
Report