icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

सहारनपुर में इमारत ढहाने के दौरान 15-20 फुट गहरा कुआँ मिला, ASI का निरीक्षण संभव

Noida, Uttar Pradesh:ये नेशनल से ड्रैग करें सहारनपुर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में बने दो मंज़िला इमारत को शनिवार को तोड़ा जा रहा था। पोकलेन मशीन मंगाई गई, एक हिस्से में आकर मशीन ने भी काम करना बंद कर दिया। इसके बाद दूसरी मशीन मंगाई गई और फर्श को तोड़ा जाने लगा, जिस पर फर्श नहीं टूट रही थी। काफ़ी कोशिशों के बाद जब भी इसे तोड़ा गया तो उसके नीचे लगभग 15-20 फ़ीट गहरा एक कुआँ मिला। 4 फुट गोलाकार गोलाई है। प्रशासन के मुताबिक आर्कियोलॉजिकल सर्वे ऑफ़ इंडिया द्वारा भी इसका निरीक्षण कराया जाएगा; इसके अलावा हिन्दूवादी संगठनों ने पहले ही कहा था कि यहाँ मंदिर था और वहाँ था जिसके ऊपर मस्जिद बनायी गई है。
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report
Advertisement

निर्जला वास्कले मौत: परिजनों ने हाईवे चक्काजाम कर पुलिस पर लापरवाही का आरोप

Noida, Uttar Pradesh:बड़वानी-पानसेमल के कन्या शिक्षा परिसर में 9 वीं कक्षा की छात्रा निर्जला वास्कले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों का फूटा आक्रोश, परिजनों ने सेंधवा-खेतिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर पुलिस पर जांच में लापरवाही के लगाए गम्भीर आरोप मृतिका के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए छात्रावास के कर्मचारियों पर भी खड़े किए सवाल। पानसेमल के कन्या शिक्षा परिसर में 9वीं कक्षा की छात्रा निर्जला वास्कले की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से कल लटका मिला था। घटना के बाद आज परिजनों ने सेंधवा-खेतिया स्टेट हाईवे पर चक्काजाम कर दिया और पुलिस पर जांच में लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतिका के पिता का कहना है कि उनकी बेटी की मौत दोपहर करीब साढ़े 3 बजे हो गई थी लेकिन परिवार को करीब 5:30 बजे सूचना दी गई। अस्पताल पहुंचने पर बेटी मृत अवस्था में मिली। परिजनों का आरोप है कि जब वे हॉस्टल पहुंचे तो जिस कमरे में बेटी का शव लटका मिला था वहां पंखा चालू था और कमरे में करीब 8 से 10 बालिकाएं बैठी थीं। उनका कहना है कि पुलिस को घटनास्थल को सुरक्षित कर कमरे को सील करना चाहिए था लेकिन ऐसा नहीं किया गया। मृतिका के पिता ने बेटी की हत्या की आशंका जताते हुए छात्रावास के कर्मचारियों की भूमिका की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल परिजन निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सड़क पर हैं अब देखना होगा कि पुलिस जांच में मौत की असली वजह क्या सामने आती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कम्युनिटी किचन फौरन शुरू करने के निर्देश

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय के सांसद सह केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह इन दिनों अपने संसदीय क्षेत्र में है और लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर लोगों से मिल रहे हैं। साथ ही साथ पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक भी कर रहे हैं। इसी करी में आज वह तेघड़ा अनुमंडल परिसर में तेघड़ा एवं बछवारा प्रखंड के पदाधिकारी के साथ समीक्षा बैठक की। जिसमें पदाधिकारी की लापरवाही पर सांसद गिरिराज सिंह खासे नाराज दिखे तथा उन्होंने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं के निवारण में देरी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी पदाधिकारी इसे प्राथमिकता से लें। जिन जगहों पर कम्युनिटी किचन की व्यवस्था अब तक नहीं की गई है वहां अभिलंब कम्युनिटी किचन पशुओं के लिए चारे एवं नाव की व्यवस्था होनी चाहिए। जिससे कि आवागमन सहज हो सके । साथ ही साथ उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि अगर कहीं किसी प्रकार की परेशानी सामने आती है तो स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं तेघरा के एसडीओ से लोग डायरेक्ट संपर्क कर अपनी समस्या बता सकते हैं और पदाधिकारी के द्वारा उसका जल्द निवारण भी किया जाएगा । गौरतलब है कि बछवारा प्रखंड के चमथा बिशनपुर दादूपुर समेत कई इलाके गंगा के बाढ़ से प्रभावित हैं वहीं तेघरा प्रखंड के भी रात गांव निपानिया मथुरापुर भगवानपुर चक्की सहित एक बड़ी आबादी बाढ़ का दंश झेल रही है। खासकर केंद्रीय मंत्री ने कम्युनिटी किचन को अभिलंब शुरू करने के लिए निर्देशित किया है और लाइटिंग की व्यवस्था भी सुचारु करने के लिए निर्देश दिए गए हैं । बैठक में तेघरा के विधायक रजनीश कुमार एवं बछवारा के विधायक सुरेंद्र मेहता भी शामिल थे साथ ही साथ तगड़ा के एसडीओ नीरज सिंहा एवं दोनों ही प्रखंड के सभी आला पदाधिकारी बैठक में शामिल थे ।
0
0
Report

पटना में बाढ़ से स्थिति भयावह, मीसा भारती ने सरकार पर फेल आरोप

Patna, Bihar:राजद सांसद मीसा भारती बाढ़ को लेकर कहा मैं भी अपने इलाकों का निरीक्षण करने गई थी हालत काफी खराब है काफी पानी आया है लेकिन बिहार सरकार पूरे मामले में फेल हो गई है उन्होंने कहा कि सरकार को पहले से पता था उसके बावजूद सरकार ने कोई भी काम नहीं किया लोगों को राहत नहीं मिल पा रहा है लोग परेशान है। किसानों का अनाज डूब चुका है लेकिन सरकार कुछ नहीं कर पा रही है लोग परेशान है सरकार को पहले से इंतजाम करना चाहिए हमारे लोकसभा क्षेत्र में भी स्थिति काफी खराब है और अब तो स्थिति यह भी है कि बाढ़ के साथ-साथ जंगली सुअर को भी कर सकते हैं आतंक बढ़ गया है।
0
0
Report

गंगा जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ पीड़ितों के लिए कम्युनिटी किचन शुरू करने के निर्देश

Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक तरफ जहां लगातार गंगा के जलस्तर में वृद्धि के बाद हालात बिगड़ते जा रहे हैं तो वहीं स्थानीय सांसद गिरिराज सिंह भी स्वयं पूरे हालात की मॉनीटरिंग कर रहे हैं । और लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं से रूबरू होकर उनके निवारण का उपाय कर रहे हैं । इसी कड़ी में आज केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह बलिया पहुंचे थे जहां उन्होंने बाढ़ पीड़ित लोगों से मुलाकात की एवं आश्रय स्थल पर तत्काल कम्युनिटी किचन सहित पशु चारे एवं मेडिकल सुविधा मुहैया कराने के लिए पदाधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष जहां-जहां भी कम्युनिटी किचन चल रहे थे वह सारे कम्युनिटी किचन आज से ही शुरू कर दिए जाएंगे प्रशासन को इसके लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि उम्मीद की जा रही है कि अगले दो से तीन दिनों में हालात पूरी तरह नियंत्रण में होंगे और गंगा के जलस्तर में भी कमी आ जाएगी। लेकिन उन्होंने लोगों से अपील की है कि किसी भी परिस्थिति में पैनिक होने की आवश्यकता नहीं है सरकार एवं जिला प्रशासन लोगों की समस्याओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं रही है और उसके निवारण का भी उपाय कर रही है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top