icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

अमेठी: इलाज के दौरान 60 वर्षीय महिला की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - इलाज के दौरान 60 वर्षीय महिला की मौत से संजय गांधी अस्पताल में हंगामा। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकीय स्टाफ पर लापरवाही का लगाया गंभीर आरोप। इलाज के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत कुछ देर बाद अस्पताल ने मौत की दी जानकारी। मौत की खबर मिलते ही आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में किया जमकर हंगामा। परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की उठाई मांग। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने भारी पुलिस बल के साथ संभाली स्थिति। लापरवाही के आरोपों की पुष्टि के साथ मामले की जांच में जुटी पुलिस。 मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के संजय गांधी अस्पताल का मामला।
0
0
Report
Advertisement

नई मंडी घड़साना में किसानों का आंदोलन तीसरे दिन भी जारी, बाजार बंद

Sri Ganganagar, Rajasthan:एंकर_ श्रीगंगानगर जिले के नई मंडी घड़साना में सिंचाई पानी की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन 19 वें दिन भी लगातार जारी है। आंदोलन के समर्थन में घड़साना का बाजार तीसरे दिन भी पूरी तरह बंद रहा। किसानों के समर्थन में अब सब्जी मंडी के व्यापारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। सब्जी बाजार भी पूरी तरह बंद रहा। व्यापारियों ने कहा कि जब तक किसानों की मांगों का समाधान नहीं होता, तब तक सब्जी मार्केट बंद रखने का निर्णय लिया गया है। दूसरी ओर किसान अपनी मांगों को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। बाजार बंद रहने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां प्रभावित हुई हैं और आम लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आंदोलन को देखते हुए पुलिस-प्रशासन भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। अब किसानों और प्रशासन के बीच समाधान को लेकर सभी की नजरें आगामी कदम पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

पोझा पंचायत में पीएम आवास सूची से गरीब आदिवासियों के नाम कटने पर हंगामा

Jamui, Bihar:जमुई चकाई प्रखंड के पोझा पंचायत अंतर्गत दुम्मा स्थित पंचायत सरकार भवन में रविवार को प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर आयोजित बैठक में ग्रामीणों का भारी आक्रोश देखने को मिला। मुखिया मो. अब्बास अंसारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ग्रामीणों ने जियो टैगिंग के बावजूद अंतिम सूची से नाम गायब होने पर जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे तालों टुडू, बड़की सोरेन, सीता सोरेन, जैनुल अंसारी, बबीता मुर्मू का आरोप है कि कच्चे व फूस के मकानों में रहने वाले निर्धन आदिवासी परिवारों को दरकिनार कर दिया गया है। तत्कालीन कर्मियों ने बिना स्थलीय सत्यापन किए बंद कमरे में बैठकर रिपोर्ट तैयार कर दी, जिससे दोमंजिला पक्के मकान, चारपहिया वाहन, ट्रैक्टर और संपन्न लोगों के नाम सूची में दर्ज हो गए। मामले पर तीखा प्रहार करते हुए पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र कुमार पासवान ने कहा कि अधिकारियों व आवास के दलालों की मिलीभगत से 80 प्रतिशत गरीब परिवारों के नाम काट दिए गए हैं। वहीं दूसरी ओर सरकारी कर्मियों और पूर्व में दो से तीन बार लाभ ले चुके लोगों के नाम दोबारा शामिल कर दिए गए हैं। उन्होंने बीडीओ से निष्पक्ष कमेटी गठित कर धरातल पर दोबारा जांच कराने और अपात्रों को बाहर करने की मांग की। मुखिया मो. अब्बास अंसारी ने भी माना कि वास्तविक जरूरतमंद छूटे हैं, जिन्हें जोड़ा जाना चाहिए। उधर बीडीओ मनीष आनंद ने बताया कि 2600 जियो टैग में से 1763 नाम आए हैं। पूरे डाटा की निष्पक्ष जांच कराई जाएगी और किसी भी अपात्र को लाभ नहीं मिलने दिया जाएगा। बैठक में पंचायत सचिव धीरज कुमार वर्मा, आवास सहायक नवीन कुमार, उप मुखिया पंकज चौधरी व कई वार्ड सदस्य उपस्थित थे।
0
0
Report

बेतिया के पहाड़ी नदियों ने मची तबाही, पानी घरों में घुसा, सड़कों पर जलभराव

Bettiah, Bihar:बेतिया से बड़ी खबर है जहाँ पहाड़ी नदियों ने भी रौद्र रूप धारण कर लिया है गौनाहा में पहाड़ी मनियारी नदी कहर बरपा रही है जिससे कई गांव में पानी घुस गया है सड़क संपर्क भंग हो गया है नदी का जलस्तर बढ़ने से कुकरा और मझरिया गांव के सड़क पर पानी फैल गया है ग्रामीणों के आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है एक बाइक सवार युवक को बहुत ही कड़ी मशक्कत कर स्थानीय लोगो ने बचाया तो वहीं कई घरों में पानी घुस गया है पहाड़ी नदी मनिहारी का जलस्तर बढ़ने से कुकूरा और मझरिया गांव में लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है ग्रामीणों का कहना है की हर साल बाढ़ में हम लोग परेशान होते हैं लेकिन सरकार ना गांव की सड़क सही कर रही है और ना ही बाढ़ का स्थाई निदान कर रही है
0
0
Report
Advertisement

पटेल की 150वीं जयंती पर धौलपुर में 5 किमी फिटनेस दौड़

Dholpur, Rajasthan:सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित खेल कार्यक्रमों के तहत पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में 5 किलोमीटर मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन एवं वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में आयोजित मैराथन का उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों में शारीरिक फिटनेस, अनुशासन एवं टीम भावना को बढ़ावा देने के साथ आमजन को स्वस्थ एवं नशा-mुक्त जीवनशैली तथा साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करना रहा। मैराथन का शुभारंभ वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा द्वारा पचगांव पुलिस चौकी से हरी झंडी दिखाकर किया गया। मैरेथन में पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए निर्धारित 5 किलोमीटर के मार्ग पर दौड़ लगाई। प्रतिभागियों ने पुलिस लाइन, जगदीश तिराहा एवं कलेक्ट्रेट के सामने से होते हुए गुलाब बाग पहुंचकर मैराथन पूरी की। मैराथन के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने आमजन को नियमित व्यायाम एवं खेल गतिविधियों से जुड़ने, नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। पुलिस विभाग द्वारा इस आयोजन के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। मैराथन के समापन के पश्चात उपस्थित पुलिस जवानों एवं प्रतिभागियों को साइबर अपराध जागरूकता की शपथ दिलाई गई। सभी ने स्वयं साइबर अपराधों के प्रति सजग एवं सतर्क रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं आमजन को भी साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। जिला पुलिस द्वारा आमजन को संदेश दिया गया कि साइबर अपराध से बचाव के लिए किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, PIN एवं बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें तथा साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। स्वास्थ्य, अनुशासन, नशा-मुक्त जीवन, साइबर सुरक्षा एवं सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ आयोजित यह मैराथन जिला पुलिस धौलपुर की एक सार्थक पहल रही। पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की उत्साहपूर्ण भागीदारी से कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान थानाधिकारी थाना कोतवाली रामकिशन यादव, थानाधिकारी थाना निहालगंज देवेन्द्र शर्मा, पुलिस लाइन एल.लो. मोहन सिंह, हवलदार मेजर जसराम सिंह सहित बड़ी संख्या में पुलिस, आरएसी एवं सीएलजी व पुलिस मित्र शामिल रहे
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top