icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कुलदीप इंदौरा का डबल इंजन सरकार पर हमला: गेंहूं खरीदी में विफलता से किसान

Jaipur, Rajasthan:श्रीगंगानगर -सांसद कुलदीप इंदौरा बरसे डबल इंजन सरकार पर गेंहूँ की ख़रीद नहीं होने पर जताया गहरा दुख इंदौरा बोले,भीषण गर्मी में अन्नदाता है आंदोलित न राज्य सरकार सुध ले रही न केंद्र सरकार किसान खून के आंसू रोने पर मजबूर : कुलदीप इंदौरा किसान कैसे अपना कर्ज चुकायेंगे ये बड़ा सवाल बारदाने तक की व्यवस्था कर पाने में सरकार नाकाम 30 जून तक होती थी हमेशा गेंहूँ की ख़रीद पर इस बार 31 मई को ही ख़रीद हो जायेंगी बंद सरकार के पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन तक नहीं हो रहा डबल इंजन सरकार ने संवेदनहीनता की पार की हदें कुलदीप इंदौरा ने राज्य और केंद्र से की माँग किसानों की जल्द लें सुध नहीं तो होगा बड़ा आंदोलन
0
0
Report

3AC में चूहों ने यात्री का बैग काटा; रेलवे को 15 हजार क्षतिपूर्ति का आदेश

Katni, Madhya Pradesh:ट्रेन में चूहों ने कुतरा बैग तो रेलवे पर लगा जुर्माना: कटनी उपभोक्ता फोरम का ऐतिहासिक फैसला, कहा- 'यह सेवा में घोर लापरवाही' 3 AC कोच में सफर कर रहे यात्री के कपड़े और बैग हुए थे नष्ट, कोर्ट ने रेलवे को दिया 15 हजार रुपये क्षतिपूर्ति का आदेश कटनी जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोषण आयोग कटनी ने उपभोक्ता अधिकारों के संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक और नजीर बनने वाला फैसला सुनाया है। आयोग ने ट्रेन यात्रा के दौरान सह-यात्री के रूप में मौजूद चूहों द्वारा एक यात्री के बैग और कपड़ों को कुतरे जाने को 'सेवा में घोर लापरवाही' (Deficiency in Service) माना है। इस कृत्य के लिए रेलवे प्रशासन को सीधे तौर पर उत्तरदायी ठहराते हुए आयोग ने पीड़ित यात्री को कुल 15 हजार रुपये क्षतिपूर्ति प्रदान करने का कड़ा आदेश जारी किया है। वी ओ 1 कटनी नगर की आदर्श कॉलोनी के निवासी विपिन दुबे ने 17 फरवरी वर्ष 2020 में कटनी से कल्याण (मुंबई) स्टेशन तक की यात्रा के लिए वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (3 AC) में आरक्षण कराया था। प्रीमियम श्रेणी का टिकट होने के कारण यात्री एक सुरक्षित और आरामदायक सफर की उम्मीद कर रहा था। यात्रा के दौरान उन्होंने अपने सामान को सीट के नीचे नियत व सुरक्षित स्थान पर रखा था। सफर के मध्य जब उन्होंने अचानक नीचे देखा, तो उनके होश उड़ गए। चूहों ने उनके बैग को बुरी तरह कुतर दिया था, जिससे बैग में रखे कीमती वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई थी। सफर के दौरान ही पीड़ित यात्री विपिन दुबे द्वारा तत्समय रेलवे के संबंधित अधिकारियों और टीटीई से लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी। उम्मीद थी कि रेलवे इस पर त्वरित कार्रवाई करेगा, किंतु प्रशासन की ओर से कोई संवेदनात्मक या संतोषजनक कार्रवाई नहीं की गई। रेलवे के इस उदासीन रवैये से तंग आकर, अंततः न्याय की आस में पीड़ित ने जिला उपभोक्ता फोरम की शरण ली। मामले की विस्तृत सुनवाई करते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कटनी ने रेलवे की तमाम दलीलों और तकनीकी बहानों को सिरे से खारिज कर दिया। आयोग ने अपने आदेश में बेहद तल्ख टिप्पणी करते हुए स्पष्ट कहा "रेलवे प्रशासन यात्रियों से निर्धारित शुल्क और प्रीमियम किराया वसूलने के बाद उन्हें एक सुरक्षित, स्वच्छ और गरिमापूर्ण यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने के अपने विधिक दायित्व से विमुख नहीं हो सकता। वीआईपी या एसी क्लास की यात्रा के दौरान चूहों की मौजूदगी और सामान का नुकसान होना सीधे तौर पर सेवा में कमी को दर्शाता है। इसके कारण उपभोक्ता को भारी मानसिक, शारीरिक एवं आर्थिक संताप से गुजरना पड़ा है, जिसकी भरपाई रेलवे को करनी ही होगी।" आयोग ने पीड़ित यात्री के पक्ष में 22 मई 2026 को फैसला सुनाते हुए रेलवे को आदेशित किया है कि वे आदेश के कड़ाई से पालन के तहत निम्नलिखित भुगतान सुनिश्चित करें 1 मानसिक एवं शारीरिक क्षति ₹5,000/, वाद व्यय (न्यायालयीन कानूनी खर्च) ₹5,000/-, क्षतिग्रस्त सामान और कपड़ों का मुआवजा ₹5,000/- कुल 15000 देने के आदेश दिए हैं। प्रभावी पैरवी ने दिलाई सफलता, विधिक गलियारों में चर्चा इस अत्यंत चर्चित और जनहित से जुड़े मामले में आवेदक विपिन दुबे की ओर से शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता मौसुफ बिट्टू एवं अधिवक्ता प्रमोद तिवारी ने सशक्त और प्रभावी पैरवी की। उपभोक्ता अदालत में उन्होंने अकाट्य तर्कों के माध्यम से यह सिद्ध किया कि प्रीमियम श्रेणी (3 AC) में भारी-भरकम किराया वसूलने के बावजूद यात्री को अव्यवस्था और गंदगी का सामना करना पड़ा, जो उपभोक्ता कानून का सीधा उल्लंघन है। न्यायालय के इस फैसले के बाद से यह मामला न केवल विधिक गलियारों में बल्कि पूरे शहर और देश के रेल उपभोक्ताओं के बीच तीव्र चर्चा का विषय बना हुआ है। कानून के जानकारों का मानना है कि यह फैसला भविष्य में रेलवे की लचर सफाई व्यवस्था को सुधारने के लिए मजबूर करेगा।
0
0
Report
Advertisement

बलिया में पति और प्रेमिका ने मिलकर पत्नी की हत्या की, गिरफ्तार

Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में पति-पत्नी के रिश्ते को संसार कर देने वाली एक घटना सामने आई जब पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति और उसकी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल 24 मई को जनेश्वर सेतु के पास शिवपुर दीयर में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। गुमशुदगी की कार्यवाही में परिजनों द्वारा महिला के शव की Shınakh्त ki गई। मृतिका प्रीति प्रजापति के पिता ने पुलिस को बताया कि 22 मई से उनकी बेटी लापता थी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर प्रीति के पति चुन्नीलाल प्रजापति और उसकी प्रेमिका शोभा चौरसिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका शोभा चौरसिया ने बताया कि प्रीति के पति ने उसे कागज की पुड़िया में कुछ दिया था और कहा था कि मेरी पत्नी को पानी में मिलाकर पिला देना। लिहाजा घटना को अंजाम देने के लिए शोभा प्रीति को लेकर बयासी पुल के पास ई-रिक्शा से पहुंची और उसे दवा के नाम पर वही पानी पिलाया जिसमें उसके पति ने कुछ मिला रखा था। पानी पीते ही पत्नी प्रीति बेहोश हो गई और थोड़ी देर में ही वहां पति चुन्नीलाल भी पहुंचा और दोनों पुल से नीचे ले जाकर झाड़ियो में प्रीति का गला दबा दिया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों वहां से फरार हो गए और उसके बाद पति चुन्नीलाल अपने घर चला गया और प्रीति के गुमशुदा होने की अफवाह फैला दी। वही बलिया के सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज डीआर एनालिसिस और कई मैन्युअल साक्ष के आधार पर इस हत्या का पर्दाफाश किया गया और दोनों आरोपियों पति और प्रेमिका को गिरफ्तार कर के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
0
0
Report

बिलसंडा में पुलिस मुठभेड़: पप्पू गुप्ता हत्याकांड के आरोपी गिरफ्तार

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर,पीलीभीत के थाना बिलसंडा क्षेत्र में कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता हत्याकांड में बदमाश और बिलसंडा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें बदमाश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी बदमाश लक्की के पैर में गोली लगी है। वहीं पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान हेड कांस्टेबल सुनील कुमार के भी गोली लगी है। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। दरअसल 2 दिन पहले साइकिल की दुकान चलाने वाले पंकज कटियार पर उनके ससुराल पक्ष के लोगों व बदमाशों ने दुकान पर आकर हमला कर दिया। पड़ोसी कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता जब बीच बचाव करने गए तो बदमाशों ने उनके गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गई। आज पुलिस ने आरोपी लक्की जो शाहजहांपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। इसको मुठभेड़ के बाद पकड़ा है। यह पप्पू गुप्ता हत्याकांड में शामिल था। पुलिस ने इस मामले में साजिश रचने के आरोप में साइकिल कारोबारी पंकज कटियार के ससुर रमेश, साले सीतेश और विमल को भी गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा क्षेत्र के ग्राम मुकरमपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी थी。
0
0
Report
Advertisement

संदिग्ध परिस्थितियों में महिला के हाथ में लगी गोली, जांच में जुटी पुलिस

ASAmit SinghFollow4m ago
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया जिले के गौरीबाजार थाना क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चलने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान कुसुमलता के रूप में हुई है। गोली उनके दाहिने हाथ में लगी । प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घटना गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ककवल चौराहे के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कुसुमलता घर पर मौजूद थीं, तभी अचानक गोली चलने से वह घायल हो गईं। गोली लगते ही परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और आनन-फानन में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि महिला के पति सेना से रिटायर जवान हैं और उनके पास लाइसेंसी पिस्टल भी है। आशंका जताई जा रही है कि उसी पिस्टल से गोली चली है। हालांकि, गोली चलने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। क्षेत्राधिकारी रुद्रपुर सतेंद्र राय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

चतरा में अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, एक फरार

Ansar Nagar, Jharkhand:चतरा : जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिमरिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए करीब छह लाख रुपये मूल्य की 1 किलो 113 ग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहा। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय, सिमरिया एसडीपीओ नागरगোজे शुभम भाऊ साहेब ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बगरा-लावालौंग रोड स्थित गोठाई गांव के समीप जंगल में कुछ लोग अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना की पुष्टि होते ही उनके नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम जैसे ही गोठाई गांव के पास जंगल में पहुंची, पुलिस वाहन को देखकर वहां मौजूद लोग भागने लगे। तत्परता दिखाते हुए सशस्त्र बल के जवानों ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक व्यक्ति जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू गंझु एवं रामदेव गंझू के रूप में हुई है। दोनों आरोपी लावालौंग थाना क्षेत्र के जलमा गांव के निवासी हैं। पूछताछ के दौरान दोनों ने स्वीकार किया कि वे अफीम की बिक्री के लिए वहां पहुंचे थे। वहीं फरार आरोपी की पहचान सरफराज खान के रूप में हुई है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। गिरफ्तारी को जेल भेजा जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

मदन राठौड़ ने गौतम दक को क्लीन चिट दी, जांच पर उठे सवाल

Jaipur, Rajasthan:जयपुर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने दी मंत्री दक को क्लीन चिट. सहकारिता मंत्री गौतम दक पक्ष रखने के लिए बुलाया राठौड़ ने. गौतम दक पर थाने में कांस्टेबल से गाली गलौच करने का आरोप. राठौड़ ने कहा, मैने गौतम दक से टेलीफोन पर की बातचीत. मैं प्रत्यक्ष में जानता हूं, हम साथ साथ विधायक रहे हैं. कहीं भी ऐसा नहीं लगा कि वो व्यक्ति अपशब्दों का प्रयोग करेगा. नाराजगी होगी, किसी की खिंचाई की होगी, यह संभव है. इसमें कितना मनगढंत है, इसका पता चलना चाहिए. गौतम दक ने कहा कि मैं ऐसा कर सकता हूँ क्या भाई साहब ‌? ‌? खैर सवाल यह उठ रहा है कि बिना जांच के ही राठौड़ ने दे दी क्लीन चिट
0
0
Report

लोनी में ताबड़तोड़ गोलीबारी: घायल ओमकार, आरोपियों के संरक्षण पर सवाल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में सुबह-सुबह हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। खडखडी रेलवे स्टेशन के पास रेलवे अंडरपास में बदमाशों ने गनौली गांव के व्यक्ति ओमकार को गोली मार दी और लहूलुहान हालत में उसे साथ ले गए। घटना सुबह करीब साढ़े आठ बजे की है। जब ओमकार काम पर जा रहा था। मोटर साइकिल सवार हमलावरों ने अंडरपास में ओमकार को घेर लिया और 7 राउंड से ज्यादा फायरिंग की। गोली लगते ही आरोपी ओमकार को उसी हालत में कार में डालकर फरार हो गए। सूचना पर 112 और लोनी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। पुलिस को मौके से कोई सुराग नहीं मिला। बीते दिनों ओमकार का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद ओमकार ने थाना लोनी में शिकायत भी दी थी, लेकिन पुलिस की तरफ से कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित के भाई सुरेंद्र ने आरोप लगाया कि शिकायत के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, इसी वजह से अपराधियों के हौसले बुलंद थे। आज उन्होंने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। घटना के बाद गनौली और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। हंगामे के चलते कुछ देर तक अंडरपास पर जाम की स्थिति बन गई। डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार आरोपियों की तलाश में 5 टीम लगी है। ओमकार को कहां ले जाया गया है, इसका अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस टीम जांच में लगी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

SC के सख्त फैसले के बाद जोधपुर की जोजरी नदी के प्रदूषण पर तेज कार्रवाई

Jodhpur, Rajasthan:जोेधपुर की जोजरी नदी में औद्योगिक प्रदूषण के मामले में सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद राज्य सरकार और प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। राजस्थान प्रदूषण नियंत्रण मंडल की जांच में सांगरिया औद्योगिक क्षेत्र स्थित कॉमन इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट (सीईटीपी) द्वारा अवैध पाइपलाइन के जरिए प्रदूषित पानी सीधे रीको नाले में छोड़े जाने का खुलासा हुआ है। इस मामले पर राजस्थान सरकार के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि जोजरी नदी का विषय अत्यंत महत्वपूर्ण है और सर्वोच्च न्यायालय के सख्त रुख का सरकार स्वागत करती है। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। पटेल ने कहा कि निरीक्षणों के बावजूद सामने आई गुप्त पाइपलाइन की जानकारी पहले प्रशासन को भी नहीं थी, जो गंभीर चिंता का विषय है। मंत्री ने बताया कि सरकार जोजरी और लुनी नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दीर्घकालिक योजना पर काम कर रही है। बजट में पाइपलाइन के माध्यम से प्रदूषित पानी के निस्तारण और सीवरेज ट्रीटमेंट की व्यवस्था का प्रावधान किया गया है। साथ ही IIT के सहयोग से भी एक परियोजना तैयार की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अगले दो से तीन वर्षों में दोनों नदियों को प्रदूषण मुक्त करने का लक्ष्य है। इधर, मामले में क्षेत्रीय अधिकारी कामिनी सोनगरा सहित तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। सीईटीपी ट्रस्टियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो औद्योगिक इकाइयों को सील किया गया है। प्रशासन ने सीईटीपी और उसकी सदस्य इकाइयों के संचालन पर भी रोक लगा दी है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top