icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow14 Jun 2024, 08:05 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जीवन में सत्संग ना मिले कोई बात नहीं, लेकिन कुसंग से बचा जाए: राजन जी महाराज

NAGESHWER NATH SINGHNAGESHWER NATH SINGHFollowJust now
Itia Thok, Uttar Pradesh:गोंडा (इटियाथोक)। जयप्रभा ग्राम स्थित चिन्मय ग्रामोदय विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प्रांगण में चल रही श्री राम कथा के तीसरे दिन कथा व्यास राजन जी महाराज ने जीवन का सार समझाते हुए कहा, कि जीवन में आने वाली हर परिस्थिति को सहजता से स्वीकार करना ही सच्ची रामकथा है।कथा की शुरुआत में महाराज श्री ने बताया कि तीर्थराज प्रयाग में मुनि भरद्वाज ने याज्ञवल्क्य जी से प्रश्न किया था कि "राम जी कौन हैं?" इसके उत्तर में याज्ञवल्क्य जी ने सीधे रामचरित न सुनाकर पहले भगवान शिव का चरित्र सुनाया। याज्ञवल्क्य जी ने भरद्वाज मुनि को समझाया कि रामकथा सुनने का सच्चा अधिकारी वही है, जो बिना किसी छल के भगवान शंकर के चरणों में प्रेम रखता है। महाराज श्री ने भावपूर्ण ढंग से स्पष्ट किया कि भगवान शिव की कृपा और भजन के बिना श्रीराम की भक्ति प्राप्त करना असंभव है। उन्होंने कहां की जीवन में सत्संग ना मिले, कोई बात नहीं, लेकिन कुसंगति से प्रत्येक मनुष्य को बचाना चाहिए। महाराज श्री ने कहा कि जीवन में सहज रहने का प्रयास करना चाहिए।
0
0
Report

कोटा विज्ञान नगर थाना पुलिस ने नकदी व हथियार समेत 4 आरोपियों को गिरफ्तार

Kota, Rajasthan:Kota विज्ञान नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नकदी एवं अवैध हथियार सहित बदमाश गिरफ्तार, अवैध देसी कट्टा व दो जिंदा कारतूस एवं एक एयरगन सहित 10 लाख से अधिक नकदी की बरामद, जवाहर नगर क्षेत्र में लड़ाई झगड़ा करके भाग रहे थे आरोपी,कार सहित 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, आरोपी जितेंद्र सिंह,अनिल राजपूत,रोहित जगताप और महेंद्र सिंह राजपूत को किया गिरफ्तार, हमलावरों से गहन पूछताछ एवं अग्रिम कार्रवाई जारी, शहर SP तेजस्वनी गौतम के नेतृत्व में DSP हिमांशु पंवार के सुपरविजन में CI रामलक्ष्मण गुर्जर टीम की कारवाई,
0
0
Report

कोटा में सड़क सुरक्षा अभियान 2.0: बसों की सघन जांच, खामियों पर चालान

Kota, Rajasthan:सड़क सुरक्षा अभियान 2.0, कोटा में बसों की सघन जांच, खामियां मिलने पर काटे चालान, फिटनेस, परमिट से लेकर इमरजेंसी गेट तक की हुई पड़ताल, यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले बस संचालकों पर कार्रवाई, घोड़ा बाबा चौराहे पर हुई चेकिंग, DLSA सचिव गीता चौधरी की अध्यक्षता में परिवहन एवं यातायात पुलिस की कारवाई, एंकर - सड़क हादसों पर अंकुश लगाने और सार्वजनिक परिवहन में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कोटा में सड़क सुरक्षा अभियान 2.0 के तहत कार्रवाई तेज हो गई है। बुधवार को घोड़े वाला बाबा चौराहे पर निजी यात्री बसों और सिटी बसों की सघन जांच की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव गीता चौधरी की अध्यक्षता में परिवहन विभाग, यातायात पुलिस और विधिक सेवा प्राधिकरण की संयुक्त टीम ने बसों की फिटनेस, परमिट, अग्निशमन यंत्र और इमरजेंसी गेट की जांच की। नियमों और सुरक्षा मानकों में खामियां मिलने पर संबंधित बसों के चालान बनाए गए। इस कार्रवाई ने सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में सुरक्षा इंतजामों की वास्तविक स्थिति पर सवाल खड़े किए हैं। अक्सर नियमों की अनदेखी दुर्घटनाओं के समय यात्रियों की जान पर भारी पड़ सकती है। ऐसे में केवल जांच नहीं, बल्कि नियमित निगरानी और सख्त कार्रवाई भी जरूरी है। अभियान 15 जनवरी 2027 तक चलेगा। इसकी सफलता विभागों की निरंतर सक्रियता और नियमों की प्रभावी पालना पर निर्भर करेगी।
0
0
Report
Advertisement

मतगणना 28 राउंड में, डीडवाना के कॉलेज में परिणाम घोषित होने की तैयारी तेज

Didwana, Rajasthan:पंचायती राज चुनाव के बाद अब मतगणना को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। डीडवाना के राजकीय बांगड़ कॉलेज में पंचायती राज चुनाव की मतगणना होगी। यहां जिला परिषद के 35 वार्ड और 9 पंचायत समितियों के 191 वार्डों के लिए पड़े मतों की गणना की जाएगी। मतगणना कुल 28 राउंड में पूरी करवाई जाएगी। मतगणना को लेकर प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था, कार्मिकों की तैनाती और अन्य आवश्यक इंतजामों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मतगणना केंद्र पर प्रशासनिक तैयारियों का जायजा लेने के लिए हमारे संवाददाता मौके पर पहुंचे और अतिरिक्त जिला कलक्टर से मतगणना की तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर खास बातचीत की।
0
0
Report

बांसवाड़ा मतदान केंद्र पर हिंसा: RO ने पुलिस के समय पर पहुँचने की प्रशंसा

Banswara, Rajasthan:जिला - बांसवाड़ा विधानसभा- बांसवाड़ा लोकेशन - बांसवाड़ा एंकर - बांसवाड़ा जिले की छोटी सरवा पंचायत समिति की बावड़ी निनामा आर्दश मतदान केंद्र में सरपंच की मतगणना के बाद हारे हूए प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा आगजनी और तोड़फोड़ और पथराव मामले में वहां मौजूद RO ताराचंद गुर्जर ने उस रात की घटना वीडियो के माध्यम से बताई और कहा की अगर पुलिस सही समय पर नहीं आती तों हम सब मर जाते, RO ने पुलिस और प्रसाशन की तारीफ करते हूए एक वीडियो बनाया और कहा की पुलिस भगवान है अगर वो सही समय पर आ गई और हम सब बच गए। RO ने कहा की सरपंच की मतगणना के बाद पुलिस टीम जब जीते हूए प्रत्याशी को गाड़ी में बिठाकर उसको सुरक्षित स्थान ले जा रही थी तभी हारे हूए प्रत्याशी के समर्थकों और उपद्रवीयों ने पुरे मतदान केंद्र को घेर लिया और पथराव शुरू किया, जीता हुआ प्रत्याशी और पुलिस टीम मतदान केंद्र दौड़कर आई और हमने सभी दरवाजे बंद किए,उपद्रवीयों ने मतदान केंद्र में आग लगाना शुरू किया और जोनल मजिसेट की car भी जला दि, और सभी सुखी घास लेकर आए और पुरे मतदान केंद्र को आग के हवाले करने वाले थे, हम सब अंदर मौजूद कर्मचारीयों ने सोच लिया था की आज जान गई, क्योंकि उपद्रवीयों ने पथराव आग और दरवाजे को सरियों से तोडना शुरू किया, फिर क्या कुछ देर बाद पुलिस की गाड़ी का सायरन बजा तों हमें जान में जान आई और हमें लगा की पुलिस वास्तव में भगवान है, डीएसपी, SHO और अन्य पुलिस कर्मियों ने अपनी जान पर खेलकर सभी उपद्रवीयों को खदेडा और लाठीचार्ज किया, कुछ पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया पर पुलिस ने हिम्मत नहीं हारी और हमें बचाया और उपद्रवीयों को भगाया, बाद में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ इंद्रजीत यादव और एसपी सुधीर जोशी भी मौके पर पहुचे और स्थिति को संभाला। RO के इस बयान के बाद उस रात हूए घटनाक्रम की हकीकत सामने आई और पुलिस द्वारा तत्काल लिया एक्शन भी सामने आया। वीओ - फाइल वीडियो - जलाने के बाइट - ताराचंद गुर्जर -RO
0
0
Report
Advertisement

औरैया नगर में खाद्य सुरक्षा टीम ने छापा मारा; 107 किलो खजला नष्ट

Auraiya, Uttar Pradesh:एंकर:औरैया जनपद के नगर क्षेत्र मे आज खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अचानक छापेमारी कर दी, जिससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। खुले में बिक रहे खजला को मौके पर ही नष्ट कराया गया और कई दुकानों से खाद्य पदार्थों के नमूने भी भरे गए।जिसके बाद आज खाद्य सुरक्षा अधिकारी अपनी टीम के साथ बाजार में उतरे। टीम ने सबसे पहले नगर के सुभाष चौक के पास खुले में रखे खजला की जांच की। खजला खुले में रखने और साफ-सफाई न होने के कारण उसे खाने लायक नहीं पाया गया, जिसके बाद 107 किलो खजला नगरी पालिका की कूड़ा गाड़ी में भर कर बाहर नष्ट कराया।इसके साथ ही टीम ने नगर की कई अन्य दुकानों पर भी छापा मारा। मिठाई, नमकीन और अन्य खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। अधिकारियों ने साफ कहा है कि अगर नमूने फेल हुए तो दुकानदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लाइसेंस भी रद्द हो सकता है।
0
0
Report

झांसी के करारी गांव में ट्रक ड्राइवर की हत्या, शव पेड़ पर मिला

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के करारी गांव निवासी एक ट्रक ड्राइवर की लाश खेत के पेड़ पर लटकी मिली है। बुधवार शाम को वह दोस्त के घर जाने की बात कहकर निकला था। फिर रात को घर नहीं लौटा। परिजनों ने खोजा, मगर कोई सुराग नहीं मिला। आज शव मिलने पर परिजनों ने एक युवक पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों ने बताया कि एक युवक ने धोखे से एक पुराना ट्रक राकेश के नाम पर री-फाइनेंस कराया था। 4 महीने से वो किस्त नहीं भर रहा था। रिकवरी वाले राकेश को परेशान कर रहे थे। परिजनों ने दो दिन पहले ट्रक रिकवर करा दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि उस युवक ने ही हत्या की है। फिलहाल पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

बोधगया में श्रीलंका श्रद्धालुओं ने महाबोधि शोभायात्रा के साथ महापरित्राण पाठ की शुरुआत की

Gaya, Bihar:बोधगया में श्रीलंका के 2000 से अधिक श्रद्धालुओं ने निकाली भगवान बुद्ध की भव्य शोभायात्रा, महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शुरू हुआ महापरित्राण पाठ समारोह ज्ञान की नगरी बोधगया में महाकठिन चीवरदान समारोह को लेकर बौद्ध श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बोधगया स्थित श्रीलंका मॉनेस्ट्री में आयोजित महाकठिन चीवरदान समारोह से पूर्व बांग्लादेश मॉनेस्ट्री से विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस शोभायात्रा में श्रीलंका से आए 2000 से अधिक श्रद्धालुओं, बौद्ध भिक्षुओं और स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालु भगवान बुद्ध के संदेशों और बौद्ध परंपराओं के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए महाबोधि मंदिर पहुंचे। यहां सभी ने भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की। इसके बाद श्रीलंका मॉनेस्ट्री परिसर में महापरित्राण पाठ समारोह का आयोजन किया गया। यह धार्मिक कार्यक्रम दो दिनों तक चलेगा, जिसमें बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु और श्रद्धालु शामिल होंगे。 आपको बता दें कि बोधगया में महाकठिन चीवरदान की शुरुआत सबसे पहले बीटीएमसी की ओर से महाबोधि मंदिर परिसर में की जाती है। इसके बाद अलग-अलग देशों की मॉनेस्ट्री में भी इस धार्मिक परंपरा के तहत चीवरदान समारोह आयोजित किए जाते हैं। बौद्ध परंपरा के अनुसार, वर्षावास के तीन महीनों के दौरान बौद्ध भिक्षु एक स्थान पर रहकर ध्यान, साधना और धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। वर्षावास की समाप्ति के बाद उन्हें सम्मानपूर्वक नए वस्त्र यानी चीवर भेंट किए जाते हैं। चीवरदान बौद्ध धर्म की एक महत्वपूर्ण परंपरा है, जो त्याग, तपस्या, श्रद्धा और दान की भावना का प्रतीक मानी जाती है। बोधगया में आयोजित इन धार्मिक आयोजनों से एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध पर्यटन नगरी की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान दुनिया भर में मजबूत होती नजर आ रही है।
0
0
Report
Advertisement

बरही गांव में फायरिंग; तीन अपराधी गिरफ्तार, पिस्तौल व मैगज़ीन बरामद

Madhubani, Bihar:मधुबनी पुलिस ने अरेर थाना क्षेत्र के बरही गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने की घटना का उद्भेदन करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, मोबाइल जब्त किया है। दरअसल, अरेर थाना क्षेत्र के बरही गांव स्थित हनुमान मंदिर के पास शिव पुराण कथा की तैयारी चल रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मौके से तीन खोखा और एक मैगजीन बरामद किया। इस मामले में अरेर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने अनुसंधान शुरू किया। एसएसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि आपसी रंजिश में दहशत फैलाने के उद्देश्य से फायरिंग की गई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बासोपट्टी थाना क्षेत्र के गौसनागर गांव निवासी श्रवण कामत, गौरी Shankar चौधरी और सोनू चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनो अभ्युक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
0
0
Report

आय से अधिक संपत्ति केस में पूर्व कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कुमार मंडल गिरफ्तार

Chaibasa, Jharkhand:आय से अधिक संपत्ति मामले में पूर्व कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कुमार मंडल गिरफ्तार, 2016 में भी रिश्वत लेते पकड़े गए थे भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तत्कालीन कार्यपालक अभियंता शैलेंद्र कुमार मंडल को गिरफ्तार किया है। गिरफ़्तारी के बाद उन्हें चाईबासा के भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के विशेष अदालत में पेश किया गया. जहाँ से उन्हें न्यायिक हिरासत में चाईबासा मंडा कारा भेज दिया गया है. बता दें कि 69 वर्षीय शैलेंद्र कुमार मंडल चक्रधरपुर स्थित जलपथ प्रमंडल में कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात रह चुके हैं。 एसीबी की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उनके खिलाफ जमशेदपुर स्थित एसीबी थाना में 12 जुलाई 2019 को मामला दर्ज किया गया था। उन पर आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई थी。 जांच के दौरान शैलेंद्र कुमार मंडल के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला सत्य पाया गया। इसके बाद 18 नवंबर 2026 को ACB की टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आगे की विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस संबंध में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जमशेदपुर के पुलिस अधीक्षक की ओर से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी साझा की गई है。 गौरतलब है कि गिरफ्तार किए गए शैलेंद्र कुमार मंडल को‌ एसीबी ने साल 2016 में भी रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था। बता दें कि चक्रधरपुर में वर्ष 2016 में शैलेंद्र कुमार मंडल जल संसाधन विभाग में जलपथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के रूप में कार्यरत थे. इस दौरान 16 दिसंबर 2016 को एसीबी की टीम ने उन्हें एक लाख रुपये एक ठेकेदार से रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा था. उस दौरान उन्हें जेल भी जाना पड़ा था और कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा था. अब रिटायर होने के बाद आय से अधिक संपत्ति मामले में उनकी हुई गिरफ़्तारी से चर्चा का माहौल बना हुआ है. जो सरकारी इंजीनियर पहले रिश्वत लेते गिरफ्तार हुआ अब आय से अधिक संपत्ति मामले में भी उसकी गिरफ़्तारी हो चुकी है. इसी का नतीजा है कि सरकारी योजनाएं धरातल पर उतरते ही चंद महीने भी टिक नहीं पा रही हैं. जिससे यह समझना मुश्किल नहीं कि किस तरह कुछ सरकारी इंजीनियर सरकारी पैसों का दोहन कर करोड़ों अरबों की संपत्ति बना रहे हैं और विकास के नाम पर सरकार और जनता को धोखा मिल रहा है.
0
0
Report

देश आजाद है, संविधान नहीं: गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग का जोरदार बयान

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने "देश तो आजाद है, संविधान आजाद नहीं है" वाले बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। एक वीडियो बयान में उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला पक्ष में आने पर ही किसी को देश के आजाद होने का यकीन होता है, तो यह कैसी सोच है。 सांसद अतुल गर्ग ने कहा, "कहते हैं कि संविधान आजाद नहीं है, देश तो आजाद है, संविधान आजाद नहीं है। ये कौन सी बात है? सुप्रीम कोर्ट आपके हक में फैसला करती है तो आपने कहा कि मेरे को आज पहली बार यकीन हुआ कि देश आजाद है। यदि सुप्रीम कोर्ट का निर्णय आपके पक्ष में ना होता, फिर तो आपकी बात मानने के अलावा कोई चारा नहीं।" उन्होंने बयान देने वाले व्यक्ति से सवाल करते हुए कहा कि अगर देश के आजाद होने का यकीन दिलाना है, तो पहले यह बताना होगा कि संविधान का पालन किस तरह किया जा रहा था। गर्ग ने आरोपों के अंदाज में सवाल उठाया कि 25 साल से कम उम्र के लड़के का सर्टिफिकेट क्यों बदलवाया गया, और क्या निजी स्वार्थ के लिए उम्र घटाने-बढ़ाने का अधिकार संविधान देता है। उन्होंने दो-दो पासपोर्ट होने को लेकर भी सवाल खड़े किए। अपने बयान के अंत में सांसद ने कहा, "तो क्या कानून तोड़ने की, कानून का उल्लंघन करने की शक्ति आपके पास होगी, तभी संविधान आजाद माना जाएगा?"
0
0
Report
Advertisement

न्याय उत्सव में दिव्यांगों के बीच पहुंचे जज, अधिकारों की जागरूकता बनी केंद्र

Damoh, Madhya Pradesh:न्यायोत्सव के तहत दिव्यांगो के बीच पहुंचे न्यायाधीश तो हुए रोमांचित, दिव्यांग जनों को बताए उनके अधिकार.. एंकर/ एमपी में चलाए जा रहे न्याय उत्सव के दौरान विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा कई तरह के आयोजन किए जा रहे है तो इन आयोजनों के जरिए न्याय दिलाने लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दमोह ने 14 नवंबर से शुरू हुए इस अभियान को लेकर कहा उत्साह देखा जा रहा है तो विधिक सेवा प्राधिकरण के न्यायाधीश और उनसे जुड़े लोग हर स्तर पर पहुंचकर आम जन को जागरूक कर रहे है। दमोह में दिव्यांग जनों के बीच पहुंचना इन लोगों को बेहद रोमांचकारी रहा जब प्राधिकरण के लोग दिव्यांगों के बीच पहुंचे तो उन्हें समझाते वक्त हैरान रह गए। यहां दिव्यांगो के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी के साथ उन्हें उनके अधिकारों से अवगत कराया गया। जिला न्यायालय की टीम के साथ उनकी भाषा में समझाने वाले ट्रांसलेटर और एक्सपर्ट भी यहां मौजूद रहे जिन्होंने दिव्यांग जनों को आसानी से समझाया और मौके पर उनकी समस्याओं को भी सुना। आपको बता दें कि इस न्याय उत्सव के दौरान जिले भर ने कई गतिविधियां चल रही है और इनके जरिए न्याय कानून को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
0
0
Report

1842 की क्रांति के शहीद नरवर शाह-डेलन शाह की मूर्तियाँ गौरव दिवस पर स्थापित

Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के तेंदूखेड़ा में जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर 1842 की क्रांति के अमर शहीद राजा डेलन शाह और राजा नरवर शाह की प्रतिमाओं का अनावरण किया गया। मणि नागेंद्र सिंह फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रहलाद सिंह ने कहा 1842 की क्रांति के शहीद राजा नरवर शाह और डेलन शाह थे... आजादी के बाद उनका स्मारक तो बना था, लेकिन मूर्ति नहीं थी। हमने तय किया कि उसी जनजातीय गौरव पखवाड़े में इन मूर्तियों की स्थापना करेंगे। जो समाज प्रकृति पूजक है और जिसने स्वाभिमान से कभी समझौता नहीं किया, उसके प्रति हमारा आदर सदैव रहना चाहिए।
0
0
Report

जगदलपुर नगर निगम सामान्य सभा: शुल्क कटौती और मुखर्जी नाम पर ग्राउंड

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर – जगदलपुर नगर निगम में गुरुवार को सामान्य सभा का आयोजन हुआ, इस दौरान पक्ष विपक्ष के पार्षदों के बीच जमकर हंगामा देखने को मिला, सामान्य सभा की बैठक में टाउन हॉल का शुल्क 35 हजार से घटाकर ढाई घंटे से कम के सामाजिक और जनहित कार्यक्रमों के लिए 10 हजार रुपये प्लस सफाई और लाइट शुल्क किया गया है, इसके अलावा होर्डिंग-विज्ञापन की दरों में कमी, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नाम पर सिटी ग्राउंड का नाम रखने और उनकी भव्य प्रतिमा लगाने का प्रस्ताव पारित हुआ, दुकानों की नीलामी को लेकर भी सहमति बनी, वहीं कांग्रेस पार्षदों ने आरोप लगाया कि बहुमत के दम पर अपने हित के प्रस्ताव पारित किए गए और पुनः निविदा की मांग अनसुनी की गई, विपक्ष का आरोप है कि महिला पार्षदों को राशन कार्ड और पेंशन जैसे मुद्दे उठाने का मौका नहीं मिला, विपक्ष ने चेतावनी दी है कि सदन में आवाज नहीं सुनी गई तो वे जनता के मुद्दों को लेकर सड़क पर उतरेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top