icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow21 Jun 2024, 05:31 am

भभुआ काली मंदिर में पूजा अर्चना के बाद भंडारा का किया गया आयोजन, श्रद्धालुओं की जुटी भीड़

Bhabua, Bihar:

भभुआ वार्ड न. 25 काली मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद भंडारा का आयोजन किया गया। जहां मौके पर श्रद्धालुओं की काफी संख्या में भीड़ जुटी रही। वहीं आचार्य अत्रि भारद्वाज ने कहा कि 9 दिवसीय श्री रूद्र चंडी महायज्ञ का आयोजन हुआ था। जो आज अंतिम दिन भंडारा का आयोजन किया गया था। जो यहां के लोगों की शांति और कल्याण के लिए यह महायज्ञ कराकर पूजा अर्चना करने के बाद भंडारा का आयोजन किया गया था। जहां मौके पर काफी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुट रही उसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यक्रम किया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

दांतारामगढ़ में घरेलू विवाद के चलते हत्या; दो आरोपी गिरफ्तार

Sikar, Rajasthan:दांतारामगढ़ थाना इलाके के दलतपुरा गांव में घरेलू विवाद में हुई हत्या का मामला है। हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। थानाधिकारी राजेश डूडी ने बताया कि घरेलू विवाद के कारण मृतक मूलचंद रैगर व उसके सालों के बीच विवाद हुआ था और मृतक के सालों ने अपने बहनोई मूलचंद के साथ गंभीर मारपीट की जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बारे में मृतक के भाई महेंद्र ने नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों राकेश कुमार रेगर व रूपेश कुमार निवासी बधाल, जयपुर को गिरफ्तार कर लिया। उक्त घटना घरेलू विवाद के चलते हुई जिसमें मृतक मूलचंद अपनी पत्नी को शराब पीकर परेशान करता था और मारपीट करता था; इसी बात को लेकर मृतक के सालों के घर आए थे, लेकिन विवाद बढ़ गया और मारपीट में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले में और जांच कर रही है और घटना में शामिल लोगों के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

रामगंगा के टापू पर फंसे गोवंशों का रेस्क्यू तेज तेज 30 सुरक्षित निकाले

Deepak DixitDeepak DixitFollow2m ago
Sawayajpur, Uttar Pradesh:हरदोई की सवायजपुर तहसील क्षेत्र के अलीगंज ननखेरिया गांव के पास रामगंगा नदी के टापू पर फंसे गोवंशों को सुरक्षित निकालने के लिए प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान चलाया। एसडीएम शिवानी सिंह के निर्देश पर नायब तहसीलदार राजेश कुमार, नायब तहसीलदार यादव और बीडीओ त्रिलोकी चंद्र शर्मा मौके पर पहुंचे। मोटर बोट उपलब्ध न होने से अभियान की रफ्तार धीमी रही। हालांकि, साधारण नाव की मदद से शनिवार को आठ गोवंशों को सुरक्षित बाहर निकाला गया, इनमें चार गायें शामिल हैं। पशु चिकित्सक डॉ. हरिमोहन वर्मा ने बताया कि चार गायों की टैगिंग कर उन्हें ग्रामीणों के सुपुर्द किया गया। वहीं शिविर लगाकर 120 पशुपालकों को पशुओं को रोगों से बचाव के लिए दवाएं वितरित की गईं। इससे पहले शुक्रवार शाम तक तहसीलदार की मौजूदगी में 22 गोवंशों को सुरक्षित निकालकर नजदीकी गोशाला में भेजा जा चुका था। एसडीएम शिवानी सिंह ने बताया कि टापू पर फंसे सभी गोवंशों को सुरक्षित निकालने के लिए अभियान जारी है। प्रशासन की टीम लगातार मौके पर नजर रख रही है।
0
0
Report
Advertisement

सिविल लाइन थाना: विदेशी पिस्टल के साथ 3 बदमाश गिरफ्तार, नाबालिग किशोर न्यायालय पेश

Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार सवार 3 बदमाशों को विदेशी पिस्टल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें से 2 आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया, तो वहीं नाबालिग को किशोर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है। पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान काले रंग की कार क्रमांक MP 19 ZU 1935 में घूम रहे तीन लोगों के पास अवैध असलहा की खबर मिलते ही पुलिस टीम हरकत में आई और कोठी तिराहे के पास घेराबंदी कर कार को रोक लिया, जिसमें ड्राइविंग सीट पर उदित अग्निहोत्री पुत्र प्रदीप उर्फ रज्जन अग्निहोत्री 28 वर्ष, निवासी खैरा-बगहा, उसके बगल में सतेंद्र पुत्र रामफल चौधरी 20 वर्ष, निवासी बगहा और पीछे की सीट पर एक नाबालिग बैठे मिले। तीनों से पूछताछ कर तलाशी ली गई तो उदित के कब्जे से मेड इन यूएसए, ऑटोमेटिक पिस्टल और 3 जिंदा कारतूस बरामद हो गए, जिसकी कीमत 50 हजार रुपए निकाली गई है। पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी की कार को भी जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपए निकाली गई।
0
0
Report

कोटा नगर निगम चुनाव: ग्रामीण मतदाताओं ने मदन दिलावर को आगे कर दिया

Kota, Rajasthan:कोटा..नगर निगम चुनाव में मतदान के आंकड़ों ने विधानसभा वार नेताओं की सियासी तस्वीर भी साफ कर दी है। zee राजस्थान ने वोटिंग प्रतिशत का विश्लेषण किया तो सामने आया कि सबसे ज्यादा मतदान के साथ मंत्री मदन दिलावर की रामगंजमंडी विधानसभा ने बाजी मारी है। यहाँ नगर निगम में शामिल 6 वार्डों में 71.98 प्रतिशत वोटिंग हुई। इसके बाद लाडपुरा विधायक कल्पना देवी की विधानसभा के 24 वार्डों में 69.84 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। वहीं कोटा उत्तर में 66.30 प्रतिशत वोटिंग रही। सबसे कम मतदान कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा की विधानसभा में हुआ, जहां 40 वार्डों में सिर्फ 66.23 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। यानी मतदान प्रतिशत के मुकाबले में मदन दिलावर आगे रहे, कल्पना देवी दूसरे नंबर पर, जबकि संदीप शर्मा की विधानसभा सबसे पीछे रही। इससे एक बात साफ हो गई कि कोटा में शहर से ज्यादा ग्रामीण मतदाताओं ने निगम चुनाव में ज्यादा रूचि ली।
0
0
Report

खण्डेला की बेटी खुशी JAG अधिकारी बनकर गांव में इतिहास रचा

Sikar, Rajasthan:खंडेला, सीकर JAG सेवा में चयन के बाद पहली बार गांव पहुंचीं लेफ्टिनेंट खुशी, धना भगत मंदिर में लिया आशीर्वाद ग्रामीणों ने बिटिया की उपलब्धि पर किया स्वागत तिरंगा रैली निकालकर किया सम्मान खंडेला के छाजना ग्राम निवासी है लेफ्टिनेंट खुशी एंकर भारतीय सेना की जज एडवकेट जनरल (JAG) सेवा में चयन के बाद ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडेमी (OTA), चेन्नई से पासिंग आउट ट्रेनिंग पूरी कर सीकर जिले के खंडेला ब्लॉक के छाजना ग्राम निवासी लेफ्टिनेंट खुशी पबड़ी पहली बार अपने गांव पहुंचीं। छाजना पहुंचने से पहले खुशी पबड़ी धना भगत मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद धना भगत सेवा समिति की ओर से उनका स्वागत और सम्मान किया गया। खुशी पबड़ी का भारतीय सेना की JAG सेवा में चयन पूरे खंडेला अंचल और सीकर जिले के लिए गौरव की बात है। क्षेत्र से इस सेवा में यह पहला चयन बताया गया है। खुशी की उपलब्धि से क्षेत्र के युवाओं में भी उत्साह है। मंदिर में सम्मान के बाद धना भगत चौराहे से छाजना गांव तक तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण और युवा हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। रास्ते में जगह-जगह ग्रामीणों ने लेफ्टिनेंट खुशी पबड़ी का फूल-मालाओं से स्वागत किया और सेना में चयन के लिए शुभकामनाएं दीं। इस दौरान क्षेत्र के कई गणमान्य लोग, धना भगत सेवा समिति के सदस्य और ग्रामीण मौजूद रहे। गांव की बेटी के सैन्य अधिकारी बनने पर लोगों ने खुशी जताते हुए इसे पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का क्षण बताया।
0
0
Report
Advertisement

DM के एक्शन से रामनगर के स्कूल में जलभराव हल, बच्चों को मिली राहत

Sambhal, Uttar Pradesh:संभल. असमोली विकास खंड के रामनगर गांव में प्राथमिक विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों को DM अंकित खड़ेडवाल की पहल से स्कूल के आगे जलभराव की समस्या से मिली निजात। Zee up/uk पर स्कूल के आगे जलभराव से बने तालाब पर अस्थाई पुल पार कर स्कूल जाते छात्रों की खबर का संज्ञान DM अंकित खंडेलवाल ने लिया। DM अंकित खड़ेडवाल के आदेश पर ग्राम पंचायत कर्मचारी जे सी वी लेकर स्कूल पहुंचे। जे सी वी की मदद से साफ सफाई कर जलभराव की समस्या को खत्म किया गया। DM अंकित खड़ेडवाल के एक्शन से स्कूल के छात्रों और शिक्षकों को जलभराव की समस्या से राहत मिली। असमोली विकास खंड के रामनगर गांव के प्राथमिक स्कूल का मामला।
0
0
Report

ग्वालियर: स्कूल बस चालक पर फायरिंग में तीन गिरफ्तार, एक फरार

Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में स्कूल बस चालक पर फायरिंग करने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने बस रोककर चालक को धक्का लगाने के बहाने नीचे बुलाया और कट्टे से 2-3 फायर कर दिए। वीओ: घटना डबरा के सलैया इलाके की है, जहां स्कूल बस चालक खेम सिंह यादव पर फायरिंग की गई थी। CCTV फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने नाका चंद्रबदनी से तीन आरोपियों—अर्जुन उर्फ भीमा यादव, अभिषेक यादव और शिवम यादव—को स्विफ्ट कार समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 2022 में सड़क हादसे में अर्जुन के भाई की मौत हुई थी। इसी घटना को लेकर आरोपी को शक था कि खेम सिंह घायल अवस्था में उसके भाई को छोड़कर चला गया था। इसी पुरानी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। एक आरोपी राहुल यादव अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
0
0
Report
Advertisement

अंता नगर निकाय चुनाव: कल परिणाम से तय होगा बोर्ड गठन, निर्दलीयों का असर

Baran, Rajasthan:नगर निकाय चुनाव में कल होने वाली मतगणना को लेकर पार्टियों की धड़कने हुई तेज , कल मतगणना के बाद जीत हार की तश्वीर होगी साफ ,निर्दलीयों की चुनौती का कितना होता हे असर बारां जिले के अंता में नगर निकाय चुनाव के कल घोषित होने वाले परिणाम को लेकर दोनों ही राजनीतिक पार्टियों की धड़कने बढ़ना शुरू हो गई हे दोनों ही राजनीतिक पार्टियों के बीच हुए कड़े चुनावी मुकाबले सहित कुछ वार्डो में निर्दलीयों द्वारा समीकरण बिगाड़ने की आशंका के चलते दोनों ही पार्टियों द्वारा बोर्ड बनाने को लेकर जोड़ तोड़ की राजनीति अपनाने से इनकार नहीं किया जा सकता । बता दे कि नगर पालिका में इस बार चेयरमैन की ओबीसी सीट होने के कारण दोनों ही पार्टियां कांग्रेस ओर भाजपा स्पष्ट बहुमत के साथ नगर पालिका में बोर्ड बनाने का दावा कर रही हे परन्तु कुछ वार्डो में निर्दलीयों की मजबूत स्थिति की आशंका के चलते दोनों ही पार्टियों के सामने असमंसजस की स्थिति बनी हुई हे ।हाला कि इसका फैसला कल होने वाली मतगणना के दौरान ही साफ हो पाएगा दूसरी ओर अंता नगर पालिका में 15 वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस द्वारा लगातार तीन बार कांग्रेस का बोर्ड बनाया जा चुका हे ऐसे में दोनों ही पार्टियों की साख दाव पर लगी हुई हे यहां नगर के 35 वार्डो में अधिकांश जगह कांग्रेस ओर भाजपा के बीच सीधा मुकाबला माना जा रहा हे वही कई जगह निर्दलीय प्रत्याशियों ने दोनों प्रमुख दलों के समीकरण को खासा उलझा दिया हे फिलहाल सभी खेमे अपने अपने आंकड़े बैठाने में जुटे हुए हे । अब देखना होगा कि मतदाताओं ने किसके पक्ष में फैसला सुनाया हे ।
0
0
Report

डूंगरपुर के पुराने शहर में लेपर्ड घुसा, लोगों में दहशत, पिंजरे से पकड़ने की मांग

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर के पुराने शहर के रिहायशी इलाके में शनिवार शाम एक लेपर्ड घर में घुस गया। घर में मौजूद कुत्तों पर झपट्टा मार कर हमला कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। भोईवाड़ा और फरवाड़ा क्षेत्र में पिछले कई दिनों से लेपर्ड की मूवमेंट दिखाई दे रही है। रिहायशी इलाके में इसकी मौजूदगी से स्थानीय लोग डर के माहौल में हैं और शाम-रात घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं। लोग कहते हैं कि वे बाड़ियों और आबादी क्षेत्र नहीं जा पा रहे हैं। पिंजरा लगाकर पकड़ने, निगरानी बढ़ाने और लेपर्ड को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ने की मांग वन विभाग से की गई है ताकि किसी व्यक्ति या पशु को नुकसान न पहुंचे।
0
0
Report

ब्रिक्स सम्मेलन के लिए बस से यात्रा, धामी ने सुगम आवागमन पर बल दिया

Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट किया, "भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए केंद्रीय मंत्रियों एवं विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ कार्यक्रम स्थल तक बस से यात्रा की। सम्मेलन में शामिल होने वाले सभी अतिथियों के सुगम आवागमन के साथ-साथ आमजन को भी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बस का उपयोग किया गया। बेहतर प्रबंधन, संसाधनों के समुचित उपयोग और जनसुविधा को प्राथमिकता देने की यह व्यवस्था सुशासन की एक प्रेरणादायी मिसाल है।"
0
0
Report
Advertisement

अमरूहा की डेयरी पर खाद्य विभाग का औचक छापा, नमूने लैब भेजे गए

Amroha, Uttar Pradesh:अमरूहा जनपद के गजरौला हसनपुर मार्ग पर स्थित एक नामचीन कंपनी की डेयरी पर खाद्य विभाग का छापा हुआ. लाखों का सामान सीज किया गया; दूध, स्किम्ड मिल्क पाउडर, मक्खन और रिफाइंड पामोलीन ऑयल समेत पांच खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के لئے लखनऊ स्थित लैब भेजे गए. विभाग ने बताया कि नमूनوں को जांच के लिए भेजा गया है और लैब से परिणाम आने तक इंतजार किया जा रहा है. साफ-सफाई व्यवस्था मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई, इसलिए संबंधित दस्तावेज भी मांगे गए. तीन दिन बाद प्रेस नोट जारी किया गया; उच्च अधिकारी इस कार्रवाई और सीज किए गए माल की जानकारी से अनभिज्ञ रहे. डेयरी प्रबंधन ने भी किसी खाद्य पदार्थ के सीज होने की जानकारी से इन्कार किया. लैब रिपोर्ट के इंतजार में कदम उठाए जा रहे हैं.
0
0
Report

AMU के सर सैयद हॉल में मेस सुधार की मांग पर छात्रों का धरना जारी

Aligarh, Uttar Pradesh:एएमयू में खाने पर हंगामा, वीसी आवास पर छात्रों का धरना अलीगढ़… एएमयू के सर सैयद हॉल नॉर्थ में खाने की खराब गुणवत्ता को लेकर रात को छात्रों का गुस्सा फूट पड़ा बड़ी संख्या में छात्र प्रदर्शन करते हुए कुलपति आवास पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए छात्रों का आरोप है कि डेढ़ महीने से खराब खाने, कम क्वांटिटी और बदबूदार सब्जी की शिकायत की जा रही थी, लेकिन सुनवाई नहीं हुई छात्र नेता अनस ने बताया कि कई बार प्रशासन से शिकायत की पर सिर्फ आश्वासन मिला छात्रों ने चेतावनी दी है कि जब तक मेस की व्यवस्था नहीं सुधरेगी और जिम्मेदारों पर कार्रवाई नहीं होती धरना जारी रहेगा बाइट अनस छात्र नेता
0
0
Report

कटते नहीं किराए: दिवाली के पहले मुंबई-लखनऊ उड़ानों के दाम हुए रिकॉर्ड ऊँचे

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ बड़े महानगरों में रहकर पढ़ाई या नौकरी करने वालों के लिए इस दिवाली घर वापसी आसान नहीं होगी। त्योहार नजदीक आते ही लखनऊ आने वाली फ्लाइटों का किराया तेजी से बढ़ गया है। मुंबई से लखनऊ के बीच विमान का किराया 23 हजार रुपये के पार पहुंच गया है। जैसे-जैसे सीटें बुक होती जा रही हैं, किराए में और बढ़ोतरी की संभावना है। बड़ी संख्या में लखनऊ के युवा मुंबई, हैदराबाद, पुणे और बेंगलुरु जैसे शहरों में नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं। त्योहार पर अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए वे लखनऊ लौटते हैं। इस बार फ्लाइट टिकटों की बढ़ती कीमत ने उनकी परेशानी बढ़ा दी है। लखनऊ आने वाली प्रमुख फ्लाइटों का किराया मुंबई से लखनऊ इंडिगो 6E-677 — ₹23,753 मुंबई से लखनऊ इंडिगो 6E-643 — ₹21,443 पुणे से लखनऊ एयर इंडिया एक्सप्रेस AI-1618 — ₹23,052 बेंगलुरु से लखनऊ एयर इंडिया एक्सप्रेस AI-1541 — ₹20,538 चेन्नई से लखनऊ इंडिगो 6E-515 — ₹18,833 हैदाबाद से लखनऊ इंडिगो 6E-6167 — ₹13,199 ट्रैवल एजेंटों के मुताबिक इस बार किराया जिस तेजी से बढ़ रहा है, वह सामान्य स्थिति से काफी अधिक है। किराए में यह बढ़ोतरी तब हो रही है जब दिवाली में अभी समय है। सीटों की बुकिंग बढ़ने के साथ किराया और बढ़ सकता है। ट्रैवल एजेंटों का कहना है कि त्योहार के समय बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौटते हैं। दिवाली के आसपास फ्लाइटों में मांग बढ़ने से किराया बढ़ना आम बात है, लेकिन इस बार मुंबई, हैदाबाद, चेन्नई, पुणे और बेंगलुरु से लखनऊ आने वाली कई उड़ानों का किराया काफी ज्यादा है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top