मोहनिया नगर में खाते में रुपए आने की अफवाह पर सीएसपी सेंटर पर महिलाओं की भारी भीड़
Mohania, Bihar:मोहनिया नगर के सीएसपी सेंटर पर शनिवार सुबह से ही सैकड़ों महिलाएं इकट्ठी हो गईं। अफवाह थी कि लोकसभा चुनाव के बाद उनके खाते में रुपए आएंगे। इस सूचना पर मोहनिया बीडीओ संजय दास, थानाध्यक्ष और पुलिस बल मौके पर पहुंचे और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। बीडीओ संजय दास ने अपील की कि ऐसी कोई स्कीम नहीं है और लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने को कहा।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हाईकोर्ट ने सरकारी सहायता धोखाधड़ी मामले में तीनों आरोपी को जमानत दी
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। हाईकोर्ट ने सांप काटने या जहरीले जीव के काटने से मौत के मामले में सरकारी सहायता राशि में कथित धोखाधड़ी के आरोपों का सामना कर रहे तीन आरोपियों को बड़ी राहत दी है। जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच ने आकाश कुमार साहू, हीरा प्रसाद खांडेकर और हरिशंकर राठौर की नियमित जमानत याचिका मंजूर कर ली है।दरअसल, बिलासपुर तहसीलदार कार्यालय के नायब नाजिर ग्रेड-दो दौलत राम ठाकुर की शिकायत पर सरकंडा थाने में यह मामला दर्ज किया गया था।अभियोजन पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने अन्य सह-आरोपियों के साथ मिलकर सरकारी सहायता योजना के तहत चार लाख रुपये प्राप्त करने के लिए फर्जी दस्तावेज और मेडिकल रिकॉर्ड तैयार किए।साथ ही सरकारी अभिलेखों में हेराफेरी कर शासन को आर्थिक नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया गया है।बचाव पक्ष ने हाईकोर्ट में दलील दी कि आरोपियों को झूठा फंसाया गया है और सहायता राशि संबंधित अधिकारियों ने दस्तावेजों की जांच के बाद स्वीकृत की थी।बचाव पक्ष ने यह भी कहा कि आरोपों की वास्तविकता का परीक्षण ट्रायल के दौरान किया जाना चाहिए।वहीं, राज्य सरकार की ओर से जमानत का विरोध करते हुए कहा गया कि मौत का वास्तविक कारण छिपाकर सरकारी योजना के तहत राशि हासिल की गई।दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा हिरासत की अवधि पर विचार करने के बाद हाईकोर्ट ने तीनों आरोपियों को जमानत दे दी।कोर्ट ने 50 हजार रुपये का व्यक्तिगत मुचलका प्रस्तुत करने पर आरोपियों को रिहा करने का निर्देश दिया है। साथ ही पुलिस पूछताछ में सहयोग करने, गवाहों को प्रभावित नहीं करने और निष्पक्ष सुनवाई में बाधा नहीं डालने की शर्तें भी लगाई हैं।उल्लेखनीय है कि इस मामले में पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर को भी पहले हाईकोर्ट से जमानत मिल चुकी है।हालांकि, आरोपों की सत्यता का फैसला विचारण के दौरान होगा।अलेप्पा मस्जिद पर नया विवाद: क्या है ताजा वजह?
Noida, Uttar Pradesh:aleppo masjidफर्रुखाबाद राम बारात में दो गुट भिड़े, लात-घूंसे से हंगामा वीडियो वायरल
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद की राम बारात में बवाल! दो गुटों के युवकों में जमकर मारपीट, सड़क पर चले लात-घूंसे, वीडियो वायरल राम बारात के दौरान दो गुटों में भिड़ंत, एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़, मारपीट में युवकों के कपड़े तक फटे जिला – फर्रुखाबाद तारीख - 13-10-2026 फर्रुखाबाद में राम बारात के दौरान दो गुटों के युवकों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। सदर कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड पर किसी बात को लेकर दो गुटों के युवक आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया और सड़क पर ही दोनों तरफ से जमकर लात-घूंसे चलने लगे。 मारपीट के दौरान युवकों ने एक-दूसरे पर थप्पड़ बरसाए। इस दौरान कुछ युवकों के कपड़े भी फट गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सड़क पर युवकों के बीच मारपीट होती दिखाई दे रही है। राम बारात के दौरान हुई इस घटना को लेकर इलाके में चर्चा है। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लोहाई रोड का है।अमरोहा के तीन रामलीला मंचों पर अश्लील डांस वीडियो वायरल, प्रशासन जाँच में जुटा
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा जनपद में तीन अलग अलग रामलीला मंचों पर हुआ अश्लील डांस, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. अमरोहा जनपद में रामलीला के धार्मिक मंचों पर कथित अश्लील डांस का मामला सामने आया है। आरोप है कि हसनपुर नगर के शिवाला मंदिर, रहरा अड्डा और काकाठेर में चल रही रामलीला के मंचों पर अश्लील डांस प्रस्तुत किया गया। इन कार्यक्रमों के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, रामलीला जैसे धार्मिक आयोजनों में इस तरह के कार्यक्रमों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो की आधिकारिक पुष्टि, आयोजकों का पक्ष और प्रशासन की कार्रवाई के संबंध में अभी स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है।हरिद्वार में युवक टावर पर चढ़ा, पत्नी के प्रेमी से जुड़े मामले पर ड्रामा
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में एक युवक का टावर पर चढ़ा हाई वोल्टेज ड्रामा, मौके पर पहुंची पुलिस। उत्तर प्रदेश से पत्नी के दूसरे युवक के साथ भागकर हरिद्वार आने से बेहद आहत है युवक। युवक की जिद है कि जब तक उसकी पत्नी को मौके पर नहीं बुलाया जाएगा, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगा। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा, युवक को समझाने के प्रयास जारी।इंस्टाग्राम पर अशोभनीय टिप्पणी: प्रेमी के शक में पति ने पत्नी की फोटो शेयर किया
Amethi, Uttar Pradesh:प्रेमी से बात करने के शक पर नराज पति ने इंस्टाग्राम पर पत्नी की फोटो शेयर कर लिखा अशोभनीय टिप्पणी. इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर लिखा आज मेरी पत्नी का स्वर्गवास हो गया, भगवान इसकी आत्मा को शांति दे. पिता के घर आई पत्नी ने पोस्ट देखकर थाने पहुंचकर पुलिस से की शिकायत. पुलिस ने पति को थाने बुलाकर सुलह समझौता कराकर पत्नी को भेजा पति के साथ. 2022 में प्रयागराज के करछना के रहने वाले कुलदीप सोनी की राखी सोनी के साथ हुई थी शादी. जनपद अमेठी के अमेठी कोतवाली के नरैनी गांव की रहने वाली है पत्नी राखी सोनी。पीलीभीत: पूरनपुर में नशे का कहर, युवक ने एक के बाद एक लगाए नशीले इंजेक्शन, वीडियो देख उड़े होश।
Puranpur, Uttar Pradesh:पीलीभीत: बीती शाम शेरपुर फाटक के पास एक युवक का नशीले इंजेक्शन लगाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में युवक डिवाइडर पर बैठकर एक के बाद एक प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन लगाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।बताया जा रहा है कि युवक नशे का आदी है और खुलेआम सड़क किनारे नशा कर रहा था। राह चलते किसी व्यक्ति ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर पूरनपुर में धड़ल्ले से चल रहे नशे के कारोबार की पोल खुल गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोरों और अवैध तस्करों द्वारा खुलेआम प्रतिबंधित इंजेक्शन व नशीली दवाएं बेची जा रही हैं, जिससे युवा पीढ़ी नशे की चपेट में आ रही है।लोगों ने पुलिस प्रशासन से नशा तस्करों पर कठोर कार्रवाई करने और ऐसे नशीले इंजेक्शनों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है।
