821101
कैमूर में खेत में गिरे बिजली के तार से किसान की गई जान
Bhabua, Bihar:कैमूर जिले के बेलांव थाना क्षेत्र में एक किसान की करंट लगने से जाना चली गई। मृतक की पहचान राजा के अकोढ़ी गांव निवासी शिवपूजन यादव के 45 वर्षीय पुत्र विनोद यादव के रूप में हुई है। विनोद अपने खेत का निरीक्षण करने गए थे, जहां वे गिरे हुए हाई टेंशन तार की चपेट में आ गए। घायल अवस्था में उन्हें पहले रामपुर सीएचसी ले जाया गया, फिर भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनकी जान चली गई। ग्रामीण श्याम नारायण पासवान ने घटना की पुष्टि की। स्थानीय प्रशासन मामले की जांच कर रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
एनएमसी टीम ने SNMMCH नेत्र विभाग का निरीक्षण किया; PG सीटें बढ़ सकती हैं
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रम की सीटों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रबंधन ने वर्तमान में स्वीकृत 19 पीजी सीटों को बढ़ाकर 25 करने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी को भेजा है। इस प्रस्ताव के बाद एनएमसी की एक सदस्यीय टीम आज नेत्र विभाग का भौतिक निरीक्षण करने एसएनएमएमसीएच पहुंची. टीम में एनएमसी से तेलांगना के डॉ. एम बाबू ने एसएनएमसीएच के प्रिंसिपल अधीक्षक, आई विभाग के एचओडी समेत तमाम चिकित्स्कों को साथ लेकर नेत्र विभाग के आउट डोर इंडोर और मुख्य शल्य कक्ष का भौतिक निरीक्षण में तमाम तरह की सुविधाओं का जायजा ली. इस बारे में एसएनएमएनसीएच के अधीक्षक डॉ. डीके गिँदौरिया ने बताया कि 19 पीजी सीटों को बढ़ाकर 25 करने के प्रस्ताव को प्रबंधन की ओर से नेशनल मेडिकल कमीशन को भेजा गया है, जिसके भौतिक निरीक्षण को टीम पहुंची है. वहीं नेत्र विभाग के एचओडी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि टीम सभी भौतिक निरीक्षण के उपरांत रिपोर्ट बनाकर एनएमसी को सुपुर्द करेगी. संस्थान ने दो सीटों पर पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव दिया है जबकि नेत्र विभाग में फैकल्टी की संख्या में बढ़ोतरी और संसाधन बढ़ने के बाद यह उम्मीद की जती है कि आई डिपार्टमेंट में चार सीट पर पाठ्यक्रम शुरू हो.0
0
Report
स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शम्भू सह-प्रभारी बने
Noida, Uttar Pradesh:माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी द्वारा श्रीमती स्मृति ईरानी जी को छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। श्रीमती स्मृति ईरानी जी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में हमारे संगठन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। श्री सिद्धार्थ शम्भू जी को भी छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सक्रिय सहभागिता से संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी। विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को भी हार्दिक बधाई एवं0
0
Report
जालौन के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड वजन बढ़ाकर देने का आरोप, सीजर दबाव की शिकायत
Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जालौन में एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ प्रसव से पहले कराए गए अल्ट्रासाउंड में बच्चे का वजन ज्यादा बताया और फिर नॉर्मल डिलीवरी से इनकार कर दिया फिर सीजर कराने का दबाव बनाया गया। यहाँ के ग्राम हरक्का निवासी गजेंद्र सिंह ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर अवध अस्पताल और माधव अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी पत्नी कीर्ति परिहार का उपचार अवध अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टर की सलाह पर 21 अगस्त 2026 को माधव अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच कराई गई, जिसमें बच्चे का वजन 2.796 किलोग्राम बताया गया। इसके बाद 12 सितम्बर को दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें वजन 3.728 किलोग्राम बताया गया। गजेंद्र सिंह का आरोप है कि दूसरी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर ने सामान्य प्रसव से इनकार करते हुए सीजर की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने पत्नी को ग्वालियर के गालब अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 14 सितंबर को बच्चे का जन्म हुआ और उसका वजन 2.700 किलोग्राम बताया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में बच्चे का वजन बढ़ाकर दर्शाया गया और सामान्य प्रसव के बजाय सीजर के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएमओ हरनंदन प्रसाद का कहना है कि ग्राम हरक्का निवासी गजेंद्र सिंह ने एक शिकायती पत्र सौपा है। युवक ने पत्नी के गर्भस्था के दौरान माधव अल्ट्रासाउंड सेंटर से अल्ट्रासाउंड कराया है जिसमें वजन ज्यादा बताया फिर दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया तो वजन कम होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीम का पहले से ही गठन है पूरे मामले की जांच कराई जाएगी अगर सत्यता पाई गई तो अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
कौशांबी में विवाद के बाद युवक ने गंगा में लगाई आत्मघाती छलांग
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में पत्नी और बच्चों के मायके जाने के बाद फोन पर हुए विवाद से नाराज युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले युवक ने फेसबुक लाइव कर सुसाइड नोट भी दिखाया। घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गांव के पास निर्माणाधीन गंगा ब्रिज के नजदीक की बताई जा रही है। अंकित कुमार मौर्य खलीलाबाद, नगर पालिका परिषद भरवारी का रहने वाला है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घण्टो रेस्क्यू के बाद युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसका इलाज चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।0
0
Report
बागपत में स्कूल बस में लगी आग; बच्चों के बिना भी बड़ा हादसा टला
Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के नूरपुर रोड पर अचानक एक स्कूल बस में आग लग गई। बताया गया है कि तकनीकी खराबी के कारण बस में आग लगी; देखते ही देखते बस धूं-धूं कर जलने लगी। आग की लपटों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बस बागपत के डीपीएस पब्लिक स्कूल की है और हादसे के समय बस स्कूली बच्चों को उनके घर छोड़कर वापस लौट रही थी। गनीमत रही कि उस वक्त बस में कोई बच्चा मौजूद नहीं था। आग लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर शेयर किया, जो अब वायरल है। पुलिस मौके की जानकारी जुटा रही है और आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
श्रावस्ती के सिसवारा मामले में मौत के बाद हंगामा, आरोपितों पर मुकदमा
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती के सिसवारा जमीन प्रकरण को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। जमीन पर कब्जे को लेकर हुए हंगामे के बाद हिरासत में लिए गए कमलेश पासवान की मौत के मामले में पुलिस ने विपक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर यह कार्रवाई की गई है। जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग ने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच के लिए एडीएम एफआर के नेतृत्व में जांच टीम गठित की गई है। मृतक के परिजन पुलिस पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं, जबकि मामले की जांच जारी है। फिलहाल गांव में भारी पुलिस फोर्स तैनात है। ये पूरा मामला गिलौला थाना क्षेत्र के सिसवारा गांव का है। बताया जा रहा है कि जमीन पर कब्जा दिलाने के दौरान दोनों पक्षों के बीच विवाद और हंगामा हो गया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं समेत एक शख्स कमलेश पासवान को हिरासत में लिया था। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए कमलेश पासवान को थाने ले जाया जा रहा था। इसी दौरान उसने कथित तौर पर पुलिस वाहन से छलांग लगा दी। वाहन से गिरने के बाद कमलेश गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद उसकी मौत हो गई। कमलेश की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों का आरोप है कि कमलेश ने खुद पुलिस की गाड़ी से छलांग नहीं लगाई, बल्कि उसे गाड़ी से नीचे फेंका गया। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। इसी मामले में मृतक के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने विपक्ष के सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उधर, भीम आर्मी के पदाधिकारी भी मृतक के गांव पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। मामले को लेकर गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। पुलिस और प्रशासन की नजर पूरे घटनाक्रम पर बनी हुई है। फिलहाल इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद जांच शुरू हो गई है। कमलेश की मौत किन परिस्थितियों में हुई, पुलिस वाहन से गिरने की वास्तविक वजह क्या थी और जमीन विवाद में किसकी भूमिका रही—इन सभी सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद सामने आएंगे।0
0
Report
Advertisement
गौवंश दुर्दशा पर बजरंग सेना का इटारसी में चक्काजाम और धरना
Narmadapuram, Madhya Pradesh:गौवंश की लगातार हो रही दुर्दशा को लेकर बजरंग सेना का गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। इटारसी में बजरंग सेना के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर रेलवे स्टेशन रोड स्थित नीलम तिराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान बजरंग सेना के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के सड़क पर उतरने से करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। बजरंग सेना ने गौवंश को लेकर प्रशासन के सामने तीन प्रमुख मांगें रखीं। संगठन की मांग है कि मृत गायों का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार उनकी मौजूदगी में कराया जाए। इसके अलावा घायल गायों के उपचार और देखभाल के लिए शासन जमीन उपलब्ध कराए, ताकि वहां घायल गौवंश को रखकर उपचार किया जा सके। बजरंग सेना ने बेसहारा गायों को सुरक्षित स्थान उपलब्ध कराने के लिए गौशाला बनाए जाने की भी मांग की। संगठन का कहना है कि सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गौवंश की सुरक्षा और उपचार के लिए स्थायी व्यवस्था जरूरी है। प्रदर्शन की शुरुआत स्थानीय रेस्ट हाउस के पास से रैली के साथ हुई। बजरंग सेना के कार्यकर्ता गौवंश की दुर्दशा को लेकर नारे लगाते हुए रेलवे स्टेशन रोड की ओर Reach किये। इसके बाद नीलम तिराहे पर धरना देकर चक्काजाम शुरू कर दिया गया।0
0
Report
कटनी SIT ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे की मनी ट्रेल पकड़ ली, संचालक गिरफ्तार
Katni, Madhya Pradesh:कटनी में ऑनलाइन सट्टे के मनी ट्रेल पर SIT का शिकंजा, 50 लाख के लेनदेन में कटनी कम्प्यूटर्स संचालक गिरफ्तार कटनी में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन की जांच कर रही SIT ने बड़ी कार्रवाई की है। 11 करोड़ 94 लाख रुपये के मनी ट्रेल की पड़ताल के दौरान बैंक खातों में करीब 50 लाख रुपये के ऐसे लेनदेन का खुलासा हुआ, जिसका संतोषजनक हिसाब नहीं मिलने पर कटनी कम्प्यूटर्स के संचालक विजय भैरवानी को गिरफ्तार कर लिया गया। SIT और माधवनगर पुलिस की कार्रवाई के बाद अब जांच की आंच सट्टे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने की संभावना है। पुलिस के मुताबिक, संबंधित खातों का संचालन विजय भैरवानी कर रहा था। वहीं, उसके भाई दीपक भैरवानी से भी पूर्व में पूछताछ की जा चुकी है。 ऑनलाइन गेमिंग और क्रिकेट सट्टे से जुड़े 11 करोड़ 94 लाख रुपये के मनी ट्रेल की जांच हाईकोर्ट के निर्देश पर गठित SIT कर रही है। इसी जांच के दौरान कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए इस्तेमाल किये जा रहे बैंक खातों में करीब 50 लाख रुपये के संदिग्ध लेनदेन सामने आए। पुलिस के अनुसार, विजय भैरवानी इन लेनदेन का संतोषजनक हिसाब नहीं दे सका। जांच में रकम का संबंध क्रिकेट सट्टे से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बाद SIT और माधवनगर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। SIT द्वारा विजय भैरवानी और उसके कर्मचारियों से जुड़े बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस बैंक खातों के साथ संबंधित फर्मों, GST और उद्योग विभाग से भी जानकारी जुटा रही है। जांच में सट्टे की आईडी उपलब्ध कराने और कमीशन के जरिए रकम के लेनदेन से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। पूर्व की जांच में योगेश बजाज का नाम भी सामने आया था। विजय भैरवानी की गिरफ्तारी के बाद मनी ट्रेल की जांच में एक और कड़ी जुड़ गई है। इस मामले की जांच के दौरान SIT ने विजय भैरवानी के भाई दीपक भैरवानी को भी नोटिस जारी कर पूछताछ की थी। पुलिस उसकी संभावित संलिप्तता और वित्तीय लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। दीपक की संपत्ति और आय के स्रोतों से संबंधित जानकारी भी जांच का हिस्सा हो सकती है। कटनी एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि SIT की जांच के बाद विजय भैरवानी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है। SIT की जांच में बैंक खातों के जरिए हुए लेनदेन पर फोकस है। विजय भैरवानी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब रकम के स्रोत, ट्रांसफर करने वालों और क्रिकेट सट्टे से संभावित संबंधों की पड़ताल आगे बढ़ा सकती है।0
0
Report
बष्ठी गांव में सड़क के अभाव से स्वरोजगार बाधित: ग्रामीणों की मांग
Routhiya, Uttarakhand:स्लग : स्वरोजगार की राह में सड़क का रोड़ारिपोर्ट : भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान : रुद्रप्रयाग, 23 सितंबर एंकर : ऊखीमठ विकासखंड के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल देवरियाताल की तलहटी में बसा बष्ठी गांव प्राकृतिक सौंदर्य के साथ स्वरोजगार की मिसाल भी पेश कर रहा है। गांव के 17 परिवार डेयरी, सेब, कीवी, सब्जी उत्पादन और मत्स्य पालन जैसे कारोबार से अपनी आर्थिकी मजबूत कर रहे हैं। लेकिन गांव की तरक्की की राह में करीब तीन किलोमीटर सड़क सबसे बड़ा रोड़ा बनी हुई है। सड़क की कटिंग का काम दो किलोमीटर तक होने के बाद निर्माण ठप पड़ा है। ऐसे में ग्रामीणों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने से लेकर बीमारों और स्कूली बच्चों तक को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ रही है। वीओ-1 : देवरियाताल की तलहटी में बसा बष्ठी गांव... जहां पहाड़ की कठिन परिस्थितियों के बीच ग्रामीण खेती-बागवानी और स्वरोजगार के जरिए अपनी तकदीर बदलने में जुटे हैं। गांव के 17 परिवार डेयरी, सेब, कीवी, सब्जी उत्पादन और मत्स्य पालन से जुड़े हैं। गांव में संभावनाएं हैं, मेहनत है और उत्पादन भी... लेकिन बाजार तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। गांव सड़क मार्ग से करीब तीन किलोमीटर दूर है। लिहाजा ग्रामीणों को अपने उत्पाद पीठ पर या पैदल रास्तों के सहारे बाजार तक पहुंचाने पड़ते हैं। वहीं बीमारों, गर्भवती महिलाओं और स्कूली बच्चों के लिए भी सड़क का अभाव बड़ी परेशानी बना हुआ है। वीओ-2 : ग्रामीणों के मुताबिक बष्ठी गांव के लिए लोक निर्माण विभाग ऊखीमठ की ओर से करीब तीन किलोमीटर सड़क स्वीकृत की जा चुकी है। सड़क की करीब दो किलोमीटर कटिंग भी हो चुकी है, लेकिन इसके बाद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क गांव तक पहुंच जाए तो उनकी मेहनत को बाजार मिल सकता है। सेब, कीवी, सब्जियां, दूध और मछली जैसे उत्पाद आसानी से बाजार तक पहुंचेंगे और स्वरोजगार के नए रास्ते भी खुलेंगे। गांव के बुजुर्गों की भी यही इच्छा है कि जिंदगी के आखिरी पड़ाव में कम से कम अपने गांव तक सड़क पहुंचती हुई देख सकें। बाइट : बलबीर सिंह राणा, सक्रिय काश्तकार, बाइट: फगड सिंह पंवार, सक्रिय काश्तकार, बाइट : बबिता राणा, ग्रामीण, बाइट: रुचि, ग्रामीण बाइट : विशेश्वरी देवी, उप प्रधान बाइट : कुंवारी देवी,बुजुर्ग ग्रामीण वीओ: 3: सड़क की मांग को लेकर अब ग्रामीणों ने प्रशासन को 20 दिन का समय दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि इस अवधि में सड़क कटिंग का काम दोबारा शुरू नहीं हुआ तो वे सरकारी व्यवस्था का इंतजार नहीं करेंगे, बल्कि श्रमदान के जरिए खुद सड़क काटने का काम शुरू करेंगे। ग्रामीणों की मांग साफ है—उन्हें किसी सुविधा की खैरात नहीं, बल्कि अपने गांव तक सड़क चाहिए, ताकि उनकी मेहनत और स्वरोजगार को बाजार तक पहुंच मिल सके। बाइट : राजेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान गेड-बष्ठी फाइनल : बष्ठी गांव की कहानी बताती है कि पहाड़ में मेहनत और स्वरोजगार की संभावनाओं की कमी नहीं है... जरूरत है तो उन बुनियादी सुविधाओं की, जो इस मेहनत को बाजार तक पहुंचा सकें। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर रास्ता बनाने का संकल्प ले लिया है... अब देखना होगा कि प्रशासन अधूरी सड़क का काम कब पूरा करता है।0
0
Report
Advertisement
साहिबगंज के अनंत ओझा यूपी के सह प्रभारी बनाये जाने से राजनीतिक हलचल तेज
Sahibganj, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी ने साहिबगंज से राजमहल के पूर्व विधायक अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी बनाये जाने से एक बार फिर साहिबगंज जिला राजनीतिक रूप से राष्ट्रीय फलक पर आ गया है. साहिबगंज जैसे छोटे जगह से आने के वावजूद भाजपा के तेज तर्रार नेता अनंत ओझा को पार्टी ने उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी बनाया. जिसके बाद अनंत ओझा ने सबसे पहले जी न्यूज़ पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अनंत ओझा ने इसके लिए अपने शीर्ष नेतृत्व देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का हृदय से आभार दिया है और अपने नेतृत्व के इस भरोसे पर सौ फिसदी खरे उतरने की बात कहा. उन्होंने कहा की यह मेरे लिए सौभाग्य है कि जिस धरती पर बाबा काशी विश्वनाथ, श्रीराम की अयोध्या , प्रधानमंत्री के कर्मभूमि और योगी आदित्यनाथ की सुशासन में काम करने का मौका मिला है. साहिबगंज में अनंत ओझा को उत्तरप्रदेश के सह प्रभारी बनाये जाने पर स्थानीय कार्यकर्त्ता द्वारा गर्म जोशी के साथ बधाई दी जा रही है. बाइट :- अनंत ओझा सह प्रभारी उत्तरप्रदेश सह पूर्व विधायक राजमहल.0
0
Report
नीतिश कुमार के शासनकाल के दावे पर जेडीयू का कानून-व्यवस्था पर हमला
Patna, Bihar:बिहार की सियासत में कानून-व्यवस्था को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। जेडीयू के प्रदेश प्रवक्ता शम्भू नाथ सिन्हा ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और आरजेडी पर तीखा हमला बोला है। जेडीयू प्रवक्ता ने दावा किया है कि नीतीश कुमार के कार्यकाल में स्थापित शासन व्यवस्था को मौजूदा एनडीए सरकार पूरी मुस्तैदी से आगे बढ़ा रही है। उन्होंने बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर विपक्ष की ओर से लगाए जा रहे आरोपों को राजनीति से प्रेरित बताया। शम्भू नाथ सिन्हा ने आरजेडी के शासनकाल का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि उस दौर में अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण मिलता था। वहीं, उन्होंने दावा किया कि मौजूदा सरकार में अपराध की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई की जाती है और आरोपियों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई हो रही है। जेडीयू प्रवक्ता ने यह भी आरोप लगाया कि बालू, शराब और जमीन के अवैध कारोबार से जुड़े लोगों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने अपने बयान में कोई विशिष्ट मामला या दस्तावेज पेश नहीं किया। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे तत्वों पर नजर रख रही है और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
प्रतापगढ़: खेत पर काम करते किसान की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ के देवगढ़ थाना क्षेत्र के वान्दरा पठार गांव में दोपहर खेत पर कृषि कार्य कर रहे 53 वर्षीय नाकुड़ा पिता गौतम मीणा की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। परिजन उन्हें अचेत अवस्था में जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहाँ चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के बड़े भाई रामा की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार नाकुड़ा मीणा की पत्नी पहले ही मौत हो चुकी है और उनकी एक बेटी की शादी हो चुकी है। अब 8 वर्षीय बेटे देवीलाल के सिर से भी पिता का साया उठ गया। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर एक्सप्रेस में सोना-चांदी और नकद चोरी, हरियाणा गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से बड़ी खबर अणुव्रत एक्सप्रेस में सोने के जेवरात और लाखों की नकदी चोरी का जीआरपी बीकानेर ने किया खुलासा ट्रेन में चोरी करने वाली हरियाणा की अंतरराज्यीय गैंग के 4 सदस्य गिरफ्तार नागपुर से नोखा की यात्रा के दौरान महिला यात्रियों के बैग से 65-70 तोला सोना, चांदी के आभूषण और 7-8 लाख रुपये नकद चोरी का आरोप जीआरपी ने आरोपियों के कब्जे से चोरी के सोने-चांदी के आभूषण और 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीरेंद्र कुमार उर्फ पिल्ला, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार और रणवीर के रूप में हुई पुलिस के मुताबिक गैंग लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों का ध्यान भटकाकर बैग के लॉक खोलकर करती थी चोरी एसपी जीआरपी उत्तर जोधपुर केवलराम के निर्देशन में थाना अधिकारी नेहा राजपुरोहित के नेतृत्व में कार्रवाई, आरोपियों से अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ जारी0
0
Report
राज्यों के स्टेट प्रभारी और सह प्रभारी नियुक्त, मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित होगा
Noida, Uttar Pradesh:Congratulations to all the newly appointed State Prabharis and Sah Prabharis. I am confident that under the leadership of PM Shri Narendra Modi Ji, your efforts will play a vital role in strengthening the organisation and realising our collective dream of Viksit Bharat 2047.0
0
Report
CM भजनलाल शर्मा का रामदेवरा दौरा: हेलिपैड से रामदेव पैनोरमा रवाना
Noida, Uttar Pradesh:रामदेवरा,जैसलमेरमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे रामदेवरा ,हेलिपैड पर मुख्यमंत्री का मंत्री के के विश्नोई ,भाजपा जिलाध्यक्ष दलपत हिगंडा,पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी,जैसलमेर विधायक छोटू सिंह सहित कही भाजपा नेताओ ने किया स्वागत, मुख्यमंत्री हेलिपैड से बाबा रामदेव पैनोरमा के लिए हुए रवाना जैसलमेर DM अनुपमा जोरवाल,SP अभिषेक शिवहरे मौजूद मुख्यमंत्री के यात्रा को लेकर भारी पुलिस जाप्ता तैनात सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट0
0
Report
Advertisement
