821101
भभुआ में बाइक की टक्कर से 80 वर्षीय वृद्ध घायल
Bhabua, Bihar:भभुआ टाउन थाना के पास एक दुर्घटना में 80 वर्षीय वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं चैनपुर थाना क्षेत्र के डिहा गांव निवासी छविनाथ पासवान अपनी बेटी के घर रोहतास जिले के मल्हीपुर गांव जा रहे थे। साथ ही इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी और घायल वृद्ध को तुरंत भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सूचना के अनुसार छविनाथ पासवान ने बताया कि वे अपने गांव से बेटी के घर जा रहे थे जब यह हादसा हुआ,चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में फर्जीवाड़ा: मीरा ATS मामले पर FIR के आदेश
Jaipur, Rajasthan:फर्जीवाड़े के ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन! - परिवहन विभाग के लिए फिर न बन जाएं दाग?, पहले फिटनेस सेंटरों ने कराई थी परिवहन विभाग की बदनामी - अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में आई गड़बड़ियां, चित्तौड़गढ़ के मीरा ATS में लगाए फर्जी दस्तावेज, परिवहन विभाग ने दिए FIR कराने के आदेश जयपुर। परिवहन विभाग पिछले साल तक वाहनों के फिटनेस सेंटरों के फर्जीवाड़े से परेशान था। फिटनेस सेंटरों की बिना वाहन जांच के ही प्रमाण पत्र देने की ढेरों शिकायतें थी। अब नए नियमों के तहत शुरू किए जा रहे ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों को लेकर भी गड़बड़ियां आना शुरू हो गई हैं। टेस्टिंग स्टेशन लगाने में ही फर्जी दस्तावेज पेश किए जा रहे हैं। आपको बता दें कि केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वाहनों की फिटनेस को निजी क्षेत्र में देने के बाद से ही लगातार शिकायतों का अंबार बना हुआ है। हालांकि केन्द्रीय मंत्रालय का प्रयास तो यह था कि फिटनेस सेंटरों पर मशीनों के जरिए वाहनों की फिटनेस हो सकेगी। और वास्तविक रूप से चलने में सक्षम वाहनों को ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। लेकिन पहले फिटनेस सेंटर और अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन परिवहन विभाग और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के लिए सिरदर्द बन गए हैं। पूर्व में राजस्थान में वाहनों की फिटनेस का कार्य फिटनेस सेंटरों द्वारा किया जा रहा था, जिनकी स्थापना राजस्थान परिवहन विभाग की नीति फिजा-2018 के तहत की गई थी। तब परिवहन विभाग को फिटनेस केन्द्रों द्वारा बिना वाहन आए ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की रोज ढेरों शिकायतें मिलती थी। अब केन्द्र सरकार ने वाहनों की फिटनेस का कार्य अनिवार्य रूप से ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के सुपुर्द कर दिया है। राजस्थान में भी करीब 50 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन शुरू किए जा चुके हैं। अब इन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों की स्थापना में ही फर्जी दस्तावेज लगाने के मामले सामने आने लगे हैं। चित्तौड़गढ़ के मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर में फर्जीवाड़ा - चित्तौड़गढ़ के मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर में सामने आया फर्जीवाड़ा - सेंटर संचालक ने 31 अक्टूबर 2025 को विभाग में किया था आवेदन - ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन की PRC के लिए पोर्टल पर आवेदन किया - इसमें 11 मई 2026 का एक UIT चित्तौड़गढ़ का प्रमाण पत्र लगाया - परिवहन विभाग ने जांच कराई तो जांच में प्रमाण पत्र मिला फर्जी - नगर विकास न्यास, चित्तौड़गढ़ ने जारी ही नहीं किया था यह प्रमाण पत्र - आवेदक ने अपने स्तर पर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर परिवहन विभाग में पेश कर दिया - अब इस फर्जी दस्तावेज को परिवहन विभाग ने माना आपराधिक कृत्य - परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने दिए FIR करवाने के आदेश - चित्तौड़गढ़ RTO को मीरा फिटनेस टेस्टिंग स्टेशन के विरुद्ध FIR कराने के आदेश दिए - हालांकि परिवहन मुख्यालय ने 30 जुलाई को चित्तौड़गढ़ RTO को FIR के लिए कहा, - लेकिन एक हफ्ते बाद भी अभी तक RTO द्वारा नहीं कराई गई FIR किशनगढ़ में एटीएस 11 माह से निलंबित ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ियां कोई नई बात नहीं है। इससे पहले अजमेर के किशनगढ़ में स्थित मरुधरा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों को लेकर भी शिकायतें सामने आई थी। यहां मरुधरा एटीएस में बिना वाहनों की जांच किए ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया था। जिसे पिछले साल सितंबर माह में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से यह फिटनेस 센्टर अब तक निलंबित चल रहा है। अब चित्तौड़गढ़ के मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर लगाने के लिए दस्तावेजों में ही गड़बड़ी सामने आई है। परिवहन विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिस तरह के फर्जी दस्तावेज चित्तौड़गढ़ के मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर ने सब्मिट किए थे। उसी तरह के फर्जी दस्तावेज कई अन्य ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन संचालकों ने भी प्रस्तुत किए हैं। जयपुर सहित कई जिलों में संचालकों ने नगर विकास न्यास और एनएचएआई से जुड़े फर्जी दस्तावेज आवेदनाें में लगाए हैं। देखना होगा कि फर्जी दस्तावेज लगाने की शिकायतों को लेकर क्या परिवहन विभाग ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के फर्जीवाड़े को रोक सकेगा?0
0
Report
ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन में फर्जीवाड़ा, राजस्थान आदेश FIR
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन- जयपुर फीड- 2सी हैडर- फर्जीवाड़े के ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन! परिवहन विभाग के लिए फिर न बन जाएं दाग? पहले फिटनेस सेंटरों ने कराई विभाग की बदनामी अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में आई गड़बड़ियां चित्तौड़गढ़ के मीरा ATS में लगाए फर्जी दस्तावेज परिवहन विभाग ने दिए FIR कराने के आदेश एंकर परिवहन विभाग पिछले साल तक वाहनों के फिटनेस सेंटरों के फर्जीवाड़े से परेशान था। फिटनेस सेंटरों की बिना वाहन जांच के ही प्रमाण पत्र देने की ढेरों शिकायतें थी। अब नए नियमों के तहत शुरू किए जा रहे ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों को लेकर भी गड़बड़ियां आना शुरू हो गई हैं। टेस्टिंग स्टेशन लगाने में ही फर्जी दस्तावेज पेश किए जा रहे हैं। किस तरह की हैं गड़बड़ियां, यह रिपोर्ट देखिए- वीओ- 1 केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा वाहनों की फिटनेस को निजी क्षेत्र में देने के बाद से ही लगातार शिकायतों का अंबार बना हुआ है। हालांकि केन्द्रीय मंत्रालय का प्रयास तो यह था कि फिटनेस सेंटरों पर मशीनों के जरिए वाहनों की फिटनेस हो सकेगी। और वास्तविक रूप से चलने में सक्षम वाहनों को ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी किए जाएंगे। लेकिन पहले फिटनेस सेंटर और अब ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन परिवहन विभाग और केन्द्रीय सड़क परिवहन मंत्रालय के लिए सिरदर्द बन गए हैं। पूर्व में राजस्थान में वाहनों की फिटनेस का कार्य फिटनेस सेंटरों द्वारा किया जा रहा था, जिनकी स्थापना राजस्थान परिवहन विभाग की नीति फिजा-2018 के तहत की गई थी। तब परिवहन विभाग को फिटनेस केन्द्रों द्वारा बिना वाहन आए ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने की रोज ढेरों शिकायतें मिलती थी। अब केन्द्र सरकार ने वाहनों की फिटनेस का कार्य अनिवार्य रूप से ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के सुपुर्द कर दिया है। राजस्थान में भी करीब 50 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन शुरू किए जा चुके हैं। अब इन ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों की स्थापना में ही फर्जी दस्तावेज लगाने के मामले सामने आने लगे हैं। चित्तौड़गढ़ के मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर में फर्जीवाड़ा - चित्तौड़गढ़ के मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर में सामने आया फर्जीवाड़ा - सेंटर संचालक ने 31 अक्टूबर 2025 को विभाग में किया था आवेदन - ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन की PRC के लिए पोर्टल पर आवेदन किया - इसमें 11 मई 2026 का एक UIT चित्तौड़गढ़ का प्रमाण पत्र लगाया - परिवहन विभाग ने जांच कराई तो जांच में प्रमाण पत्र मिला फर्जी - नगर विकास न्यास, चित्तौड़गढ़ ने जारी ही नहीं किया था यह प्रमाण पत्र - आवेदक ने अपने स्तर पर फर्जी प्रमाण पत्र तैयार कर परिवहन विभाग में पेश कर दिया - अब इस फर्जी दस्तावेज को परिवहन विभाग ने माना आपराधिक कृत्य - परिवहन आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा ने दिए FIR करवाने के आदेश - चित्तौड़गढ़ RTO को मीरा फिटनेस टेस्टिंग स्टेशन के विरुद्ध FIR कराने के आदेश दिए - हालांकि परिवहन मुख्यालय ने 30 जुलाई को चित्तौड़गढ़ RTO को FIR के लिए कहा, - लेकिन एक हफ्ते बाद भी अभी तक RTO द्वारा नहीं कराई गई FIR Gfx Out वीओ- 2 ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों में गड़बड़ियां कोई नई बात नहीं है। इससे पहले अजमेर के किशनगढ़ में स्थित मरुधरा ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों को लेकर भी शिकायतें सामने आई थी। यहाँ मरुधरा एटीएस में बिना वाहनों की जांच किए ही फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने का मामला सामने आया था। जिसे पिछले साल सितंबर माह में निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद से यह फिटनेस सेंटर अब तक निलंबित चल रहा है। अब चित्तौड़गढ़ के मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर लगाने के लिए दस्तावेजों में ही गड़बड़ी सामने आई है। परिवहन विभाग से जुड़े सूत्रों का कहना है कि जिस तरह के फर्जी दस्तावेज चित्तौड़गढ़ के मीरा फिटनेस टेस्टिंग सेंटर ने सब्मिट किए थे। उसी तरह के फर्जी दस्तावेज कई अन्य ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन संचालकों ने भी प्रस्तुत किए हैं। जयपुर सहित कई जिलों में संचालकों ने नगर विकास न्यास और एनएचएआई से जुड़े फर्जी दस्तावेज आवेदनाें में लगाए हैं। देखना होगा कि फर्जी दस्तावेज लगाने की शिकायतों को लेकर क्या परिवहन विभाग ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशनों के फर्जीवाड़े को रोक सकेगा? - काशीराम चौधरी जी मीडिया, जयपुर0
0
Report
नावा के लूणवा में CHC निर्माण पर ग्रामीणों ने जताई कड़ी आपत्ति
Didwana, Rajasthan:जिले में नावा के लूणवा ग्राम पंचायत में बजट वर्ष 2025 में स्वीकृत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) के निर्माण स्थल को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने जिला कलक्टर के नाम नावा SDM को ज्ञापन सौंपकर आरोप लगाया कि कुछ लोग निजी हित साधने के उद्देश्य से अस्पताल का निर्माण खातेदारी भूमि पर कराने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि पूर्व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से सटी निर्विवाद भूमि पहले से उपलब्ध है। ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि संबंधित भूमिदाता पूर्व में ही स्वेच्छा से भूमि देने की सहमति दे चुका है। ऐसे में निजी भूमि का चयन भविष्य में कानूनी विवाद, पहुंच मार्ग की समस्या तथा सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका पैदा करेगा। उन्होंने पूर्व स्वास्थ्य केन्द्र परिसर एवं उससे सटी भूमि पर ही सीएचसी निर्माण की मांग की। ग्रामीणों ने निर्माण स्थल चयन की निष्पक्ष जांच, ग्रामसभा की सहमति तथा निजी भूमि पर निर्माण के प्रयासों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जनभावनाओं के अनुरूप निर्णय नहीं लिया गया तो क्षेत्रवासी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। इस दौरान काफी संख्या में लूणवा ग्राम के ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस की आंतरिक पेच, चुनावी तैयारी और सत्ता-विरोधी चर्चाएं
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़- एंकर ने निकाय चुनाव की आहट के साथ ही चित्तौड़गढ़ की राजनीति गरमा दी है। कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक चुनावी रणनीति के लिए बुलाई गई थी, लेकिन मंच से निकले बयानों ने कई सियासी सवाल खड़े कर दिए। भाजपा पर हमले तो हुए ही, लेकिन सबसे अधिक चर्चा उस वक्त हुई जब कांग्रेस के एक बड़े नेता की कार्यशैली पर बिना नाम लिए सवाल खड़े किए गए। यानी चुनावी रण से पहले कांग्रेस ने विरोधियों के साथ-साथ अपने घर के भीतर भी सियासी संदेश देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने, युवाओं को जोड़ने और चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। उनके निशाने पर सिर्फ भाजपा नहीं थी; उन्होंने बिना नाम लिए उन नेताओं पर भी सवाल उठाए जो जिला कांग्रेस की बैठकों से दूरी बनाकर अलग-अलग बैठकें कर रहे हैं। सिसोदिया ने साफ कहा कि संगठन से बड़ा कोई नहीं होता और जो पार्टी लाइन से अलग चलेगा, उसके खिलाफ प्रदेश नेतृत्व को रिपोर्ट भेजी जा चुकी है। उन्होंने संकेत दिए कि चुनाव से पहले संगठन में अनुशासन सर्वोच्च रहेगा और सभी को पार्टी के फैसलों के साथ चलना होगा। पूर्व सभापति संदीप शर्मा ने भाजपा पर भ्रष्टाचार के आरोपों का जवाब देते हुए कांग्रेस बोर्ड के कामकाज का बचाव किया और दावा किया कि उनके कार्यकाल में विकास कार्य ईमानदारी से हुए। उन्होंने भी बिना नाम लिए अपनी ही पार्टी के कुछ नेताओं को नसीहत दे डाली। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के नाम पर अलग-अलग बैठकें कर संगठन को कमजोर करना ठीक नहीं है। यदि किसी को व्यक्तिगत राजनीति करनी है तो वह अपने नाम से करे, लेकिन कांग्रेस के मंच का इस्तेमाल कर भ्रम फैलाने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। उनका कहना था कि चुनाव संगठन की ताकत से जीते जाते हैं, किसी एक व्यक्ति के दम पर नहीं। कुल मिलाकर यह बैठक सिर्फ चुनावी रणनीति तक सीमित नहीं रही, बल्कि कांग्रेस के भीतर चल रही हलचल भी खुलकर सामने आ गई। मंच से भाजपा पर राजनीतिक हमला बोला गया, तो अपनी ही पार्टी के एक बड़े नेता की कार्यशैली पर भी सवाल उठे। अब निकाय चुनाव से पहले सबसे बड़ा सवाल यही है कि कांग्रेस इन अंदरूनी मतभेदों को खत्म कर एकजुट होकर मैदान में उतर पाएगी या यह सियासी संदेश आगे भी चर्चा का विषय बने रहेंगे।0
0
Report
पिपरई पेट्रोल पंप पर बाइक में आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से हादसा टला
Isagarh, Ashoknagar, Madhya Pradesh:अशोकनगर-मुंगावली के पिपरई पेट्रोल पंप पर बाइक में लगी भीषण आग बड़ा हादसा टला: पंप कर्मचारियों की सूझबूझ से आग पर पाया गया काबू। नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा। पेट्रोल पंप पर भारी मात्रा में था ईंधन का स्टॉक। पूरी घटना पंप पर लगे CCTV में कैद है।0
0
Report
पुलिसकर्मी पर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी, देशी कट्टा भी बरामद
Damoh, Madhya Pradesh:पुलिसकर्मी पर हमले और लूट के आरोपी को किया गया गिरफ्तार, अवैध देशी कट्टा भी जब्त. दमोह में बढ़ते अपराध के ग्राफ और बेखौफ होते बदमाशों के साथ लोग पुलिस को भी नहीं बख्श रहे और बुलंद हौसलों के साथ पुलिसकर्मियों पर भी लोग हमला कर रहे हैं। बीते 7 जुलाई को पथरिया थाना क्षेत्र के सूखा गांव से एक झगड़े की सूचना पर यहां डायल 112 की टीम पहुंची थी लेकिन खूबसिंह नाम के दबंग ने इस डायल112 की टीम पर ही हमला बोल कर पुलिस वाले का मोबाइल छीन लिया और भाग निकला। इस घटना ने पुलिस की काफी किरकिरी की और आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस के लिए चैलेंज थी, लगभग महीने भर बाद आखिरकार पथरिया पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके पास से एक देशी कट्टा और कारतूस भी बरामद किए है। पुलिस पर हमले के आरोपी को कोर्ट में पेश करने से पहले पुलिस ने शहर में उसका जुलूस भी निकाला और लोगों को संदेश दिया कि अपराधियों को बक्शा नहीं जायेगा।0
0
Report
Advertisement
JPSC-JSSC आंदोलन: SDM-ADM ने फिर धरना स्थल पर पहुंचकर बातचीत शुरू की
Ranchi, Jharkhand:JPSC-JSSC आंदोलन में सरकार की ओर से वार्ता के लिए SDM और ADM एक बार फिर धरना स्थल पहुंचे। अधिकारियों ने आंदोलनरत छात्रों से संवाद शुरू किया, दोनों पक्षों के बीच बातचीत जारी है।0
0
Report
बेकाबू घोड़ा तांगे ने उधम सिंह नगर बाजार में हड़कंप मचा दिया, कई लोग घायल
Bahara Boj, Uttarakhand:उधम सिंह नगर के दिनेशपुर में तांगा गाड़ी से जुता हुआ एक घोड़ा अचानक बिदक गया। जिसके बाद घोड़ा बाजार और मुख्य सड़क पर अंधाधुंध दौड़ने लगे। घोड़े के बेकाबू होने के कारण राहगीरों में भगदड़ मच गई और कई लोग घोड़ा गाड़ी के चपेट में आने से घायल भी हो गए। दिनेशपुर के मुख्य बाजार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जिसमें एक व्यक्ति तांगा लेकर जाता दिखाई दे रहा है कि अचानक तांगा से जुता घोड़ा बिदक गया जिस कारण तांगेवाला सड़क पर गिर गया। उसके बाद घोड़ा अंधाधुंध भागने लगा। घोड़े को बेकाबू भागते देखकर बाजार में भगदड़ मच गई। कई राहगीर में घोड़े की चपेट में आने से घायल हो गए0
0
Report
कुल्लू के नए SP अभिषेक सेकर की घोषणा: नशा माफिया और चिट्टे पर कार्रवाई
Kullu, Himachal Pradesh:एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने पदभार संभाल लिया है। इस दौरान उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि नशा माफिया पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता है। इसके अलावा चिट्टे के मामले जो सामने आ रहे हैं उन पर भी नकेल कसी जाएगी। वही नशा कारोबार से जुड़े जो लोग हैं उनकी संपत्ति को भी जब्त करने का कार्य कुल्लू पुलिस की ओर से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अधिक मात्रा में कुल्लू घूमने के लिए पर्यटक भी पहुंचते है। ऐसे में टूरिस्ट फ्रेंडली पुलिसिंग कांसेप्ट को भी यहां पर लागू करने की दिशा में कदम उठाए जाएंगे। एसपी कुल्लू अभिषेक सेकर ने आज अपना पदभार संभाल लिया है इस दौरान उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं को भी मीडिया के सामने रखा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुल्लू जिला में नशा माफिया जैसे तत्वों पर कार्यवाही की जाएगी और जिला को भ्रष्टाचार मुक्त रखने के लिए प्रयास किया जाएगा।0
0
Report
Advertisement
हिसार के लिए तीन स्मार्ट रोड और बंदरों से मुक्ति: नगर निगम बिगाड़ दे रहा बड़ा प्लान?
Hisar, Haryana:हिसार को महानगर बनाने के उद्देश्य से नगर निगम ने बुनियादी ढांचे में बड़े बदलावों की तैयारी शुरू कर दी है। जी मीडिया से बातचीत में मेयर प्रवीण पोपली ने बताया कि 10 अगस्त को फाइनेंस कमेटी की बैठक में शहर के कायाकल्प के लिए कई अहम प्रस्ताव रखे जाएंगे। इनमें सबसे प्रमुख एजेंडा शहर को तीन 'स्मार्ट रोड' देना है, जिससे हिसार सुंदर दिखेगा और ट्रैफिक व्यवस्था भी सुचारू होगी। वहीं, शहर में बंदरों के बढ़ते आतंक से मुक्ति दिलाने के लिए नगर निगम फिर से टेंडर जारी कर रहा है। मेयर ने बताया कि सख्त नियमों के कारण पहले कोई एजेंसी तैयार नहीं थी, लेकिन नए टेंडर से उम्मीद है कि जल्द किसी एजेंसी को जिम्मेदारी मिलेगी और बंदरों को पकड़कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा जाएगा। प्रवीण पोपली मेयर हिसार0
0
Report
बहादुरगढ़ में कैंटर चालक जिंदा जलकर मौत, ढीले तार हादसे की वजह
Jhajjar, Haryana:बहादुरगढ़ में हुआ दर्दनाक हादसा। कैंटर में लगी आग, ड्राइवर जिंदा जला। बिजली के ढीले तार कैंटर के संपर्क में आने से हुआ हादसा। बहादुरगढ़ के नया गांव बीर बरखताबाद के बाईपास पर हुआ हादसा। बादली की तरफ से बहादुरगढ़ सामान लेकर आ रहा था कैंटर चालक। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी राकेश के रूप में हुई। कैंटर सड़क पर साइड मैं खड़ा करके नीचे उतरने कर रहा था कोशिश, बिजली की अर्थिंग के कारण बुरी तरह से झुलसा। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पाया आग पर काबू। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मामले की जांच में जुटे।0
0
Report
गाजियाबाद में कांवर यात्रा सुरक्षा के लिए कंट्रोल रूम, 2000 कैमरे और 4000 पुलिस
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में कांवड़ यात्रा को सुरक्षित संपन्न करने के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। इस कंट्रोल रूम के माध्यम से कावड़ यात्रा में लगे लगभग 2000 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी की जाएगी, जिससे किसी भी कावड़िये को यात्रा के दौरान किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पड़े। कंट्रोल रूम के माध्यम से लगातार पूरे रुट की मॉनिटरिंग रहेगी। अगर रूट पर कहीं भी कोई समस्या दिखती है तो तुरंत मौके पर पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी जाएगा। कांवाड़ रूट पर 4000 से अधिक पुलिस कर्मी भी लगाए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
रांची में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर दो दिवसीय आदिवासी महोत्सव शुरू
Ranchi, Jharkhand:9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर राजधानी रांची के मोराबादी मैदान में दो दिवसीय झारखंड आदिवासी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव 9 और 10 अगस्त को आयोजित होगा। कार्यक्रम की तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शामिल होंगे। मोराबादी मैदान और मुख्य मंच को आदिवासी संस्कृति, परंपरा और विरासत की झलक प्रस्तुत करने वाले आकर्षक स्वरूप में सजाया जा रहा है। महोत्सव में झारखंड के विभिन्न आदिवासी समुदायों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, जल-जंगल-जमीन के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं और पारंपरिक जीवनशैली को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम में झारखंड समेत देशभर से आदिवासी समुदाय के प्रतिनिधि, सामाजिक नेता और लोक कलाकार शामिल होंगे। पारंपरिक नृत्य-संगीत, सोहराय पेंटिंग, आदिवासी वाद्ययंत्रों की प्रस्तुति तथा आदिवासी समाज के पारंपरिक जीवन और रीति-रिवाजों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। विश्व आदिवासी दिवस को लेकर मोराबादी मैदान में तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं और आयोजन स्थल को अंतिम रूप दिया जा रहा है।0
0
Report
मौत की त्रासदी: मोतिहारी के बभनौली गांव में एक ही परिवार के पांच डूबे
Motihari, Bihar:मोतिहारी में आज एक दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं जिसमें मां और उनकी दो बेटा और दो बेटी शामिल हैं।ग्रामीणों की मदद से सभी पांचों मृतक का शव तालाब से बाहर निकाला गया है। एक ही परिवार के पांच लोगों की गांव के तालाब में डूबकर हुई मौत के बाद इलाके में मातम का माहौल है। घटना गोविंदगंज थाना क्षेत्र के बभनौली गांव की है। तालाब में एक ही परिवार के पांच लोग कैसे डूबे इसको लेकर अलग अलग चर्चा हो रहा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि तालाब के किनारे रास्ते पर फिसलन होने के कारण सभी लोग तलब में डूब गए।0
0
Report
Mehbooba Mufti ने NC पर निशाना साधा, PDP नेताओं के FIR पर सवाल
Srinagar, Uttarakhand:Mehbooba Mufti Hits Out at NC, Questions FIRs Against PDP Leaders PDP chief Mehbooba Mufti has hit out at the National Conference, alleging that the NC is repeatedly targeting the PDP and attacking the party for raising public issues. Mehbooba said police have registered FIRs against PDP leaders and workers without any valid reason. She questioned the action and said the party would continue to raise its voice. Meanwhile, a large number of PDP supporters gathered outside the PDP headquarters in Srinagar in support of the party leadership. Mehbooba said her daughter and PDP leader Iltija Mufti will visit Kothibagh Police Station in Srinagar, where she will question the police regarding the FIR registered against her and seek answers over the action taken by the authorities.0
0
Report
Advertisement
