Back
यादव समाज के विरोध के बीच यादव जी की लव स्टोरी रिलीज़ पर उथल-पुथल
MKMukesh Kumar
Feb 26, 2026 11:52:33
Jehanabad, Bihar
27 फरवरी को रिलीज होने जा रही फिल्म यादव जी की लव स्टोरी को लेकर जहानाबाद में जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। इसी कड़ी में आज अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा ने सड़को पर उतरकर फिल्म के खिलाफ रोषपूर्ण प्रदर्शन किया। शहर के हॉस्पिटल मोड़ से प्रतिकार मार्च निकाला जो समाहरणालय के समक्ष जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि यादव समाज अपनी बहन बेटियों की अस्मिता और जातीय गौरव के साथ कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रदर्शनकारियों ने सीधे शब्दों में आरोप लगाया कि यह फिल्म मनोरंजन नहीं, बल्कि सनातन धर्म की एकता को खंडित करने की एक गहरी साजिश है। उनका कहना है कि फिल्म में जानबूझकर यादव समाज की बेटी को सॉफ्ट टारगेट बनाकर लव जिहाद को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिससे सामाजिक समरसता बिगड़ना तय है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे संजय कुमार ने प्रशासन और फिल्म निर्देशकों को ललकारते हुए कहा यह फिल्म नहीं, हमारे स्वाभिमान पर हमला है। अगर शासन या प्रशासन इस विरोध को दबाने की कोशिश की, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। हम इस फिल्म का पूर्ण बहिष्कार करते हैं। यादव संगठन ने जिले के सभी सिनेमाहॉल मालिकों को स्पष्ट चेतावनी दी है अगर 27 फरवरी को यह फिल्म किसी भी पर्दे पर उतरी, तो पूरे यादव समाज वहां पहुंचकर आंदोलन करेगा। उन्होंने मांग किया है कि फिल्म का नाम तत्काल बदला जाए और विवादित कंटेंट हटाया जाए। आरोप है कि फिल्म के जरिए समाज की बहन-बेटियों की गलत छवि पेश करने की कोशिश। अगर फिल्म रिलीज हुई तो पूरे जिले में ही नहीं पूरे बिहार में उग्र प्रदर्शन होगा। वहारहाल जहानाबाद में बढ़ते इस तनाव को देखते हुए प्रशासन अलर्ट पर है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
PPPRASHANT PARDESHI
FollowFeb 26, 2026 13:15:220
Report
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 26, 2026 13:07:510
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 26, 2026 13:07:380
Report
MSManish Sharma
FollowFeb 26, 2026 13:07:240
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 26, 2026 13:07:070
Report
ASABDUL SATTAR
FollowFeb 26, 2026 13:06:520
Report
PGPARAS GOYAL
FollowFeb 26, 2026 13:06:300
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 26, 2026 13:06:190
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 26, 2026 13:06:060
Report
NJNEENA JAIN
FollowFeb 26, 2026 13:05:280
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowFeb 26, 2026 13:05:130
Report
DGDeepak Goyal
FollowFeb 26, 2026 13:04:290
Report