Back
जहानाबाद में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया, ध्वजारोहण और शानदार झांकियाँ
MKMukesh Kumar
Jan 26, 2026 06:01:05
Jehanabad, Bihar
देशभर में 77वें गणतंत्र दिवस की धूम के बीच जहानाबाद पूरी तरह से देशभक्ति के रंग में सराबोर है। जिले का मुख्य राजकीय समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित हुआ, जहाँ जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने झंडोत्तोलन किया और जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। झंडोत्तोलन से पूर्व परेड का आयोजन किया गया, जिसकी सलामी ली गई। तिरंगा फहराने के बाद जनसमूह को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न विकास योजनाओं और जिले की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा आकर्षक झांकियाँ निकाली गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। परिवहन और स्वास्थ्य विभाग ने अपनी योजनाओं एवं जागरूकता संदेशों को प्रदर्शित किया। शिक्षा विभाग ने नई शिक्षा नीति का संदेश दिया, वहीं जीविका दीदियों ने महिला सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता की प्रेरक झलक प्रस्तुत की। पंचायती राज विभाग ने ग्रामीण विकास एवं स्वच्छता का मॉडल प्रदर्शित किया। गणतंत्र दिवस के इस गौरवशाली अवसर पर जिलाधिकारी ने जिले के गौरव और स्वतंत्रता सेनानी कपिलदेव शर्मा को शाल भेंट कर सम्मानित किया। प्रशासन के इस कदम की उपस्थित जनसमूह ने सराहना की। कार्यक्रम की संवेदना को देखते हुए गांधी मैदान में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मौके पर जिले के एसपी अपराजित लोहान, एसडीओ राजीव कुमार सिन्हा, एसडीपीओ मनीष चंद्र चौधरी, सहित तमाम वरीय पदाधिकारी मौजूद रहे। मुख्य समारोह के अलावा जिले के सभी सरकारी व गैर-सरकारी संस्थानों में भी आन-बान और शान के साथ तिरंगा फहराया गया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
KSKamal Solanki
FollowJan 26, 2026 07:49:000
Report
HBHeeralal Bhati
FollowJan 26, 2026 07:48:440
Report
ASArvind Singh
FollowJan 26, 2026 07:48:310
Report
ANAbhishek Nirla
FollowJan 26, 2026 07:47:540
Report
PKPRASHANT KUMAR1
FollowJan 26, 2026 07:47:230
Report
0
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowJan 26, 2026 07:46:210
Report
NJNEENA JAIN
FollowJan 26, 2026 07:46:000
Report
NSNITIN SRIVASTAVA
FollowJan 26, 2026 07:45:300
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowJan 26, 2026 07:45:130
Report
0
Report
1
Report
SKSunny Kumar
FollowJan 26, 2026 07:40:140
Report