Back
जहानाबाद जेल में गर्भवती कैदी ने दिया स्वस्थ बच्ची को जन्म
MKMukesh Kumar
Feb 11, 2026 23:31:02
Jehanabad, Bihar
जीवन कभी-कभी सबसे कठिन परिस्थितियों में भी उम्मीद की नई किरण जगा देती है। जहानाबाद में जेल की सलाखों के पीछे बंद एक महिला बन्दी के जीवन में मातृत्व की खुशियां दस्तक दे गईं और एक नन्ही परी ने जन्म लिया। दरअसल मखदुमपुर थाना क्षेत्र के इक्कील गांव निवासी बसंती पिछले आठ माह से हत्या के एक मामले में मंडल कारा काको में बंद है। जेल में बंद रहने के दौरान एक अचानक उसकी तबीयत बिगड़ी। चिकित्सकीय जांच कराए जाने पर यह जानकारी सामने आई कि वह गर्भवती है। इसके बाद जेल प्रशासन की ओर से मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल अधीक्षक को सूचित किया गया। अधीक्षक के निर्देश पर महिला बंदी की नियमित स्वास्थ्य जांच कराई जाने लगी और उसे आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख उपलब्ध कराई गई। इसी बीच मंगलवार की रात जब बसंती को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी, तब जेल प्रशासन की तत्परता देखने को मिली। जेल सुपरिंटेंडेंट के आदेश पर महिला बंदी को तुरंत पुलिस अभिरक्षा में जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया। जहां अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में उसका सामान्य प्रसव कराया गया, जिसमें उसने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। महिला बंदी के साथ अस्पताल पहुंचे पुलिसकर्मियों ने बताया कि प्रसव के दौरान पूरी सावधानी बरती गई और समय रहते उसे अस्पताल पहुंचा दिया गया, जिससे किसी तरह की जटिलता उत्पन्न नहीं हुई। बच्ची के जन्म के बाद बसंती के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। जेल की दीवारों के बीच रहते हुए मां बनने की अनुभूति उसके लिए भावुक कर देने वाली रही। सदर अस्पताल की महिला रोग विशेषज्ञ डॉ नाहिद शिरीन ने बताया कि जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। बसंती की यह दूसरी संतान है और उसकी नार्मल डिलीवरी हुई है। चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के तहत महिला को 48 घंटे तक अस्पताल में रखा जाएगा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद बसंती को नवजात बच्ची के साथ पुनः जेल भेजा जाएगा। नियमों के अनुसार, जब तक उसे जमानत नहीं मिल जाती, तब तक बच्ची मां के साथ जेल में ही रहेगी।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 12, 2026 01:00:230
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowFeb 12, 2026 00:45:370
Report
TCTanya chugh
FollowFeb 12, 2026 00:45:110
Report
DIDamodar Inaniya
FollowFeb 11, 2026 23:31:290
Report
KSKamal Solanki
FollowFeb 11, 2026 23:31:150
Report
AZAmzad Zee
FollowFeb 11, 2026 23:30:440
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 11, 2026 23:30:300
Report
RJRakesh Jaiswal
FollowFeb 11, 2026 23:30:160
Report
HDHARSH DWIVEDI
FollowFeb 11, 2026 23:16:370
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 11, 2026 23:16:240
Report
UJUmesh Jadhav
FollowFeb 11, 2026 23:16:030
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowFeb 11, 2026 23:15:500
Report
MJManoj Jain
FollowFeb 11, 2026 23:15:290
Report
0
Report