icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
804408
PPINEWZ9 May 2025, 07:27 pm

Jehanabad - NH-83 चौड़ीकरण को लेकर 17 मकानों का हुआ ध्वस्तीकरण

Jehanabad, Bihar:

जहानाबाद में पटना-गया मुख्य सड़क मार्ग NH-83 की चौड़ीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे से जेसीबी की मदद से 17 मकानों को ध्वस्त किया है। वहीं इस कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। मामला कड़ौना थाना क्षेत्र के कनौदी गांव के समीप का है। दरअसल जहानाबाद से होकर गुजरने वाली एनएच-83 के चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। इस दौरान कनौदी गांव के समीप सड़क के दोनों किनारे सरकारी जमीन पर दर्जनों लोगों ने पक्का मकान एवं दुकान बना रखा है। जिसे जिलाधिकारी अलंकृता पांडेय के आदेश पर सदर अंचलाधिकारी स्नेह लता के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए दर्जनों मकानों को ध्वस्त किया गया है। इस मौके पर पथ विभाग के अभियंता एवं कड़ौना थाने की पुलिस भी मौजूद थे। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top