Back
जहानाबाद सांसद सुरेंद्र यादव ने नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर जोरदार हमला
MKMukesh Kumar
Mar 21, 2026 10:03:26
Jehanabad, Bihar
राजद के कद्दावर नेता और जहानाबाद सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पर कड़ा प्रहार किया है। ईद के मौके पर क्षेत्र का दौरा कर रहे सांसद ने मुख्यमंत्री को अपना अभिभावक बताते हुए उन पर तंज कसने का कोई मौका नहीं छोड़ा। सांसद ने मुख्यमंत्री की पिछली घोषणाओं की याद दिलाते हुए कहा कि जहानाबाद में मेडिकल कॉलेज बनाने का वादा किया गया था, लेकिन अब तक न तो कैबिनेट की बैठक हुई और न ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू हुई। उन्होंने आगे कहा कि अरवल से नालंदा तक फोरलेन सड़क और राजाबाजार रेलवे अंडपास के समीप ओवरब्रिज का काम भी अधर में लटक गया है। सांसद ने सवालिया लहजे में पूछा मुख्यमंत्री से बड़ा पावरफुल कौन है जिसने इन प्रोजेक्ट्स को कैंसिल कर दिया? क्या नीतीश कुमार कोई छोटे-मोटे नेता हैं? उन्होंने संदेह जताया कि नीतीश कुमार के करीब ही कोई ऐसा व्यक्ति है जो बिहार के विकास पुरुष को गलत रास्ते पर ले जा रहा है। नीतीश कुमार की वर्तमान यात्रा समृद्धि यात्रा को सांसद ने आया राम, गया राम करार दे देते हुए कहा कि इसका कोई ठोस परिणाम निकलने वाला नहीं है। भविष्य की राजनीति पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने भाजपा पर भी निशाना साधा और कहा कि आने वाली सरकार फंसाने वाली सरकार हो सकती है, इसलिए वे फूँक-फूँक कर कदम रख रहे हैं। सांसद सुरेंद्र यादव ने बिना नाम लिए शरजील इमाम का जिक्र करते हुए उन्हें निर्दोष बताया। उन्होंने कहा कि शरजील के अब्बा मेरे पुराने मित्र और भाई जैसे थे, मैंने उसे 8 साल की उम्र में अपनी गोद में खिलाया है। लोग क्या कहते हैं, मैं उसे नहीं मानता। सांसद ने ईद के पावन अवसर पर मुस्लिम भाइयों से मुलाकात की और घूम-घूमकर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं साथ ही आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 21, 2026 11:06:210
Report
OBOrin Basu
FollowMar 21, 2026 11:06:030
Report
DTDinesh Tiwari
FollowMar 21, 2026 11:05:490
Report
BDBabulal Dhayal
FollowMar 21, 2026 11:05:380
Report
ASAJEET SINGH
FollowMar 21, 2026 11:05:270
Report
KCKULDEEP CHAUHAN
FollowMar 21, 2026 11:05:130
Report
PSPradeep Sharma
FollowMar 21, 2026 11:04:510
Report
PCPUSHPENDRA CHATURVEDI
FollowMar 21, 2026 11:04:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 21, 2026 11:04:140
Report
RSRajkumar Singh
FollowMar 21, 2026 11:04:060
Report
SPSohan Pramanik
FollowMar 21, 2026 11:03:410
Report
0
Report