Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Jehanabad804408

जहानाबाद में जनसुराज का प्रदर्शन: मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोपों से सरकार दबाव में

MKMukesh Kumar
Oct 03, 2025 10:32:09
Jehanabad, Bihar
बिहार की राजनीति एक बार फिर उबाल पर है। एनडीए सरकार के कई मंत्रियों पर भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त होने के आरोपों के बाद, सरकार की चुप्पी को लेकर विरोध की लहर तेज होती जा रही है। इसी क्रम में आज जहानाबाद में जनसुराज पार्टी के समर्थकों ने शहर के कारगिल चौक पर जोरदार प्रदर्शन करते हुए डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री अशोक चौधरी, जीवेश मिश्रा, दिलीप जायसवाल, संजय जायसवाल समेत अन्य नेताओंका पुतला दहन किया। इस दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दोषियों को बर्खास्त करो, नीतीश सरकार होश में आओ जैसे नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एनडीए के कई मंत्री और नेता भ्रष्टाचार और अपराध में संलिप्त हैं। जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने इन मंत्रियों के खिलाफ ठोस सबूतों के साथ भ्रष्टाचार और आपराधिक वारदातों का खुलासा किया है।इतने गंभीर आरोपों के बावजूद अब तक न तो आरोपित मंत्रियों ने सफाई दी है और न ही सरकार या उनकी पार्टी ने कोई कार्रवाई की है। प्रदर्शनकारियों ने साफ तौर पर कहा कि नीतीश सरकार की चुप्पी यह साबित करती है कि वह दोषियों को बचाने की कोशिश कर रही है और भ्रष्टाचार को संरक्षण दे रही है। प्रदर्शन के दौरान जनसुराज समर्थकों ने चेतावनी दी कि यदि सरकार आरोपित मंत्रियों को पद से बर्खास्त नहीं करती या उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं होती, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता अब भ्रष्टाचार और सत्ता के दुरुपयोग को बर्दाश्त नहीं करेगी। जब तक दोषियों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, जनसुराज का आंदोलन रुकने वाला नहीं है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNiroj Satapathy
Oct 03, 2025 12:25:27
Koraput, Odisha:କୋରାପୁଟ - କୋରାପୁଟ ଜିଲ୍ଲାରେ ଲଗାଣ ବର୍ଷ ଯୋଗୁଁ କେଉଁଠି ଭୂସ୍ଖଳନ ତ କେଉଁଠି ଗଛ ଉପୁଡ଼ି ରାସ୍ତା ଅବରୋଧ ହେବା ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଥିଲା। ଏପରିକି ରାସ୍ତା ଉପରେ ଦୀର୍ଘ ସମୟ ଧରି ଜଳ ପ୍ରବାହିତ ହୋଇଥିବାରୁ ଯାତାୟାତ ପ୍ରଭାବିତ ହୋଇଥିଲା। ଗତକାଲି ପ୍ରବଳ ବର୍ଷା ହୋଇଥିବାବେଳେ ଆଜି ବର୍ଷାର ପରିମାଣ କମିଛି ସତ। ହେଲେ ତୀବ୍ର ପବନ ଅନେକଙ୍କ ଚାଷ କୁ ନଷ୍ଟ କରି ଦେଇଛି। ଆଜି ଜୋର୍ ପବନ ପ୍ରବାହିତ ହେବାରୁ ଶତାଧିକ ଏକର ଚାଷ ଜମି ରେ ଲାଗିଥିବା ମକା ଗଛ ସବୁ ନଷ୍ଟ ହୋଇ ଯାଇଛି। ଏମିତି ଦୃଶ୍ୟ ଦେଖିବାକୁ ମିଳିଛି ଆନ୍ଧ୍ର - ଓଡ଼ିଶା ସୀମାନ୍ତ ଶୁଙ୍କି ପଞ୍ଚାୟତ ଅଞ୍ଚଳରେ। ଚାଷୀ ମାନେ ଲଗାଇଥିବା ମକା ଗଛ ଗୁଡ଼ିକ ଜୋର ରେ ପବନ ବୋହିବା ଯୋଗୁଁ ସବୁ ମାଟିରେ ଶୋଇ ପଡ଼ିଛି। ଚାଷୀଙ୍କ କହିବା କଥା ଶତାଧିକ ଏକର ଜମିରେ ହୋଇଥିବା ମକା ଚାଷ ତୀବ୍ର ପବନ ଯୋଗୁଁ ନଷ୍ଟ ହୋଇ ଯାଇଛି। ସୁଙ୍କି ପଞ୍ଚାୟତ ର ଗାତମଗୁଡ଼ି, ପାଡ଼ିବାଳସା, ଶାଙ୍କୁପାଡୁ, ପୁଲିଗୁଣ୍ଠା ଏହିପରି ପ୍ରାୟ ୧୨ ଟି ଗ୍ରାମରେ ଶତାଧିକ ଏକର ଜମିରେ ଚାଷ କରା ଯାଇଥିବା ମକା ଚାଷ ନଷ୍ଟ ହୋଇଯାଇଥିବା ଅଭିଯୋଗ ହୋଇଛି। ଯାହା ଫଳରେ ଅନେକ ଚାଷୀ କ୍ଷତିର ସମ୍ମୁଖୀନ ହୋଇଛନ୍ତି। ଏଥି ପ୍ରତି ଜିଲ୍ଲା ପ୍ରଶାସନ ଦୃଷ୍ଟି ଦେଇ କ୍ଷତିଗ୍ରସ୍ତ ଚାଷୀ ଙ୍କୁ ସହାୟତା କରିବା ପାଇଁ ଶୁଙ୍କୀ ଅଞ୍ଚଳର ଚାଷୀ ମାନେ ଅନୁରୋଧ କରିଛନ୍ତି।
0
comment0
Report
ADArjun Devda
Oct 03, 2025 12:25:15
Harda, Madhya Pradesh:हरदा में किसानों के लिए भावांतर योजना का शुभारंभ एंकर_प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी भावांतर योजना का लाभ अब जिले के किसानों को मिलना शुरू हो गया है। हरदा कलेक्टर ने बताया कि इस योजना से किसानों को उनकी मेहनत का सही दाम मिलेगा और उन्हें सीधा फायदा पहुंचेगा। कलेक्टर ने मंडी में सोयाबीन फसल की खरीदी को लेकर कहा कि भावांतर योजना किसानों के लिए राहत साबित होगी। जिले की सभी सहकारी समितियों में किसानों के पंजीयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंजीयन करवाने की अपील की, ताकि मंडी में उनकी उपज का सही मूल्य उन्हें मिल सके और कोई भी किसान योजना से वंचित न रह जाए। किसानों में इस घोषणा के बाद उत्साह देखा जा रहा है और बड़ी संख्या में किसान सहकारी समितियों में पंजीयन करवाने पहुंच रहे हैं। बाइट01 सिद्धार्थ जैन, कलेक्टर हरदा
0
comment0
Report
RMRoshan Mishra
Oct 03, 2025 12:25:00
Noida, Uttar Pradesh:नारकोटिक्स विंग की बड़ी कामयाबी, 6 करोड़ कीमत की ड्रग्स बरामद इंदौर। नारकोटिक्स विंग ने ड्रग तस्करों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 6 करोड़ रुपए कीमत की नशीली सामग्री जब्त की है। अलग-अलग मामलों में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पहली कार्रवाई में टीम ने मुश्ताक मंसूरी को दबोचा, जिसके पास से 20 किलो से अधिक अल्प्राजोलम पाउडर मिला है। वहीं दूसरी कार्रवाई में कुख्यात तस्कर राजू मकवाना को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 400 ग्राम एमडी ड्रग जब्त हुई। जप्त माल की कीमत में एमडी ड्रग की कीमत करीब 1 करोड़ रुपए और अल्प्राजोलम पाउडर की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपए आंकी गई है। नारकोटिक्स विंग अब आरोपियों से पूछताछ कर नेटवर्क की परतें खोलने में जुटी है। अधिकारियों को आशंका है कि जांच में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कनेक्शन का भी खुलासा हो सकता है। साथ ही पुलिस ने आरोपियों की वित्तीय जांच भी शुरू कर दी है ताकि ड्रग कारोबार से अर्जित संपत्ति को जब्त कर केस से जोड़ा जा सके। बाईट-महेश चंद्र जैन (उप पुलिस महानिरीक्षक)
0
comment0
Report
PSPramod Sinha
Oct 03, 2025 12:24:45
Khandwa, Madhya Pradesh:एंकर...खंडवा में माता जी की प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर ट्राली हादसे में 11 ग्रामीणों की मौत के बाद  पाडल फाटा गांव में मातम पसरा है। जनप्रतिनिधियों का भी गांव में आने जाने का सिलसिला जारी है। म प्र शासन के कैबिनेट मंत्री शोक संस्तृप्त परिवारों से मिले और उन्हें ढांढस बंधाया। मंत्री विजय शाह ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।शासन ने पहले ही मृतक परिवारों को 5,5 लाख रु और ट्राली में सवार सभी लोगों को 50, 50 हजार रु की आर्थिक मदद की घोषणा की है। प्रधान मंत्री कोश से भी मृतक परिवारों को दो, दो लाख रु मदद की घोषणा की है। इस बीच पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी शोकाकुल परिवारों से मिलने पहुंचे। मृतकों में सात महिलाएं और चार पुरुष है। इसमें पांच लड़कियां और दो लड़के नाबालिग थे ।सभी आदिवासी समुदाय के हैं। मातम  के बीच अंतिम संस्कार किया गया ।  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शोक संतृप्त परिवार से मिलने आ सकते हैं।
0
comment0
Report
HGHarish Gupta
Oct 03, 2025 12:24:33
0
comment0
Report
Oct 03, 2025 12:24:30
0
comment0
Report
HKHitesh Kumar
Oct 03, 2025 12:24:26
Khagaria, Bihar:खगङिया के भगवान हाई School मैदान में आयोजित राजद के जनसभा में पारबत्ता के जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार ने राजद की सदस्यता ग्रहण किया। खगड़िया के राजद के जिलाध्यक्ष मनोहर यादव ने डॉ. संजीव कुमार को सदस्यता ग्रहण करबाया। सदस्यता ग्रहण करते ही राजद कार्यकर्ताओं ने फूलों की माला पहनाकर स्वागत किया। इस कार्यक्रम में तेजस्वी यादव हेलीकॉप्टर से आना था लेकिन पटना में मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सका। इसके बाद तेजस्वी यादव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित किया। तेजस्वी यादव के भाषण को सुनने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी थी। इस दौरान डॉ. संजीव ने कहा कि जदयू में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के स्वास्थ्य खराब होने के बाद सरकार चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सम्मान से समझौता नहीं कर सकते हैं। जेडीयू से टिकट मांगने के लिए एक बार भी नहीं गए। इसलिए इस बार युवा मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के हाथ मजबूत करने और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की बात कही। वहीं वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभा को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि भारी बारिश की वजह से प्रवृत्ति नहीं आ पाए, जल्द ही आप लोगों के बीच आएंगे।
0
comment0
Report
JAJhulan Agrawal
Oct 03, 2025 12:24:05
Ramgarh Cantonment, Jharkhand:रामगढ़ बोकारो मार्ग रजरप्पा थाना क्षेत्र के छोटकी पोना गांव के समीप एक अनियंत्रित ब्रेज़ा कार ने कई मोटरसाइकिल को टक्कर मारते हुए पेड़ से टकराई। इस दुर्घटना में लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो चुके हैं, जिनका इलाज रामगढ़ के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर रामगढ़ की विधायक ममता देवी घटनास्थल पर पहुंचकर दुर्घटना की जानकारी लीं एवं जिला प्रशासन से घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी लीं। उन्होंने बताया कि ज्यादातर दुर्घटनाएं शराब के सेवन और तेज गति से वाहन चलाने के कारण हो रही हैं। प्रशासन को चाहिए कि जगह-जगह बैरियर और चेकिंग लगाकर वाहन और चालकों की जांच करें। उन्होंने बताया कि अभी घायलों की स्थिति ठीक है।
0
comment0
Report
RMRoshan Mishra
Oct 03, 2025 12:23:28
Noida, Uttar Pradesh:इंदौर की विजय नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर एक युवती को शादी का झांसा देने और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ बलात्कार सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता की पहचान गुप्त रखी गई है। युवती की शिकायत पर दर्ज एफआईआर में बताया गया कि आरोपी युवक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पहले सचिन नाम बताकर दोस्ती की। कुछ समय तक दोनों के बीच बातचीत और मुलाकातें होती रहीं। इस दौरान युवक ने युवती को शादी का भरोसा दिलाकर शारीरिक संबंध बना लिए। बाद में पीड़िता को पता चला कि युवक ने अपनी असली पहचान छुपाकर उससे दोस्ती की थी। शिकायत में यह भी उल्लेख है कि आरोपी ने न केवल शादी का झांसा दिया बल्कि युवती पर धर्म परिवर्तन कर विवाह करने का दबाव भी बनाया। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो युवक ने धमकाना शुरू कर दिया। परेशान होकर युवती ने परिजनों को पूरी बात बताई और फिर विजय नगर थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज करवाई। अन्य प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। साथ ही युवती के बयान दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इधर, इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर सोशल मीडिया के दुरुपयोग और फर्जी पहचान बनाकर अपराधों को अंजाम देने के गंभीर पहलू को उजागर किया है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर अंजान लोगों से सतर्कता बरतें और किसी भी प्रकार की शंका होने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें.
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Oct 03, 2025 12:23:15
Obra, Uttar Pradesh:Anchor: सोनभद्र जनपद के बभनी थाना क्षेत्र स्थित सागोबंध मुख्य बाजार में एक परचून की दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चोर की हरकतें देखने के बाद खुद दुकानदार भी हैरान रह गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। VO: सोनभद्र के बभनी थाना क्षेत्र की हैं जहां सागोबंध मुख्य बाजार में एक परचून की दुकान को निशाना बनाते हुए चोर ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोर ने छत की टीन शेड तोड़कर दुकान के अंदर घुसपैठ की और नगदी के साथ लाखों का सामान समेट ले गया। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई… जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दुकानदार जब सुबह दुकान पर पहुंचा तो नजारा देख दंग रह गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है और पुलिस यह भी खंगाल रही है कि क्या इस वारदात में और लोग शामिल थे या नहीं।
0
comment0
Report
ASABDUL SATTAR
Oct 03, 2025 12:22:55
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी के ग्राम भोजला स्थित भरारी पशु चिकित्सालय में एक जहरीले सांप के रेस्क्यू का मामला सामने आया है। चिकित्सालय के स्टोर रूम की खिड़की पर एक जहरीला सांप बैठा देखा गया, जिसे देखकर कर्मचारी शोर मचाकर भागकर आए और अधिकारियों को सूचित किया। वहीं सांप को देखकर सभी कर्मचारी चिकित्सालय से बाहर निकल आए और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आनन-फानन में वन विभाग की टीम को बुलाया गया, टीम ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। वी/ओ.1- कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया और उसे जंगल में लेजाकर छोड़ दिया। इस दौरान किसी ने रेस्क्यू का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया गया, जिसमें देखा जा सकता है कि वन विभाग की टीम सांप को पकड़ने के लिए कैसे प्रयास कर रही है। सांप के रेस्क्यू के बाद पशु चिकित्सालय में मौजूद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
0
comment0
Report
KLKANHAIYA LAL SHARMA
Oct 03, 2025 12:22:45
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के बरसाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के चिकित्साधिकारी प्रभारी (एमओआईसी) मनोज वशिष्ठ को पद से हटा दिया गया है। यह कार्रवाई एक नर्स द्वारा यौन उत्पीड़न की शिकायत के बाद की गई है। उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाकर सीएचसी वृन्दावन से संबद्ध (अटैच) कर दिया गया है। पीड़ित नर्स ने आरोप लगाया कि मनोज वशिष्ठ उनके साथ अभद्र व्यवहार और अनुचित बातें करते थे, जिससे उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही थी। राज्य महिला आयोग की अध्यक्षा को शिकायत मिलने के बाद मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) के निर्देश पर यह त्वरित निर्णय लिया गया। मनोज वशिष्ठ के हटाए जाने के बाद डॉ. विक्रमादित्य को बरसाना सीएचसी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। डॉ. विक्रमादित्य इससे पहले छाता सीएचसी में तैनात थे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की पूरी जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने पर विधिक कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी। डॉ. विक्रमादित्य ने बरसाना सीएचसी का कार्यभार संभाल लिया है।
0
comment0
Report
SBSANJEEV BHANDARI
Oct 03, 2025 12:22:35
Lalru, Punjab:गघग्गर नदी बांध पर किसान नेता राकेश टिकैत सहित अन्य प्रमुख नेताओं की उपस्थिति में किसानों के साथ कारसेवा का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य बांध को मजबूत बनाना है। किसान यूनियन लखोवाल के नेतृत्व में हो रही इस सेवा ने किसानों को नया उत्साह दिया और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक बन गई। किसान नेता गौरव टिकैत, हरिंदर सिंह लखोवाल, रतन सिंह मान आदि ने किसानों के साथ श्रमदान किया और काम की सराहना करते हुए इसे आसपास के गांवों के लिए सुरक्षा की गारंटी बताया। किसान नेताओं ने कहा कि घग्गर नदी का यह बांध न केवल फसलों और किसानों के जीवन, बल्कि पूरे इलाके के भविष्य की रक्षा करेगा। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि किसान यूनियन आगे भी इसी तरह सामाजिक और प्राकृतिक चुनौतियों में सेवा को जारी रखेगी। कार्यक्रम में कई स्थानीय किसान और नेता शामिल रहे, जिससे ग्रामीण युवाओं में भी उत्साह देखा गया और सेवा भावना का माहौल बना गया। राकेश टिकैत ने कहा कि पंजाब के बाढ़ प्रभावित अन्य इलाकों में भी पहुंच किसने की सहायता की जाएगी।
0
comment0
Report
Dussera 2025
Advertisement
Back to top