Back
जहानाबाद में जमीन कारोबारी पर गोलीकांड, कुख्यात अपराधी फरार; आक्रोश बढ़ा
MKMukesh Kumar
Mar 30, 2026 00:46:47
Jehanabad, Bihar
बड़ी खबर जहानाबाद से है जहां बेखौफ अपराधियों ने एक जमीन कारोबारी को सरेराह गोली मारकर सनसनी फैला दी। इस वारदात ने न केवल पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। घटना पाली थाना क्षेत्र के गोलकपुर गांव के पानी टंकी के समीप की है। घायल युवक की पहचान अशोक कुमार के रूप में हुई है, जो जमीन की खरीद-बिक्री का कार्य करता है। घायल युवक ने बताया कि वह अपने सहयोगी के साथ बाइक पर सवार होकर जहानाबाद से बाजार करने के बाद अपने गांव लौट रहा था। तभी गांव का ही कुख्यात बड़डू यादव शराब के नशे में धुत होकर गाली-गलौज करने लगा। जैसे ही अशोक बाइक रोककर नीचे उतरा, तो अपराधी ने अचानक तड़ातड़ दो तीन राउंड फायरिंग कर दी। जिससे एक गोली अशोक के दाहिने पैर की जांघ में जा लगी। वही परिजनों का सीधा आरोप है कि हमलावर बड़डू यादव एक पेशेवर अपराधी है, जिस पर पहले से कई संगीन मामले दर्ज हैं। वह हाल ही में जेल से छूटकर बाहर आया है और आते ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया। घायल युवक का कहना है कि उसका अपराधी से कोई विवाद नहीं था। घटना के बाद ग्रामीणों के सहयोग से घायल को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। इधर जब पुलिस की टीम अस्पताल में फर्द बयान लेने पहुँची, तो उन्हें परिजनों के भारी आक्रोश का सामना करना पड़ा। परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए बयान दर्ज कराने से साफ इनकार कर दिया। वही वारदात को अंजाम देकर अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहा। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का अपने स्तर से छानबीन कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की बात कह रही है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
RSRanajoy Singha
FollowMar 30, 2026 01:46:270
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 01:46:05Noida, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास पर कैबिनेट मंत्री श्री सुबोध उनियाल ने शिष्टाचार भेंट की
0
Report
ACAshish Chauhan
FollowMar 30, 2026 01:45:520
Report
RMRam Mehta
FollowMar 30, 2026 01:45:450
Report
RMRam Mehta
FollowMar 30, 2026 01:45:180
Report
819
Report
SPSanjay Prakash
FollowMar 30, 2026 01:31:04953
Report
NSNeeraj Sharma
FollowMar 30, 2026 01:30:52New Delhi, Delhi:दिल्ली के बुराड़ी में गोदाम में आग लगी फायर की 5 गाड़ियां मौके पर
931
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 01:30:31Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ नगर निगम जोन 8 में तैनात राजस्व निरीक्षक राजा भईया हुए मांझे का शिकार
जोन 8 के कार्यालय से लालबाग मुख्यालय फाइल लेकर आ रहे एनेक्सी भवन के पास पतंग के मांझे से कटा कान बाल बाल बची आंख।
875
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 30, 2026 01:30:22833
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 01:15:33897
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 01:15:20952
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 01:01:27933
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 01:01:081052
Report