Back
नाकाबंदी में पुलिस ने 131 किलो डोडा चूरा पकड़ा, तस्कर फरार
RMRam Mehta
Mar 30, 2026 01:45:45
Baran, Rajasthan
फिल्मी स्टाइल में नाकाबंदी
पुलिस ने बिछाया काँटों का जाल, स्कॉर्पियो छोड़ तस्कर फरार,
131 किलो डोडा चूरा जब्त
बारां जिले की हरनावदाशाहजी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में लोहे की कीलों वाले पट्टे का इस्तेमाल कर तस्करों की स्कॉर्पियो के टायर पंक्चर कर दिए, जिसके बाद तस्कर गाड़ी छोड़कर भागने में सफल रहे। पुलिस ने गाड़ी से भारी मात्रा में अवैध डोडा चूरा बरामद किया है。
थानाधिकारी दीनदयाल वैष्णव ने बताया कि पुलिस टीम ने छीपाबड़ौद मार्ग पर बंजारी के समीप नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान हरनावदाशाहजी की ओर से आ रही एक संदिग्ध स्कॉर्पियो को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देख चालक ने रफ्तार बढ़ा दी और नाकाबंदी तोड़कर भागने का प्रयास किया。
तस्करों को रोकने के लिए पुलिस ने तत्काल सड़क पर लोहे की कीलों वाला पट्टा बिछा दिया, जिससे स्कॉर्पियो के टायरों की हवा निकल गई। टायर फटने के बावजूद चालक गाड़ी को कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गया, लेकिन आगे जाकर रास्ता बंद देख वह अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर जंगलों की ओर भाग निकला。
जब पुलिस ने लावारिस खड़ी स्कॉर्पियो की तलाशी ली, तो पिछली सीटों पर प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे। तौल करने पर इनमें कुल 131.520 किलोग्राम अवैध डोडा चूरा पाया गया। पुलिस ने मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है。
पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर प्रयुक्त वाहन और मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है। वही जांच छीपाबड़ौद थानाधिकारी को सौंपी गई है। फिलहाल पुलिस फरार तस्करों की तलाश में जुटी है।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
DDDeepak Dwivedi
FollowMar 30, 2026 02:48:460
Report
PMPiyali Mitra
FollowMar 30, 2026 02:48:350
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 30, 2026 02:48:180
Report
RNRajesh Nilshad
FollowMar 30, 2026 02:48:010
Report
DBDEBASHISH BHARATI
FollowMar 30, 2026 02:47:180
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 02:46:580
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 02:46:080
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowMar 30, 2026 02:45:450
Report
KSKashish Singh
FollowMar 30, 2026 02:45:380
Report
SGSagar Gaikwad
FollowMar 30, 2026 02:45:310
Report
MGMohd Gufran
FollowMar 30, 2026 02:45:190
Report
RMRam Mehta
FollowMar 30, 2026 02:32:37862
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowMar 30, 2026 02:32:23864
Report
SHSAYED HUSSAIN AKHTAR
FollowMar 30, 2026 02:31:53729
Report
JPJai Prakash
FollowMar 30, 2026 02:31:33890
Report